Saturday, March 7, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home गेस्ट ब्लॉग

रईसी की ‘हत्या’ : वर्चस्वकारी राजनीति की विध्वंसक दिशा

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
May 22, 2024
in गेस्ट ब्लॉग
0
585
SHARES
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

द्वितीय विश्व युद्ध समाप्ति के बाद दुनिया में जिस किसी राष्ट्राध्यक्ष की मौत हुई है, उसमें अमरीकी खुफिया एजेंसी सीआईए का हाथ होता आया है. यह वही सीआईए है जिसने अपने 4 राष्ट्रपतियों की हत्या को देखा और हमेशा अमरीकी सत्ताधारी पार्टी की कठपुतली बना रहा.

हालांकि सीआईए ने अपनी ढाल के लिए मोसाद को भी जासूसी के गुर जरूर सिखाए लेकिन मोसाद सिर्फ सीआईए के लिए एक इस्तेमाल की चीज है. जैसे ठीक इस समय ईरानी राष्ट्रपति रईसी को ठिकाने लगाने के बाद सीआईए, मोसाद की आड़ में लुकाछिपी खेल रहा है.

You might also like

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

जब राजनीतिक व्यवस्था में मनुष्य प्रधान नहीं होता है तो फिर किसी भी आदमी को मारे जाने पर कोई राजनीतिक हलचल भी नहीं होती है. व्यवस्थाओं के खेवनहार लोगों को अगर प्रतिद्वंद्वियों द्वारा मार दिया जाता है, तब भी कोई मानवीय पक्ष सामने नहीं आता है, उसकी जगह पर और अधिक प्रतिबद्ध खेवनहार आदमी को बिठाकर शासकवर्ग मानवीय संवेदनाओं को झांसा देते रहता है.

दुनिया के बहुत सारे देशों में राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों द्वारा सत्ता पक्ष के शीर्षस्थ नेताओं को मार दिया जाता रहा है लेकिन दिखावटी दुःख जाहिर करने के बाद सब मुनाफे की हिस्सेदारी में अपना सही हिस्सा सुनिश्चित कर किनारे हो जाते हैं.

भारतीय प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री को 1965 में ताशकंद सम्मेलन के दरमियान मान लिया जाता है कि उन्हें हार्ट अटैक आया था, यहां थोड़ा बहुत हो हल्ला होने के बाद सब मामला रफा-दफा. इंदिरा गांधी, राजीव गांधी की हत्या भी यही हिस्सेदारी के लिए थी, यह हिस्सेदारी अलग अलग मामलों में हो सकती है लेकिन इन हत्याओं के पीछे शांति न्याय बराबरी स्थापित करने का कोई उद्देश्य नहीं होता है.

दुनिया, तीसरे विश्व युद्ध के कगार पर खड़ी अपनी नियति ढोने को मजबूर है. महाविनाशी हथियारों की डरावनी प्रदर्शनी ने मानव जीवन के अस्तित्व और सभ्यता पर प्रश्न चिन्ह लगा दिया है. पूंजीवादी वैश्विक नेताओं को मारने के पीछे दुनिया का ध्यान उन्नत मानवतावादी बहसों विमर्शों से हटाना रहता है.

सीधे तौर पर कहें तो पूंजीवादी व्यवस्था के लगुवे-भगुवे कभी भी रूस, चीन, उत्तर कोरिया की एक औसत मानवीय व्यवस्था के बारे में लोगों का ध्यान जाते हुए नहीं देख सकती, जबकि रूस-यूक्रेन युद्ध ने उत्तर कोरिया, ईरान, चीन, रूस को दुनिया की केंद्रीय बहस में लाकर खड़ा कर दिया है.

रूस की अर्थव्यवस्था एक ओर जहां 3 साल से यूक्रेन से युद्धरत होने के बावजूद भी दुनिया की सबसे मजबूत इकनॉमी बनी हुई है, ऐसे में यह स्वाभाविक है कि रूस में नागरिक जीवन स्तर भी कई मामलों में बेहतरीन होगा. लेकिन दूसरी तरफ ब्रिटेन और अमेरिकी अर्थव्यवस्था इतने बुरे दौर में है कि देश के अन्य नेताओं ने गृहयुद्ध भड़कने का अंदेशा जताया है.

अमरीका में हर रोज अनियंत्रित जनांदोलनों के जरिए यूक्रेन और इजरायल को हथियार व आर्थिक मदद न देने का भारी दबाव है, साथ ही अमरीका में राष्ट्रपति चुनाव भी नजदीक हैं. ऐसे में अमरीका यही चाह रहा था कि राफा फिलिस्तीन में इजरायली सेना द्वारा क्रूरतम नरसंहार से दुनिया के लोगों में अमरीका के प्रति नफ़रत और खूनी देश होने का धब्बा लग रहा है, इसीलिए ईरानी राष्ट्रपति को रास्ते से हटाने के लिए सीआईए-मोसाद ने संयुक्त मिशन को अंजाम दिया.

एक ओर ईरानी ड्रोनों ने यूक्रेन में अमरीका-नाटो को लगभग वेंटीलेटर पर लिटा दिया है तो दूसरी ओर ईरानी प्रॉक्सी संगठनों ने इजरायल को खून के आंसू रुला रखा है, उस पर ईरान की ये घोषणा कि वह परमाणु बम बनाने में सफलता के नजदीक है, ऐसे में पश्चिमी देश कभी नहीं चाहेंगे कि एक तेल बेचने वाला अदना सा मुल्क परमाणु सम्पन्न देश बन जाये, हालांकि इससे ईरानी परमाणु कार्यक्रम पर कुछ खास फर्क नहीं पड़ेगा.

उधर रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने रईसी की मौत को हत्या करार देते हुए रूसी खुफिया एजेंसियों से हेलीकॉप्टर क्रैश या रईसी मर्डर मिस्ट्री सुलझाने की बात कही है. अगर मर्डर मिस्ट्री में मोसाद-सीआईए ऐंगल आता है तो फिर इजरायल के अंत की कहानी शुरू हो जायेगी और इजरायल को बचाने वाला अमरीका खुद ही अपने को बचाने के लिए तमाम तरह के टोटके करते फिर रहा होगा.

बहरहाल, यह दौर दुनिया को अमरीकी नव-नाजीवादी सोच से बचाने का दौर है. वियतनाम, क्यूबा, अफगानिस्तान, ईराक आदि में करोड़ों लोगों को मौत के घाट उतारने वाला अमरीका हरगिज नहीं बच सकता. आज जिस तरह इजरायल-फिलिस्तीन में बच्चों व स्त्रियों पर बर्बरतापूर्ण हमला कर रहा है, इससे भी जघन्यतम बर्बरता अमरीका ने वियतनाम में बरपाई थी.

इसलिए इजरायल और अमरीका को वैसे भी नेस्तनाबूद होना ही था, उस पर अगर ईरानी राष्ट्रपति इब्राहीम रईसी की मौत का एंगल अमरीका से मैच करता है तो अमरीका का अंत पूरी तरह विजयोत्सव में बदल जायेगा और पुतिन की मिसाइलें अमरीका के परखच्चे उडाने के लिए कुछ इसी तरह के मुहूर्त प्रतीक्षा में जगराता कर रही हैं.

  • ए. के. ब्राईट
Previous Post

‘मैल्कम एक्स’ के विचार पहले से कहीं ज्यादा प्रासंगिक हो गए हैं

Next Post

लोकसभा चुनाव 2024 के अवसर पर पांच कम्युनिस्ट संगठनों द्वारा देश की जनता से अपील

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

गेस्ट ब्लॉग

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

by ROHIT SHARMA
March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

by ROHIT SHARMA
March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

by ROHIT SHARMA
February 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमें नक्सलबाड़ी के रास्ते पर दृढ़ता से कायम रहना चाहिए’ – के. मुरली

by ROHIT SHARMA
February 24, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमारी पार्टी अपने संघर्ष के 53वें वर्ष में फासीवाद के खिलाफ अपना संघर्ष दृढ़तापूर्वक जारी रखेगी’ – टीकेपी-एमएल की केंद्रीय समिति के राजनीतिक ब्यूरो के एक सदस्य के साथ साक्षात्कार

by ROHIT SHARMA
February 14, 2026
Next Post

लोकसभा चुनाव 2024 के अवसर पर पांच कम्युनिस्ट संगठनों द्वारा देश की जनता से अपील

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

किसान विरोधी है भाजपा और उसकी मोदी सरकार

June 16, 2017

दण्डकारण्य के जंगलों में आज एक बार फिर पुलिस-माओवादियों के बीच मुठभेड़ जारी है…

April 21, 2024

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

February 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमें नक्सलबाड़ी के रास्ते पर दृढ़ता से कायम रहना चाहिए’ – के. मुरली

February 24, 2026
लघुकथा

एन्काउंटर

February 14, 2026
लघुकथा

धिक्कार

February 14, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.