Saturday, March 7, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home ब्लॉग

प्रदूषण के खिलाफ केजरीवाल की योजना के विरूद्ध भाजपा का षड्यंत्र

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
October 30, 2019
in ब्लॉग
0
585
SHARES
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

प्रदूषण के खिलाफ केजरीवाल की योजना के विरूद्ध भाजपा का षड्यंत्र

आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल देश की राजधानी दिल्ली को अपना प्रयोगस्थल बनाया और आम जनता की जिन्दगी में बदलाव लाने के लिए पूरी ताकत लगा दिया. अरविन्द केजरीवाल आम जनता की जिन्दगी में बुनियादी बदलाव लाने के लिए शिक्षा को अपना हथियार बनाया और आम लोगों को शिक्षित करने के लिए मुफ्त में उच्चस्तरीय शिक्षा देने के लिए तमाम उपाय किये हैं. इसके अलावा उन्होंने आम जनता के जीवन में बदलाव लाने के लिए मुफ्त पानी, लगभग मुफ्त बिजली, मुफ्त और निकटवर्ती उपलब्ध चिकित्सा व्यवस्था जैसे बुनियादी जरूरतों को सरल और सहज बनाया.

You might also like

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

सीपीआई माओवादी के नेता हिडमा समेत दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं की फर्जी मुठभेड़ के नाम पर हत्या के खिलाफ विरोध सभा

इसके उलट भाजपा देश की जनता का खून चूसने के लिए एक से बढ़कर एक उपक्रम कर रही है, और देश के उद्योगपतियों – अंबानी-अदानी जैसे घरानों – के लिए देश का खजाना जो आम जनता के मेहनत की कमाई से इकट्ठा किया जाता है, मुफ्त में लाखों करोड़ रुपया लूटा दी है. अरविन्द केजरीवाल के इस जन हितैषी नीतियों से तिलमिलायी भाजपा आम जनता को लूटने के लिए अरविन्द केजरीवाल के नीतियों को विफल करने के लिए जी-जान लगाये हुए हैं, ताकि देश की जनता के सामने एक मिसाल कायम न की जा सके और जनता केन्द्र की मोदी सरकार के भ्रष्ट और उद्योगपतिप्रस्त नीतियों पर सवाल न कर सके.

दिल्ली में दीपावली के अवसर पर प्रदूषण से परेशान दिल्ली के एक नागरिक

विदित हो कि केन्द्र की मोदी सरकार, आज 6 साल के कार्यकाल बीतने के बाद भी देश की हर समस्या को कभी कांग्रेस, नेहरु को कारण बताते हैं तो कभी गांधी के खिलाफ आग उगलते हैं. अब तो हद हो गई देश की हर समस्याओं के लिए मुगल शासक को, बल्कि कई बार तो अशोक सम्राट तक को दोषी ठहरा रहा है. सचमुच यह नीचता की पराकाष्ठा ही कही जायेगी. इससे बड़ी नीचतापूर्ण और गैर-जिम्मेदाराना रवैया दुनिया के इतिहास में नहीं देखी गई है.

इसके वाबजूद अरविन्द केजरीवाल की आम आदमी पार्टी दिल्ली समेत देश की जनता के जबर्दस्त समर्थन के बल जनता के हितों के लिए अपनी नीतियों को लागू कर रहे हैं, जिसके लिए न केवल देश के अंदर बल्कि अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर भी लोगों, विद्वानों ने खुलकर अपना समर्थन दिया है. अब जब अरविन्द केजरीवाल दिल्ली को प्रदूषण मुक्त करने के लिए अपनी योजनायें बना रहे हैं, और इसके लिए एक से बढ़कर एक तरीके अपना रहे हैं, भाजपा अपनी गुण्डागर्दी पर खुल कर उतर आयी है. अरविन्द केजरीवाल के अपने प्रयासों के सन्दर्भ में एक पत्र ई-मेल द्वारा हमारे पास भी भेजी है, जिसे हम यहां हू-ब-हू दे रहे हैं –

“प्रिय रोहित,

मैं, अरविंद केजरीवाल, दिल्ली का मुख्यमंत्री हूं. दिल्ली विधानसभा चुनावों से पहले मैं आपके साथ एक महत्त्वपूर्ण अपडेट शेयर करना चाहता हूं.

पहली बात ये है कि अब मैं Change.org  पर एक वेरिफाइड डिसीजन मेकर बन गया हूं. इसका मतलब है कि अब आप सीधे मुझको संबोधित कर के अपनी पेटीशन शुरू कर सकते हैं. मुझसे देश की राजधानी के लिए अपने सपने साझा कर सकते हैं. मैं इनपर प्रतिक्रिया देने की पूरी कोशिश करूंगा.

दूसरी बात ये कि केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार पिछले 3 सालों में दिल्ली के प्रदूषण में 25 प्रतिशत की कमी आई है. प्रदूषण से निपटना मेरी सबसे बड़ी प्राथमिकता है. सर्दी का मौसम आ रहा है और उसके साथ जलती पराली का धुआं भी फिर से राजधानी में दस्तक देगा. प्रदूषित हवा की मात्रा बढ़ सकती है और हम सबको फिर से सांस लेने में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है.

मैं अपनी क्षमता के अनुसार पूरी कोशिश कर रहा हूं कि हमारी दिल्ली दोबारा से एक गैस चेंबर में ना बदले. सर्दी और दिवाली से पहले मैंने 7-प्वाइंट एक्शन प्लान बनाया है. इसमें ऑड-ईवन स्कीम को फिर से शुरू करना ताकि गाड़ियों से होने वाला प्रदूषण कम हो, अच्छी गुणवत्ता वाले प्रदूषण मास्क का वितरण, एक लेजर शो आयोजन के माध्यम से बिना पटाखों वाली दिवाली मनाना, सड़कों पर नियमित रूप से झाड़ू का लगना और पानी का छिड़काव ताकि धूल कम हो और कूड़ा जलाने की रोकथाम के लिए और ज्यादा पेट्रोलिंग जैसे कदम शामिल हैं.

इन कदमों के अलावा यदि प्रदूषण को हराने के लिए आपके पास कोई सुझाव है तो अभी पेटीशन शुरू कर के उन्हें मुझ तक पहुंचाएं, रोहित. मेरा विश्वास है कि एक बेहतर भविष्य की कल्पना तभी की जा सकती है जब सरकार और जनता मिलकर उस भविष्य के लिए आगे बढ़े. चलिए मिलकर प्रदूषण से लड़ते हैं.

अरविंद केजरीवाल, मुख्यमंत्री, दिल्ली”

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल द्वारा मेरे पास भेजा गया पत्र निश्चित तौर पर देश भर के लोगों के पास भेजा गया होगा, इससे अरविन्द केजरीवाल की आम आदमी के हितों के प्रति चिन्तित होने की प्रतिबद्धता का पता चलता है. इससे एक और जिस चीज का पता चलता है वह है उनके कार्ययोजना को विफल करने के लिए भाजपा की ओर से लगातार चलाये जा रहे अभियान की. इसकी एक झलक मिलती है आम आदमी पार्टी के सौरभ भारद्वाज के द्वारा सर्वे के शक्ल में किये गये एक ट्विट द्वारा, जिसमें वह लिखते हैं कि ‘केजरीवाल को गलत साबित करने के लिए और दिल्ली वालों को नीचा दिखाने के लिए, वो क्या करेंगे ? 57% वो खूब पटाखे जलाएंगे. 12% Odd Even का उलंघन करेंगे. 23% एमसीडी से कूड़ा जलवाएंगे. 8% पुलिस से जाम लगवाएंगे.’ 

केजरीवाल को गलत साबित करने के लिए और दिल्ली वालो को नीचा दिखाने के लिए, वो क्या करेंगे ?

— Saurabh Bharadwaj (@Saurabh_MLAgk) October 28, 2019

आम आदमी पार्टी और मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल की यह चिन्ता गैर-वाजिब भी नहीं है. आम जनता के हितों में की जाने वाली दिल्ली सरकार के हर कामों को विफलता के आवरण में ढ़क देने की कोशिश भाजपा और केन्द्र की निकम्मी मोदी सरकार देश की संवैधानिक संस्थाओं सहित अपने गुंडों के माध्यम से आये दिन करती आ रही है. चाहे वह आम आदमी को शिक्षा देने का मामला हो, न्यूनतम मजदूरी देने का मामला हों, अपराध रोकने के लिए दिल्ली में लगाये जाने वाले सीसीटीवी कैमरों का मामला हो, चाहे डोर-टू-डोर सेवा देने का मामला हो, चाहे जो भी मामला दिल्ली सरकार लागू करने की कोशिश की हो, भाजपा अपनी पूरी ताकत से उसका विरोध करती है, उसको विफल करने का दुष्प्रयास करती है. पुलिस विभाग को आदेश न मानने का गोपनीय आदेश जारी करती है, आम आदमी पार्टी के नेताओं, विधायकों, मंत्री, मुख्यमंत्री समेत उनके समर्थकों तक को फर्जी केशों में गिरफ्तार करने, जेलों में बंद करने, गुंडों से हमला करवाने जैसे अनेकों कुकर्म आये दिन करते रहते हैं.

दिल्ली वसियों की ओर से मेरी पंजाब हरियाणा की सरकारों से हाथ जोड़ कर अपील है कि तुरंत कुछ ठोस क़दम उठायें और दिल्ली को गैस चेम्बर बनने से बचायें।

हमारे स्तर पर हम हर सम्भव प्रयास कर रहे हैं और करते रहेंगे। https://t.co/Tlylgzo334

— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) October 29, 2019

इसी कड़ी में जब दिल्ली सरकार प्रदूषण से उबरने के लिए अनेक तरीके अपना रही है, तब भाजपा और उसके गुंडे विधायक, नेता आदि प्रदूषण से निपटने के दिल्ली सरकार के तरीकों को विफल करने के लिए दीपावली में पटाखे छोड़ने, ऑड-इवन के नियमों का उल्लंघन करने, कूड़ा जलाने जैसे प्रतिबंधित कामों को जोर-शोर से न केवल कर रही है बल्कि उसकी सेल्फी खींच कर सोशल मीडिया पर भी डाल रहा है.

ऐसे वक्त में देश के आम आदमी को भाजपाईयों के गुंडों के खिलाफ एकजुट होने की जरूरत है, ताकि भाजपा के मोदी सरकार के द्वारा देश भर में चलाये जा रहे जनविरोधी नीतियों के खिलाफ लोग जागरूक हो सके, उसके नापाक हरकतों पर अंकुश लगायी जा सके और दिल्ली सरकार आम आदमी के जनहितों को निर्बांधरूप से लागू कर सके.

Read Also –

हत्यारों की ‘टी’-पार्टी
भ्रष्ट सिस्टम के भेंट चढ़ा रामगुलाम का परिवार
युवा पीढ़ी को मानसिक गुलाम बनाने की संघी मोदी की साजिश बनाम अरविन्द केजरीवाल की उच्चस्तरीय शिक्षा नीति
अरविन्द केजरीवाल: शिक्षा के क्षेत्र में क्रांति
गेस्ट टीचर का स्थायीकरणःकेजरीवाल ने दिखाया भाजपा का बदशक्ल घिनौना चेहरा
देश की जनता को अयोग्य-अशिक्षित बनाना चाहते हैं मोदी
शिक्षा को तबाह करती सरकार
आम आदमी की शिक्षा के लिए देश में दो नीतियां

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…]

Previous Post

सरहद के पार नफरतों के खिलाफ एक दीया

Next Post

संयुक्त राष्ट्र की 74वीं आम सभा, दुनिया में बढ़ते टकराव पर कितना ध्यान ?

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

ब्लॉग

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

by ROHIT SHARMA
December 22, 2025
ब्लॉग

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

by ROHIT SHARMA
November 25, 2025
ब्लॉग

सीपीआई माओवादी के नेता हिडमा समेत दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं की फर्जी मुठभेड़ के नाम पर हत्या के खिलाफ विरोध सभा

by ROHIT SHARMA
November 20, 2025
ब्लॉग

‘राजनीतिक रूप से पतित देशद्रोही सोनू और सतीश को हमारी पार्टी की लाइन की आलोचना करने का कोई अधिकार नहीं है’ : सीपीआई-माओवादी

by ROHIT SHARMA
November 11, 2025
ब्लॉग

आख़िर स्तालिन के अपराध क्या था ?

by ROHIT SHARMA
November 6, 2025
Next Post

संयुक्त राष्ट्र की 74वीं आम सभा, दुनिया में बढ़ते टकराव पर कितना ध्यान ?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

विश्व आदिवासी दिवस पर : केरल में अपनी ही जमीन से क्यों बेदखल किए जा रहे हैं आदिवासी ?

August 9, 2023

परिष्कृत दस्तावेज : चीन एक नई सामाजिक-साम्राज्यवादी शक्ति है और वह विश्व पूंजीवाद-साम्राज्यवादी व्यवस्था का अभिन्न अंग है – भाकपा (माओवादी)

February 2, 2023

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

February 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमें नक्सलबाड़ी के रास्ते पर दृढ़ता से कायम रहना चाहिए’ – के. मुरली

February 24, 2026
लघुकथा

एन्काउंटर

February 14, 2026
लघुकथा

धिक्कार

February 14, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.