Saturday, March 7, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home गेस्ट ब्लॉग

पुलवामा वर्षगांठ : क्या चाहिए, तानाशाही का कूड़ेदान या लोकतंत्र की पहरेदारी ?

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
February 15, 2022
in गेस्ट ब्लॉग
0
585
SHARES
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

पुलवामा वर्षगांठ : क्या चाहिए, तानाशाही का कूड़ेदान या लोकतंत्र की पहरेदारी ?

जब वो सत्तर साल का हिसाब मांगते हैं तो आपके गले बात उतरने लग जाती है. ठीक भी है ! लोकतंत्र है जवाबदेही होनी ही चाहिए लेकिन जब वो तीन साल पहले हुए पुलवामा हमले के सवालों के जवाब नहीं देते, क्या तब भी आपका मन नहीं करता कि पूछे क्यों ?

You might also like

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

जब बार–बार इंटेलिजेंस रिपोर्ट होने के बावजूद हमला हो जाता है, तब भी आपका मन नहीं करता कि पूछे क्यों ? जब तमाम खुफिया रिपोर्ट्स के बावजूद पुलवामा में तीन सौ किलो आरडीएक्स पहुंच जाता है, तब भी आपका मन नहीं करता कि पूछे क्यों ?

जब हिजबुल मुजाहिदीन और लश्कर–ए–तैयबा के आतंकियों के साथ डीएसपी देवेंद्र सिंह गिरफ्तार होता है, तब सवाल उठते हैं कि आखिर संसद से लेकर पुलवामा हमले तक इस डीएसपी की भूमिका क्या थी ? क्या तब भी आप का मन यह नहीं कहता कि इन सवालों के जवाब तो देश को जानने ही चाहिए ?

सवाल ढेर सारे हैं ! सबसे बड़ा सवाल तो यह है कि इस देश के प्रधानमंत्री ने हमारे चालीस जवानों की शहादत के नाम पर वोट मांगा था, क्या जवान सीमा पर किसी इस या उस पार्टी की चुनावी जीत के लिए तैनात हैं ? क्या उनकी शहादत चुनाव का मुद्दा भी हो सकती है ? लेकिन हम आप तो तब कतारबद्ध हो कर वोट दे रहे थे मानों देश सिर्फ इस एक प्रधानमंत्री की बदौलत सुरक्षित है !

हम तो आज भी भूल जाते हैं कि चीन हमारे देश के भीतर कहां तक घुस आया है, और हम सवाल करना तो छोड़ यह भी नहीं पूछते कि सैनिक वर्दी पहनने में भी संकोच न करने वाले प्रधानमंत्री देश को सच्चाई क्यों नहीं बताते ?

पर हम ही कौन सा सच जानना चाहते हैं ? हमारी रुचि तो बस इतनी रह गई है कि मोहल्ले में कोई मुसलमान न रहने आ जाए, किसी मुसलमान से सब्जी ना खरीदें, कोई मुसलमान गलती से ट्रेन में हमारा सह यात्री भी न बन जाए.

लोकतंत्र हम–आप पर यह जिम्मेदारी भी सौंपता है कि हम अपने मुंह, आंख, नाक, कान खुले रखें, लेकिन हिंदुस्तान का लोकतंत्र आज खतरे में है क्योंकि हमारे इन अंगों ने काम करना बंद कर दिया है है ! क्योंकि ना हम सुनना चाहते हैं, ना समझना ना महसूस करना और न ही सच देखना.

उन्होंने कहा पुलवामा पर वोट दो, हम लाइन में लग जाते हैं. वो कहते हैं मई–जून में शिमला बना दूंगा, हम लोकतंत्र के कठपुतली से दर्शकों की तरह तालियां बजाते हैं. आज पुलवामा की शहादत को याद करने का दिन है.

प्रधानमंत्री की तरह बस श्रद्धांजलि दे कर मत निकल जाइयेगा. प्रधानमंत्री तो जल्दी में थे. कहीं चुनाव प्रचार करना रहा होगा इसलिए बस श्रद्धांजलि दी और मामला खत्म ! इस बार पुलवामा पर वोट भी मांगते नजर नहीं आए, लेकिन हमको आपको पुलवामा के सवालों को जिंदा रखना चाहिए.

हमको आपको पुलवामा के सवालों को इसलिए जिंदा रखना चाहिए क्योंकि हमें अपने लोकतंत्र को भी जिंदा रखना है. क्योंकि हमें जानने का हक है कि चालीस जवानों की शहादत का जिम्मेदार कौन है, चूक कहां–कहां हुई और साजिश में कौन–कौन शामिल हैं ?

पुलवामा हमारे लिए वोट नहीं देश है. पुलवामा हमारे लिए सरकार नहीं झकझोर देने वाला सवाल है. सत्तर बरसों का हिसाब मांगना ही चाहिए और जिन्हें जवाब देना है वो हौसले के साथ जवाब देने को तैयार हैं, ना दें तो लोकतंत्र के पहरुए आप हैं ही.

पर एक पुलवामा एक बार चुनावी मुद्दा बन कर रह जाए तो समझ लीजिए आप लोकतंत्र की पहरेदारी छोड़ सिर्फ वोट देने वाली कठपुतली हो कर रह गए हैं, जिनकी जरूरत पांच साल में सिर्फ एक बार पड़ेगी. बाकी समय आप किसी तानाशाह के कूड़ेदान में वेब सीरीज का मनोरंजन पाते पड़े रहिए.

आपको तय करना है कि आपकी जगह तानाशाही का कूड़ेदान है या आप लोकतंत्र के पहरेदार का अभिमान चाहते हैं ? देश सीमाओं पर भी तब सुरक्षित रहेगा, जब आप यह तय करेंगे कि आपकी अपनी गलियों में लोकतंत्र सुरक्षित है. सारे सवालों के साथ पुलवामा के शहीदों को विनम्र श्रद्धांजलि.

  • रूचिर गर्ग

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे… एवं ‘मोबाईल एप ‘डाऊनलोड करें]

Previous Post

एबीजी शिपयार्ड बैंकिंग फ्रॉड का मुख्य आरोपी ऋषि अग्रवाल कहां हैं ? उसे गिरफ्तार क्यों नहीं किया जा रहा ?

Next Post

ईश्वर और किसान

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

गेस्ट ब्लॉग

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

by ROHIT SHARMA
March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

by ROHIT SHARMA
March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

by ROHIT SHARMA
February 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमें नक्सलबाड़ी के रास्ते पर दृढ़ता से कायम रहना चाहिए’ – के. मुरली

by ROHIT SHARMA
February 24, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमारी पार्टी अपने संघर्ष के 53वें वर्ष में फासीवाद के खिलाफ अपना संघर्ष दृढ़तापूर्वक जारी रखेगी’ – टीकेपी-एमएल की केंद्रीय समिति के राजनीतिक ब्यूरो के एक सदस्य के साथ साक्षात्कार

by ROHIT SHARMA
February 14, 2026
Next Post

ईश्वर और किसान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

शैलेन्द्र : गीतों के जादूगर का मैं छंदों से तर्पण करता हूं

December 16, 2022

नारी शिक्षा से कांंपता सनातन धर्म !

January 16, 2020

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

February 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमें नक्सलबाड़ी के रास्ते पर दृढ़ता से कायम रहना चाहिए’ – के. मुरली

February 24, 2026
लघुकथा

एन्काउंटर

February 14, 2026
लघुकथा

धिक्कार

February 14, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.