Saturday, March 7, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home गेस्ट ब्लॉग

पौराणिक आस्थाओं वाली मानसिकता में आधुनिकता का स्थान

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
July 25, 2019
in गेस्ट ब्लॉग
0
585
SHARES
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

पौराणिक आस्थाओं वाली मानसिकता में आधुनिकता का स्थान

Vinay Oswalविनय ओसवाल, वरिष्ठ पत्रकार
 
हम कभी सोने की चिड़िया रहे या नहीं, इस तथ्य की छान-बीन की जा सकती है, परंतु यह निर्विवादित और समाज में सर्वस्वीकृत तथ्य है कि हम ऋषि-मुनियों के वंशज हैं, जन्म-जात विद्वान हैं.

You might also like

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

पूर्व केंद्रीय मंत्री रहे सत्यपाल सिंह और वर्तमान सांसद ने लोकसभा में मानवाधिकारों पर चल रही बहस के दौरान विश्व ख्याति के अनुवांशिक शोधकर्ता और वैज्ञानिक डार्विन के अनुवांशिक सिद्धांत – ‘मानव बन्दर का ही उन्नत रूप है’ को, इस टिप्पणी के साथ, सिरे से खारिज कर दिया कि ‘आप ऐसा मानने के लिये स्वतंत्र हैं, मैं तो अपने को ऋषि-मुनियों की सन्तान ही मानता हूंं’. डार्विन के आनुवंशिकी सिद्धांत के अनुसार तो ऋषि-मुनि भी परिष्कृत मानव ही ठहरते हैं.

तुलसीदास रचित ‘राम चरित मानस’ में अयोध्या के सिंहासन के उत्तराधिकारी राजा राम ने श्री लंका के राजा रावण को युद्ध में परास्त करने के लिए वनों (जंगलों) में जिस सेना का गठन किया, उसमें प्रमुख योद्धा कौन थे ? किस प्रजाति के थे ? उसमें बानर, रीछ, और वनों में रहने वाले आदिवासी मानव ही मुख्य थे ? सत्यपाल सिंह के बयान के आलोक में इस तथ्य पर भी ध्यान दिया जाना अपेक्षित है. क्या राम अपनी सेना के गठन में ऋषि-मुनियों के वंशजों को शामिल करने में सक्षम नहीं थे ? पाठक विचार करें. यह तथ्य संसद में की गई सत्यपाल सिंह की टिप्पणी को सिरे से खारिज करता है.

तुलसीदास कृत ‘राम चरित मानस’ ने समाज में ब्राह्मणों की श्रेष्ठता को क्षत्रीय राम के मुख से रावण की विद्वता का वर्णन, जिसमें उसे ब्राह्मणों में सर्वश्रेष्ठ यानी उतना विद्वान न पूर्व में हुआ, न समकाल में है, न भविष्य में होगा, ऐसा बताया गया है. रावण को विद्वान बताने के साथ-साथ  उसे तपस्वी भी बताया गया है. अपनी साधना के बल पर उसने शिव को प्रसन्न कर अमरत्व प्राप्त कर लिया था. राम ने लंकेश को परास्त करने के लिए रामेश्वरम में शिव पूजा सम्पन्न करने के लिए उसे ही आमंत्रित किया था और खुद जजमान बने थे. रावण ने भी विद्वान ब्राह्मण पण्डित के इस रूप का ईमानदारी से पालन किया और पूजन की समाप्ति पर राम को ‘विजयी भव’ का आशीर्वाद भी दिया था. क्या वर्तमान में भी कोई ब्राह्मण इस उत्कृष्ट चरित्र का पालन करता हुआ मिलेगा ?  पाठक विचार करें.

राम चरित मानस के अतिरिक्त अन्य पौराणिक कथाओं में भी ब्राह्मणों की श्रेष्ठता को समाज में स्थापित और स्वीकार्य बनाने के प्रयास किये गए हैं. क्या ऐसे प्रयास सामाजिक समरसता स्थापित करने की नीति के अनुकूल हैं ? उन्हें यह कहकर अनुकूल बनाया गया है कि वह विद्वान होने के साथ-साथ उदार भी होते हैं.

केरल हाईकोर्ट के माननीय न्यायाधीश वी. चितम्बरेश ने ब्राह्मणों को द्वि-जन्मा (पहला जन्म गर्भ से और दूसरा जन्म ईश्वर प्राप्ति हेतु संस्कार किये जाने से समस्त गुणों के धारण से) बताया है. उन्होंने तिरुअनंतपुरम में आयोजित वैश्विक तमिल ब्राह्मण समाज को जाति-सम्प्रदाय के आधार पर नहीं, सिर्फ आर्थिक आधार पर आरक्षण की मांग करने की सलाह दी. आज के इंडियन एक्सप्रेस के मुख्य पृष्ठ पर ‘At Brahmin meet, Kerala judge pushes for economic quota’ शीर्षक से यह समाचार प्रकाशित हुआ है. पाठक विस्तार से पढ़ सकते हैं. उन्होंने ब्राह्मण कौन है ? यह प्रश्न उठाते हुए बताया कि अपने पूर्व जन्म में किये सुकर्थमों के कारण ब्राह्मण द्विजन्म लेता है. इन सुकर्थमों के आधार पर वह विशिष्ट गुणों का धारी, जैसे स्वच्छ दिनचर्या, ज्यादातर शाकाहारी भोजन करना, बुलंद विचार, वास्तविक चरित्र (छद्मता रहित चरित्र), शास्त्रीय संगीत प्रेमी, उदार आदि-आदि अनेक श्रेष्ठ गुणों का धारी होता है.

यह कोई पहला मौका नहीं है जब समाज में वैज्ञानिक सोच और अनुसंधान के निष्कर्षों के उलट, परम्परागत पौराणिक मान्यताओं, आस्थाओं को स्थापित करने वाले विचार समाज में ऊंंची-ऊंंची कुर्सियों पर आसीन विद्वान माने जाने वाले सख्सियतों द्वारा सार्वजनिक रूप से दिए जाते रहे हैं. पिछले पांच सालों में तो ऐसे बयानों की बाढ़ सी आ गयी है.

ऐसे बयान निरुद्देश्य नही दिए जाते हैं. ये बयान एक सुविचारित रणनीति के तहत दिए जाते हैं. रणनीति है – एक ऐसे समाज का निर्माण जो व्यवहार में रोटी-रोजगार के लिये आधुनिकता को ओढ़े – बिछाए, परन्तु मानसिक रूप से पौराणिक स्थापनाओं, मान्यताओं, आस्थाओं को ही स्थाई बनाये रखे.

Read Also –
मोदी के मॉडल राज्य गुजरात में दलितों की स्थिति
और अदानी के इशारे पर पुलिस ने गुड्डी कुंजाम को घर से निकालकर हत्या कर दी
सिंहावलोकन – 1: मोदी सरकार के शासन-काल में शिक्षा की स्थिति
देश में उभरता साम्प्रदायिक फासीवाद और उसके खतरे
 
[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें ]

Previous Post

हाथ से फिसलता यह मुखौटा लोकतंत्र भी

Next Post

कांवड़ यात्रा या दंगाजल वाली गुंडागर्दी

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

गेस्ट ब्लॉग

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

by ROHIT SHARMA
March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

by ROHIT SHARMA
March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

by ROHIT SHARMA
February 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमें नक्सलबाड़ी के रास्ते पर दृढ़ता से कायम रहना चाहिए’ – के. मुरली

by ROHIT SHARMA
February 24, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमारी पार्टी अपने संघर्ष के 53वें वर्ष में फासीवाद के खिलाफ अपना संघर्ष दृढ़तापूर्वक जारी रखेगी’ – टीकेपी-एमएल की केंद्रीय समिति के राजनीतिक ब्यूरो के एक सदस्य के साथ साक्षात्कार

by ROHIT SHARMA
February 14, 2026
Next Post

कांवड़ यात्रा या दंगाजल वाली गुंडागर्दी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

प्रधानमंत्री पद पर बैठा टपोरी छाप गली के गुंडे

April 13, 2021

मेहनतकशों की ज़िंदगी मौत का इंतजार बन कर रह गयी

January 29, 2022

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

February 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमें नक्सलबाड़ी के रास्ते पर दृढ़ता से कायम रहना चाहिए’ – के. मुरली

February 24, 2026
लघुकथा

एन्काउंटर

February 14, 2026
लघुकथा

धिक्कार

February 14, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.