Saturday, March 7, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home ब्लॉग

नीलामी पर चढ़ा देश : देश के प्रमुख रेलवे स्टेशनों की नीलामी

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
June 17, 2017
in ब्लॉग
2
585
SHARES
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

bikta-desh-bharat
मोदी सरकार रलवे स्टेशनों को नीलामी पर चढ़ा कर देश की जनता के साथ गद्दारी कर रही है. वह देश की जनता की गाढ़ी कमाई को देश के चंद औद्यौगिक घरानों को लूटने की खुली छूट दे रही है. अब वह दिन दूर नहीं जब देश की शासन प्रणाली और सेना को भी निजी कम्पनियों के हाथों में खुलेआम बेच डाली जाये. बहरहाल हम वध होने वाले बकरे की तरह इस देश को तराजू पर रखकर नापे जाने का इन्तजार कर रहे हैं.

हमारे देश की सम्पदा को बेचने की पहली कड़ी के बतौर इसे देखा जा रहा है और अब यह बिकने के लिए पूरी तरह तैयार हो चुका है. खरीददार भी आ रहे हैं और अपनी बोली भी लगा रहे हैं. इसकी पहली शुरूआत तो 1990 के बाद से ही निजीकरण के अंधानुकरण के दौरान शुरू हो चुका था, पर अब इसकी पूरी खेप सामने आ गई है. शिक्षा, स्वास्थ्य आदि जैसे मूलभूत सुविधाओं को निजीकृत करने जैसी दुकानों ने देश को पहले ही अंधकूप में ढ़केल दिया है और अनपढ़ों, बेरोजगारों और बीमारों की एक लम्बी पैदावार खड़ी कर दी है. अब इस कड़ी में देश में सबसे ज्यादा आमदनी देने वाली सरकारी संस्थान रेलवे को दांव पर लगा दिया है.

You might also like

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

सीपीआई माओवादी के नेता हिडमा समेत दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं की फर्जी मुठभेड़ के नाम पर हत्या के खिलाफ विरोध सभा

देश के यातायात का सबसे भरोसेमंद और विकसित साधन रेलवे, जिसके विकास के लिए अलग से एक मंत्रालय बनाया गया था और उसका भारत के आम बजट से अलग बजट बनता है, को भारत सरकार ने नीलामी पर चढ़ा दिया है. फिलहाल देश के 23 विशाल और जाने-माने रेलवे स्टेशन पर नीलामी की बोली लग चुकी है और कुछ तो बजाप्ता बिक भी चुकी है. लोकमान्य तिलक, हावड़ा, कानपूर सेन्ट्रल, कमाख्या जैसे लोकप्रिय और भारी आय देने वाले रेलवे स्टेशन नीलामी की बोली पर चढ़ चुके हैं और निलामी की लिए पूरी तरह तैयार है. आईये देखते हैं किस स्टेशन को भारत की मोदी सरकार किन भावों में बेच रही है:

क्रम संख्या – डिविजन – स्टेशन का नाम – मूल्य (रूपये में) – टेंडर की तिथि

1. सेन्ट्रल – मुम्बई – लोकमान्य तिलक – 250 करोड़ -12.06.17
2.               ठाणे – 200 करोड – 12.06.17
3.               पुणे – पुणे – 200 करोड़ – 12.06.17
4. ईस्ट कोस्ट – वाल्टेयर-  विसाखापत्तनम – 200 करोड़ – 24.05.17
5. ईस्टर्न – हावड़ा – हावड़ा – 400 करोड़ – 23.05.17
6. नोर्थ सेन्ट्रल – इलाहाबाद – इलाहाबाद – 150 करोड़ – 30.06.17
7.                       कानपुर सेन्ट्रल – 200 करोड़ – 30.06.17
8. नोर्थ वेस्टर्न – अजमेर – उदयपुर सिटी – 100 करोड़ – 11.05.17
9. नोर्थ ईस्ट फ्रटिंयर – लुम्बडिंग – कामाख्या – 228 करोड़ – 24.05.17
10. नोदर्न – फिरोजपुर – जम्मूतवी – 75 करोड़ – 17.05.17
11.              दिल्ली – फरीदाबाद  – 70 करोड़ – 17.05.17
12. साउथ सेन्ट्रल – विजयवाड़ा – विजयवाड़ा – 94 करोड़ – 24.05.17
13.                          सिकंदराबाद – 282 करोड़ – 24.05.17
14. साउथ ईस्टर्न–  रांची – रांची – 100 करोड़ – 25.05.17
15. साउथ वेस्टर्न – बैंगलोर – बैंगलोर केंट – 80 करोड़ – 01.06.17
16.                         यशवंत नगर – 100 करोड़ – 01.06.17
17. साउदर्न – चेन्नई – चेन्नई सेन्ट्रल – 350 करोड़ – 22.05.17
18.                पालघाट – कालीकट – 75 करोड़ – 22.05.17
19. वेस्ट सेन्ट्रल – भोपाल – भोपाल – 75 करोड़ – 18.05.17
20. वेस्टर्न – रतलाम – इंदौर – 75 करोड़ – 18.05.17
21.                मुम्बई सेन्ट्रल – मुम्बई सेन्ट्रल टर्मिनस – 250 करोड़ 06.06.17
22.                बांद्रा टर्मिनस – 200 करोड़ – 06.06.17
23.                वोरिवाली – 280 करोड़ – 06.06.17

उपरोक्त रेलवे स्टेशन अपने विभिन्न तिथियों के अनुसार या तो निलाम हो चुकी है या होने वाली है. उपरोक्त रेलवे स्टेशनों को 45 साल के लिए बेचा जा रहा है जिसका तमाम रखरखाव और कर्मचारियों की नियुक्ति आदि का मामला नीलामी में खरीदने वाली कम्पनी की मिल्कियत होगी. सरकार के पास केवल रेल संचालन, पार्सल, टिकट बेचना, सिंगनल, यात्री और समानों की आवाजाही, ओवर हेड ट्रैक्शन, रेल ट्रैक और सूचना संचार की व्यवस्था ही होगी. शेष तमाम कार्यकलाप यहां तक की रेलवे के तमाम कर्मचारियों की गतिविधि भी खरीदने वाली कम्पनी के हाथों में होगी. वह कम्पनी रेलवे के जमीनों का व्यापारिक उपयोग भी कर सकेगा और अपने कमाई का जरिया भी बढ़ा सकेगा.

निजी कम्पनियों के हाथों में बेची जा रही हमारी धरोहर रेलवे इस देश के अंधकारपूर्ण युग का शुभारम्भ है जो देश की जनता को खुलेआम लूटने-खसोटने की परम्परा को कानूनी वैधता प्रदान करेगी.

Related Blog :
तय कर लो कि तुम किधर हो ? क्योंकि कोई भी तटस्थ नहीं होता

Previous Post

मोदी और उसका ‘यू-टर्न’

Next Post

किसान विरोधी है भाजपा और उसकी मोदी सरकार

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

ब्लॉग

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

by ROHIT SHARMA
December 22, 2025
ब्लॉग

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

by ROHIT SHARMA
November 25, 2025
ब्लॉग

सीपीआई माओवादी के नेता हिडमा समेत दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं की फर्जी मुठभेड़ के नाम पर हत्या के खिलाफ विरोध सभा

by ROHIT SHARMA
November 20, 2025
ब्लॉग

‘राजनीतिक रूप से पतित देशद्रोही सोनू और सतीश को हमारी पार्टी की लाइन की आलोचना करने का कोई अधिकार नहीं है’ : सीपीआई-माओवादी

by ROHIT SHARMA
November 11, 2025
ब्लॉग

आख़िर स्तालिन के अपराध क्या था ?

by ROHIT SHARMA
November 6, 2025
Next Post

किसान विरोधी है भाजपा और उसकी मोदी सरकार

Comments 2

  1. S. Chatterjee says:
    9 years ago

    A revolt against this government is imperative. Those who are still in different to the sordid proceedings and shameless pursuance of crony capitalism by the Modi government will be answerable to posterity. Railway men’s Union should come openly against this bizarre decision.

    Reply
  2. Masihuddin Sanjari says:
    9 years ago

    रेलवे स्टेशनों को बेचने का सरकार का फैसला स्तब्ध कर देने वाला है। इससे अधिक आश्चर्य देश में इस बिक्री पर खामोशी से होता है। निजीकरण अपने खतरनाक युग में प्रवेश कर चुका है।

    Reply

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

‘A Billion Colour Story’ : क्या ‘नए भारत’ में हमने सारी कविताएं खो दी हैं…?

April 3, 2024

धर्म का न साइंस दा, बांकेलाल रिलाइंस दा

October 10, 2020

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

February 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमें नक्सलबाड़ी के रास्ते पर दृढ़ता से कायम रहना चाहिए’ – के. मुरली

February 24, 2026
लघुकथा

एन्काउंटर

February 14, 2026
लघुकथा

धिक्कार

February 14, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.