Saturday, March 7, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home गेस्ट ब्लॉग

सेना और लोकतंत्र

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
July 12, 2020
in गेस्ट ब्लॉग
0
585
SHARES
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

सेना और लोकतंत्र

रिटायर सैन्य अधिकारियों का बस एक ही काम है – वह है युद्धोन्माद भडकाना. बक्शी से जैसे लोग इसका टिपिकल नमूना हैं. इनकी जबान पर लगाम लगनी चाहिए. – राम चन्द्र शुक्ल

You might also like

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

जब हम कभी सेना की आलोचना करते हैं तो कुछ लोगों को ऐसी मिर्ची लग जाती है कि वे अपने को देशभक्त और ना जाने क्या-क्या साबित करने के लिये हमारे जैसे लोगों को देशद्रोही, गद्दार जैसे विशेषणों के साथ मां-बहन की गाली तक पर उतर आते हैं. इसमे ज्यादातर लंठ ठाकुर, पोंगा पंडित और लुटेरे टेनीमार बनियों सहित मूर्ख लंपटों, लफंगों की तादाद होती है.

हम लोकतांत्रिक व्यवस्था में रहते हैं. देश का एक संविधान है. चुनी हुई विधायिका है. एक स्वतंत्र न्यापालिका है. भारी भरकम एक कार्यपालिका है. चौथा खंभा के नाम से जानी जाने वाली मीडिया है जो आजकल पूर्ण रूप से सत्ता की चेरी बन चुकी है, सबकी अपनी अपनी लक्ष्मण रेखा है.

संविधान में सबके कर्तव्य और अधिकार स्पष्ट रूप से निर्धारित है, उसी के तहत एक चुनी हुई सरकार होती है जो संविधान के बताये हुये रास्ते पर देश की व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाती है.

वैसे सभ्य समाज में सेना जैसी किसी संस्था की जरूरत ही नहीं होना चाहिये लेकिन दुनियां की सरकारें जनता की सुरक्षा के नाम पर, देश पर बाहरी आक्रमण के नाम पर अपनी सत्ता को बनाये रखने के लिये सेना का गठन करती है.

दुनियां की सबसे मजबूत सेना के बल पर ब्रिटेन का सूरज कभी नहीं डूबता था, वही ब्रिटेन एक निहत्थे फकीर से हार मान लिया. क्या भारत की आजादी सेना ने दिलायी है ? गांधी का कहना था कि हिंसा के द्वारा प्राप्त किया हुआ राज्य अहिंसक हो ही नहीं सकता.

खैर, सेना लोकतंत्र में जनता और राष्ट्र की सुरक्षा के नाम पर एक गैर जरूरी आवश्यक बुराई के अलावा कुछ भी नहीं है, इसीलिये सेना को बैरक में रखा जाता है. जब जरूरत हो तभी उसका उपयोग किया जाना चाहिये. सेना के अफसरों में पहले भी पावर संघर्ष रहती थी.

सेना के विशेष ट्रेनिंग प्राप्त जनरल जिनकी स्कूली शिक्षा मात्र हाई स्कूल से ज्यादा नहीं होती. ये किसी कालेज या विश्वविद्यालय का मुंह भी नहीं देखे होते. इनकी ट्रेनिंग ही ऐसी दी जाती है कि सामने वाले को दुश्मन समझकर ही व्यवहार करना होता है. इनको आंतरिक मसलों में खासकर राजनिति से दूर एक प्रोफेशनल बल की तरह रखा जाता है.

ये बैरक से तभी बाहर लाये जाते हैं, जब दूसरे देशों से सभी राजनयिक, कूटनीतिक प्रयास फेल हो जाते हैं. ऐसी स्थिति में जंग ही विकल्प रह जाता है. लेकिन ये बात मैं गांधी के देश के बारे में कर रहा हूंं, न कि गांधी के हत्यारों के देश के बारे में.

सरकारें अपनी कूटनीतिक संवाद को कभी बाहर नहीं आने देती. इस सवाल पर सभी राजनीतिक दल जो सरकार चलाने की मंशा पाले रहती है, एक होती हैं. देश कभी नहीं जान पाता कि ये अंदर-अंदर क्या बात करते हैं, वार्ता क्यूं फेल हुई ? फिर ये जनता में अपने देश के प्रति भावनात्मक ज्वार संचार माध्यमों, मिडिया, टेलीविजन, सिनेमा के द्वारा पैदा करते हैं.

जनता के किसी भी प्रकार के प्रश्न या जिज्ञासा को जानने के संवैधानिक अधिकार पर पहरा लगा देते हैं. और अगर कोई तार्किक प्रश्न पूछता है तो इनके लंपट, लफंगे तुरंत उस व्यक्ति को देशद्रोही करार देकर ट्रोल करना शुरू करते हैं. सेना को भगवान का दर्जा देने का ढोंग करने लगते हैं.

अगर जवान बार्डर पर कुत्ता काटने से भी मरता है तो मिडिया, सत्ता में बैठे हुये लंपटों और सत्ता की चाहत रखने वाले विरोधी दलों के लंपटों में ‘शहीद’ की घोषणा करने की होड़ लग जाती है. कोई नौकरी देने की मांग करने लगता है. सरकार में बैठे हुये लोग घडि़याली आंंसू बहाकर रूपये के साथ-साथ पत्नी, बेटों को नौकरी, घर, मकान, जमीन, गैस एजेंसी, पेट्रोल पंप देने की घोषणा करने लगते हैं. शहीदके नाम रोड, शहीद के नाम मैदान का नाम रखकर जनता को मूर्ख बनाने का काम करने लगते हैं.

कुछ दिन बाद वही तथाकथित शहीद की विधवा सरकारी डपोरशंखी घोषणा पत्र लेकर इस आफिस-उस आफिस, बाबूओं के टेबुल-टेबुल दौड़कर हार जाती है, तब तक दूसरा शहीद पैदा हो जाता है. मेरी बात का विश्वास न हो तो अपने आस-पास किसी शहीद के विधवा से पूछकर देख लें.

गांधी-नेहरू ने कभी सेना के नाम पर वोट नहीं मांगा, लेकिन आज गांधी के हत्यारों के विचार वालों की सरकार है. सेना को बाहरी तौर पर भगवान बनाते हैं और अंदर से अपनी सरकार के करिंदे से ज्यादा का दर्जा नहीं देते. सेना से रिटायर होकर जनरलों का राजनितिक सत्ता पाने का लोभ सेना के प्रोफेशनलिज्म को कलंकित करता है. वी. के. सिंह, बख्शी जैसे लोग कलंक से ज्यादा कुछ नहीं.

सेना का मतलब जवान नहीं होता. जवानों की देशभक्ति उसके अफसर के आर्डर तक ही होती है. जवान अनुशासन के नाम पर अपने अफसर का गुलाम होता है और उसका अफसर सरकार की गुलाम. यह गुलामी देशभक्ति और अनुशासन के नाम पर होता है. सेना का मतलब आजकल देश की सुरक्षा कम सरकार की सुरक्षा ज्यादा कर रही है.

सेना का मतलब कमजोर को सताना और मजबूत का तलुआ चाटना भर रह गया है. फासिस्ट नेता सत्ता के लिये सेना का दुरूपयोग कर रहे हैं. 130 करोड़ की जनता की सुरक्षा 10 लाख सेना के हवाले करके हम सोते हैं, वाह क्या लॉजिक है ? तो १२ करोड़ वाला देश पाकिस्तान से हमको खतरा है ? नेपाल अपनी सेना के बल पर हमको आंंख दिखा रहा है.

ये सरकार मे बैठे हुये लोग सेना को महान कहकर अपना उल्लू सीधा करते हैं. किस संविधान में लिखा है कि सेना की आलोचना नही करनी चाहिये ? चाहे वह कुछ भी करे. सेना बलात्कार करे ? सेना तस्करी करे, लेकिन उसका आलोचना देशद्रोह है, वाह ! और न्यायपालिका प्रोफेशनल न होकर राजनीति करने लगे और रिटायर के बाद सत्ता से पद का लोभ करे तो ऐसी न्यायपालिका और सेना लोकतंत्र के लिये कलंक है.

सरकार की संसद, विधायिका, कार्यपालिका पहले ही औचित्यविहिन बनकर रह गयी है. पुलिस तंत्र अपराधी तंत्र को भी मात दे रही है. बची थी सेना, उसका भी तेजी से राजनीतिकरण किया जा रहा है. सेना के जनरल अब सेना के जनरल न होकर सरकारी पार्टी के जनरल बन रहे हैं.

जिस CDS के पद को नेहरू पटेल ने सेना की तानाशाही को खतम कर, लोकतंत्र की मजबूती के लिये खतम किया, आज उसे फासिस्ट सरकार फासिज्म को लाने के लिये फिर से जिंदा कर दिया है. कल्पना करिये जिस दिन सेना हमारे आंतरिक गतिविधियों मे हस्तक्षेप करना शुरू कर देगी तो देेश का होगा ?

दुनियां के किसी भी देश की सेना का क्लब उस देश की सबसे मजबूत क्लब होती है. लोकतंत्र मे नीतिगत फैसले सेना नहीं सरकार करती है, सेना सिर्फ उसका पालन करती है. हर बार सरकार के आर्डर पाने के बाद सेना सरकार को भी नहीं बताती कि उसकी रणनिति क्या है ?

सेना कमजोर देश पर हमला करके बहादुरी की तमगा लेती है और जनता में सम्मान पाने की लालसा पालती है, वही सेना मजबूत देश की तलुये चाटने लगती है. आज चीन का ताजा उदाहरण सामने है. प्रधान सेवक कहते हैं कि चीन ने कोई कब्जा नही किया है, तो प्रश्न खड़ा हो जाता है कि तब 20 सेना के जवान क्यूं मारे गये ? आज सूचना मिल रही है कि दो दो किलोमीटर सेना पीछे हटी है. अगर कब्जा नहीं तो हटी क्यूंं ?

जंग अपने आप में एक मसला है, जंग से किसी समस्या का समाधान नहीं होता. आम जन जीवन का जो नुकसान होता है उसकी भरपायी होने में वर्षों लग जाते हैं. कूटनीतिक और राजनयिक समाधान ही जंग को रोकने का तरीका है और कुछ नहीं.

  • डरबन सिंह

Read Also –

सेना अमीरों के मुनाफे के लिए युद्ध लड़ती है
सेना, अर्ध-सेना एवं पुलिस, काॅरपोरेट घरानों का संगठित अपराधी और हत्यारों का गिरोह मात्र है
सेना को खोखला और शर्मनाक हालात में ढकेल दिया है मोदी सरकार !
मोदी सरकार द्वारा सेना के राजनीतिक इस्तेमाल के खिलाफ सेनाध्यक्षों ने राष्ट्रपति को लिखी चिट्ठी
सेना के अफसरों के नैतिक पतन की पराकाष्ठा को उजागर करता एक सैनिक का ब्यान
‘राष्ट्रवाद’ और ‘देशप्रेम’ पर कोहराम मचाने वाले कहीं विदेशी जासूस तो नहीं ?

[प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे…]

Previous Post

नेहरु से मोदी तक : जब सवाल पूछना अपराध हो जाये

Next Post

तुम धरती हो …

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

गेस्ट ब्लॉग

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

by ROHIT SHARMA
March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

by ROHIT SHARMA
March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

by ROHIT SHARMA
February 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमें नक्सलबाड़ी के रास्ते पर दृढ़ता से कायम रहना चाहिए’ – के. मुरली

by ROHIT SHARMA
February 24, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमारी पार्टी अपने संघर्ष के 53वें वर्ष में फासीवाद के खिलाफ अपना संघर्ष दृढ़तापूर्वक जारी रखेगी’ – टीकेपी-एमएल की केंद्रीय समिति के राजनीतिक ब्यूरो के एक सदस्य के साथ साक्षात्कार

by ROHIT SHARMA
February 14, 2026
Next Post

तुम धरती हो ...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

अब भगवा आंतकवाद नहीं, भगवा जिहाद होगा

October 15, 2019

कानूनों से खतरनाक खिलवाड़…दमन का खजाना है यह अन्याय संहिता

June 17, 2024

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

February 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमें नक्सलबाड़ी के रास्ते पर दृढ़ता से कायम रहना चाहिए’ – के. मुरली

February 24, 2026
लघुकथा

एन्काउंटर

February 14, 2026
लघुकथा

धिक्कार

February 14, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.