Saturday, March 7, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home कविताएं

मिस्र के विद्रोही कवि अहमद फ़ौआद नेग़्म की कुछ कविताएं

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
November 30, 2022
in कविताएं
0
585
SHARES
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
मिस्र के विद्रोही कवि अहमद फ़ौआद नेग़्म की कुछ कविताएं
मिस्र के विद्रोही कवि अहमद फ़ौआद नेग़्म की कुछ कविताएं

1

सूर्य ऊपर
वैसे ही चमकता है
जैसे हमारे यहां
धरती परिपूर्ण है सम्पन्नता,
जनता और भद्रता से.
सिर्फ़ अमेरिकी गिरोह
जमे हैं पालथी मारे
गरीब जन की छाती पर,
भेड़िये चले आ रहे हैं
तेज़ गति से जंगली सियारों की तरह
और भंड़ुए चार
जो बन गये हैं इधर बड़े पत्रकार
खड़े हैं करताल लिये,
वे नाचते हैं हर एक शासक की ताल पर.

You might also like

SEDITIOUS RIVER

कौन है श्रेष्ठ ?

स्वप्न

2

ज़ुल्म की इन्तिहा है :
अड़ी हैं तलवारें जनसामान्य की गर्दन पर,
गुप्त पुलिस कुदक रही है
ख़ाली जगहों पर टिड्डियों की तरह
कलाकार और कलावंत
रंडीपना कर रहे हैं
सूचना मंत्री के लिये,
शादियों में,
तलाक़ की कचहरियों
और शव यात्राओं में.
हर्षोन्मत्त हैं वे सभी
उनकी हथेलियों पर
चिकनाई लगी ही रहती है
पूरे वर्ष भर.

3.

थोड़े दिनों तक वह रहता है एक ‘मार्क्सवादी’
बाक़ी दिनों में होता है वह एक ‘मुस्लिमवादी’
वह क़ायम कर लेता है मैत्री
तमाम शासकों के साथ
वह धारण करता है एक साथ
सत्रह विचारधाराओं को.

4

हमें न सीरिया की ज़रूरत रहेगी न लीबिया की.
बजाय इसके हमारे पास होगा एक यूरो-अरब संघ
लंदन और वेटिकन सहित.
गरीब जन खाया करेंगे मीठे आलू,
वे चला करेंगे अकड़ कर,
उनके बच्चों को दिये जायेंगे फ्रांसीसी नाम.
अपने बच्चों का नाम ‘शालता‘ रखने के बजाय
गरीब जन पुकारा करेंगे उनको ‘जीन‘ कह कर.

5

क्रान्तिकारी जिप्सी, बकवादी
गिरहकट, झपटमार
मिल कर बैठा करते हैं सभा-सम्मेलनों में
चॉकलेट बार और मिठाइयां
चुभलाते हुए.

6

हमारे श्रम और माथे के पसीनों से
खेतों की बजाय,
तुम बनाते हो आलीशान महल,
शराबख़ाने कारखानों से सटे हुए
और जेल पार्कों के बदले में.
तुम खुला छोड़ देते हो अपने कुत्तों को
गलियों की हवा खाने के लिये
और हमें बंद कर देते हो
कोठरियों-तहख़ानों के सीलन भरे अन्धेरों में.

7

‘ख़वागा’* निकल चुका है आखेट पर
लूटने के लिये अपने आसामियों को
दिन के उजाले में
वह उछाल देता है (पूरब में) एक डॉलर
और बटोर लेता है पूरे 300 मिलियन
बोतलों, वेश्याओं,
च्युइंग गम, कैंडीज़,
बन्दूकों, गोलियों
और काउब्वॉय फ़िल्मों को बेच कर.
वह तेल गटकता है और
उल्टी करता जाता है
विकृतियों के तमाम रंग-रूपों की.

8

हम जानते हैं किसने अपमानित किया है हमें
हमें यह भी मालूम है कि हम कौन हैं

हम इकट्ठा होते हैं
मज़दूरों, किसानों और छात्रों के रूप में,
हमारा समय आ गया है
और हम बढ़ते ही जायेंगे आगे की ओर
उस सड़क पर जहां से वापसी सम्भव नहीं
मुक्ति का सूरज हमारे क़रीब है
हम साफ़-साफ़ देख पा रहे हैं उसे.

*ख़वागा- सैन्य अभियानकर्ता, आर्थिक शोषक

  • अंग्रेज़ी से अनुवाद- राजेश चन्द्र

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे… एवं ‘मोबाईल एप ‘डाऊनलोड करें ]

scan bar code to donate
scan bar code to donate
Pratibha Ek Diary G Pay
Pratibha Ek Diary G Pay
Previous Post

एंगेल्स के जन्मदिवस पर विशेष : मार्क्स के वो अधूरे काम जिन्हें फ्रेडरिक एंगेल्स ने पूरा किया

Next Post

क्या मंदी का असर भारत पर पड़ेगा ?

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

कविताएं

SEDITIOUS RIVER

by ROHIT SHARMA
September 7, 2025
कविताएं

कौन है श्रेष्ठ ?

by ROHIT SHARMA
July 31, 2025
कविताएं

स्वप्न

by ROHIT SHARMA
June 26, 2025
कविताएं

ढक्कन

by ROHIT SHARMA
June 14, 2025
कविताएं

मैं तुम सबको देख रहा हूं –

by ROHIT SHARMA
June 4, 2025
Next Post

क्या मंदी का असर भारत पर पड़ेगा ?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

जंग सीमाओं पर ही नहीं, औरतों के शरीरों पर भी लड़ी जाती है

March 1, 2022

‘फकीर’ मोदीजी की संपत्ति

March 19, 2020

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

February 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमें नक्सलबाड़ी के रास्ते पर दृढ़ता से कायम रहना चाहिए’ – के. मुरली

February 24, 2026
लघुकथा

एन्काउंटर

February 14, 2026
लघुकथा

धिक्कार

February 14, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.