Saturday, March 7, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home ब्लॉग

सोशल मीडिया कंपनी का देश की राजनीतिक परिदृश्य में दखलंदाजी

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
August 21, 2021
in ब्लॉग
0
585
SHARES
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

राहुल गांधी ने ट्विटर को लेकर यह आरोप लगाया कि यह अमेरिकी कंपनी पक्षपातपूर्ण है. यह भारत की राजनीतिक प्रक्रिया में दखल दे रही है तथा सरकार के कहे मुताबिक चल रही है. उन्होंने यह दावा भी किया कि ट्विटर की ओर से जो किया गया है, वह भारत के लोकतांत्रिक ढांचे पर हमला है.

दरअसल ट्विटर ही नहीं बल्कि हर सोशल मीडिया कंपनी अमेरिकी हित को सबसे ऊपर रखती है और उसी के हिसाब से देश की राजनीतिक परिदृश्य में अपनी दखलंदाजी करती है.

You might also like

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

सीपीआई माओवादी के नेता हिडमा समेत दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं की फर्जी मुठभेड़ के नाम पर हत्या के खिलाफ विरोध सभा

कुछ साल पहले जब फेसबुक से जुड़े मामलों की जांच अमेरिकी कांग्रेस में की जा रही थी तो क्रिस्टोफर वायली जो एक डेटा साइंटिस्ट, साइकोलॉजिकल प्रोफाइलिंग के एक्सपर्ट ओर कैंब्रिज एनालिटिका के रिसर्च हेड थे, उन्होंने खुलासा किया था कि बड़े पैमाने पर अफ्रीका में उनकी कम्पनी ने सरकारों को अस्थिर करने का काम किया है.

उस वक़्त ट्वीटर हैंडल (हाइंडसाइटफ़ाइल्स) ने कुछ ऐसे गोपनीय दस्तावेज़ों का ख़ुलासा किया था, जिनमें बताया गया था कि ब्रिटिश कंपनी स्ट्रेटेजिक कम्यूनिकेशन लेबोरेटरीज़ (एससीएल) ने अनेक देशों के चुनाव में दख़ल दिया था. कुख्यात कैंब्रिज़ एनालिटिका इसी ग्रुप की सहयोगी कंपनी थी.

एनालिटिका में अमेरिकी धनिक रॉबर्ट मर्सर का भी पैसा लगा था, जो लंबे समय से दक्षिणपंथी समूहों को वित्तीय मदद देते रहे हैं. एनालिटिका के जरिये मर्सर ने यूरोपीय संघ से ब्रिटेन के अलग होने के अभियान- ब्रेक्ज़िट- तथा डोनल्ड ट्रंप के चुनाव अभियान में मदद की थी.

यानी इन सोशल मीडिया कम्पनियों के जरिए तीसरी दुनिया के देशों में ऐसे गुप्त संगठन जिनके पास डेटा को समझने और हासिल करने की ताकत होती है, अब चुनावों को और राजनीतिक प्रक्रिया को प्रभावित कर रहे हैं.

वही फेसबुक से हटाई गई डाटा साइंटिस्ट सोफी झांकी की वेबसाइट अचानक बंद कर दी गई. इसका कारण यह था कि उन्होंने अपने वेबसाइट पर फेसबुक के खिलाफ मेमो लिखा था जिसे हटाने के लिए सोशल मीडिया के दिग्गज कंपनी लगातार दबाव डाल रही थी, इंकार करने पर उन्हें यह नतीजा भुगतना पड़ा.

कंपनी में आखिरी दिन लिखें 8000 शब्द के मेमो में उन्होंने आरोप लगाए था कि फेसबुक चुनाव पर असर डालने वाले फेक अकाउंट की पहचान और उन पर सख्ती को लेकर सुस्त है. इसने करीब 25 देशों के नेताओं को प्लेटफार्म की सियासी दुरुपयोग और लोगों को गुमराह करने की छूट दी है. इन्होंने फेसबुक का असली चरित्र बताने पर क्या-क्या मुश्किलें झेली, उन्हीं के शब्दों में हम यहां बयान कर रहे हैं जिसे दैनिक भास्कर ने अपने अखबार में प्रकाशित किया था.

बकौल सोफी झांकी –

मैंने 2018 में फेसबुक ज्वाइन की थी. 3 साल के कार्यकाल में मैंने विदेशी नागरिकों द्वारा नागरिकता को लेकर लोगों को गुमराह करने के लिए बड़े पैमाने पर हमारे प्लेटफार्म का दुरुपयोग करते देखा. कंपनी ने ऐसे फैसले लिए जो राष्ट्राध्यक्षों को प्रभावित करते हैं.

विश्व स्तर पर कई प्रमुख राजनेताओं के खिलाफ सोशल मीडिया पर कैंपेनिंग चलवाये जिससे विशेष पार्टी को फायदा हुआ. दुनिया के शीर्ष नेताओं ने सियासी फायदे के लिए फर्जी अकाउंट का इस्तेमाल किया, लोगों को गुमराह कर आलोचकों को दूर रखने की कोशिश की गई.

मैंने पूरा वक्त उन फर्जी खातों की पहचान करने में लगाया, जो दुनिया भर में चुनावी नतीजों में हेरफेर कर सकते थे. मेरे पास इस बात के पर्याप्त सबूत है कि ब्राजील चुनाव के दौरान लाखों की तादाद में फर्जी पोस्ट हुई है. अजरबैजान की सरकार ने विरोध से निपटने के लिए हजारों फर्जी अकाउंट का इस्तेमाल किए. स्पेन के स्वास्थ्य मंत्रालय को को कोरोना के दौरान सहयोगात्मक हेरफेर से फायदा हुआ.

मेक्सिको, बोलिविया, अफगानिस्तान हर जगह ऐसा हुआ. बार-बार आगाह करने के बावजूद कंपनी ने कुछ नहीं किया. मैं शुरू से ही यह जिम्मेदारी अकेले लेकर चल रही थी. सब जानते थे कि यह गलत है पर कोई समाधान निकालने को तैयार नहीं था. यह मेमो कंपनी नेतृत्व पर दबाव बनाने का आखरी मौका था.

मुझे चुप कराने के लिए ₹48,000 का सेवरेंस पैकेज (निकालने संबंधी) का ऑफर भी किया गया, पर मैंने अपने बोलने की आजादी से समझौता नहीं किया. मेमो में भी लिखा था और आज भी कहती हूं कि मेरे हाथों में खून लगा है. इस मुकाम पर आकर हाथ खड़े कर देना अपनी पहचान के साथ विश्वासघात करने जैसा होगा. 2020 में मुझे अयोग्य बता कर निकाल दिया गया, अब मेमो हटवा कर कंपनी खुद को पाक-साफ बताने में जुटी है.

एक खबर के अनुसार मोदी के ट्विटर फॉलोअर्स की संख्या 7 करोड़ हो गयी. संबित पात्रा बधाई दे रहे हैं लेकिन आपको जानकर आश्चर्य होगा कि देश में आज भी ट्विटर यूजर्स की संख्या लगभग 4 करोड़ के आसपास है लेकिन मोदी जी के निजी ट्विटर अकॉउंट कुल ट्विटर फॉलोअर्स की संख्या संख्‍या 7 करोड़ पार कर गयी है.

दरअसल सच यह है कि मोदी के 60 फीसदी से ज्यादा ट्विटर फॉलोवर्स फर्जी हैं. कुछ साल पहले डिजिटल एजेंसी ट्विप्लोमेसी ने ट्विटर ऑडिट कर एक रिपोर्ट जारी की थी जिसके मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया में सबसे ज्यादा फेक फॉलोवर्स वाले नेता है. उनकी रिपोर्ट के मुताबिक पीएम मोदी के 60 फीसदी से ज्यादा ट्विटर फॉलोवर्स फर्जी हैं.

अगर आप ध्यान से देखे तो 2014 के आम चुनाव के पहले बीजेपी और कांग्रेस के समर्थकों ने राहुल गांधी को ‘पप्पू’ तो नरेंद्र मोदी को ‘फेंकू’ के नाम से ट्रेंड कराया. यह सब फर्जी अकॉउंट के जरिए किया जाता है. इन एकाउंट को मशीनों द्वारा बनाया और ऑपरेट किया जाता है, जिसे बॉट कहा जाता है. नेताओं के फॉलोअर्स की संख्या चौगुनी आठ गुनी करने में बॉट का महत्वपूर्ण योगदान होता है.

इन महत्वपूर्ण तथ्यों के साथ ही अगर हम पैगासस मालवेयर जासूसी प्रकरण को भी सामने रखकर देखें तो भारत में बनी केन्द्र की मोदी सरकार एक असंवैधानिक सरकार है, जिसको अविलंब बर्खास्त कर नया चुनाव कराया जाना चाहिए.

यह समझना में कोई आश्चर्य नहीं कि सोशल मीडिया नेटवर्किंग साइट्स और पैगासस जासूसी प्रकरण से बनी केन्द्र की यह मोदी सरकार आखिर देश की जनता के प्रति क्यों जवाबदेह नहीं है. जनता की मतों से चुनी जाने वाली सरकार किसी भी सूरत में देश के चंद औद्योगिक घरानों के प्रति इतनी वफादार नहीं हो सकती कि वह औद्योगिक घरानों के फायदों के लिए लाखों लोगों को मौत की घाट उतार देने में जरा भी न हिचकिचाये.

(गिरीश मालवीय के एक पोस्ट से कुछ अंश लिया गया है.)

[प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे…]

Previous Post

अफ़ग़ानी कविताएं

Next Post

‘मदाथी : अ अनफेयरी टेल’ : जातिवाद की रात में धकेले गए लोग जिनका दिन में दिखना अपराध है

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

ब्लॉग

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

by ROHIT SHARMA
December 22, 2025
ब्लॉग

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

by ROHIT SHARMA
November 25, 2025
ब्लॉग

सीपीआई माओवादी के नेता हिडमा समेत दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं की फर्जी मुठभेड़ के नाम पर हत्या के खिलाफ विरोध सभा

by ROHIT SHARMA
November 20, 2025
ब्लॉग

‘राजनीतिक रूप से पतित देशद्रोही सोनू और सतीश को हमारी पार्टी की लाइन की आलोचना करने का कोई अधिकार नहीं है’ : सीपीआई-माओवादी

by ROHIT SHARMA
November 11, 2025
ब्लॉग

आख़िर स्तालिन के अपराध क्या था ?

by ROHIT SHARMA
November 6, 2025
Next Post

'मदाथी : अ अनफेयरी टेल' : जातिवाद की रात में धकेले गए लोग जिनका दिन में दिखना अपराध है

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

LET US STOP FGM

June 6, 2021

अमेरिकी साम्राज्यवाद के निशाने पर परमाणु वैज्ञानिक और महत्वपूर्ण राजनयिक

December 23, 2021

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

February 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमें नक्सलबाड़ी के रास्ते पर दृढ़ता से कायम रहना चाहिए’ – के. मुरली

February 24, 2026
लघुकथा

एन्काउंटर

February 14, 2026
लघुकथा

धिक्कार

February 14, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.