Saturday, March 7, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home ब्लॉग

सच और झूठ के संघी खेल को उजागर करना आज की जरूरत

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
November 18, 2023
in ब्लॉग
0
585
SHARES
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
सच और झूठ के संघी खेल को उजागर करना आज की जरूरत
सच और झूठ के संघी खेल को उजागर करना आज की जरूरत

प्रोपगैंडा से सच को झूठ और झूठ को सच बनाया जा सकता है. यह मौजूदा संचार माध्यमों के के दौर में ही नहीं, बल्कि हर समय के लिए यह सच है. इसलिए एक सतर्क पाठक को सदैव संदेहवादी होना चाहिए. प्रोपगैंडा का इस्तेमाल कर सच को झूठ और झूठ को सच बनाने का कार्य सदैव ही पतनशील ताकत करती है. चूंकि भारत के पतनशील इतिहास को महिमामंडित करना और गौरवशाली इतिहास को गायब कर देने के ‘महती’ कार्य में आरएसएस को महारत हासिल है, इसलिए संघियों द्वारा प्रस्तुत धुआंधार प्रोपगैंडा का पर्दाफाश कर सच को स्थापित करना आज एक बेहद जरूरी काम है.

संघी प्रोपगैंडा का माध्यम केवल सोशल मीडिया, गोदी मीडिया के दलाल ‘पत्रकार’ ही नहीं हैं, अपितु कई फर्जी इतिहासकार भी इसका माध्यम बने हुए हैं. वे अपनी कपोलकल्पना, सतही जानकारी और झूठे तथ्यों की मिलावट से ऐसे ऐसे फर्जी इतिहास गढ़ रहे हैं कि आश्चर्य होता है कि ये लोग आम लोगों को कितने मूर्ख समझते हैं. इसी कड़ी में हम यहां दो पुस्तकों का उल्लेख कर रहे हैं. पहली पुस्तक जहां सच को उजागर करता है, वहीं दूसरी किताब झूठ को इतिहास बनाने की कवायद करता है. सच और झूठ के इस संघी खेल को उजागर किया है मि. नसीर अहमद और विनोद कोचर ने.

You might also like

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

सीपीआई माओवादी के नेता हिडमा समेत दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं की फर्जी मुठभेड़ के नाम पर हत्या के खिलाफ विरोध सभा

‘बहादुर शाह ज़फर के शासनकाल में धर्मपरिवर्तन पर रोक थी. बादशाह से इजाज़त लेनी पड़ती थी. एक हिंदू ने मुसलमान होने के लिए अर्जी दी. बादशाह के सामने उसकी पेशी हुई. बादशाह ने पाया कि उक्त शख्स फायदा उठाने के लिए मुस्लिम होना चाहता है. इजाज़त नहीं दी गई. बकरईद पर मुस्लिम धार्मिक धड़े की तरफ से मांग उठी कि ‘हम गाय की कुर्बानी करेंगे.’ बादशाह ने इसकी अनुमति नहीं दी…’.

यह सब कपोल कल्पना या वाट्सएप ज्ञान नहीं है; विलियम डेलरिंपल की किताब ‘The Last Mughal’ में छपे हुए ऐतिहासिक तथ्य हैं. इस किताब को डेलरिंपल ने एतिहासिक प्रमाणों के आधार पर लिखा है. उन दिनों भी अखबार छपते थे और आज भी अभिलेखागार में वो सुरक्षित हैं, जिनसे ये जानकारी ली गई है. साथ ही जानकारी का स्रोत वो खत हैं जो अंग्रेज अफसरों ने अपने परिजनों को यहां से लिखे और वहां से जवाब आए. किताब बहुत ही रोचक है.

1857 की क्रांति में मेरठ से आई हथियारबंद विद्रोही सेना ने अचानक दिल्ली पहुंचकर अंग्रेजों का कत्ले आम किया और बहादुर शाह जफर को अपना बादशाह घोषित कर दिया. बादशाह की कोई भूमिका इस विद्रोह में नहीं थी; मगर खामियाजा पूरा भुगतना पड़ा. अंग्रेजों ने उनके बेटे का सिर काटकर उन्हें भेजा और अंत में काले पानी की सजा हुई. उसी जगह वे कैद रहे जहां बाद में सावरकर को जाना पड़ा था. ज़फर ने माफी नहीं मांगी.

अगर मुगल बादशाह हिंदुओं पर अत्याचार किया करते थे, तो विद्रोही सेना ने क्यों ज़फर को अपना बादशाह बनाया था ? अकबर ने जोधा बाई से विवाह किया मगर जोधा बाई को मुस्लिम नहीं बनाया. उल्टे खुद इस्लाम छोड़ दिया और शाकाहारी भी हो गए. उनके धर्म का नाम ‘दीने इलाही’ था, जो सभी धर्मों की अच्छी-अच्छी बातों को जोड़ कर बनाया गया था.

अकबर को सभी धर्मों के लोगों को बुलाकर उनकी परिचर्चा कराने में मज़ा आता था. शाकाहार की प्रेरणा उसे जैन संतों से मिली. जैन पर्वों पर तब वधशालाएं बंद रखी जाती थीं और मांसाहार की अनुमति नहीं होती थी, जो आज भी हिंदू जैन पर्वों पर जारी है. अंधभक्तों को जो इतिहास वाट्सएप पर पढ़ाया जाता है, वो केवल नफरत उपजाने वाला होता है. असल इतिहास बहुत ही ज्यादा दिलचस्प और चौंकाने वाला है.

झूठ को इतिहास बनाने की कवायद करने वाली एक दूसरी पुस्तक ‘Veer Sawarkar : The Man Who Could Have Prevented Partition’ या ‘वीर सावरकर: वह शख्स जो बंटवारे को रोक सकते थे’– को उदय माहुरकर और चिरायु पंडित ने लिखा है. उदय माहुरकर पत्रकार रह चुके हैं और फ़िलहाल भारत सरकार में सूचना आयुक्त के पद पर आसीन हैं. इस किताब का विमोचन 12अक्टूबर 2021 को RSS प्रमुख मोहन भागवत, रक्षामंत्री राजनाथसिंह और लेखक उदय माहुरकरकी उपस्थिति में किया गया था.

सावरकर के चरित्र पर लगे 3 प्रमुख दाग इस प्रकार हैं –

  1. अंग्रेज सरकार से बार-बार माफी मांगकर उन्हें यह यकीन दिलाने का दाग कि अब वे अपने देश की बजाय देश को गुलाम बनाने वाली अंग्रेजी हुकूमत के प्रति वफादार रहेंगे.
  2. गांधीजी के हत्यारे गोडसे के प्रेरक होने का दाग और
  3. भारत के हिंदुओं में मुसलमानों के खिलाफ नफरत के वैचारिक बीज बोने का दाग.

इनमें से तीसरे दाग को धोने के लिए किए जाने वाले RSS के प्रयासों को गति देने की दुर्भावना से ही यह किताब लिखी गई है, जिसे आरएसएस/भाजपा का खुला समर्थन है. जबकि सच तो ये है कि ‘भारत के विभाजन में भयावह हिंदू-मुस्लिम दंगों की बड़ी भूमिका थी.’ भारत का बंटवारा हिंदू-मुस्लिम एकता से ही रुक सकता था, जिसकी कोशिश गांधी कर रहे थे, लेकिन हिन्दुओं और मुसलमानों को बुनियादी तौर पर एक दूसरे से अलग साबित करने में सावरकर ने बड़ी भूमिका निभाई थी.

RSS के दोगलेपन और पाखंड की पोल तो 2021 में इस किताब के विमोचन के बाद से भी लेकर अबतक देश में घटी मुस्लिमद्रोही साम्प्रदायिकता की अनेक घटनाएं ही खोल रही हैं. याद कीजिये दिल्ली के दंगे, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की ‘देश के गद्दारों को (संघी मंतव्य के मुताबिक- मुसलमानों को–गोली मारो… को), जैसी नफरत उपजाऊ ललकार, नूह के दंगे और चुनचुनकर सिर्फ मुसलमानों के घरों को बुल्डोज़री न्याय से नेस्तनाबूद करने वाली घटनाएं.

भाजपा सांसद रमेश विधूड़ी द्वारा लोकसभा में बसपा के मुस्लिम सांसद को गालीनुमा शैली में मजहबी और नस्लीय संबोधन से अपमानित करने के बाद रमेश विधूड़ी को राजस्थान के एक जिले का चुनाव प्रभारी बनाकर पुरस्कृत किये जाने की शर्मनाक घटना जैसी ही और भी न जाने कितनी ही घटनाएं !

देश के साथ गद्दारी और भारत में अंग्रेजी राज से वफादारी तथा भारत में हिंदुओं के दिलोदिमाग में मुसलमानों के खिलाफ नफरत के बीज बोने वाले जो दाग सावरकर के दामन पर लगे हैं, उन दागों को धोने का नाटक करना एक बात है और तहेदिल से अपने जघन्य अपराधों के लिए देशवासियों से क्षमा मांगते हुए न्यायोचित प्रायश्चित करना एक अलग बात है, जिस पर अमल करने के लिए जिस चरित्र और जमीर की जरूरत है, उसका आरएसएस के नेताओं में नितांत अभाव है. बकौल दुष्यंत –

तन तन के बहुत चलते हो मगर
कदमों पे यकीं है भी कि नहीं ?
कदमों के तले सरकार जरा,
देखो तो जमीं है भी कि नहीं ?

Read Also –

 

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे… एवं ‘मोबाईल एप ‘डाऊनलोड करें ]

scan bar code to donate
scan bar code to donate
Pratibha Ek Diary G Pay
Pratibha Ek Diary G Pay
Previous Post

भारत को जल्दी से जल्दी अपनी राजनीति की दिशा बदलनी पड़ेगी वरना…

Next Post

उत्तराखंड की अंधेरी सुरंग में फंसे मजदूरों को रोशनी की आशा

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

ब्लॉग

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

by ROHIT SHARMA
December 22, 2025
ब्लॉग

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

by ROHIT SHARMA
November 25, 2025
ब्लॉग

सीपीआई माओवादी के नेता हिडमा समेत दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं की फर्जी मुठभेड़ के नाम पर हत्या के खिलाफ विरोध सभा

by ROHIT SHARMA
November 20, 2025
ब्लॉग

‘राजनीतिक रूप से पतित देशद्रोही सोनू और सतीश को हमारी पार्टी की लाइन की आलोचना करने का कोई अधिकार नहीं है’ : सीपीआई-माओवादी

by ROHIT SHARMA
November 11, 2025
ब्लॉग

आख़िर स्तालिन के अपराध क्या था ?

by ROHIT SHARMA
November 6, 2025
Next Post

उत्तराखंड की अंधेरी सुरंग में फंसे मजदूरों को रोशनी की आशा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

शाबाश केजरीवाल : बेईमान लोग ही पारदर्शिता से डरते हैं

April 25, 2021

अन्तर्ब्रह्माण्डीय पनौती नरेन्द्र मोदी का पनौती अब खून पी रहा है

July 9, 2022

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

February 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमें नक्सलबाड़ी के रास्ते पर दृढ़ता से कायम रहना चाहिए’ – के. मुरली

February 24, 2026
लघुकथा

एन्काउंटर

February 14, 2026
लघुकथा

धिक्कार

February 14, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.