Saturday, March 7, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home कविताएं

पर्यायवाची

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
December 21, 2022
in कविताएं
0
585
SHARES
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

इस जन्म में मुझे
हिन्दू होना है
न मुसलमान होना है
न पिछड़ा होना है
न अगड़ा होना है
सिर्फ एक इंसान होना है

अगले जन्म की
अगले जन्म में देखी जायेगी
जो नही होता है

You might also like

SEDITIOUS RIVER

कौन है श्रेष्ठ ?

स्वप्न

मुझे स्वर्ग भोगना है
न नर्क भोगना है
न जन्नत भोगना है
न दोज़ख़ भोगना है
जो नही होता है

मुझे अप्सराएं भोगना है
न वहां के वैभव भोगना है
न मुझे हूरें भोगना है
न वहां की रंगीनी भोगना है
जो कि नही होता है

मुझे इंद्र के सजे
किसी दरबार का
न मजे उठाना है
न जन्नत में सजे
किसी दरबार का
लुत्फ उठाना है
जो कि नही होता है

मुझे इनसे न डरना है
न नर्क से डरना है
न दोज़ख़ से डरना है
जो कि मरने के बाद
ऐसा कुछ भी नही होता है

मुझे किसी कल्पवृक्ष
के झांसा में नही आना है
मुझे ईश्वर खुदा के
झांसा में भी नही आना है
जो कि नहीं होते हैं

मुझे राम रहीम ईसा के
किसी पचड़े में नही पड़ना है
इनकी सल्तनत के राजाओं में
इनकी हिंसा कट्टरता दुश्मनी
नफरत रक्तपात में नही पड़ना है
गो कि यह कुछ भी नही होते हैं

मुझे इस जन्म में
न झूठी भक्ति करना है
न झूठी इबादत
जो करते हैं उनका सम्मान
जो न करते हों उनका सम्मान
इस जन्म में ईश्वर मिलेगा न खुदा
क्योंकि कुछ ऐसा होता नही है

यह होते ही नहीं हैं/होते तो
कोई भूखा न सोता
कोई बेरोजगार न होता
कोई अमीर होता न गरीब
कोई अगड़ा होता न पिछड़ा
कोई छूत होता न अछूत
कोई अंधेरगर्दी न होती
कुछेक केंद्र में बाकी सब
हासिया में न होते
कोई गैरबराबरी
कोई गहरी खाई न होती
सबके पास होता रोजगार
सबके पास रोज / छप्पन
व्यंजन का भोज होता
न किसी का उत्पीड़न होता
न किसी के साथ कोई अन्याय
न किसी का शोषण होता
पर ऐसा कुछ नही होता
क्यों कि यह नही होते हैं

गौतम बुद्ध का कहना
इस ब्रम्हांड में कोई ईश्वर नही
सुकरात का कहना
ईश्वर सिर्फ शोषण का नाम
कार्ल मार्क्स का कहना
ईश्वर का जन्म ही
किसी गहरी साजिश से हुआ है
ओशो रजनीश का कहना
ऐसा कोई ईश्वर नही जो
इस ब्रम्हांड को
संचालित कर रहा है
तुम अपने कर्म के
जिम्मेदार स्वयं हो

वाकई हम अपने कर्मों के
खुद जिम्मेदार हैं
हमने दुनिया में इनके नामों से
आपस में बहुत रक्त बहाएं हैं
ईश्वर खुदा की कृपा से
कूपमंडूक अंध भक्त रहकर
शोषित भी रहे उत्पीड़ित भी रहे
सच्चे न्याय से वंचित रहे
रोजगार सम्मान से वंचित रहे
भाईचारा सौहार्दता से वंचित रहे
इन भगवानों खुदाओं की कृपा से
शोषक उत्पीड़क लुटेरों ने
खूब मजे उठाए मजबूत हुए
ईश्वर भी उनका खुदा भी उनका
जो कि नही होते हैं

मुझे झूठ से डर लगता है
ईश्वर खुदा से भी लगता है
क्योंकि यह सब पर्यायवाची हैं
आपस में एक दूसरे के मित्र हैं

  • बुद्धिलाल पाल
    20.12.2022

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे… एवं ‘मोबाईल एप ‘डाऊनलोड करें ]

scan bar code to donate
scan bar code to donate
Pratibha Ek Diary G Pay
Pratibha Ek Diary G Pay
Previous Post

EVM विवाद की इतिहास यात्रा – रविश कुमार

Next Post

मजदूर नेता शिव कुमार को ग़ैरक़ानूनी हिरासत के दौरान बुरी किया गया था टॉर्चर – जांच रिपोर्ट, हाईकोर्ट

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

कविताएं

SEDITIOUS RIVER

by ROHIT SHARMA
September 7, 2025
कविताएं

कौन है श्रेष्ठ ?

by ROHIT SHARMA
July 31, 2025
कविताएं

स्वप्न

by ROHIT SHARMA
June 26, 2025
कविताएं

ढक्कन

by ROHIT SHARMA
June 14, 2025
कविताएं

मैं तुम सबको देख रहा हूं –

by ROHIT SHARMA
June 4, 2025
Next Post

मजदूर नेता शिव कुमार को ग़ैरक़ानूनी हिरासत के दौरान बुरी किया गया था टॉर्चर - जांच रिपोर्ट, हाईकोर्ट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

2025 : भारत एक हिंदू राष्ट्र !

December 7, 2023

जेएनयू में विवेकानन्द

November 22, 2020

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

February 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमें नक्सलबाड़ी के रास्ते पर दृढ़ता से कायम रहना चाहिए’ – के. मुरली

February 24, 2026
लघुकथा

एन्काउंटर

February 14, 2026
लघुकथा

धिक्कार

February 14, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.