Saturday, March 7, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home गेस्ट ब्लॉग

आपकी अमीरी और अय्याशी पर आदिवासियों का खून लगा है – हिमांशु कुमार

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
August 23, 2022
in गेस्ट ब्लॉग
0
585
SHARES
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
हिमांशु कुमार

मैंने सोचा था पहले खुद सुखी होऊंगा, फिर दुनिया को दुःख से निकलने के बारे में बताऊंगा और मरने से पहले दुनिया को कुछ बेहतर करके जाऊंगा. खुद के दुःख खोजते-खोजते आधी उम्र गुज़र गई. जाति का गर्व, राष्ट्र का गर्व, मर्दानगी का गर्व, पढ़े लिखे होने का गर्व, शहरी होने का गर्व दुःख दे रहा था पहले उनसे आज़ाद हुआ. अब मैं सिर्फ इंसान था, जिसके ऊपर कोई वज़न नहीं था. अब मुझे काफी हल्का महसूस होने लगा.

पैसे इकठ्ठा करने, मकान बनाने, उसकी सुरक्षा करने की फिजूल कोशिशों को समझा और उनसे आज़ाद हुआ. मरने का डर समझा उससे आज़ाद हुआ. अब मैं बेफिक्र और आज़ाद इंसान था, जिसे मरने, जेल जाने, गरीब हो जाने जैसा कोई डर नहीं डरा पा रहा था. ऐसी हालत में मेरे पास करने के लिए सिर्फ ये था कि दुनिया में जो तकलीफें हैं, उन्हें दूर करने की कोशिश करूं.

You might also like

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

मैंने देखा कि पैसों के लालच में सरकारें आदिवासियों का क़त्ल कर रही हैं, मैं उसे रोकने में लग गया. मैंने देखा लोग जिस ऊपर वाले के बारे में बिलकुल नहीं जानते, उसे बचाने के लिए एक दुसरे को मार रहे हैं, नफरत कर रहे हैं, अपनी और दूसरों की ज़िन्दगी तबाह कर रहे हैं. मैंने उसके बारे में सच्चाई लोगों को बतानी शुरू की. जहां भी दंगा होता मैं वहां पहुंच जाता और लोगों को समझाता. मैं मुज़फ्फरनगर गया, दिल्ली हिंसा के बाद वहां काम करने गया.

जाति की नफरत से बीमार लोगों को समझाने और पीड़ितों के साथ खड़ा होने के लिए काम करने लगा. हरियाणा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान, पंजाब में जाति हिंसा से पीड़ितों के पास गया. उनके साथ वख्त गुज़ारा, उनके साथ खड़ा रहा, गालियां खाई.

मुझे नहीं पता मैं दुनिया को बेहतर बना पाया या नहीं. अब मेरे सामने जेल का फाटक खुल चुका है. किसी भी समय मुझे एनआईए उठा कर जेल में डाल देगी. मैं जानता हूं मैं जेल से ज़िंदा बाहर नहीं आऊंगा लेकिन मुझे इस बात का ज़रा भी ना तो दुःख है, ना डर है.

मुझे इस बात का पूरा संतोष है कि मैंने अपना जीवन ठीक से जिया और मेरी मौत भी एक मकसद के लिए हो रही है. इसलिए ना कोई मलाल है, ना किसी के लिए कोई गुस्सा है.

सिर्फ मुझे ही माओवादी समर्थक नहीं कहा गया. मैं संयुक्त राष्ट्र संघ गया था. संयुक्त राष्ट्र संघ में आदिवासियों के लिए बने कमीशन के कमिश्नर जब भारत आए, छत्तीसगढ़ सरकार से जुड़े लोगों ने उन्हें माओवादी कहा. अंतरराष्ट्रीय रेड क्रॉस को माओवादी संगठन कहा गया. डॉक्टरों के संगठन डॉक्टर्स विदाउट बॉर्डर्स को माओवादी संगठन कहा गया.

2011 में जब सुप्रीम कोर्ट ने सलवा जुडूम को गैर संवैधानिक घोषित किया तो छत्तीसगढ़ के भाजपाई गृहमंत्री ननकीराम कंवर ने सुप्रीम कोर्ट के जज को माओवादी कहा. जब सीबीआई छत्तीसगढ़ पुलिस की जांच करने गई तो छत्तीसगढ़ पुलिस ने सीबीआई की टीम पर हमला किया था. ऐसा मैं नहीं कह रहा, सीबीआई का एफिडेविट है सुप्रीम कोर्ट में.

छत्तीसगढ़ में कानून का राज खत्म हो चुका है. वहां गुंडाराज चल रहा है. आदिवासियों की हत्या की जा रही है. लगातार बलात्कार किए जा रहे हैं. जमीनों पर कब्जा किया जा रहा है. कोर्ट न्याय नहीं दे रहे हैं.

हम इसलिए लड़ रहे हैं ताकि हम आपको एक अपराध बोध से भर सकें. आपकी अमीरी और अय्याशी पर आदिवासियों का खून लगा है, हम वह बताना चाहते हैं. हमें जेल में डाल दीजिए. हमें मार दीजिए. हम अपना काम कर चुके हैं.

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे… एवं ‘मोबाईल एप ‘डाऊनलोड करें ]

Donate on
Donate on
Pratibha Ek Diary G Pay
Pratibha Ek Diary G Pay
Previous Post

कामगार विरोधी आर्थिक संस्कृति और कार्य संस्कृति : अब स्थायी नहीं, आउटसोर्सिंग से होगी नियुक्ति

Next Post

नफरत का कारोबार : मूर्तियां ऊंची होने लगीं और लोग बौने हो गए

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

गेस्ट ब्लॉग

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

by ROHIT SHARMA
March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

by ROHIT SHARMA
March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

by ROHIT SHARMA
February 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमें नक्सलबाड़ी के रास्ते पर दृढ़ता से कायम रहना चाहिए’ – के. मुरली

by ROHIT SHARMA
February 24, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमारी पार्टी अपने संघर्ष के 53वें वर्ष में फासीवाद के खिलाफ अपना संघर्ष दृढ़तापूर्वक जारी रखेगी’ – टीकेपी-एमएल की केंद्रीय समिति के राजनीतिक ब्यूरो के एक सदस्य के साथ साक्षात्कार

by ROHIT SHARMA
February 14, 2026
Next Post

नफरत का कारोबार : मूर्तियां ऊंची होने लगीं और लोग बौने हो गए

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

छात्रों के खिलाफ मोदी-शाह का ‘न्यू-इंडिया’

February 11, 2020

किताब का डर

April 12, 2021

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

February 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमें नक्सलबाड़ी के रास्ते पर दृढ़ता से कायम रहना चाहिए’ – के. मुरली

February 24, 2026
लघुकथा

एन्काउंटर

February 14, 2026
लघुकथा

धिक्कार

February 14, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.