Saturday, March 7, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home कविताएं

सफाई कर्मी

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
September 21, 2021
in कविताएं
0
585
SHARES
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

तुम हमारी परछाई से भी दूर रहते हो
इस डर से की कहीं
हम गलती से भी छू न ले तुम्हें
और तुम हो जाओ अपवित्र
इसके बावजूद
हम तुम्हारी घृणा और गंदगी से भरी दुनिया को
सुंदर और स्वस्थ रखने के लिए
उतर रहे हैं सदियों से गंदगी के उस अंधेरे खोह में
जिसने निगल ली हैं हमारी कई पीढ़ियां
जिसकी जहरीली गैसों से आये दिन हम मारे जाते हैं एक नामालूम-सी मौत
या तिलतिल कर मरते हुये जीने के लिए हैं अभिशप्त
हमारा जीवन शोषण का एक लम्बा इतिहास है
जिस सभ्यता पर गर्व करते हो
उसका एक घृणित यथार्थ
जिसे तुम जानना तक नहीं चाहते
क्योंकि तुम्हारी आंखों में हम मनुष्य की तरह नहीं
बल्कि कीचड़ की तरह आते हैं
किसलिए आते हैं ?
किसके लिए आते हैं ?
अलसुबह तुम्हारे जागने से पहले
और फैल जाते हैं पूरी दुनियां के तमाम् उन कोनों में
जहां तुम देखने से भी कतराते हो
इसलिए न कि तुम चल सको बिना नाक में रूमाल रखे
शान से उठाये हुये अपनी नाक देश के नक्शे में
घूम सको बेफिक्र कहीं भी अपने परिवार के साथ
या रह सको इत्मीनान से घर में
या फिर तुम्हारे बच्चे रख सके
बेखौफ अपने नन्हें-नन्हें पांव
इस साफ धरती पर
क्या इस बीच कभी
ख्याल नहीं आता, हमारे परिवार का तुम्हें ?
कभी झांको हमारी आंखों में
हमारे घर के बर्तनों में
हमारे जीवन में
एक गहरा अंधेरा वहां भी मिलेगा
जिसमें तुम्हारें सारे खूबसूरत उजाले
अपनी आंखें फोड़ लेगें
क्या कभी ख्याल नहीं आता ?
कि यह दुनिया जितनी तुम्हारी है
उससे कहीं ज्यादा हमारी
जो तुम्हें एक साफ हवा में सांस लेने के लिए
अपनी सांसों को गंदगी और जहरीली गैसों के हवाले कर देते हैं
यह जानते हुये कि हमारे पीछे हमारा परिवार है निराधार
अगर यह शहादत नहीं लगती है मेरे दोस्त
और हमारी मौत किसी भी शहीद से कम लगती हैं तुम्हें
तो आओ, सिर्फ एक बार आओ
सिर्फ एक बार, मेरे दोस्त
उतरकर देखो हमारे साथ
उस गंदगी में
लगाकर देखो डुबकी
वैसे ही जैसे तुम गंगा में लगाते हो
तुम्हें उसके बाद खुद से और इस दुनिया से घृणा हो जायेगी
घृणा हो जायेगी उस जीवन से
जिसे हम जीते आ रहे हैं चुपचाप
तुम्हारी नफरत और उपेक्षा को झेलते हुए सदियों से
हमारे हिस्से में न कोई सम्मानजनक जीवन है न ही मृत्यु
मृत्यु
जिससे तुम सबसे ज्याद डरते हो
उससे याराना है हमारा
और क्यों न हो, जरा तुम ही सोचो
अगर रोज तुम्हें जीना पड़े ऐसा जीवन
जो मृत्यु से भयावह हो
तो तुम मृत्यु से नहीं
जीवन से डर जाओगे
तुम नाचना तो दूर
भूल जाओगे गाना तक
शायद गुनगुनाना भी
लेकिन
हम गाते हैं और नाचते भी हैं
मदमस्त होकर सबकुछ भूलकर
क्योंकि हम दुख से लड़ने के आदी हो गये हैं
सुख हमारे जीवन में ऐसे आता है
जैसे कड़ी धूप में टपकता हो पेड़ से कोई पानी का बूंद
और दुख एक खारे समुद्र की तरह
उफनता रहता है भीतर
जब दुख और मृत्यु का डर खत्म हो जाये
तब क्या बच जाता है करने के लिए ?
तुम्हें सोचना चाहिए मेरे दोस्त
और डरना भी।

(सफाई कर्मियों के संघर्ष को समर्पित )

You might also like

SEDITIOUS RIVER

कौन है श्रेष्ठ ?

स्वप्न

  • अंजन कुमार

[प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे…]

Previous Post

हिन्दी में किसानों, मजदूरों और आम जनता के शब्द आपको जोड़ना पड़ेगा

Next Post

ड्रग्स का कारोबार : मोदी सरकार के निजीकरण का भयावह चेहरा

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

कविताएं

SEDITIOUS RIVER

by ROHIT SHARMA
September 7, 2025
कविताएं

कौन है श्रेष्ठ ?

by ROHIT SHARMA
July 31, 2025
कविताएं

स्वप्न

by ROHIT SHARMA
June 26, 2025
कविताएं

ढक्कन

by ROHIT SHARMA
June 14, 2025
कविताएं

मैं तुम सबको देख रहा हूं –

by ROHIT SHARMA
June 4, 2025
Next Post

ड्रग्स का कारोबार : मोदी सरकार के निजीकरण का भयावह चेहरा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

मददगारों पर मुकदमा : मोदी सरकार ने देशवासियों को दिया मौत का फरमान

May 16, 2021

बाबर अपने किताब में सांगा का नाम ही क्यों लिखता है ?

March 31, 2025

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

February 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमें नक्सलबाड़ी के रास्ते पर दृढ़ता से कायम रहना चाहिए’ – के. मुरली

February 24, 2026
लघुकथा

एन्काउंटर

February 14, 2026
लघुकथा

धिक्कार

February 14, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.