Saturday, March 7, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home गेस्ट ब्लॉग

प्रभु शासन के छह साल, बेमिसाल

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
June 2, 2020
in गेस्ट ब्लॉग
0
585
SHARES
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

प्रभु शासन के छह साल, बेमिसाल

जो सत्तर साल से परेशान थे, अच्छे दिनों वाली रिपोर्ट जरूर पढ़ें. पढ़ते जाइए, आंंखें खुलती चली जाएंंगी. सन 2014 से पहले तक इतिहास का वो दौर था, जब हम भारत के लोग ‘बहुत दुखी’ थे. एक तरफ तो फैक्ट्रियों में काम चल रहा था और कामगार काम से दु:खी थे. अपनी मिलने वाली पगार से दु:खी थे.

You might also like

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

सरकारी बाबू की तन्ख्वाह समय-समय पर आने वाले वेतन आयोगों से बढ रही थी. हर छ: महीने, साल भर में 10% तक के मंहगाई भत्ते मिल रहे थे. नौकरियां खुली हुईं थी. अमीर, गरीब, सवर्ण, दलित, हिन्दू, मुस्लिम, सिख, ईसाई सबके लिये यूपीएससी था, एसएससी था, रेलवे थी, बैंक की नौकरियां थी.

प्राईवेट सेक्टर उफान पर था. मल्टी नेशनल कम्पनियां आ रहीं थी, नौकरियां दे रहीं थीं. हर छोटे बडे शहर में ऑडी और जगुआर जैसी कारों के शो रूम खुल रहे थे. हर घर में एक से लेकर तीन चार तक अलग-अलग माॅडलों की कारें हो रही थीं. प्रॉपर्टी मे बूम था. नोयडा से लेकर पुणे, बंगलौर तक, कलकत्ता से बम्बई तक फ्लैटों की मारा-मारी मची हुई थी. महंगे बिकते थे, फ़िर भी बुकिंग कई सालों की थी. मतलब हर तरफ, हर जगह अथाह दुःख ही दुःख पसरा हुआ था.

लोग नौकरी मिलने से, तन्ख्वाह, पेन्शन और मंहगाई भत्ता मिलने से दुःखी थे. प्राईवेट सेक्टर, आई टी सेक्टर में मिलने वाले लाखों के पैकेज से लोग दुःखी थे. कारों से, प्रॉपर्टी से, शान्ति से बहुत लोग दुःखी थे.

फिर क्या था ? प्रभु से भारत की जनता का यह दुःख देखा न गया. तब ‘अच्छे दिन’ का एक वेदमंत्र लेकर भारत की पवित्र भूमि पर अवतारी का अवतरण हुआ. ‘भये प्रकट कृपाला दीन दयाला.’ जनता ने कहा – ‘कीजे प्रभु लीला, अति प्रियशीला.’ प्रभु ने चमत्कार दिखाने आरम्भ किये. जनता चमत्कृत हो कर देखती रही.

लगभग 10 फ़ीसदी की रफ़्तार से चलने वाली तीव्र अर्थव्यवस्था को शून्य पर पहुंचाया प्रभु ने और इसके लिए रात-दिन अथक प्रयास किये. विदेशों से कालाधन लाने के बजाए जनता का बाप-दादाओं का खज़ाना खाली करवा दिया क्योंकि जनता ही चोर निकली. सारा कालाधन छिपाए बैठी थी और प्रभु तो सर्वज्ञानी हैं. एक ही झटके में खेल दिया मास्टरस्ट्रोक. इस ऐतिहासिक लीला को नोटबन्दी का नाम दिया गया.

तमाम संवैधानिक संस्थायें रेलवे, एअरपोर्ट, दूरसंचार, बैंक, एम्स, आईआईटी, इसरो, सीबीआई, रॉ, बीएसएनएल, एमटीएनएल, एनटीपीसी, पॉवर ग्रिड, ओएनजीसी आदि जो नेहरू और इंदिरा नाम के क्रूर शासकों ने बनायीं थी, उनको ध्वंस किया और उन्हें संविधान, कानून और नैतिकता के पंजे से मुक्त किया.

रिजर्व बैंक नाम की एक ऐसी ही संस्था थी जो जनता के पैसों पर किसी नाग की भांंति कुन्डली मार कर बैठी रहती थी. प्रभु ने उसका तमाम पैसा, जिसे जनता अपना समझने की भूल करती थी, तमाम प्रयासों से बाहर निकाल कर उस रिजर्व बैंक को पैसों के भार से मुक्त किया.

प्रजा को इन सब कार्यवाहियों से बड़ा आनन्द मिला और करतल ध्वनि से जनता ने आभार व्यक्त किया और प्रभु के गुणगान में लग गयी.

प्रभु ने ऐसे अनेक लोकोपकारी काम किये जैसे सरकारी नौकरियां खत्म करने का पूर्ण प्रयास, बिना यूपीएससी सीधा उपसचिव, संयुक्त सचिव नियुक्त करना, बड़े-बड़े पदों पर मनमानी नियुक्तियां, ईमानदारी से काम करने वाले को सेवानिवृत्त, मंहगाई भत्ता रोकना, आदि.

पहले सरकारी कर्मचारी वेतन आयोगों मे 30 से 40% तक की वृद्धि से दु:खी रहते थे. फिर सातवें वेतन आयोग में जब मात्र 13% की वृद्धि ही मिली, तब जा के कहीं सरकारी कर्मचारियों को संतुष्टि मिली, वरना पहले के क्रूर शासक तो कर्मचारियों को तनख्वाह में बढोतरी और मंहगाई भत्ता की मद में पैसे दे-देकर बिगाड़ रहा था.

प्रभु जब अपनी लीला मे व्यस्त थे तभी कोरोना नामक एक देवी चीन से प्रभु की मदद को आ गयी. अब सारे शहर, गांंव, गली-कूचे में ताला लगा दिया गया. लोगों को तालों में बंद करके आराम करने का आदेश हो गया.अब सर्वत्र शान्ति थी. लोग घरों में बंद होकर चाट पकौड़ी, जलेबी, मिठाई का आनंद उठाने लगे.

रेलगाड़ी और हवाई जहाज जैसी विदेशी म्लेच्छों के साधन छोड़कर लोग पैदल ही सैकड़ों हजारों मील की यात्रा पर निकल पड़े.

फैक्ट्रियां, दुकानें सब बंद कर दी गयी. कामगारों को नौकरियों से निजात दे दी गयी. सबको गुलामों और घोड़ों की तरह मुंंह पर पट्टा बांंधना अनिवार्य किया गया, जो लोग 2014 के पहले के तमाम लौकिक सुखों से दुःखी थे, उनमें प्रसन्नता का सागर हिलोरे मारने लगा. सर्वत्र स्वराज छा गया.

जनता जो 2014 से पहले निर्भर थी, किसी सरकार की मोहताज थी, परलंबी थी, उसे सड़कों, पटरियों, पगडंडियों पर आत्मनिर्भर बनाकर गांंवों में पैदल-पैदल पहुंचा दिया. प्रभु की लीला तो देखिए, जो गर्भवती महिला पहले डॉक्टर के कहने पर घर में पड़ी हुई रोटियां तोड़ती थी, उन महिलाओं का ऐसा सशक्तिकरण कर दिया प्रभु ने कि वे ख़ुद ही सड़क किनारे बच्चे को जन्म देकर 160 किलोमीटर तक दौड़ रही हैं. ऐसा चमत्कार प्रभु के अलावे कोई नहीं कर पाया.

आपने तो छोटे-छोटे बच्चों को भी सशक्त और आत्मनिर्भर बना दिया है. हज़ारों, लाखों बच्चों को भी सड़कों पर अपने माता-पिता के साथ पैदल चलते देखा जा सकता है. कुछ बच्चे तो अपने छोटे-छोटे पैरों से रिक्शा चलाकर परिवार को ढ़ोने में खुशी पा रहे हैं. आप धन्य हैं प्रभु !

ग़रीबों की प्रभु को इतनी चिंता और फ़िक्र है कि देश का सारा खज़ाना उन पर न्यौछावर कर दिया. 20 लाख करोड़ रुपये अमीरों को दे दिए प्रभु ने ताक़ि ये अमीर जीवनभर ग़रीबों को ग़ुलाम बनाकर रखें. धन्यवाद प्रभु !

यदि प्रभु के सारे कृत्य वर्णन किये जाये तो सारे भारत की भूमि और सारी नदियों का जल भी लिखने के लिये कम पड़ जाये. थोड़ा लिखना, बहुत समझना. आप तो खुद समझदार हैं. आगे की लीला के लिए प्रभु के दूरदर्शन पर प्रकट होने की प्रतीक्षा करें, उसके बाद करतल ध्वनि से प्रभु का स्वागत करते रहिये.

जय हो महाजुमलेश्वर महाराज की.

आपका अपना साथी.

(यह आलेख राहुल चौहान के सौजन्य से प्राप्त हुआ है.)

Read Also –

लोगों की चीत्कारों पर मोदी का जश्न ‘अभूतपूर्व मिसाल’ है
मिडिल क्लास चुप है क्योंकि वह सोचने के लायक़ ही नहीं रहा
आपदा में अवसर की तलाश
आत्मनिर्भरता वाला भाषण दरअसल निरंंकुशता और अराजकता का आह्वान था

[प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे…]

Previous Post

भारत की विस्तारवादी नीतियां जिम्मेदार है नेपाल-भारत सीमा विवाद में

Next Post

क्या इस समय और समाज को एक नई भाषा की ज़रूरत नहीं है ?

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

गेस्ट ब्लॉग

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

by ROHIT SHARMA
March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

by ROHIT SHARMA
March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

by ROHIT SHARMA
February 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमें नक्सलबाड़ी के रास्ते पर दृढ़ता से कायम रहना चाहिए’ – के. मुरली

by ROHIT SHARMA
February 24, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमारी पार्टी अपने संघर्ष के 53वें वर्ष में फासीवाद के खिलाफ अपना संघर्ष दृढ़तापूर्वक जारी रखेगी’ – टीकेपी-एमएल की केंद्रीय समिति के राजनीतिक ब्यूरो के एक सदस्य के साथ साक्षात्कार

by ROHIT SHARMA
February 14, 2026
Next Post

क्या इस समय और समाज को एक नई भाषा की ज़रूरत नहीं है ?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

झूठ और गप्प का पुलिंदा है धार्मिक ग्रंथ और उसकी पौराणिक कथाएं

April 10, 2023

भारतीय अखबारों की दुनिया का ‘पॉजिटिव न्यूज’

April 28, 2020

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

February 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमें नक्सलबाड़ी के रास्ते पर दृढ़ता से कायम रहना चाहिए’ – के. मुरली

February 24, 2026
लघुकथा

एन्काउंटर

February 14, 2026
लघुकथा

धिक्कार

February 14, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.