Saturday, March 7, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home गेस्ट ब्लॉग

गरीबी की कोख से जन्मी मजबूरी इंसानियत का भी भक्षण कर लेती है

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
November 5, 2022
in गेस्ट ब्लॉग
0
585
SHARES
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
गरीबी की कोख से जन्मी मजबूरी इंसानियत का भी भक्षण कर लेती है
गरीबी की कोख से जन्मी मजबूरी इंसानियत का भी भक्षण कर लेती है
राम अयोध्या सिंह

गरीबी से बढ़कर कोई क्रुर नहीं, कोई हत्यारा नहीं, कोई दुश्मन नहीं, कोई मजबूरी नहीं, जिंदगी का कोई सबक नहीं, और न कोई शिक्षक होता है. गरीबी सबसे बड़ा अपहरणकर्ता है, जो हमारा बचपन, जवानी और बुढ़ापा भी छीन लेती है. न जाने हमारे कितने सपने, कितने अरमान और कितनी हसरतें गरीबी के नाम बलि चढ़ जाते हैं, या चढ़ा दिए जाते हैं.

हमसे हमारा बचपन के खेल, हंसी-खुशी, जवानी की उमंगें, उत्साह और ऊर्जा भी थोक के भाव हमसे गरीबी छीन लेती है. हमारे व्यक्तित्व को विखंडित, कुंठित और विकृत बना देती है. पग-पग पर हमें गरीबी मजबूर करती रहती है. हमें वही करने के लिए मजबूर होना पड़ता है, जिसे सामान्य रूप में हम नहीं करते, और वह करने की मनाही होती है, जिसे हम दिल से करना चाहते हैं.

You might also like

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

गरीबी में हम न तो खुलकर हंस सकते हैं और न ही रो सकते हैं. गा भी नहीं सकते. हमारे मनोभावों को गरीबी प्रतिबंधित करती है. हमारी क्षमता को इस कदर न्यूनतम पर लाकर खड़ा कर दिया जाता है कि हम अंततः समझ ही नहीं पाते कि हमारी वास्तविक क्षमता है क्या? हमसे लोग न तो खुलकर मिलना चाहते हैं और न ही बातें करना चाहते हैं. उपेक्षा और अपमान का दंश सहते-सहते हम एक उपेक्षित और अपमानित जिंदगी जीने के लिए अभिशप्त हो जाते हैं. उपेक्षा और अपमान ही हमारी जिंदगी का आवश्यक अंग बन जाते हैं. अंततः हम एक कुंठाग्रस्त जीवन जीने के लिए अभिशप्त हो जाते हैं.

गरीबी हमें अपने मनोभावों को सही ढंग से अभिव्यक्त भी नहीं करने देती. कहना चाहते कुछ और हैं और कह कुछ और देते हैं. घूटघुटकर जीना ही हमारी नियति बन जाती है. हम पूरी जिंदगी यह समझ नही पाते कि हमारा कौन अपना है, और कौन पराया. रिश्तों पर द्वंद और संदेह के घने बादल छाए रहते हैं. मन से हम टूट जाते हैं, और यही टूटन हमारे व्यक्तित्व के साथ हमेशा के लिए जुड़ जाती है. कुछ भी सही-सलामत नहीं बचता. टूटा-फूटा घर, टूटे बर्तन, फूटी किस्मत और टूटे हम खुद. जिंदगी भर टूटते रहना ही हमारी जिंदगी बन जाती है. जिंदगी का रोना-धोना, उसकी मजबूरी, उसकी तड़प, उसकी मनोव्यथा, उसकी सिसकी और उसकी उठा-पटक तो देखते रहते हैं, पर कभी उसे हंसते-मुस्कुराते, इतराते, इठलाते, झूमते-गाते और ठहाके लगाते कभी भी नहीं देखा. हमेशा ही एक छुईमुई और लिजलिजी सी चीज बनकर रह जाती है.

जीवन के सारे शौक, सपने, हसरतें और उल्लास मजबूरियों के तहखाने में कैद होकर रह जाते हैं. पूरी जिंदगी इन मजबूरियों के साथ ही गुजारना पड़ता है. मजबूरियाँ हमारी शौक नहीं, बल्कि बलात लाद दिया गया ऐसा बोझ है, जिसे हम न चाहते हुए भी ढोने के लिए मजबूर होते हैं. हम अपनी चाहतों और खुशियों को हर अगले दिन के लिए सिर्फ टालते ही रह जाते हैं, पर वह दिन जिंदगी में कभी आता ही नहीं. हमारी भी इच्छा होती है कि खुलकर गाऊँ, पर आवाज गले में ही अटक जाती है, और घों घों कर विलीन हो जाती है. हल्की हंसी और मुस्कुराहट के लिए भी कितना परिश्रम करना पड़ता है, यह गरीब को छोड़ और कौन जान सकता है.

चाहकर भी कभी किसी को कुछ दे नहीं पाया. आखिर देता भी क्या ? जब लेने से ही फुर्सत नहीं, तो देता क्या ? सिर्फ चाहने से तो कुछ होता नहीं है. चाहने से रोटी तक तो कभी-कभी नसीब नहीं होती, तो और किस चीज की चाहत करूं ? बड़ों के दुःख-तकलीफ और आंसू तो हर कोई न सिर्फ देखता है, बल्कि उसे दूर करने और पोंछने का भी भरसक प्रयास करता है. पर, गरीब के दुःख और आंसू भला कब किसने देखे और पोंछे हैं ? लोग तो मजबूरी में भी फायदा उठाने से नहीं चुकते.

गरीबी की कोख से जन्मी मजबूरी इंसानियत का भी भक्षण कर लेती है. वह एक चलता-फिरता काठ का पुतला बना जाता है, जिसके पास न तो कोई जीवन मूल्य होते हैं, न कोई आदर्श, न सिद्धांत और न ही कोई मानवीय संवेदना. अनवरत नीरसता की जिंदगी जीते-जीते वह खुद ही इतना शुष्क, ठंडा और नीरस हो जाता है कि लोग उसे देखकर किनारा कर लेते हैं. रिश्तेदार भी उसे रिश्तेदार मानने और कहने से इंकार कर देते हैं. कोई प्यार से कभी कोई बोल भी बोल दे, यह इच्छा भी उसकी मर जाती है.

न चाहते हुए भी वह दया का पात्र बन जाता है, पर दया करता कोई भी नहीं. दया और सहानुभूति भी उसे तभी मिलती है, जब उसे शोषण के लायक समझा जाता है. पूरा जीवन ही उसका खराद पर चढ़ा होता है. उसका अपना कोई रूप या स्वरूप नहीं होता. वह वही होता है, जैसा दूसरे गढ़ते हैं. वह बस मिट्टी का माधो होता है, जिसे दूसरे ही गढ़ते हैं. अपना गढ़ा उसका कुछ भी नहीं होता. गरीबी और मजबूरी का रिश्ता चोली और दामन का है. दोनों एक-दूसरे से चाहकर भी अलग नहीं हो सकते. गरीबी और मजबूरी की जिंदगी से बड़ा अभिशाप और कुछ नहीं.

Read Also –

दुनिया की सबसे ऊंची मूर्ति भूखमरी, गरीबी व बीमारी से पीड़ित देश के साथ सबसे बड़े भद्दे मजाक का प्रतीक है
बेरोजगारी और गरीबी का दंश झेलता भारत की विशाल आबादी
अमेरिकी ऐजेंट आरएसएस की बदौलत कहां से कहां आ गये हम
अमेरिकी ऐजेंट आरएसएस की बदौलत कहां से कहां आ गये हम

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे… एवं ‘मोबाईल एप ‘डाऊनलोड करें ]

Donate on
Donate on
Pratibha Ek Diary G Pay
Pratibha Ek Diary G Pay
Previous Post

किसी की पेंशन छोड़ने से अग्निवीरों को पेंशन नहीं मिल जाएगी

Next Post

समाजवाद ही मानवता का भविष्य है

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

गेस्ट ब्लॉग

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

by ROHIT SHARMA
March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

by ROHIT SHARMA
March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

by ROHIT SHARMA
February 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमें नक्सलबाड़ी के रास्ते पर दृढ़ता से कायम रहना चाहिए’ – के. मुरली

by ROHIT SHARMA
February 24, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमारी पार्टी अपने संघर्ष के 53वें वर्ष में फासीवाद के खिलाफ अपना संघर्ष दृढ़तापूर्वक जारी रखेगी’ – टीकेपी-एमएल की केंद्रीय समिति के राजनीतिक ब्यूरो के एक सदस्य के साथ साक्षात्कार

by ROHIT SHARMA
February 14, 2026
Next Post

समाजवाद ही मानवता का भविष्य है

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

जो पोशाक मैं पहनती हूंं

January 18, 2021

प्रभा खेतान का स्त्रीवादी साहित्य सौंदर्य

September 21, 2022

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

February 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमें नक्सलबाड़ी के रास्ते पर दृढ़ता से कायम रहना चाहिए’ – के. मुरली

February 24, 2026
लघुकथा

एन्काउंटर

February 14, 2026
लघुकथा

धिक्कार

February 14, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.