Saturday, March 7, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home गेस्ट ब्लॉग

राम पर राहुल सांकृत्यायन

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
November 17, 2022
in गेस्ट ब्लॉग
0
585
SHARES
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

महापंडित राहुल सांकृत्यायन ने ‘वोल्गा से गंगा’ नाम के अपने बहुचर्चित कथा संग्रह की 11वीं कहानी ‘प्रभा’ शीर्षक से लिखी है तथा इस कहानी का काल 50वीं ईसवी बताया है. राहुल की ‘वोल्गा से गंगा’ में कही गयी 20 कहानियां सिर्फ कथाएं ही नहीं हैं बल्कि 6 हजार वर्ष ईसवीं पूर्व के प्रागैतिहासिक काल से लेकर 1942 ईस्वी तक का भारतीय उपमहाद्वीप का समूचा इतिहास अपने में समेटे हुए है.

राहुल की ये कहानियां कल्पना की उड़ान नहीं हैं. इन कहानियों को लिखने के लिये उन्होंने ऋग्वेद, उपनिषदों, ब्राह्मण, पुराणों, महाभारत तथा बौद्ध ग्रन्थों को आधार बनाया है. प्रथम पैरा में जिस कहानी ‘प्रभा’ का उल्लेख किया गया है, उसमें राहुल ने अयोध्या तथा रामायण की रचना के बारे में विस्तार से लिखा है.

You might also like

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

राहुल लिखते हैं – ‘साकेत (अयोध्या) कभी किसी राजा की प्रधान राजधानी नहीं बना. बुद्ध के समकालीन कोसलराज प्रसेनजित का एक राजमहल जरूर था; किंतु राजधानी थी श्रावस्ती (सहेटमहेट), वहां से छै योजन दूर.’

आगे वे लिखते हैं – ‘मौर्य वंश ध्वंसक सेनापति पुष्यमित्र (शुंग) ने पहले पहल साकेत (अयोध्या) को राजधानी का पद प्रदान किया; किंतु शायद पाटलिपुत्र की प्रधानता को नष्ट करके नहीं. वाल्मीकि ने अयोध्या नाम का प्रचार किया, जब उन्होंने अपनी रामायण को पुष्यमित्र या उसके शुंग वंश के शासनकाल में लिखा.’

‘इसमें तो शक नहीं कि अश्वघोष (बौद्ध दार्शनिक) ने वाल्मीकि के मधुर काव्य का रसास्वादन किया था. कोई ताज्जुब नहीं यदि वाल्मीकि शुंग वंश के आश्रित कवि रहे हों, जैसे कालिदास चंद्रगुप्त विक्रमादित्य के और शुंग वंश की राजधानी की महिमा को बढ़ाने ही के लिये उन्होंने जातकों (बौद्ध ग्रन्थ) के दशरथ की राजधानी वाराणसी से बदलकर साकेत या अयोध्या कर दी और राम के रूप में शुंग सम्राट पुष्यमित्र या अग्निमित्र की प्रशंसा की – वैसे ही, जैसे कालिदास ने ‘रघुवंश’ के रघु और ‘कुमारसम्भव’ के कुमार के नाम से पिता-पुत्र चंद्रगुप्त विक्रमादित्य और कुमारगुप्त की.’

राहुल ने इसी कथा में आगे लिखा है कि ‘पंजाब के यवन राजा मिनांदर (मिनेण्डर) ने साकेत (अयोध्या) पर आक्रमण किया था. पुष्यमित्र शुंग के ब्राह्मण पुरोहित पतंजलि (जिन्होंने योग पर विषद ग्रन्थ लिखा है) ने इस आक्रमण के बारे में लिखा है. पतंजलि और पुष्यमित्र के समय में अयोध्या नहीं, साकेत ही इस नगर का नाम था.’

राहुल ने ऋग्वेद से लेकर पुराणों तक और उपलब्ध समस्त बौद्ध साहित्य का गहन अध्ययन किया था. उनकी विद्वता को किसी प्रमाण की आवश्यकता नहीं है. उन्हें ‘महापंडित’ यों ही नहीं कहा जाता है.

राहुल के अनुसार वाल्मीकि रामायण में जो कथा कही गयी है वह पुष्यमित्र शुंग के आश्रित कवि वाल्मीकि द्वारा सम्राट पुष्यमित्र शुंग की महिमा का बखान करने के लिये ही कही गयी थी. यह उस काल में सामान्य था. यही काम कवि कालिदास ने अपने महाकाव्य ‘रघुवंश’ और ‘कुमारसम्भव’ में किया है.

अयोध्या का प्राचीन नाम साकेत था और उसका राजा दशरथ तथा उनके पुत्र राम से कोई सम्बन्ध नहीं था. राजा दशरथ की कथा ‘जातकों’ में कही गयी है और वे अयोध्या के नहीं, वाराणसी के राजा थे. यह सर्वविदित है कि पुष्यमित्र शुंग कट्टर ब्राह्मण था और बौद्ध धर्म का उतना ही विरोधी बल्कि शत्रु था. यह सम्भव है कि साकेत बौद्ध धर्म का कोई बड़ा केंद्र रहा होगा क्योंकि बुद्ध के समकालीन कौसल राज प्रसेनजित ने स्वयं बौद्ध धर्म स्वीकार कर लिया था.

पुष्यमित्र शुंग ने अंतिम मौर्य सम्राट बृहद्रथ की हत्या करने के बाद साकेत को अपनी राजधानी बनाया. इस बात की बहुत संभावना है कि पुष्यमित्र शुंग ने साकेत के बौद्ध मठों का विध्वंस कर वहां किसी मंदिर का निर्माण किया हो, जिसे बाद में मुगल हमलावरों ने नष्ट कर वहां मस्जिद बना दी हो. हिंदुओं की मान्यता/आस्था के अनुसार वही राम का जन्म स्थान है.

सच क्या है यह तो तभी सामने आएगा जब भारतीय पुरातत्व विभाग (आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया) द्वारा बाबरी विध्वंस के बाद वहां जो खुदाई की थी, उसकी पूरी रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए. खुदाई में जो अवशेष प्राप्त हुए हैं वे किसी बौद्ध मठ के हैं या किसी वैष्णव हिन्दू मन्दिर के हैं ? यह सच्चाई तभी सामने आएगी जब पूर्णतः निष्पक्ष और पारदर्शी जानकारी सार्वजनिक हो.

  • प्रवीण मल्होत्रा

Read Also –

रामायण और राम की ऐतिहासिक पड़ताल
राम के नाम
राम नाम ‘सत्य‘ है !
असली मर्यादा पुरुषोत्तम चंगेज़ खां बनाम तथाकथित मर्यादा पुरुषोत्तम रामचन्द्र

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे… एवं ‘मोबाईल एप ‘डाऊनलोड करें ]

scan bar code to donate
scan bar code to donate
Pratibha Ek Diary G Pay
Pratibha Ek Diary G Pay
Previous Post

हिटलर के ‘समग्र राज्य’ की अवधारणा पर चलती मोदी सरकार

Next Post

कैलाश मनहर : राजस्थान की हिन्दी कविता में प्रतिरोध के एक सशक्त कवि

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

गेस्ट ब्लॉग

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

by ROHIT SHARMA
March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

by ROHIT SHARMA
March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

by ROHIT SHARMA
February 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमें नक्सलबाड़ी के रास्ते पर दृढ़ता से कायम रहना चाहिए’ – के. मुरली

by ROHIT SHARMA
February 24, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमारी पार्टी अपने संघर्ष के 53वें वर्ष में फासीवाद के खिलाफ अपना संघर्ष दृढ़तापूर्वक जारी रखेगी’ – टीकेपी-एमएल की केंद्रीय समिति के राजनीतिक ब्यूरो के एक सदस्य के साथ साक्षात्कार

by ROHIT SHARMA
February 14, 2026
Next Post

कैलाश मनहर : राजस्थान की हिन्दी कविता में प्रतिरोध के एक सशक्त कवि

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

‘कोविशील्ड वैक्सीन’ के नाम पर मोदी ने दी है मौत की गारंटी

April 30, 2024

समाजवाद और धर्म निरपेक्षता के बहाने संविधान पर हमले क्यों ?

February 8, 2023

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

February 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमें नक्सलबाड़ी के रास्ते पर दृढ़ता से कायम रहना चाहिए’ – के. मुरली

February 24, 2026
लघुकथा

एन्काउंटर

February 14, 2026
लघुकथा

धिक्कार

February 14, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.