Saturday, March 7, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home गेस्ट ब्लॉग

योगेन्द्र यादव जैसों पर तो अब दया भी नहीं आती

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
September 15, 2020
in गेस्ट ब्लॉग
0
585
SHARES
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

योगेन्द्र यादव जैसों पर तो अब दया भी नहीं आती

Suboroto Chaterjeeसुब्रतो चटर्जी

दिल्ली जनसंहार के लिए येचुरी, योगेन्द्र यादव सरीखे लोगों का नाम पुलिस की प्राथमिकी में आना साबित करता है कि फासीवाद का मुकाबला आप गांधीगिरी से नहीं कर सकते. संसदीय वाम का जो अवसान बंगाल में ममता जैसी लुंपेन के उभरने से शुरु हुई थी, आज उसके पटाक्षेप का समय है. कम्युनिस्ट पार्टियां लेनिन का उदाहरण दे कर संसदीय राजनीति में शामिल होने को बड़ी उपलब्धि समझते रहे हैं. शायद नब्बे के दशक तक यह स्टैंड ठीक भी था, लेकिन, उसके बाद उभरे मुक्त बाजार की अर्थव्यवस्था के पीछे छुपा अंतरराष्ट्रीय फासीवाद की आहट को वे भांप नहीं पाए. वे यह समझ नहीं पाए कि राशन के सस्ते कपड़ों में बीती जवानी के बदन पर जब अमरीकन लोगों के उतारे हुए जीन्स चढ़ते हैं, तब एक ऐसी उपभोक्तावाद की संस्कृति को आदमी अपना लेता है, जिससे पीछे हटने का कोई रास्ता नहीं है.

You might also like

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

पिछले तीन दशक कम्युनिस्ट जन आंदोलन के क्रमशः क्षरण और वामपंथ की घटती लोकप्रियता के लिए जाने जाएंगे. इस उतार के लिए खुद वामपंथी पार्टियां जिम्मेदार हैं. समाज के सबसे शोषित, पीड़ित वर्ग की निःस्वार्थ लड़ाई लड़ने वाले चारु मजूमदार के विरुद्ध कांग्रेसियों के साथ हाथ मिला कर लड़ने वाली सीपीएम को 34 सालों तक पश्चिम बंगाल में सत्ता तो मिल गई लेकिन यही सत्ता उसके जुझारूपन की बलि भी ले ली.

मंडल के जवाब में जब कमंडल लाया गया तब भी एक मौका भारत की सबसे बड़ी कम्युनिस्ट पार्टी के पास थी, जनता को फासिस्ट लोगों के खिलाफ सशस्त्र आंदोलन के लिए तैयार करने का लेकिन, कांग्रेस की चमचागिरी में बहुमूल्य समय गंवा बैठे. राजनीति में रणनीतिक गठबंधन का महत्व मैं समझता हूं, लेकिन इसका इस्तेमाल वृहद् लक्ष्य को पाने के लिए एक तात्कालिक समझौते के रूप में प्रयोग होना चाहिए, न कि इसके उलट, जो लोग यह कहते फिरते हैं कि भारत सशस्त्र क्रांति के लिए तैयार नहीं है, वे सब सिर्फ फासीवाद के पैरोकार हैं.

अगर राजनीतिक नेतृत्व स्पष्ट और ईमानदार हो तो दुनिया के हरेक हिस्से में आदमी अन्याय अत्याचार के खिलाफ हथियार उठाने के लिए हमेशा तैयार है. अगर आप इसके विपरीत सोचते हैं तो आप कम्युनिस्ट नहीं हैं, महज एक संशोधनवादी हैं. संसद के वातानुकूलित कक्ष में बैठे गला फाड़ फाड़ कर एक बुर्जुआ संविधान के कुछ पन्नों में आप संशोधन तो पारित करवा सकते हैं, लेकिन, बिना जमीनी लड़ाई लड़े आप उसे जमीन पर नहीं उतार सकते । यही फर्क है.

खैर, अब तो वह ताकत भी आपके पास नहीं रही. एक तरह से यह अच्छा ही हुआ. जब तक कम्युनिस्ट पार्टियां संसदीय राजनीति के मजाक को नहीं समझेंगी, वे कैसे जनता को इसके विरुद्ध गोलबंद करेंगी. यह कोरोना काल है. यह अनगिनत लाशों को यतीम लाशों की तरह बिना पोस्टमार्टम के दफनाने का समय है. यही समय है जबकि भारत का संसदीय वाम अपनी मान्यताओं को गुमनाम लाश की तरह कहीं दफन कर दे.

हो सकता है कि अदालत में येचुरी, यादव और अन्य आरोपित लोगों के खिलाफ कुछ भी साबित नहीं हो. हो सकता है कि एक अहले सुबह हमें उनका मुस्कुराता हुआ चेहरा तर्जनी और मध्यमा ऊंगलियों से ‘V’ चिह्न बनाते हुए किसी अखबार में दिख जाए. फिर भी यह जीत अधूरी होगी, यह जार सत्ता के संपूर्ण विध्वंस के पश्चात लेनिन द्वारा बनाया गया ‘V’ चिह्न जैसा तो बिल्कुल नहीं. अंत में, योगेन्द्र यादव जैसों पर तो अब दया भी नहीं आती.

Read Also –

जनआंदोलन स्पष्ट राजनीतिक चेतना और नेतृत्व के बिना पानी का बुलबुला है
आम आदमी के साथ गद्दारी करते अन्ना हजारे
कन्हैया मुकदमा प्रकरण : अरविन्द केजरीवाल से बेहतर केवल भगत सिंह 

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे…]

Previous Post

मोदी सरकार की अगुवाई में पूंजीपतियों के लूट में बराबर के साझीदार दैनिक भास्कर का पतन

Next Post

भूख

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

गेस्ट ब्लॉग

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

by ROHIT SHARMA
March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

by ROHIT SHARMA
March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

by ROHIT SHARMA
February 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमें नक्सलबाड़ी के रास्ते पर दृढ़ता से कायम रहना चाहिए’ – के. मुरली

by ROHIT SHARMA
February 24, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमारी पार्टी अपने संघर्ष के 53वें वर्ष में फासीवाद के खिलाफ अपना संघर्ष दृढ़तापूर्वक जारी रखेगी’ – टीकेपी-एमएल की केंद्रीय समिति के राजनीतिक ब्यूरो के एक सदस्य के साथ साक्षात्कार

by ROHIT SHARMA
February 14, 2026
Next Post

भूख

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

अखिल भारतीय मंदिर-बुलडोजर अभियान और दिमाग की तालाबंदी

May 9, 2022

किराए के लाल किले की प्राचीर से ढ़पोरशंख का ढ़पोर

August 23, 2021

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

February 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमें नक्सलबाड़ी के रास्ते पर दृढ़ता से कायम रहना चाहिए’ – के. मुरली

February 24, 2026
लघुकथा

एन्काउंटर

February 14, 2026
लघुकथा

धिक्कार

February 14, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.