Saturday, March 7, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home कविताएं

धर्म की जीत

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
May 17, 2022
in कविताएं
0
585
SHARES
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

धर्म की जीत

कोई कितना ही बड़ा धार्मिक क्यों न हो
कोई कितना ही बड़ा नमाजी क्यों न हो
बड़े से बड़े पादरी को ही ले लीजिए
या किसी घोर तपस्वी को ही देख लीजिए
जब इनकी टांग ट्रक के नीचे आ जाये
या छत से नीचे सिर के बल गिर जाएं
या कोई सांढ़ इन्हें उठा कर पटक दे
या चलती गाड़ी से नीचे गिर जाएं
या मंदिर मस्जिद के चक्कर में
भक्त और बन्दे के बीच
सर फुटौव्वल हो जाये
पैर टूट के हाथ में आ जाये
या हाथ टूट कर नीचे लटक जाए
पसलियों का कचूमर निकल जाए
या खोपड़ी में चकन्दर निकल आये

You might also like

SEDITIOUS RIVER

कौन है श्रेष्ठ ?

स्वप्न

इमरजेंसी के इस संकट काल में
घोर धार्मिक भी
किसी भी कीमत पर
मंदिर मस्जिद गिरजा नहीं जाएगा
अल्लाह का असली बन्दा हो
या भगवान का कट्टर वाला भक्त
एक्सीडेंट हो जाने के बाद
किसी भी कीमत पर
अपने आराध्य के दर पर
इस उम्मीद में नहीं जाएगा कि
उसका रब
सब ठीक कर देगा
फैक्चर को जोड़ देगा
दर्द को रिलीफ देगा
फ़टी चमड़ी सिल देगा
टूटी हड्डियों को बना देगा
जबड़े को सीधा कर देगा
पसलियों को दुरुस्त कर देगा
या भीतर की सूजन को
दूर कर देगा
संकटमोचन मंदिर का पुजारी भी
ऐसा नहीं करेगा और
रब्बुलआलमीन का मुअज्जिम भी
कभी ऐसा नही सोचेगा

पग पग पड़े ढेलों में
भगवान देखकर
जो भक्त हाथ जोड़ लेता है
इमरजेंसी में
वही भक्त
भगवान से नाता तोड़ लेता है
अल्लाह का ओरिजनल वाला
बन्दा भी
ऐसे हालात में
अल्लाह से मुंह मोड़ लेता है
और
भाग्य के अकाट्य सत्य को भूल कर
तकदीर के फलसफे को दूर कर
सीधे हॉस्पिटल की ओर दौड़ लेता है

अल्लाह
आपातकाल में काम नहीं आता
जबकि वह हमेशा
आपातकाल में ही रहता है
इमरजेंसी में
भक्तजनों के संकट
क्षण में दूर नहीं हो पाते
अल्लाह की रहमत
इमरजेंसी में नाकाम हो जाती है
सारा धार्मिक निजाम
ऐसे नाजुक वक्त पर
फेल हो जाता है
सारा गैबी इल्म भी
इमरजेंसी में
रफूचक्कर हो जाता है
दुआओं की जगह
दवाएं असर करती हैं
प्रार्थनाओं की जगह
पेनकिलर रिलीफ देता है
इस दौरान
सारे धर्म
अपने अपने आश्वासनों के साथ
ऑपरेशन थियेटर के
बन्द दरवाजे के बाहर से
मरीज के ठीक होने का इंतजार करते हैं

दवाओं की मेहरबानी से
नर्स की कदरदानी से
अगर बन्दा बच गया तो
ऊपरवाले की रहमत
मनौती भखौती का असर
भगवान की दया
अल्लाह का फजल
साबित कर दिया जाता है
डॉक्टर्स की मेहनत से
साइंस की अजमत से
बन्दा ठीक हो गया तो
अच्छे कर्मों का परिणाम
बता दिया जाता है
और इस चमत्कार को
बुराई पर अच्छाई की जीत
समझ कर
पूरी जिंदगी
इस जीत का जश्न मनाया जाता है
और आदमी
पहले से ज्यादा
धार्मिक हो जाता है.

अगर
बन्दा चल बसा तो
नियति पर दोष मढ़ लिया जाता है
या मुकद्दर का खेल बता दिया जाता है
आदमी मर जाता है
लेकिन उसका धर्म
मरने के बाद भी
उसका साथ नहीं छोड़ता
आदमी के मरते ही
आइसीयू के बाहर खड़ा उसका धर्म
अपनी मृत्युपरांत सेवाओं के साथ
मरीज के सिरहाने हाजिर हो जाता है
और जब तक
आत्मा को शांति न दिला दे
अपना फर्ज
पूरा करके ही दम लेता है.

कुल मिलाकर
दोनों ही परिस्थितियों में
धर्म की जीत तय है
मर गया तो भी धर्म की विजय
जी गया तो भी धर्म की जीत.

  • शकील प्रेम

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे… एवं ‘मोबाईल एप ‘डाऊनलोड करें ]

Donate on
Donate on
Pratibha Ek Diary G Pay
Pratibha Ek Diary G Pay
Tags: धर्म की जीत
Previous Post

पवन हंस की बिक्री पर मोदी सरकार ने कदम पीछे खींचे

Next Post

हर-हर मोदी और देश में सन्नाटा !

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

कविताएं

SEDITIOUS RIVER

by ROHIT SHARMA
September 7, 2025
कविताएं

कौन है श्रेष्ठ ?

by ROHIT SHARMA
July 31, 2025
कविताएं

स्वप्न

by ROHIT SHARMA
June 26, 2025
कविताएं

ढक्कन

by ROHIT SHARMA
June 14, 2025
कविताएं

मैं तुम सबको देख रहा हूं –

by ROHIT SHARMA
June 4, 2025
Next Post

हर-हर मोदी और देश में सन्नाटा !

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

देश आर्थिक रूप से कमजोर होता गया जबकि भाजपा आर्थिक रूप से मजबूत होती गई

October 20, 2022

मांसाहार या शाकाहार के नाम पर फैलाया जा रहा मनुष्य-विरोधी उन्माद

April 6, 2022

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

February 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमें नक्सलबाड़ी के रास्ते पर दृढ़ता से कायम रहना चाहिए’ – के. मुरली

February 24, 2026
लघुकथा

एन्काउंटर

February 14, 2026
लघुकथा

धिक्कार

February 14, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.