Saturday, March 7, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home गेस्ट ब्लॉग

अरुंधति रॉय पर हमला उनके सिगरेट पीते फोटो पर नहीं, रॉय के विचारों पर है

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
September 7, 2025
in गेस्ट ब्लॉग
0
585
SHARES
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
अरुंधति रॉय पर हमला उनके सिगरेट पीते फोटो पर नहीं, रॉय के विचारों पर है
अरुंधति रॉय पर हमला उनके सिगरेट पीते फोटो पर नहीं, रॉय के विचारों पर है
हेमन्त कुमार झा, एसोसिएट प्रोफेसर, पाटलीपुत्र विश्वविद्यालय, पटना

मेरी अंग्रेजी इतनी अच्छी नहीं कि मैं पूरी सहजता और समझ के साथ अरुंधति रॉय के अंग्रेजी में लिखे उपन्यास या आलेख पढ़ जाऊं. लेकिन, मैंने गॉड ऑफ स्मॉल थिंग्स का हिन्दी अनुवाद पढ़ा है. कुछ समझ में आया, कुछ नहीं आया, लेकिन इस उपन्यास का इतना नाम और यश था कि उसे मंगवा कर पढ़ना जरूरी लगा.

अरुंधति रॉय के वैचारिक आलेख हिंदी अखबारों में भी अनुवाद के रूप में आते रहे हैं और मैं ने उन्हें खूब पढ़ा है और बेहद रुचि से पढ़ा है. उन्हें अच्छी तरह समझा भी है. रॉय के आलेखों के कंटेंट से दुनिया वाकिफ है. वे विभिन्न मामलों पर अपनी स्वतंत्र राय रखती हैं और उन्हें बेधड़क व्यक्त भी करती हैं.

You might also like

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

साम्राज्यवाद, नवउपनिवेशवाद, नवउदारवाद आदि के साथ ही देश और दुनिया के सामने समस्या बने विभिन्न मुद्दों पर भी उनकी स्पष्ट और स्वतंत्र राय है – कोई समर्थन करे या विरोध.

जब देश और दुनिया में नवउदारवाद का खैर मकदम हो रहा था, उस वक्त भी उनके आलेख इसकी विसंगतियों को सामने लाने में कतई कोई परहेज नहीं करते थे और अभिव्यक्ति की धार तो ऐसी जिसे पाने के लिए साधारण लोगों को कई कई जन्म लेने पड़ें.

नवउदारवादी संस्कृति की सिफत है कि उसके विरोध में चलने वाली कलम को ब्लेम करने के लिए वे पूरी कायनात को जुटा लेते हैं. कूढ़मगज बुद्धिजीवियों के इस दौर में ब्लेमिंग का यह सिलसिला परवान चढ़ भी जाता है. हालांकि, अरुंधति पर इस ब्लेमिंग आदि का कभी कोई प्रभाव नहीं पड़ा और वे उत्तरोत्तर विद्रोही विचारों के साथ हमारे सामने आती रहीं.

दुनिया को ऐसी स्त्रियों की बहुत जरूरत है जो स्त्रीत्व के लबादे से बाहर आकर एक संपूर्ण व्यक्तित्व के रूप में लोगों के सामने आएं. अरुंधति इसकी एक प्रतिमान बन कर सामने आती रहीं. उनकी हालिया किताब के मुख्य पृष्ठ पर बीड़ी या सिगरेट पीती उनकी तस्वीर का यही फलसफा है.

जिस हिंदी समाज ने मुक्तिबोध, राजेंद्र यादव, मोहन राकेश आदि न जाने कितने लेखकों की सिगरेट पीती फोटू को उनकी बौद्धिकता और उनके बेलौस व्यक्तित्व का पैमाना मान लिया, वह अगर अरुंधति की इस तस्वीर पर कांव कांव कर रहा है तो यह हिंदी समाज की समस्या है, अरुंधति की नहीं.

बीड़ी सिगरेट बहुत खराब चीज है और स्वास्थ्य को भारी हानि पहुंचाती है…तो फिर उन लेखकों की ऐसी तस्वीरों की भी निंदा होनी चाहिए. वे नई पीढ़ी को क्या संदेश देते हैं… कि भारी बौद्धिक लोग जब चिंतन की गहन अंतर्दशा में होते हैं तो होंठों पर सिगरेट सुलगा कर विचारों के नए नए सिरों तक पहुंचते हैं.

मैं जब एमए में पढ़ता था तो हॉस्टल में आधी आधी रात को जगे मेहनती विद्यार्थियों को देखता था…पढ़ रहे हैं, पढ़ते ही जा रहे हैं, लिख रहे हैं, लिखते ही जा रहे हैं…बारह बजा, एक बजा, दो बज गए, अब तो तीन बज गए. गहन विचारों में मग्न उनमें से अनेक युवक सिगरेट सुलगाते थे और मान्यता थी कि इससे विचारों का केंद्रीकरण होता है, मन केंद्रित होता है और ज्ञान के नए चक्षु खुलते हैं.

देखादेखी मै भी गहन गंभीर पढ़ाकू दिखने के लिए सिगरेट के साथ कॉपी किताबों के सामने बैठता था. यह अलग बात है कि ढलती रातों में अक्सर मैं बेहद धीमी आवाज में टेप रिकॉर्डर पर कोई गाना या कोई गजल बजा देता और बेहद गंभीर भावों में डूब सिगरेट के कश लेने लगता था. मेरे प्रोफेसर पिता मुझे बताया करते थे कि तुम हिंदी साहित्य के छात्र हो, गजल गाने सुनना और गुलशन नंदा आदि को पढ़ना भी कोर्स की ही चीज बन जाएगी.

तो, भावुक मनोदशा में या चिंतन की गहन दशा में होंठों पर सिगरेट एक लोकप्रिय फैशन की तरह स्थापित था. बड़े लेखकों, विचारकों के सिगरेट पीते फोटोज इस फैशन के प्रचलन को खूब बढ़ावा देते थे. आज भी उनके ऐसे ही फोटो खूब खूब दिखते हैं और कोई प्रतिक्रिया नहीं आती. लेकिन, अरुंधति रॉय की इस फोटो पर खूब खूब प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. यह लेखकों विचारकों को देखने का अपना जेंडर बॉयस है.

इधर, कुछ बड़े नामों को अरुंधति रॉय के नाम पर स्यापा करते देखा. तो, अन्य बहुत सारे लोग भी इस रुदन और लानत मलामत में शामिल हो गए. यह स्यापा, यह लानत मलामत सिर्फ सिगरेट पीते फोटो पर नहीं, रॉय के विचारों पर था.

एक ने लिखा, ‘अरुंधति रॉय बौद्धिक आतंकवादी है’…दूसरे चर्चित बुद्धिजीवी ने जवाब दिया…’शत प्रतिशत सही’…

पहले ने आगे लिखा, ‘इस महिला से सावधान रहने की जरूरत है’…अगले ने जवाब दिया…’बिल्कुल’…

अरुंधति रॉय से किन्हें सावधान रहने की जरूरत है ? क्यों सावधान रहने की जरूरत है ?

इस सवाल का जवाब रॉय के आलेखों में मिलता है. उनके कंटेंट देखें तो पता चलता है कि बौद्धिकों का कौन सा तबका उनसे सावधान रहने की ताकीद कर रहा है और क्यों कर रहा है. रॉय नवउपनिवेशवादी, साम्राज्यवादी शोषण के नए प्रतिमानों पर खुल कर बात करती हैं और अभिव्यक्ति की दौरान थोड़ा भी सॉफ्टनेस नहीं दिखाती.

दरअसल, यह चीजों को देखने का अपना नजरिया है. आप क्या लिखते हैं यह इस पर निर्भर करता है कि आप चिंतन और विचारों के किस सिरे पर खड़े हैं, आपकी चिंताओं के केंद्र में कौन है.

उत्पीड़ितों की कसौटियों पर राष्ट राज्य की नीतियों को परखने पर कई ऐसी बातें सामने आती हैं जिन्हें लोकप्रिय धारणाओं में राष्ट्र विरोधी ठहरा देने का प्रचलन बढ़ता जा रहा है. अरुंधति इसकी मिसाल हैं.

कोई भी जरा आधुनिक भारत में आदिवासियों के साथ हुए नीतिगत व्यवहार का अध्ययन कर ले. विस्तृत अध्ययन करे. उसे पता चल जाएगा कि अंग्रेजों के कंपनी राज से लेकर आज के भारत में जिस कंपनी राज का प्रभुत्व बढ़ा है, उसमें आदिवासियों के साथ कितनी क्रूरताएं हुई हैं, कितने छल हुए हैं और हो ही रहे हैं. उन पर बातें करने वाला आसानी से अर्बन नक्सल ठहरा दिया जाता है और बौद्धिकों का एक तबका इन कथित अर्बन नक्सलियों को ब्लेम करने के अभियान में लग जाता है. सिस्टम तो ऐसे लोगों के पीछे पड़ी ही रहती है.

उत्पीड़ितों का अपना अर्थशास्त्र है, अपना समाज शास्त्र और अपना राजनीति शास्त्र है और जब वे इस पर बात करने को मुखर और सक्षम होंगे तो सिस्टम के द्वारा निर्मित या आरोपित लोकप्रिय धारणाओं का शीराजा बिखर जाएगा.

उत्पीड़ितों का अर्थशास्त्र आज की जीडीपी आधारित विकास प्रक्रिया के विरोध में खड़ा है और अरुंधति रॉय जैसी लेखिकाएं विचारों के इसी विद्रोही बिंदु पर अवस्थित हैं. जिस दिन यह अर्थशास्त्र सिस्टम द्वारा लोकप्रिय बनाई गई आर्थिकी से जूझने में सक्षम होगा, यह देश बदल जाएगा, दुनिया बदल जाएगी.

देश नहीं बदले, दुनिया नहीं बदले…इसके लिए विद्रोही और स्वतंत्र विचार रखने वालों को कठघरे में खड़ा करो, उन्हें जेलों में सड़ा दो, उन्हें निंदित करो. सिस्टम ऐसा करता है तो यह समझ में आने वाली बात है लेकिन जो बौद्धिक जमात इस सिस्टम के फलसफे को अप्रत्यक्ष समर्थन देती ‘अरुंधति जैसी महिलाओं से सावधान रहने की ज़रूरत’ बताती है उनसे उत्पीड़ित जमात को सावधान रहने की जरूरत है.

Read Also –

 

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लॉग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लॉग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे… एवं ‘मोबाईल एप ‘डाऊनलोड करें ]

scan bar code to donate
scan bar code to donate

Previous Post

SEDITIOUS RIVER

Next Post

तानाशाहों में एक चीज कॉमन होती है – सनक और कायरता का खतरनाक मिश्रण

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

गेस्ट ब्लॉग

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

by ROHIT SHARMA
March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

by ROHIT SHARMA
March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

by ROHIT SHARMA
February 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमें नक्सलबाड़ी के रास्ते पर दृढ़ता से कायम रहना चाहिए’ – के. मुरली

by ROHIT SHARMA
February 24, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमारी पार्टी अपने संघर्ष के 53वें वर्ष में फासीवाद के खिलाफ अपना संघर्ष दृढ़तापूर्वक जारी रखेगी’ – टीकेपी-एमएल की केंद्रीय समिति के राजनीतिक ब्यूरो के एक सदस्य के साथ साक्षात्कार

by ROHIT SHARMA
February 14, 2026
Next Post

तानाशाहों में एक चीज कॉमन होती है - सनक और कायरता का खतरनाक मिश्रण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

रईसी की ‘हत्या’ : वर्चस्वकारी राजनीति की विध्वंसक दिशा

May 22, 2024

रामदर्शन पांडेय उर्फ बिरिंची

November 12, 2020

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

February 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमें नक्सलबाड़ी के रास्ते पर दृढ़ता से कायम रहना चाहिए’ – के. मुरली

February 24, 2026
लघुकथा

एन्काउंटर

February 14, 2026
लघुकथा

धिक्कार

February 14, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.