Saturday, March 7, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home गेस्ट ब्लॉग

विदेशों से आयात होता प्याज

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
December 5, 2019
in गेस्ट ब्लॉग
0
585
SHARES
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

विदेशों से आयात होता प्याज

Ram chandra suklaराम चन्द्र शुक्ल

15 दिन पहले ₹60 का एक किलो प्याज खरीदा था, जिससे 10 दिन तक काम चलता रहा. पिछले शुक्रवार को बाजार में प्याज ₹80 प्रति किलो था तो यह सोचकर प्याज नहीं लिया कि प्याज का आयात किया गया है और आयातित प्याज आने पर इसका दाम ₹40 से ₹50 रूपये प्रति किलो हो जाने की उम्मीद थी. पर पिछले 5-6 दिन से घर में रोज प्याज के लिए टोका जाता रहा और मैं प्याज के सस्ते होने का इंतजार करता रहा.

You might also like

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

प्याज के दाम घटने के बजाय बढ़ते रहे. आज दुकान पर भाव पूछा तो विक्रेता द्वारा प्याज का भाव ₹30 पाव बताया गया. मैंने पूछा कि किलो में भाव बताओ तो विक्रेता ने कहा कि अगर आप एक किलो प्याज लेंगे तो आपको ₹100 में मिल सकता है, पर ज्यादातर लोग आजकल एक पाव ही प्याज ले रहें हैं. आखिरकार एक किलो प्याज आज ₹100 का खरीद लिया.

वाह रे वित्त मंत्री जी आप प्याज़ नही खातीं शायद इसीलिये आपकी सरकार ने 32 हज़ार टन प्याज़ सड़ा दी लेकिन देश की करोड़ों जनता प्याज़ रोटी से अपना पेट भरती है “जनता का निकला दिवाला, प्याज़ घोटाला प्याज़ घोटाला” pic.twitter.com/x7sn83aO65

— Sanjay Singh AAP (@SanjayAzadSln) December 4, 2019

पिछली बार जब देश में प्याज का क्राइसिस पैदा हुआ था तो पड़ोसी देश पाकिस्तान से प्याज खरीदा गया था. पर हमारे वर्तमान कर्णधारों ने पाकिस्तान से रिश्ते इतने खराब कर रखे हैं कि इस बार किस मुंह से पाकिस्तान से प्याज आयात की बात करें, इसलिए इस बार फिलहाल 11 हजार टन प्याज तुर्की से तथा 6 हजार टन प्याज मिश्र से आयात करने की बात खाद्य मंत्री द्वारा कही गई है, जो स्वेज नहर के रास्ते पानी के जहाज से भारत आएगा.

पर इतनी कम मात्रा भारत में रोजाना प्याज की खपत को देखते हुए ऊंट के मुंह में जीरा सिद्ध होगी. वैसे एक लाख 20 हजार टन प्याज विदेशों से आयात करने का निर्णय लिया गया है. यह प्याज कितने समय बाद भारत के बाजारों में पहुंंचेगा और प्याज के दामों में हो रही बेतहाशा वृद्धि रुकेगी, इस संबंध में कुछ नहीं कहा जा सकता है.

प्यारे देशवासियों, मैं देश की वित मंत्री हूँ. लहसुन, प्याज़ नहीं खाती हूँ. भले ही प्याज़ 100 रूपये किलो मिले, आप खाते हो, आप लोग जानो. मेरा क्या लेना देना !! मंत्री जी, आप संसद को ये बता दीजिए, आप क्या खाती हैं, फिर उनसे जुड़े सवाल ही पूछे जायेंगे https://t.co/G0g3z2b4tj

— पंकज झा (@pankajjha_) December 5, 2019

हमारे देश में आलू के पर्याप्त भंडारण की व्यवस्था है, पर प्याज के भंडारण की व्यवस्था पर्याप्त नहीं है, जबकि देश में आलू की आधी मात्रा के बराबर प्याज की खपत है. पिछले अप्रैल-मई में लहसुन व प्याज की बंपर पैदावार उत्तर प्रदेश मध्य प्रदेश महाराष्ट्र व राजस्थान में हुई थी. किसानों को बेहद सस्ते दामों पर प्याज व लहसुन बेचना पड़ा था.प्याज ₹5 से ₹10 प्रति किलो तथा लहसुन ₹20 से ₹30 रूपये प्रति किलो तक किसानों को बेचना पड़ा था. वर्तमान समय में प्याज के दामों में वृद्धि के कारण लहसुन के दाम भी बेतहाशा बढ़ गये हैं और वह ₹200 प्रति किलो व इससे भी अधिक दामों पर बाजार में मिल रहा है.

अभी शाम पौने नौ बजे के आकाशवाणी के हिंदी समाचार में यह बताया गया है कि आज टर्की से 4 हजार टन अतिरिक्त प्याज खरीद का अनुबंध हुआ है. यह पूर्व से तुर्की व मिश्र से खरीदे जा रहे 70 हजार टन प्याज के अतिरिक्त होगा. पर यह प्याज जनवरी 2020 के मध्य तक ही भारत के बाजारों तक पहुंच सकेगा. देश के शासकों का प्याज के आयात का निर्णय तभी लेना चाहिए था, जब देश के बाजारों में प्याज के भाव बढ़ने शुरू हुए थे. प्याज के मूल्यों में वृद्धि अक्तूबर के मध्य व नवम्बर के प्रारंभ से ही शुरू हो गयी थी. तभी अगर प्याज के आयात का निर्णय ले लिया गया होता तो अब तक आयातित प्याज देश के बाजारों में पहुंंच गया होता. इस समय तो यह निर्णय आग लगने पर कुआंं खोदने जैसा ही माना जाएगा.

Read Also –

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…]

Previous Post

उत्तराखंड : छात्रों ने देश में बढ़ते गैंगरेप और महिला सुरक्षा के मद्देनज़र निकाला प्रतिरोध मार्च

Next Post

अमर शहीद अशफ़ाक़ उल्ला खान

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

गेस्ट ब्लॉग

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

by ROHIT SHARMA
March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

by ROHIT SHARMA
March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

by ROHIT SHARMA
February 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमें नक्सलबाड़ी के रास्ते पर दृढ़ता से कायम रहना चाहिए’ – के. मुरली

by ROHIT SHARMA
February 24, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमारी पार्टी अपने संघर्ष के 53वें वर्ष में फासीवाद के खिलाफ अपना संघर्ष दृढ़तापूर्वक जारी रखेगी’ – टीकेपी-एमएल की केंद्रीय समिति के राजनीतिक ब्यूरो के एक सदस्य के साथ साक्षात्कार

by ROHIT SHARMA
February 14, 2026
Next Post

अमर शहीद अशफ़ाक़ उल्ला खान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

कलिंगनगर नरसंहार : इसे पूरा पढ़ें और सोचें कि इस पर रतन टाटा क्या जिम्मेदार नहीं थे ?

October 15, 2024

गायत्री मंत्र की अश्लीलता एवं सच्चाई

May 24, 2023

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

February 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमें नक्सलबाड़ी के रास्ते पर दृढ़ता से कायम रहना चाहिए’ – के. मुरली

February 24, 2026
लघुकथा

एन्काउंटर

February 14, 2026
लघुकथा

धिक्कार

February 14, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.