Saturday, March 7, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home गेस्ट ब्लॉग

गांधी की नज़र में संघ

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
December 3, 2023
in गेस्ट ब्लॉग
0
585
SHARES
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
kanak tiwariकनक तिवारी

संघ की रैली में गांधी ने कहा था, ‘शुरू में जो प्रार्थना गाई गई उसमें भारत माता, हिन्दू संस्कृति और हिन्दू धर्म की प्रशस्ति है. मैं दावा करता हूं मैं सनातनी हिन्दू हूं. मैं ‘सनातन‘ का मूल अर्थ लेता हूं. हिन्दू शब्द का सही सही मूल क्या है, यह कोई नहीं जानता. यह नाम हमें दूसरों ने दिया और हमने उसे अपने स्वभाव के अनुसार अपना लिया. हिन्दू धर्म ने दुनिया के सभी धर्मों की अच्छी बातें अपना ली हैं और इसलिए इस अर्थ में यह कोई तिरस्कार योग्य धर्म नहीं है. इसका इस्लाम या उसके अनुयायियों के साथ ऐसा कोई झगड़ा नहीं हो सकता, जैसा कि आज दुर्भाग्यवश हो रहा है.

जब से हिन्दू धर्म में छुआछूत का जहर फैला तब से इसकी गिरावट शुरू हुई. एक चीज तय है, और मैं यह बात जोर से कहता आया हूं, यदि छुआछूत बना रहा तो हिन्दू धर्म मिट जायेगा. उसी तरह अगर हिन्दू यह समझें कि हिन्दुस्तान में हिन्दुओं के सिवाय और किसी के लिए कोई जगह नहीं है और यदि गैर-हिन्दू, खासकर मुसलमान, यहां रहना चाहते हैं तो उन्हें हिन्दुओं का गुलाम बनकर रहना होगा, तो वे हिन्दू धर्म का नाश करेंगे. और इसी तरह यदि पाकिस्तान यह माने कि वहां सिर्फ मुसलमानों के ही लिए जगह है और गैर-मुसलमानों को वहां गुलाम बनकर रहना होगा तो इससे हिन्दुस्तान में इस्लाम का नामोनिशान मिट जायेगा.’

You might also like

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

15 नवंबर 1947 को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की बैठक में दिल्ली में गांधी ने कहा था, ‘हिन्दू महासभा का मकसद हिन्दू समाज का सुधार करना है. जनता के नैतिक स्तर को ऊंचा उठाना है. तब फिर सभा सभी मुसलमानों को अनिवार्य रूप से हिन्दुस्तान से बाहर निकाल देने की बात कैसे कर सकती है ?’ गांधी ने यह भी सुना था कि कुछ लोग कह रहे हैं कि ‘कांग्रेस ने अपनी आत्मा मुसलमानों के हाथों बेच दी है. गांधी जो बकता है, उसे बकने दो. वह तो खत्म हो गया है. जवाहरलाल भी उससे कोई बेहतर नहीं है. सरदार पटेल का एक हिस्सा ठोस हिन्दू है, लेकिन आखिरकार वह भी कांग्रेसी हैं.’

गांधी ने ऐलानिया कहा ‘मैंने ऐसा भी सुना है कि इस सारी शरारत के पीछे संघ है. हमें भूलना नहीं चाहिए कि लोकमत में हजारों तलवारों से भी ज्यादा जबरदस्त ताकत है. हिन्दू धर्म की हिफाजत खून खराबा और कत्ल से नहीं हो सकती.’ अचरज है गांधी ने यह आरोप संघ की रैली में खुलेआम लगाया. ऐसा भी नहीं कि गांधी उसके बाद खामोश रहे.

16 नवंबर 1947 की प्रार्थना सभा में उत्तरप्रदेश में रामपुर में हिन्दू मुसलमान टकराहट को लेकर गांधी ने फिर कहा ‘रामपुर के हिन्दू दोस्तों का कहना है कि वे मुस्लिम लीग के छलकपट से तो निपट सकते थे लेकिन वहां हिन्दू महासभा भी है जिसे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के आदमियों से मदद मिलती है, जिनका इरादा है कि सारे मुसलमानों को हिन्दुस्तान से निकाल दिया जाए.’

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को लेकर गांधी ने बहुत ज़्यादा नहीं लिखा. उन्हें इतिहास ने आजादी की जद्दोजहद के कारण लिखने का वक्त भी नहीं दिया होगा. ताजा सूचनाओं से लैस गांधी 30 नवंबर 1947 की प्रार्थना सभा में ज़्यादा मुखर आरोप लगाते हैं, ‘राजकोट से काफी खत भी आये हैं मुसलमानों के. वे लोग काफी हिन्दुओं के दोस्त हैं और कांग्रेस से भी खुश हैं, तब हिन्दू महासभा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में कौन है ? उनसे मुझको कोई अदावत तो हो नहीं सकती. वे सोचते हैं कि हिन्दू-धर्म को बचाने का वही तरीका है, लेकिन मैं मानता हूं कि इस तरह से हिन्दू धर्म की रक्षा नहीं होगी.

‘हिन्दू महासभा से कहूंगा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को भी-ये दोनों हिन्दुओं की संस्था हैं और अच्छे बड़े और पढ़े लिखे आदमी इनमें हैं. आप हिन्दू धर्म को ऐसे नहीं बचा सकते, अगर यह बात सही है कि इन्होंने ही मुसलमानों को सताया है. अगर यह सही नहीं है तो फिर किसने उनको सताया है ? कांग्रेस ने नहीं सताया, वहां की हुकूमत ने नहीं सताया और यहां की हुकूमत ने नहीं, तो पीछे और कौन हिन्दू हैं जिसने किया ? इसलिए मैं कहूंगा कि जो बेगुनाह हैं और जिनके खिलाफ इल्जाम लगाये गये हैं उनको अपना नाम साफ करना चाहिए.’

शायद आखिरी बार गांधी ने 3 दिसम्बर 1947 को फिर कहा – ‘कुछ लोगों ने तार भेजा है कि काठियावाड़ में कांग्रेस वाले ऐसा करते ही नहीं हैं. हिन्दू महासभा वाले और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ वाले कहते हैं कि हमने तो किसी का मकान जलाया ही नहीं है. मैं किसकी बात मानूं ? कांग्रेस की या मुसलमानों की या हिन्दू महासभा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ? हमारे मुल्क में ऐसा हो गया है कि ठीक ठीक पता लगाना मुश्किल हो गया है. गलती हो गई है तो मान लेना चाहिए. हिन्दुओं से गफलत हो गई, हिन्दुओं ने ज्यादतियां कीं तो कह देना चाहिए. इसमें क्या है ? इसी तरह से अगर हिन्दू महासभा और राष्ट्रीय स्वसंसेवक संघ से कुछ नहीं हुआ है तो मैं धन्यवाद देने वाला हूं. बड़ी अच्छी बात है. सही क्या है वह मैं नहीं जानता हूं. इसे जानने की मेरी कोशिश तो चल रही है.’

Read Also –

गांधी की नज़र में सावरकर की माफी !
सवाल आया है- सुभाष तो चुने गए अध्यक्ष थे, तो गांधी ने काम क्यों नहीं करने दिया ?
आरएसएस का वैचारिक पोस्टमार्टम – मधु लिमये
भारत विचार परंपरा में नास्तिक दर्शन है और आरएसएस वर्चस्ववाद का पोषक है

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे… एवं ‘मोबाईल एप ‘डाऊनलोड करें ]

scan bar code to donate
scan bar code to donate
Pratibha Ek Diary G Pay
Pratibha Ek Diary G Pay
Previous Post

सावरकर को ‘वीर’ नहीं गद्दार सावरकर कहना चाहिए

Next Post

हमारी भाग्यवादी मानसिकता, पलायनवादी प्रवृत्ति और अकर्मण्यता का ही परिचायक है

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

गेस्ट ब्लॉग

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

by ROHIT SHARMA
March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

by ROHIT SHARMA
March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

by ROHIT SHARMA
February 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमें नक्सलबाड़ी के रास्ते पर दृढ़ता से कायम रहना चाहिए’ – के. मुरली

by ROHIT SHARMA
February 24, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमारी पार्टी अपने संघर्ष के 53वें वर्ष में फासीवाद के खिलाफ अपना संघर्ष दृढ़तापूर्वक जारी रखेगी’ – टीकेपी-एमएल की केंद्रीय समिति के राजनीतिक ब्यूरो के एक सदस्य के साथ साक्षात्कार

by ROHIT SHARMA
February 14, 2026
Next Post

हमारी भाग्यवादी मानसिकता, पलायनवादी प्रवृत्ति और अकर्मण्यता का ही परिचायक है

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

देविंदर सिंह का ‘सीक्रेट मिशन’

January 18, 2020

आखिर क्यों और किसे आ पड़ी जरूरत NRC- CAA की ?

December 22, 2019

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

February 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमें नक्सलबाड़ी के रास्ते पर दृढ़ता से कायम रहना चाहिए’ – के. मुरली

February 24, 2026
लघुकथा

एन्काउंटर

February 14, 2026
लघुकथा

धिक्कार

February 14, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.