Saturday, March 7, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home कविताएं

पीले पड़ते पत्तों ने कहा…

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
February 3, 2023
in कविताएं
0
585
SHARES
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

एक दिन पीले पड़ते पत्तों ने
कोंपलों से कहा,
हमारे विदा लेने के दिन आ रहे हैं
तुमलोग जब हरियाओगे
हम धरती पर हवा के झोंकों के साथ
इधर-उधर उड़ते हुए सूखते चले जायेंगे
या तो मिट्टी में दबकर
खाद बन जायेंगे
या फिर जलेंगे
अंधेरे में थोड़ी रोशनी
और जाड़े में थोड़ी ताप
पैदा करते हुए
कुछ देर के लिए

इसी तरह जंगल में गतायु होकर
गिरते हैं पुराने पेड़
और नये पौधे उनकी जगह लेते हैं
मिट्टी भी बदलती है
और हवा भी
और हिमनदों की बर्फ़ भी
और नदियों और समंदर का पानी भी
पुराने विचारों की जगह लेते हैं नये विचार
पुरानी कविता की स्मृतियां नये जीवन के
रसायनों से मिलकर नयी कविता को
जन्म देती है
जीवन गत होता है
फिर आगत होने को
पुनर्नवा होकर

You might also like

SEDITIOUS RIVER

कौन है श्रेष्ठ ?

स्वप्न

तमाम चीज़ें, जैसे कि कोई ऐतिहासिक युग
या कोई सामाजिक व्यवस्था,
अगर अपनी स्वाभाविक आयु से अधिक
टिकी रह जाती हैं
अपनी प्रासंगिकता खोने के बाद भी,
तो जीवन की लय खण्डित हो जाती है
फिर एक दिन ऐसा भी आता है जब
लोग जैसे दुस्स्वप्नों भरी
गहरी और लम्बी नींद से जागते हैं
और जीवन को पुनर्व्यवस्थित करने के लिए
ध्वंस और निर्माण के कामों में,
जुट जाते हैं

इसी तरह बेहद घुटन भरे सुदीर्घ ठहराव के
कठिनतम दिनों में भी
आखिरकार नयी शुरुआत को
जन्म तो लेना ही होता है !

  • कात्यायनी
    (2 फरवरी 2023)

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे… एवं ‘मोबाईल एप ‘डाऊनलोड करें ]

scan bar code to donate
scan bar code to donate
Pratibha Ek Diary G Pay
Pratibha Ek Diary G Pay
Previous Post

अडानी अन्तर्राष्ट्रीय ड्रग माफिया है !

Next Post

ख़ाली कनस्तर

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

कविताएं

SEDITIOUS RIVER

by ROHIT SHARMA
September 7, 2025
कविताएं

कौन है श्रेष्ठ ?

by ROHIT SHARMA
July 31, 2025
कविताएं

स्वप्न

by ROHIT SHARMA
June 26, 2025
कविताएं

ढक्कन

by ROHIT SHARMA
June 14, 2025
कविताएं

मैं तुम सबको देख रहा हूं –

by ROHIT SHARMA
June 4, 2025
Next Post

ख़ाली कनस्तर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

21 जनवरी पर विशेष : विश्व के महान नेता कामरेड लेनिन स्मृति दिवस

January 22, 2026

द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ स्पाइस जेट

July 10, 2022

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

February 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमें नक्सलबाड़ी के रास्ते पर दृढ़ता से कायम रहना चाहिए’ – के. मुरली

February 24, 2026
लघुकथा

एन्काउंटर

February 14, 2026
लघुकथा

धिक्कार

February 14, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.