Saturday, March 7, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home गेस्ट ब्लॉग

पोस्ट कोरोना हिन्दुस्तान कैसा होगा ?

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
April 1, 2020
in गेस्ट ब्लॉग
0
585
SHARES
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

पोस्ट कोरोना हिन्दुस्तान कैसा होगा ?

1. 3 महीने बाद जब लॉकआऊट हटेगा, तब 50% – 60% प्रतिशत रेस्टॉरेंट बंद हो चुके होंगे. किराया अफोर्ड नहीं कर पायेंगे, मैनपावर छोड़ कर चला गया होगा और दोबारा शुरू करने के लिये पूंजी नहीं बचेगी.

You might also like

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

2. पालकों के पास स्कूल फीस देने के पैसे नहीं होंगे. बड़े स्कूल तो जैसे तैसे सरवाईव कर जायेंगे, मगर छोटे स्कूलों को वर्किंग कैपिटल नहीं मिल पाने से स्कूल बंद होने की स्थिति में आ जायेंगे. वो टीचर्स को सैलेरी देने की स्थिति में नहीं रहेंगे. ऐसे में सरकार को चाहिये कि देश भर के स्कूलों को 100% RTE फाईनेंसिंग करे. ऐसा नहीं करने की स्थिति में आधे स्कूल बंद हो जायेंगे.

3. एडवर्टाईजिंग बिज़नेस पिछले तीन सालों में लगभग खत्म हो चुका है. प्रिंट एडवर्टाईजिंग बिज़नेस पूरी तरह खत्म हो जायेगा. उसे दोबारा खड़ा होने में कम से कम एक बरस लगेगा, मगर इस बीच में बहुत सारे अखबार बंद हो जायेंगे.

4. लेबर वापस गांव चली गई है. लॉकडाऊन खत्म होने के बाद उद्योगों को शुरू होने में एक महीना लग जायेगा. इसके अलावा कच्चा माल, वर्किंग कैपिटल, मशीनों की ओवरहॉलिंग करते हुए एक महीना और निकल जायेगा. मंझोले और छोटे उद्योगों में से बहुत सारे बंद हो जायेंगे.

5. महिलाओं को दो तरफ मोर्चे संभालने होंगे. घर संभालने के साथ साथ पति के साथ पैसा कमाने में भी लगना पड़ेगा. लाखों नौकरियां जायेंगी और दोबारा रोजगार ढूंढ़ना बहुत मुश्किल हो जायेगा.

6. बैंकों का खत्म होना अब अवश्यंभावी है. इसके बाद मंदी का वो भयानक दौर आयेगा, जहां रिअल एस्टेट पूरी तरह टूट जायेगा. आपके मकानों और जमीनों की कीमत आधी हो जायेगी, शायद चौथाई. इसके बाद देश का फायनेंशियल स्ट्रक्चर पूरी तरह चरमरा जायेगा. सरकार के पास घुटने टेकने के अलावा कोई ऑप्शन नहीं रहेगा और हम 1991 के पूर्व की स्थिति में पहुंच जायेंगे. मोदी जी ने गलत कहा कि हम 21 साल पीछे जायेंगे. हम वस्तुत: 31 साल पीछे जाने की तैयारी में हैं.

ब्राईट साईड

1. तमाम ऑनलाईन टूल्स उपलब्ध होने के बावजूद बिज़नेस उन्हें अडॉप्ट नहीं कर रहे हैं. तीन महीने का लॉकडाऊन उन्हें मजबूर कर देगा कि वो नये जमाने के टूल्स को अडॉप्ट करें.

2. ई/कॉमर्स बहुत अधिक तेजी से बढ़ेगा. लोग खुद के छोटे-छोटे स्टोर्स तैयार कर अपना माल ऑनलाईन बेचना शुरू कर देंगे. जैसी कि हमारी तबीयत है, हम अमेज़न और फ्लिपकार्ट को 30% देने की बजाये खुद के स्टोर से कम प्रॉफिट में बेचना पसंद करेंगे.

3. लॉजिस्टिक्स बड़ी बिज़नेस अपर्च्युनिटी है, ये समय उसे पकड़ने के लिये सबसे अच्छा रहेगा. ऑर्गनाईज्ड लॉजिस्टिक्स बहुत तेजी से बढ़ेगा. वेयरहाऊसिंग, फॉर्वर्डिंग में जाने वाले फायदे में रहेंगे.

4. प्रोफेशनल्स के लिये यह परीक्षा का समय है, खासकर सीए एवं मैनेजमेंट प्रोफेशनल्स के लिये, उन्हें अपने क्लाईंट्स का हाथ पकड़कर इस वैतरणी को पार कराना है और इसके लिये अभी पैसे नहीं मिलेंगे क्योंकि क्लाईंट के पास होंगे ही नहीं. आपको अपने ज्ञान को देश के कल्याण में लगाना होगा और एक्टिवली जमीन पर आकर काम करना होगा.

6. बड़े पैमाने पर कॉलेज बंद होंगे. उच्च शिक्षा के छात्र रहेंगे नहीं और इसकी सबसे ज्यादा मार पड़ेगी इंजीनियरिंग और मैनेजमैंट के कॉलेजेस पर. इसका सीधा फायदा ऑनलाईल लर्निंग कंपनीज़ को मिलेगा.

एक मौका है देश के पास खुद को रिसेट करने का. मुश्किल बस यही है कि बिज़नेस और शिक्षा के मोर्चों पर उन्हें इंस्पायर करने के लिये कोई नहीं है.

अब खतरे और सावधानी

1. जो सबसे बड़ा डर है वो है रामायण / महाभारत का यह मिला जुला तड़का, ऊपर से विराट हिंदुओं द्वारा व्हाट्सऐप पर फैलाया जा रहा जहर. जब यह लॉकडाऊन हटेगा तो एक बहुत बड़ा युवा वर्ग लेटेंट इनर्जी के साथ फ्रस्ट्रेटेड बैठा होगा. लॉकडाऊन हटते ही यह स्ट्राईक करने के लिये तैयार रहेगा.

2. बेरोजगारी से उभरी फ्रस्ट्रेशन, खाली जेब और दुनिया भर का गुस्सा इस युवा वर्ग को सड़कों पर उतार सकता है. इस इनर्जी का मेनिफेस्टेशन सांप्रदायिक दंगों में भी हो सकता है, आरक्षण विरोधी भी हो सकता है, लूटपाट में भी हो सकता है, सिविल वार में हो सकता है और भगवान ना करे – मगर बहुत बड़े पैमाने पर बलात्कार की घटनाएं हो सकती हैं क्योंकि तीन महीने से सेक्शुअली फ्रस्ट्रेटेड भीड़ सड़कों पर उतरेगी.

यह यदि मैं देख पा रहा हूं तो समाजशास्त्री भी देख पा रहे होंगे, नौकरशाह भी देख पा रहे होंगे और हमारे नीति नियंता भी देख पा रहे होंगे. सवाल यह है कि हमारी सरकार ऐसे में क्या करेगी.

3. मोदी सरकार की नीतियां और नीयत यह तय करेगी कि 2020 हमारे लिये भविष्य के रिसेट बटन का काम करेगा, क्योंकि अब धंधे पूरी तरह बर्बाद हो चुके हैं और रास्ता ऊपर की ही ओर जायेगा या यह बरस 1947 के बाद का सबसे दुर्भाग्यशाली साल होगा, जब हमें देशव्यापी मारकाट, दंगे और अराजकता देखने को मिलेगी.

इसे अतिरेक समझ रहे हैं तो आप जिंदगी को बहुत हल्के में ले रहे हैं. सावधान रहियेगा, आग इस बार हम सभी तक पहुंचेगी.

  • आनन्द जैन

Read Also –

लोग करोना से कहीं ज्यादा लॉकडाउन से उपजी परिस्थितियों से मरने वाले हैं
लॉकडाउन तुरंत ख़त्म करो
कामगारों की हर उम्मीद मोदी सरकार से टूट चुकी है
लॉकडाऊन 30 जून तक कंफर्म है ?
उत्तर कोरोना दौर में दुनिया का तमाम राजनीतिक तंत्र इतिहास की कसौटियों पर होगा
वैश्वीकरण-उदारीकरण का लाभ अभिजात तबकों के तिजौरी में और हानियां वंचित तबकों के पीठ पर लाठियां बन बरस रही है
कोरोना वायरस से लड़ने में मोदी सरकार की ‘गंभीरता’
एक मूर्ख दंगाबाज हमें नोटबंदी, जीएसटी और तालबंदी के दौर में ले आया
कोराना संकट कितना प्राकृतिक, कितना मानव निर्मित
कोरोना से लड़ने के दो मॉडल
कोराना संकट : असल में यह हत्यारी सरकार है
कोरोना व जनता कर्फ्यू तथा लॉक डाउन की हकीकत

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे…]

Previous Post

महामारियों का राजनीतिक अर्थशास्त्र

Next Post

साम्राज्यवादी आरोप प्रत्यारोप के बीच कोरोना

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

गेस्ट ब्लॉग

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

by ROHIT SHARMA
March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

by ROHIT SHARMA
March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

by ROHIT SHARMA
February 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमें नक्सलबाड़ी के रास्ते पर दृढ़ता से कायम रहना चाहिए’ – के. मुरली

by ROHIT SHARMA
February 24, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमारी पार्टी अपने संघर्ष के 53वें वर्ष में फासीवाद के खिलाफ अपना संघर्ष दृढ़तापूर्वक जारी रखेगी’ – टीकेपी-एमएल की केंद्रीय समिति के राजनीतिक ब्यूरो के एक सदस्य के साथ साक्षात्कार

by ROHIT SHARMA
February 14, 2026
Next Post

साम्राज्यवादी आरोप प्रत्यारोप के बीच कोरोना

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

मैं कौन हूं…

July 29, 2024

लानत है !

July 19, 2020

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

February 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमें नक्सलबाड़ी के रास्ते पर दृढ़ता से कायम रहना चाहिए’ – के. मुरली

February 24, 2026
लघुकथा

एन्काउंटर

February 14, 2026
लघुकथा

धिक्कार

February 14, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.