Saturday, March 7, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home ब्लॉग

पटियाला हाऊस कोर्ट में केजरीवाल और टीम की हत्या की धमकी के मायने

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
March 26, 2017
in ब्लॉग
1
पटियाला हाऊस कोर्ट में केजरीवाल और टीम की हत्या की धमकी के मायने
585
SHARES
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

हमारा देश और समाज पूर्णरूपेण दो किनारों पर खड़ा है, जिसमें कोई तालमेल नहीं, कोई सौहार्द्ध नहीं, कोई समर्थन नहीं. एक किनारे पर कुछ हजार काॅरपोरेट घरानों और दलाल पूंजीपति हैं तो दूसरे किनारे पर करोड़ों की तादाद में गरीब किसान-मजदूर और आम आदमी है, जो दो जून की रोटी और बेहतर भविष्य के सपने को लिए जन्म लेता है और फिर इसी सपने में जीते और मर जाते हैं, पर उनके सपने कभी पूरे नहीं होते. काॅरपोरेट घराना और दलाल पूंजीपति वर्ग इन दो किनारों को पाटने के लिए एक दलाल तबका पैदा करता है जो विभिन्न राजनैतिक दलों के रूपों में गरीब आम जनता को विभिन्न तरह के वादों-लालचों और कुछ टुकड़ों के साथ बेहतरीन भविष्य के सपने दिखा-दिखाकर उसे शान्त रखता है और समय-समय पर उसके आक्रोशों को अन्य दूसरे तरीकों से सेफ्टी-वाॅल्व की तरह बाहर निकालते रहता है, पर जनता की बुनियादी समस्या को कभी भी हल नहीं करता.

जनता के बीच के आक्रोशों को अगर इन तमाम तरीकों के बावजूद जब हल नहीं किया जा सकता तब उसके लिए सशस्त्र सैन्य बल को तैयार रखता है, जो बेहिचक अपने ही भाईयों पर पिटाई, हत्या और लूट को अंजाम देता है, पर जनता की बुनियादी समस्या को कदापि हल नहीं करता. हल वह कर भी नहीं सकता क्योंकि वह (राजनैतिक दल) केवल अपने काॅरपोरेट घरानों और दलाल पूंजीपति वर्ग का दलाल मात्र ही होता है, नीति-नियंता नहीं. वह काॅरपोरेट घरानों और दलाल पूंजीपति वर्ग की दलाली करना ही अपनेे जीवन का लक्ष्य बना लेता है क्योंकि जनता की तमाम समस्याओं के हल का अर्थ है काॅरपोरेट घरानों और दलाल पूंजीपति सहित उसके दलाल राजनैतिक दलों का अंत.

You might also like

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

सीपीआई माओवादी के नेता हिडमा समेत दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं की फर्जी मुठभेड़ के नाम पर हत्या के खिलाफ विरोध सभा

इन दोनों किनारों के बीच यह काॅरपोरेट घराना और दलाल पूंजीपति कुछ टुकड़खोर बुद्धिजीवियों का एक पूरा पैदावार तैयार करता है, जो जनता को विभिन्न तरीकों से भ्रमित करने के लिए नये-नये तरीके ईजाद करता रहता है. यह काॅरपोरेट घराना और दलाल पूंजीपति इस बात का पूरा-पूरा ख्याल रखता है कि आम जनता के बेटे-बेटियां पढ़-लिख कर कहीं होशियार न हो जाये और सवाल न खड़े कर दे इसके लिए उच्च कोटि के शिक्षण संस्थानों में उनके प्रवेश को प्रतिबंधित करने से लेकर उसे बंद करने तक का इंतजाम करता है. इसके बाद भी पाठ्यपुस्तकों में काॅरपोरेट घरानों और दलाल पूंजीपति के हिसाब से बदलाव करने के अलावे उनको प्रताड़ित करना और हत्या कर देना तक शामिल रहता है.

राष्ट्र और राष्ट्रभक्ति को चंद काॅरपोरेट घरानों और दलाल पूंजीपतियों के हितों से जोड़कर देखने को ही बना दिया जाता है. यही कारण है कि सत्ता में चाहे कोई भी राजनीतिक दल आये पर इसके नीतियों में कोई बदलाव नहीं होता. हां, इसके नीतियों को लागू करने में अलग-अलग तरीका भले ही हो सकता है.

इन तमाम कवायदों का एक परिणाम भी निकलता है. समाज के उन शोषित-पीड़ित तबका भी इसे ही अपना ध्येय बना लेता है. फल यह निकलता है कि कई बार ये अपने हित में काम करनेवाले सच्चे हिस्सों को भी समझ नहीं पाते और उसके विरोध में जाकर काॅरपोरेट घरानों और दलाल पूंजीपतियों के काम को ही आसान बना देते हैं.

आम जनता के हितों में काम करने वाले सच्चे लोग जब सामने आते हैं तो उसे खरीदने की पूरी कोशिश होती है और न खरीदे जाने पर उसे प्रताड़ित करने से लेकर उनको जेल भेजने से लेकर हत्या करने तक की कोशिश की जाती है. पटियाला हाऊस कोर्ट में अरविन्द केजरीवाल और उसके टीम को भरी अदालत में जज के सामने हत्या करने की धमकी को इसी अंदाज में लेना चाहिए.

अरविन्द केजरीवाल और उसकी टीम को भरी अदालत में जज के सामने हत्या की धमकी इस तथाकथित नकली लोकतंत्र और इसके आड़ में काॅरपोरेट घरानों और दलाल पूंजीपतियों की भारी लूट को जहां पूरी तरह नंगी कर देती है वहीं कट्टर वामपंथियों के इस बात को भी बल प्रदान करेगी कि आम आदमी की सत्ता केवल और केवल बन्दूक की नली से निकलती है और फिलहाल काॅरपोरेट घराना और दलाल पूंजीपति समेत उसके तमाम दलाल राजनैतिक दल यह कदापि नहीं चाहेगा.

Previous Post

सत्ता पर काबिज होना बुनियादी शर्त

Next Post

भ्रष्ट वेद प्रकाश का भाजपा में जाना

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

ब्लॉग

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

by ROHIT SHARMA
December 22, 2025
ब्लॉग

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

by ROHIT SHARMA
November 25, 2025
ब्लॉग

सीपीआई माओवादी के नेता हिडमा समेत दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं की फर्जी मुठभेड़ के नाम पर हत्या के खिलाफ विरोध सभा

by ROHIT SHARMA
November 20, 2025
ब्लॉग

‘राजनीतिक रूप से पतित देशद्रोही सोनू और सतीश को हमारी पार्टी की लाइन की आलोचना करने का कोई अधिकार नहीं है’ : सीपीआई-माओवादी

by ROHIT SHARMA
November 11, 2025
ब्लॉग

आख़िर स्तालिन के अपराध क्या था ?

by ROHIT SHARMA
November 6, 2025
Next Post
भ्रष्ट वेद प्रकाश का भाजपा में जाना

भ्रष्ट वेद प्रकाश का भाजपा में जाना

Comments 1

  1. S. Chatterjee says:
    9 years ago

    भारत जब आजाद हुआ था उस समय यह एक प्रधान रुप से सामंतवादी देश था जहां औद्योगिक विकास शुरुआती दौर में था। १९८० के उदारीकरण के बाद निजी पूंजी का विकास तेजी से हुआ और साथ में ही बाजारीकरण। शिक्षा, स्वास्थ्य जैसी सेवाएं निजी हाथों में सौंप दी गई। सरकार का जन कल्याण चेहरा विलुप्त होने लगा। भारत वेलफेयर स्टेट नहीं रहा। कमजोर, दलाल सरकारें आती जाती रही। इस माहौल में उस विचार धारा वाली पार्टी को आगे बढ़ना ही था जो इन बाजारवादी शक्तियों से बेहतर तालमेल बैठाने में कामयाब हुई। कांग्रेस इसमें असफल रही। बी टी रणदिवे का देशी और दलाल पूंजी का सिद्धांत पुराना पड़ चुका था क्योंकि नये माहौल में दोनों एक ही बन गये। अनिश्चितता और बदहवासी के इस माहौल में धुर दक्षिणपंथी ताकतें संघबद्ध हुई और जनता को ये ख़्वाब बेचना में सफल हुई कि भारत की परिकल्पना ही गलत थी और हमारे संविधान में निहित भावनाओं को सिरे से खारिज किये बिना कोई उद्धार संभव नहीं है। आज जिस संक्रमण काल में हम खड़े हैं वह दर असल एक देश की अपनी पहचान स्थापित करने की चेष्टा है। सत्य यही है कि हम सिर्फ सत्तर साल पुरानी लोकतंत्र हैं और राजा की तलाश अभी भी जनमानस का एक हिस्सा है। क्रमशः ये दौरे भी गुजर जायेगा और लोग हजारों साल के स्थापित जन कल्याण कारी मूल्यों के साथ खड़ी होगी। भारत को कोई बाजार नहीं जीत सकता।

    Reply

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

कौन थे सज्जाद जहीर ?

November 6, 2021

यू-ट्यूब के इतिहास में ‘डिसलाईक’ का कीर्तिमान रचते नरेंद्र मोदी

August 31, 2020

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

February 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमें नक्सलबाड़ी के रास्ते पर दृढ़ता से कायम रहना चाहिए’ – के. मुरली

February 24, 2026
लघुकथा

एन्काउंटर

February 14, 2026
लघुकथा

धिक्कार

February 14, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.