Saturday, March 7, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home गेस्ट ब्लॉग

आरएसएस सांप्रदायिकता के ज़हर और नशे को धर्म और संस्कृति के पर्दे में छिपाकर पेश करता है – हिमांशु कुमार

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
August 18, 2023
in गेस्ट ब्लॉग
0
585
SHARES
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
हिमांशु कुमार

दो-तीन दिन पहले एक सज्जन से बातचीत हो रही थी. वे कहने लगे वैसे मैं मोदी समर्थक नहीं हूं लेकिन मुसलमान भी बहुत गड़बड़ कर रहे हैं. मैंने पूछा – ‘क्या गड़बड़ कर रहे हैं ?’ बोले- ‘चार चार बीवियां रखते हैं, आबादी बढ़ा रहे हैं.’ मैंने उन्हें सरकारी आंकड़े गूगल में सर्च करके दिखा दिये कि आबादी का ग्रोथ रेट हिंदू और मुसलमानों का करीब-करीब बराबर है. एक से ज्यादा बीवियां रखने का प्रतिशत भी हिंदुओं का ज्यादा है, मुसलमानों का कम है.

इसके बाद वे बोले – ‘अरे यह लोग वक्फ़ बोर्ड वगैरह बना रहे हैं.’ अब मैं चौक गया. मैंने कहा – ‘वक्फ़ बोर्ड से आपको क्या दिक्कत है ?’ बोले – ‘गलत तो है ना ?’ मैंने पूछा – ‘आप जानते हैं वह क्या होता है ? क्या वक्फ़ बोर्ड कोई आतंकवादी संगठन है ?’ वह बोले – ‘हां ऐसा ही कुछ होगा.’ मैं जोर से हंसा. मैंने उन्हें समझाया कि – ‘जैसे आपका सनातन धर्म सभा होती है, आर्य समाज सभा होती है, मंदिर प्रबंध समिति होती है, श्मशान घाट प्रबंध समिति होती है, उसी तरह से मुसलमानों का अपना वक्फ़ बोर्ड होता है.’

You might also like

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

वे बोले – ‘चलो आप पढ़े लिखे हो आप जानते हो लेकिन आम जनता तो नहीं जानती.’ मैंने उनसे कहा – ‘आप तो जान लीजिए. आप तो पढ़े लिखे हैं.’ यह हालत है भारत के पढ़े-लिखे हिंदुओं की. मुसलमानों के बारे में जानते कुछ नहीं है, भाजपा की फैलाई हुई नफरत के कीचड़ में डूब रहे हैं. खुद भी बर्बाद और अपने बच्चों को भी बर्बाद कर रहे हैं. अपना वर्तमान भी बर्बाद कर रहे हैं. भविष्य भी तबाह कर रहे हैं.

सांप्रदायिकता तीन चीजों पर आधारित है. सांप्रदायिकता का पहला आधार यह है कि है कि सांप्रदायिक व्यक्ति मानता है कि एक मज़हब को मानने वाले लोग एक तरह से सोचते हैं. दूसरा आधार यह है कि एक संप्रदाय के लोगों के हित एक जैसे होते हैं और तीसरा आधार यह है कि एक संप्रदाय के हित दूसरे संप्रदाय के विरुद्ध होते हैं. उदाहरण के लिए हिंदू सांप्रदायिक सोच के लोग सोचते हैं कि सारे मुसलमान एक तरह से सोचते हैं. सारे मुसलमानों के हित एक से हैं और मुसलमानों के हित हिंदुओं के हितों के विरुद्ध है.

आइए परीक्षण करें कि क्या यह सच है. क्या सारे मुसलमान एक तरह से सोचते हैं ? कोई भी मुसलमान सिर्फ मुसलमान नहीं है, वह हिंदी भाषी है, तमिल भाषी है, उर्दू बोलता है, असमिया बोलने वाला है, बांग्ला भाषी है, यूपी का है. वह अपने प्रदेश की समस्याओं, मुद्दों पर सोचता है ना कि मुसलमान होने के नाते सोचता है. मुसलमान औरतें और मुसलमान मर्द एक तरह से नहीं सोचते. मुसलमान औरतें औरत होने के नाते औरतों के मुद्दों पर सोचती है, मर्द मर्द बनकर सोचते हैं. अमीर मुसलमान अलग तरह से सोचता है. गरीब मुसलमान अलग तरह से सोचता है.

बिल्कुल ठीक इसी तरह से सारे हिंदू एक तरह से नहीं सोचते. जब हिंदू किसान मरते हैं तो सारे हिंदुओं को गुस्सा नहीं आता. जब हिंदू मजदूर सड़कों पर 2 हजार किलोमीटर पैदल चलते हैं तो सारे हिंदुओं को बुरा नहीं लगता. जब रोजगार मांगने वाले हिंदू छात्रों को पुलिस लाठियों से पीटती है तो सारे हिंदू बुरा नहीं मानते. जब हिंदू दलित लड़की के साथ हिंदू राजपूत बलात्कार करते हैं तो हिंदुओं को बिल्कुल गुस्सा नहीं आता. इससे यह साबित होता है कि सारे हिंदू एक तरह से नहीं सोचते.

अगर हिंदू एक तरह से नहीं सोचते तो मुसलमान भी एक तरह से नहीं सोचते. हिंदू सिर्फ वोट देने के लिए एक तरह से सोचते हैं कि मुसलमानों को हराना है, दबाके रखना है इसलिए मोदी को वोट देना है. बस इस मुद्दे पर वह एक होकर सोचते हैं. यह राजनैतिक हिंदुत्व है. इस हिंदुत्व का धर्म, संस्कृति, समुदाय, समाज एकता भाईचारा मेल मिलाप इंसानियत से कोई लेना देना नहीं है. यही सांप्रदायिकता है.

आरएसएस सांप्रदायिकता के इस ज़हर और नशे को धर्म और संस्कृति के पर्दे में छिपाकर पेश करता है. यही इनकी चालाकी धूर्तता और आपराधिक मनोवृत्ति का सबूत है. इंसानियत विरोधी, धर्म विरोधी, देश विरोधी संघियों से सावधान रहिए. यह आपको बर्बाद कर देंगे.

Read Also –

RSS की रणनीति- वैचारिक मुकाबला नहीं कर पाने पर उसे बदनाम कर अपनी प्रासंगिकता साबित करना
RSS मूर्खों और कट्टरपंथियों का जमावड़ा
ब्रतानिया हुकूमत का चरण वंदना करने वाले आज हमें राष्ट्रवाद का उपदेश दे रहे हैं
गोलवलकर की पुस्तक से आर एस एस और भाजपा के प्रतिक्रियावादी विचारों की एक झलक
 
[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे… एवं ‘मोबाईल एप ‘डाऊनलोड करें ]

scan bar code to donate
scan bar code to donate
Pratibha Ek Diary G Pay
Pratibha Ek Diary G Pay
Previous Post

जाइए हमें मुल्क का गद्दार घोषित कर दीजिए !

Next Post

तुमने कभी…

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

गेस्ट ब्लॉग

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

by ROHIT SHARMA
March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

by ROHIT SHARMA
March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

by ROHIT SHARMA
February 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमें नक्सलबाड़ी के रास्ते पर दृढ़ता से कायम रहना चाहिए’ – के. मुरली

by ROHIT SHARMA
February 24, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमारी पार्टी अपने संघर्ष के 53वें वर्ष में फासीवाद के खिलाफ अपना संघर्ष दृढ़तापूर्वक जारी रखेगी’ – टीकेपी-एमएल की केंद्रीय समिति के राजनीतिक ब्यूरो के एक सदस्य के साथ साक्षात्कार

by ROHIT SHARMA
February 14, 2026
Next Post

तुमने कभी...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

क्या ओडिशा सरकार ने वेदांता के प्रोजेक्ट विस्तार के लिए जनसुनवाईयों को जल्दबाज़ी में निपटाया ?

October 18, 2020

गोडसे ने गांधी जी को क्यों मारा ? सरदार वल्लभ भाई पटेल स्वतन्त्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री क्यों नहीं बन सके ?

December 19, 2024

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

February 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमें नक्सलबाड़ी के रास्ते पर दृढ़ता से कायम रहना चाहिए’ – के. मुरली

February 24, 2026
लघुकथा

एन्काउंटर

February 14, 2026
लघुकथा

धिक्कार

February 14, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.