Saturday, March 7, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home कविताएं

जनवादी कवि विनोद शंकर की दो कविताएं : ‘गुलामी की चादर’ और ‘जनताना सरकार’

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
June 6, 2023
in कविताएं
0
585
SHARES
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

1. गुलामी की चादर

यहां कुछ भी एका-एक नहीं होता है
जो भी होता है
उसके पीछे एक योजना होती है
जिसकी तैयारी हफ्तों,
महीनों या सालों से चलती रहती है

अगर आज हजारों लोग
सड़क पर सो रहे हैं
तो इसकी योजना भी
कई साल पहले ही बन चुकी थी

You might also like

SEDITIOUS RIVER

कौन है श्रेष्ठ ?

स्वप्न

अगर आज करोड़ों लोग गरीबी और
बदहाली में जीवन जीने को मजबूर है
तो इसकी योजना भी कई दशक पहले ही बन चुकी थी

यहां ऐसा कुछ नही होता है की
आप पैदा होते ही गरीब बन जाएं
या अमीर बन जाएं

अगर आपको ऐसा लगता है
तो आप अपनी नजर से नहीं
उस धर्म के नजर से दुनिया को देख रहे हैं
जिसमें आप को बचपन से ही प्रशिक्षित किया गया है

ऐसी नजर से आप दुनिया को तो क्या
खुद को भी नही समझ पायेंगे
और सदियों अंधेरे में भटकते रहेंगे
जैसे भटक रहे है अपने देश में करोड़ों लोग
जो अपनी मुक्ति और सुख के लिए
किसी धर्मगुरु या देवता के सामने सिर झुका रहे हैं
और अपने को निलाम करके मुस्कुरा रहे हैं

अगर आपको ऐसे ही गुलाम बन के
जीना है तो शौक से जीईये पर
अपनी गुलामी का रोना मत रोइये
क्योंकि इस गुलामी की चादर आप ने खुद ओढ़ रखी है

अगर आप चाहते हैं मुक्ति
अगर आप चाहते हैं आजादी
अगर आप चाहते हैं आत्मसम्मान के साथ जीना
तो सबसे पहले इस गुलामी के चादर को
उठा के फेंक दीजिये

तभी आप को इस दुनिया की हकीकत दिखेगी
अपनी गरीबी और बदहाली के
असल कारण का पता चलेगी

तब आप अपने दुःखों को दूर करने
किसी मंदिर या मस्जिद में नहीं जायेंगे
नहीं किसी गिरजाघर का दरवाजा खटखटायेंगे

तब आप भी हमारी तरह
किसी जुलूस या धरने में नजर आएंगे
अपने आप को उस कतार में खड़ा पायेंगे
जो इस दुनिया को बदलने के लिए
हर जगह संघर्ष कर रहे हैं

ये दुनिया किसी भगवान ने नहीं
इंसानों ने ही बनाई है
और इसे इन्सान ही बदल सकता है
इसके लिए हमें किसी के इंतजार करने की जरुरत नही है
बस हमें अपने काम पर लगने की जरुरत है !

2. जनताना सरकार

आजादी से इतना प्यार नहीं होता
मां का इतना दुलार नहीं होता
तो कब के घुटने टेक दिए होते
शोषकों की सेना के सामने
जिनसे घिरता जा रहा है हमारा जंगल-पहाड़,
खेत-खलिहान
जो रोज ही उजाड रहे हैं हमारा गांव-घर
जो हमारी मां-बहनों पर अपनी मर्दानगी दिखा रहे हैं
जिसके लिए इस देश का राष्ट्रपति दे रहा है उन्हें पुरस्कार

पर हम हताश नहीं हुए हैं
निराश नहीं हुए हैं
किसी भी भाई का खून
या बहन के बलात्कार के बाद भी
हमारी ताकत बढ़ती जा रही है
उनकी चीखें हमारे लिए
उनकी आखिरी इच्छा है
जिसे पुरा करने की
हम सभी कामरेड कसम खाया करते हैं

आज भी हम डटे हुए हैं
तो इसके पीछे है मां का प्यार
भाई का बलिदान
बहन का साथ
जिनकी आंखो में है पुरा विश्वास
की हम बचा लेंगे अपनी धरती, अपना आकाश

जहां दीदी भय मुक्त हो कर नाच सके
चाचा मादल बाजा सके
पहले के तरह ही हारा-भरा रहे
हमारा जंगल-पहाड़, खेत-खलिहान
और आगे बढ़े हमारा जनताना सरकर !

  • विनोद शंकर

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे… एवं ‘मोबाईल एप ‘डाऊनलोड करें ]

scan bar code to donate
scan bar code to donate
Pratibha Ek Diary G Pay
Pratibha Ek Diary G Pay
Previous Post

इन दिनों…

Next Post

आउशवित्ज – एक प्रेम कथा : युद्ध, स्त्री और प्रेम का त्रिकोण

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

कविताएं

SEDITIOUS RIVER

by ROHIT SHARMA
September 7, 2025
कविताएं

कौन है श्रेष्ठ ?

by ROHIT SHARMA
July 31, 2025
कविताएं

स्वप्न

by ROHIT SHARMA
June 26, 2025
कविताएं

ढक्कन

by ROHIT SHARMA
June 14, 2025
कविताएं

मैं तुम सबको देख रहा हूं –

by ROHIT SHARMA
June 4, 2025
Next Post

आउशवित्ज - एक प्रेम कथा : युद्ध, स्त्री और प्रेम का त्रिकोण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

प्रधानमंत्री के नाम खुला ख़त

March 31, 2020

गोगोई ने पद स्वीकार कर अवाम के मन में न्यायपालिका के प्रति एक तरह का अविश्वास पैदा कर दिया है

February 14, 2021

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

February 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमें नक्सलबाड़ी के रास्ते पर दृढ़ता से कायम रहना चाहिए’ – के. मुरली

February 24, 2026
लघुकथा

एन्काउंटर

February 14, 2026
लघुकथा

धिक्कार

February 14, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.