Saturday, March 7, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home ब्लॉग

हम भारत के लोग हिन्दुस्तानी या शूद्रिस्तानी ?

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
April 12, 2022
in ब्लॉग
0
585
SHARES
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
हम भारत के लोग हिन्दुस्तानी या शूद्रिस्तानी ?
हम भारत के लोग हिन्दुस्तानी या शूद्रिस्तानी ?

बहुचर्चित कश्मीर फाईल्स जैसी फ्लॉप साम्प्रदायिक फिल्म के फ्लॉप निर्माता विवेक अग्निहोत्री ने देश में ब्राह्मणों के लिए अलग देश की मांग कर देश विभाजन की एक और नई नींव रख दी है. इस सन्दर्भ में यह उल्लेखनीय है धर्म आधारित दो अलग देश की मांग संघी सावरकर ने सबसे पहले किया था, जिसके परिणामस्वरूप विशाल भारत दो भागों में बंटकर पाकिस्तान और उसके बाद बंगलादेश का निर्माण हुआ. इस विभाजन में हुई पीड़ाओं को नजरअंदाज भी कर दें तब भी इस विभाजन की पीड़ा को झुठलाया नहीं जा सकता.

अब जब संघी पिठ्ठू विवेक अग्निहोत्री ने भारत विभाजन कर ब्राह्मणों के लिए एक अलग देश का मांग किया है तब संघ उसके माध्यम से एक बार फिर भारत विभाजन की मांग को दुहराया है. पहला विभाजन चाहे जितना भी बुरा और तकलीफ़देह रहा हो, पर इस बार का विभाजन निश्चय ही सुखद संदेश लेकर आयेगा. इस नये देश में ब्राह्मण और ब्राह्मणवादियों को समेट देना चाहिए ताकि एक स्वतंत्र देश में शुद्रों का स्वतंत्र अस्तित्व कायम रह सके और खुली वायु में सांस ले सके.

You might also like

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

सीपीआई माओवादी के नेता हिडमा समेत दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं की फर्जी मुठभेड़ के नाम पर हत्या के खिलाफ विरोध सभा

दरअसल, संघियों का अखण्डता भारत टुकडों में विभाजित भारत की संकल्पना है, जिसका ठोस रूपांतरण हम 1947 और फिर 1971 में देख चुके हैं. अब इसी परिप्रेक्ष्य में ब्राह्मणों और शुद्रिस्तान की की परिकल्पना भी संघियों ने पेश कर दिया है तब यह अगला विभाजन बिल्कुल इस तरह होना चाहिए कि ब्राह्मण और ब्राह्मणवादियों से मुक्त शुद्रिस्तान अपना स्वतंत्र विकास कर सके. शूद्र शिवशंकर सिंह यादव अपने इस लेख में ब्राह्मणों से मुक्त शुद्रिस्तान की अवधारणा पर बल दिया है. पाठकों के सामने उनके विचार यहां प्रस्तुत हैं –

पिछले साल दशहरे के मौके पर मोहन भागवत का बचकाना दुर्भाग्यपूर्ण बयान कि भारत हिन्दू राष्ट्र हैं, लगता है भारत का संविधान पढ़ा ही नहीं है या जानबूझकर शरारती, खुराफाती ऐसे बयान दिये होंगे. इसके बाद से बहुत से धर्मी पाखंडियों के द्वारा भी ऐसे ही अनर्गल बातें कहने सुनने को मिलती रहती हैं. अभी अभी कश्मीर फाइल फिल्म रिलीज होने के बाद, सोसल मीडिया पर देखने सुनने को मिल रहा है कि ब्राह्मणों के लिए अलग देश होना चाहिए. बेशक ! आप लोगों का ही तो पूरे देश पर, हर तरह से शासन प्रशासन है, कौन रोक रहा है ?

संविधान की प्रस्तावना की पहली शुरुआत लाईन ‘हम भारत के लोग’ सब कुछ बयां कर देती है. ‘लोग’ का तात्पर्य ही हिन्दू, मुस्लिम, सिख, ईसाई और जो भी अन्य धार्मिक या अधार्मिक सभी समुदाय के लोगों से है. भागवत के बयान पर सिख समुदाय के लोगों ने उस समय जबरदस्त तीखी टिप्पणी की थी और दूसरे समुदाय के लोगों नें भी काफी आक्रोश जाहिर किया था. इसी तरह आज के माहौल में भी दूसरे पाखंडियों के वक्तव्यों पर भी सोशल मीडिया पर लोग अपनी भड़ास निकालते रहते हैं.

मोहन भागवत तो समता-समानता और बन्धुत्व आधारित संविधान के विपरित, हिंदू धर्म की आत्मा – जातियों में ऊंच-नीच और उनमें सामाजिक असमानता के कारण – भारत के 85% शूद्रों को धार्मिक भावनाओं से ख़ुद ही व्यवहार से हिन्दू नहीं समझते हैं. सिर्फ राजनीतिक स्वार्थ से, चुनाव के दौरान मुसलमान और पाकिस्तान का डर दिखाकर शूद्रों को भी हिन्दू बनाने लग जाते है. सच मानिए तो किसी भी अवधारणा से शूद्र हिन्दू हैं भी नहीं.

शूद्र को तो ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य इन तीनों का सेवा करना ही धर्म है. सेवा करनेवाला और सेवा लेनेवाला दोनों हिंदू कैसे हो सकता है ?शोषित होने वाला और शोषण करनेवाला, दोनों हिंदू कैसे हो सकता है ? यही नहीं, एक इन्सान दूसरे इन्सान से छूत-अछूत जैसा व्यवहार करे, फिर दोनों का धर्म एक कैसे हो सकता है ? यदि कुछ लोग इसे ही धर्म मानते हैं तो उन्हें धर्म की अवधारणा को पहले समझना होगा.

आप किसी भी हिन्दू से चाहें वह बच्चा हो या जवान, नर हो या नारी, धार्मिक पुजारी हो या शंकराचार्य, एक सवाल पूछिए कि आप हिन्दू धर्म में क्यों हो ? और यदि हो तो इसका पालन कैसे करते हो ? किसी से भी एक सही और समान उत्तर मिलना नामुमकिन है. लेकिन यही सवाल किसी भी मुसलमान से पूछिए, सभी का एक, सही और सटीक उत्तर होगा – मुझे मोहम्मद पैगंबर साहब में आस्था है और उनकेे बताए हुए धार्मिक पुस्तक कुरान के अनुसार अपना जीवन यापन करता हूं.

इसी तरह विश्व के सभी धर्मों का एक धर्म गुरु और एक धार्मिक पुस्तक होती है, जो सभी के लिए सामान्य रूप से मान्य होती है. लेकिन वही हिंदू धर्म का क्या है ? कौन है ? कुछ भी, किसी को पता नहीं, फिर भी गर्व महसूस करते हैं.

जरा अतीत का अवलोकन करते हैं जिसका आज भी कुछ झलक दिखाई देती है. इन तथाकथित हिन्दुओं को शूद्रों की परछाई से परहेज़, सवर्णों की बस्ती से अलग या थोड़ी दूरी पर, हवा की दिशा के विपरित (ताकि हवा शूद्रों से सम्पर्क होते हुए सवर्ण बस्ती में न घुसने पाए), शूद्रों के लिए अपमान भरा, क्रूरतापूर्ण, अमानवीय सामाजिक, रहन-सहन व्यवस्था, जिस पर आज के वैज्ञानिक युग में तथाकथित पढ़े-लिखे विद्वान सवर्ण हिन्दू जानते हुए भी अंधा, गूंगा, बहरा बना हुआ है.

मोहन भागवत को आदर्श मानने वाले लोगों की सोच, सही दिशा में एक दम सही है, क्योंकि (हम भारत के लोग) यह शब्द भी आप को और आपके भक्तों को हर समय कचोटता रहता है, इसलिए मैं भी आपके पवित्र हिन्दू राष्ट्र और हिन्दुस्तान जहां पर इन शूद्रों की परछाई भी नहीं दिखाई देगी, ऐसी भावना का मैं सम्मान और समर्थन करता हूं. इसके साथ ही शूद्रों के लिए भारत तो है ही, लेकिन यदि आप लोगों को ऐतराज होगा तो हम लोग भी आप लोगों से सामाजिक व्यवस्था से बहुत दूर शुद्रिस्तान में रहकर संतोष कर लेंगे.

आपके हिन्दू शास्त्रों और प्रकृति का संयोग देखिए, आप लोगों का सौभाग्य भी है कि भारत का उत्तरीय भाग, जिसमें आपने जम्मू और लद्दाख अभी अभी बनाया है, आप लोगों का गौरव कारगिल, गंगोत्री, पवित्र शिवलिंग, मानसरोवर और यहां तक कि ऋषि-मुनी, साधू-सन्तों के लिए पूरा हिमालय पर्वत भी आप लोगों का स्वागत करेगा. सबसे ख़ुशी की बात यह होगी कि आपके हिन्दुस्तान में गंगा माई पवित्र बनीं रहेंगी. उसके बाद की गंगा यदि अपवित्र होती है तो शूद्रों को कोई फर्क नहीं पड़ेगा क्योंकि शुद्रिस्तान में वह माई नहीं, एक नदी बन जाएगी.

15% पवित्र ज़मीन हिन्दुस्तान के लिए आसानी से मिल जाएगी. बाक़ी सब तो आप के पोथी, पतरे, दिशा नक्षत्र के अनुकूल ही है. थोड़ॆ ख़तरे का अनुमान सिर्फ पगड़ी वाले सरदारों से हो सकता है, वह कोई बड़ी समस्या नहीं है. शूद्रिस्तान बनते ही उस समस्या का समाधान भी हो जाएगा. इसलिए मोहन भागवत जी हिन्दुस्तान के साथ-साथ शुद्रिस्तान बनवाकर सदा के लिए पवित्र हो जाईए.

यदि आपको पगड़ी और दाढ़ी से नफ़रत है तो इन्हें भी खलिस्तान दे दीजिए क्योंकि, जहां तक मेरा अनुमान है कि ये खुद भी आपके हिन्दुस्तान में नहीं रहना चाहेंगे अन्यथा इनके लिए भी शुद्रिस्तान का दिल बहुत बड़ा होगा, इसे वे सहर्ष स्वीकार भी कर लेगें.

रही बात मुसलमानों की तो ये पक्के धर्म निरपेक्ष, देशभक्त हैं. जब मुस्लिम धर्म के नाम पर पाकिस्तान को नहीं स्वीकारा तो आज भी मुझे संदेह है, लेकिन उनकी भी राय लेना अच्छा रहेगा क्योंकि, हिन्दुस्तान में तो आप अपने मुस्लिम दामादों के अलावा किसी और को लेंगे भी नहीं.

जहां तक ईसाइयों की बात है तो आप को पवित्र बनाएं रखने के लिए, शूद्र लोग ही ईसाई धर्म और मुस्लिम धर्म अपना लिए हैं. इनको भी अपनें लोगों के साथ शुद्रिस्तान में रहने में कोई दिक्कत नहीं होगी
इसलिए आपको और आपके भक्तों को हिन्दू राष्ट्र यानि हिन्दुस्तान की शुभकामना और हार्दिक सुवेच्छा. साथ-साथ शूद्रों के लिए भी !

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे… एवं ‘मोबाईल एप ‘डाऊनलोड करें ]

Donate on
Donate on
Pratibha Ek Diary G Pay
Pratibha Ek Diary G Pay
Previous Post

ग्राम्शी के आर्गेनिक जन बुद्धिजीवी के प्रतिमान राहुल सांकृत्यायन

Next Post

आज के भारत में लापता शूद्र कहां हैं ?

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

ब्लॉग

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

by ROHIT SHARMA
December 22, 2025
ब्लॉग

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

by ROHIT SHARMA
November 25, 2025
ब्लॉग

सीपीआई माओवादी के नेता हिडमा समेत दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं की फर्जी मुठभेड़ के नाम पर हत्या के खिलाफ विरोध सभा

by ROHIT SHARMA
November 20, 2025
ब्लॉग

‘राजनीतिक रूप से पतित देशद्रोही सोनू और सतीश को हमारी पार्टी की लाइन की आलोचना करने का कोई अधिकार नहीं है’ : सीपीआई-माओवादी

by ROHIT SHARMA
November 11, 2025
ब्लॉग

आख़िर स्तालिन के अपराध क्या था ?

by ROHIT SHARMA
November 6, 2025
Next Post

आज के भारत में लापता शूद्र कहां हैं ?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

मसीहा श्रीनिवास बनाम नफरती संघी चिंटु तेजस्वी सूर्या

May 7, 2021

सेलेक्टिव लेखन और पक्षधरता में बहुत बड़ा अंतर है

July 23, 2024

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

February 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमें नक्सलबाड़ी के रास्ते पर दृढ़ता से कायम रहना चाहिए’ – के. मुरली

February 24, 2026
लघुकथा

एन्काउंटर

February 14, 2026
लघुकथा

धिक्कार

February 14, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.