Saturday, March 7, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home गेस्ट ब्लॉग

महान उपन्यासकार बाल्जाक और उनका दर्दनाक ‘अजनबी’ प्रेम

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
January 12, 2025
in गेस्ट ब्लॉग
0
585
SHARES
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
महान उपन्यासकार बाल्जाक और उनका दर्दनाक ‘अजनबी’ प्रेम
महान उपन्यासकार बाल्जाक और उनका दर्दनाक ‘अजनबी’ प्रेम

आज से 200 वर्ष पूर्व फ्रांस में बाल्जाक हुए. यूरोप में उनके उपन्यासों को लेकर तहलका मचा रहता था. उनके जीवन से जुड़ी एक कहानी 1832 ई. में शुरू होती है. उस समय उनकी उम्र 32-33 वर्ष की थी. उनके घर में थैला भर-भरकर चिट्ठियां आती थीं. एक रोज वह सारी चिट्ठियां देख रहे थे. एक चिट्ठी पर उनका खासतौर पर ध्यान गया. चिट्ठी किसी मोहतरमा ने लिखी थी, जिसकी शुरुआत में बाल्जाक की खूब तारीफ़ की गई थी लेकिन जैसे-जैसे आगे बढ़ी वैसे-वैसे बाल्जाक के माथे से टप-टप पसीना टपकने लगा. क्योंकि मोहतरमा ने बड़ी बारीकी से उनके नए उपन्यास ‘दा मैजिक स्किन’ की बुराई की थी.

पुराने सारे उपन्यास की भूरी-भरी प्रशंसा लेकिन नए उपन्यास की उतनी ही निंदा ! खत में मोहतरमा ने अपना नाम और पता कुछ नहीं लिखा था. पढ़ते ही बाल्जाक समझ गए यह कोई बड़ा फेन है, जिसने मेरा लिखा एक-एक शब्द पढ़ रखा है. तारीफ़ दिल से की है लेकिन बुराई के लिए ऐसी तेजाबी जबान ? बाल्जाक एकदम छटपटाकर रह गए जवाब कैसे दें ? जवाब न दे तो नींद नहीं आएगी. दो-तीन दिन तक ऐसे ही करवट बदलते और सोचते रहने के बाद बाल्जाक ने अंत में एक तरीका अपनाया. उन्होंने फ्रांस के एक अखबार में विज्ञापन छपवाया. उस बेनाम मोहतरमा को संबोधित करते हुए एक सार्वजनिक जवाब जनहित में जारी कर दिया.

You might also like

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

उस मोहतरमा ने उस विज्ञापन को जिंदगीभर देखा ही नहीं होगा क्योंकि वह फ्रांस में रहती ही नहीं थी. कुछ हफ्ते इसी तरह बीत गए. वह मोहतरमा फ्रांस से दूर यूक्रेन में घर के बगीचे में बैठी बाल्जाक की किताबें पढ़ रही थी. अफसोस करते हुए रो रही थी कि मैंने अपने प्रिय लेखक को इतनी जहरीली भाषा में चिट्ठी क्यों लिखी ! वह बाल्जाक को फिर से एक खत लिखती है, उसमें अपनी जबानदराजी के लिए माफी मांगती है. उसके बाद बाल्जाक की तारीफ़ में एक, दो, तीन खत भेजती हैं.

पेरिस में बाल्जाक पढ़-पढ़कर हैरान हो रहे हैं कि यह मोहतरमा कितना सुंदर पढ़ती हैं और उससे भी सुंदर पढे हुए को लिखती हैं. बाल्जाक जवाब देने के लिए बैचेन हैं लेकिन उस मोहतरमा ने किसी भी खत में अपना नाम, पता नहीं लिखा है. हर खत के नीचे एक ही सिगनेचर – तुम्हारी अजनबी.

बाल्जाक एकदम भरे पड़े हैं. जवाब दें तो कैसे दें ? तभी एक खत और आता है. उसमें लिखा है – ‘मुझे लगता है जैसे आप मुझसे बात करना चाहते हैं ? मुझे जवाब देना चाहते हैं. लेकिन आपके पास मेरा पता ही नहीं है. एक काम कीजिए अखबार में मेरे नाम का विज्ञापन छपवाइये लेकिन अपने शहर की अखबार में नहीं बल्कि मेरे शहर के अखबार में. मैं यूक्रेन के उदेसा शहर में रहती हूं. उसके फलां-फलां अखबार में मेरे नाम से एक संदेश जारी करवा दीजिए. तब मैं आपको अपना नाम, पता और अपने बारे में जानकारियां बताऊंगी.’

रहस्य गहराता जा रहा था. बाल्जाक से सहन नहीं हो रहा था. वह जल्दी से एड एजेंसी पहुंचे. अखबार में विज्ञापन छपवा दिया. उस शहर में मोहतरमा ने यह विज्ञापन देख लिया. विज्ञापन देखकर मोहतरमा मुतमइन हुई तब आया रहस्य खोलता हुआ एक नया पत्र – ‘मेरा नाम एवलिना हांसका है. मैं एक पोलिश अमीर की पत्नी हूं. जोकि उम्र में मुझसे बहुत बड़ा है और लगातार बीमार रहता है. मैं उसकी बड़ी सी हवेली में रहकर उसकी सेवा करती हूं. उसके जायदात के सारे काम करती हूं और बचे हुए समय में अपनी प्रिय लेखक बाल्जाक की किताबें पढ़ती हूं. एक ही किताब चार-चार, पांच-पांच बार पढ़ती हूं.’

ऐसा नहीं था कि बाल्जाक खाली बैठे हो या उनके जीवन में कोई आकाल पड़ा हो. वह कई लोगों से जुड़े थे लेकिन एवलिना हांसका के शब्दों ने जैसे उन पर जादू कर दिया. बाल्जाक खुद शब्दों के जादूगर कहलाते थे लेकिन जादूगर किसी और के जादू में फंस चुका था. हांसका जिसके चेहरे की उन्होंने एक भी झलक नहीं देखी थी. वह उनकी स्वप्न कन्या बन गई थी. उसके बारे में कल्पनाएं करते हुए वह अपनी किताबों में चेप्टर पर चेप्टर लिखे जा रहे थे.

हांसका ने कुछ ऐसा मैनेज किया कि इन सभी घटनाओं के एक वर्ष बाद बाल्जाक, हांसका के परिवार से मिलने स्विटरलैंड पहुंच गए. एक होटल में रहने लगे. हांसका की हवेली में अक्सर देखते रहते. वह देखते हैं कि बगीचे में एक सुंदर स्त्री उनकी किताब को उलट-पलट कर पढ़ रही है. वह समझ गए यही है हांसका. पांच दिन में बाल्जाक ने उस घर में प्रवेश कर लिया. उस परिवार से उन्होंने मुलाकात की लेकिन यह मुलाकात केवल परिवारिक बनकर रह गई थी. बाल्जाक चुपचाप वापस आ गए.

वर्ष दर वर्ष बीतते चले गए. हर हफ्ते दोनों एक-दूसरे को खत लिखते, अपने-अपने प्रेम का इजहार करते और एक-दूसरे के खत का इंतजार करते. ऐसे नौ साल बीत गए. 1841 में बीमारी के कारण हांसका के पति की मृत्यु हो गई. तब बाल्जाक ने कहा अब हम शादी कर सकते हैं. हांसका ने कहा – ‘अभी संभव नहीं है क्योंकि शादी करने पर मुझे अपने पति की कोई सम्पति नहीं मिलेगी. मैं पहले अपनी दोनों बेटियों का भविष्य सुरक्षित करना चाहती हूं. उसके बाद ही मैं तुमसे शादी कर पाऊंगी.’

यह पढ़कर बाल्जाक ने खत लिखा और सुझाव दिया मेरे साथ रूस चले चलो, वहां का जज मुझे बहुत मानता है. वह सरलता से सम्पति की सारी समस्या का समाधान कर देगा. उसका कानून विभाग बहुत मजबूत है. वहीं पर वह हमारी शादी भी करवा देगा. लेकिन हांसका ने इस प्रस्ताव को स्वीकार नहीं किया. बाल्जाक से और इंतजार करने के लिए कह दिया.

बाल्जाक, हांसका से प्रेम करने लगे थे इसलिए सिर्फ एक-दो बार मिलने के बाद भी वह उसकी प्रतीक्षा करने लगे थे. एक बार उन्होंने हांसका के सारे खतों को जला दिया और उन्होंने हांसका से खत में कहा – ‘मैंने सारे खतों को जला दिया है हांसका यह पंक्तियां लिखते समय मैं कागजों की राख देख रहा हूं. 15 साल की सैकड़ों चिट्ठियां और महज इतनी-सी राख ! 15 साल का समय क्या सच में इतना कम समय घेरता है !!

बाल्जाक बीहड़ किस्म के लेखक थे. बहुत मेहनती लेखक. एक बार लिखने बैठते तो दो दिन तक अपनी मेज से उठते नहीं थे. इसी चक्कर में अपनी तबीयत खराब कर बैठते थे. देखते-देखते 1850 का वर्ष आ गया. एक दिन हांसका का खत आया – ‘अब सारे मामले सुलट गए हैं. अब हम शादी कर सकते हैं.’

18 वर्ष बीत चुके थे. इन 18 वर्षों में बाल्जाक, हांसका महज दो बार ही मिल पाएं थे. वह भी दोस्ताना मुलाकात लेकिन दोनों के भीतर एक-दूसरे के लिए प्रेम का राग था. यह राग इतना गहरा था कि दोनों शादी करने के लिए अपने-अपने शहर से निकले. पांच घंटे घोड़ा गाड़ी पर चले और पांच घंटे पैदल चले. इस तरह दस घंटे का सफर तय करके दोनों बीच के एक निर्धारित शहर में पहुंचकर एक-दूसरे से विवाह किया.

किस्मत का खेल देखिए, विवाह के अगले दिन दोनों की तबीयत खराब हो गई. हांसका की तबीयत तो काबू में आ गई लेकिन बाल्जाक फिर कभी पूरी तरह स्वस्थ न हो सके. हांसका जो अठारह साल पहले अपने पोलिश बीमार पति की सेवा करती थी, अब अपने नए पति बीमार बाल्जाक की सेवा करने लगी. शादी के सिर्फ पांच महीने बाद बीमारी के कारण बाल्जाक की मृत्यु हो गई. जिस प्रेम का इंतजार वह इतने वर्षों तक करते रहे, वह उनके जीवन में आया तो था लेकिन जिसका सुख वह भोग न सके …!

  • भरत कनफ

Read Also –

 

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे… एवं ‘मोबाईल एप ‘डाऊनलोड करें ]

scan bar code to donate
scan bar code to donate

Previous Post

‘सप्ताह में 90 घंटा काम करो…अपनी नहीं दूसरे की बीबी को निहारो’

Next Post

झारखंड की भूमि और किसान-चेतना

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

गेस्ट ब्लॉग

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

by ROHIT SHARMA
March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

by ROHIT SHARMA
March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

by ROHIT SHARMA
February 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमें नक्सलबाड़ी के रास्ते पर दृढ़ता से कायम रहना चाहिए’ – के. मुरली

by ROHIT SHARMA
February 24, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमारी पार्टी अपने संघर्ष के 53वें वर्ष में फासीवाद के खिलाफ अपना संघर्ष दृढ़तापूर्वक जारी रखेगी’ – टीकेपी-एमएल की केंद्रीय समिति के राजनीतिक ब्यूरो के एक सदस्य के साथ साक्षात्कार

by ROHIT SHARMA
February 14, 2026
Next Post

झारखंड की भूमि और किसान-चेतना

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

रामचरित मानस – संक्षिप्त समीक्षा

April 8, 2022

जब हिसाब मांगता है समय

November 5, 2021

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

February 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमें नक्सलबाड़ी के रास्ते पर दृढ़ता से कायम रहना चाहिए’ – के. मुरली

February 24, 2026
लघुकथा

एन्काउंटर

February 14, 2026
लघुकथा

धिक्कार

February 14, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.