Saturday, March 7, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home ब्लॉग

अमेरिकी जासूसी एजेंसी सीआईए का देशी एजेंट है आरएसएस और मोदी

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
May 22, 2020
in ब्लॉग
0
585
SHARES
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

अमेरिकी जासूसी एजेंसी सीआईए का देशी एजेंट है आरएसएस और मोदी

आजादी की लड़ाई के दौरान ब्रिटिश सरकार का जासूसी संस्था राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ भारतीय समाज की एकता को लगातार छिन्न भिन्न करने की कोशिश करता रहा. उसने अपनी इस कोशिश में भगत सिंह, आजाद समेत हजारों क्रांतिकारियों को मौत के घाट उतारने या जेलों में बंद करने में ब्रिटिश हुकूमत की पूरजोर मदद की. परन्तु, आजादी की उफनते जोश के बीच संघी कारकूनों की करामतें ज्यादा रंग नहीं ला पाई, फलतः ‘आजादी’ के ठीक बाद ब्रिटिश सरकार के विरोध का प्रतीक महात्मा गांधी की गोली मारकर हत्या कर दी.

You might also like

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

सीपीआई माओवादी के नेता हिडमा समेत दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं की फर्जी मुठभेड़ के नाम पर हत्या के खिलाफ विरोध सभा

महात्मा गांधी की हत्या के बाद बैकफुट पर आई राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने काम करने का तरीकों में थोड़ा बदलाव लाया और दुश्प्रचार और फर्जी इतिहास गढ़ कर देश के भीतर अपनी स्वीकार्यता बनाने लगा. यूं भी द्वितीय विश्वयुद्ध के पश्चात कमजोर हो चुके ब्रिटिश शासन की जगह अमरीका ने ले लिया तो राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ भी अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए के शरण में चला गया और संघी एजेंडा – दुश्प्रचार और फर्जी इतिहास – देश में फैलाने लगा, और इसके निशाने पर थे आजादी की लड़ाई के दौर के वे तमाम क्रांतिकारी और प्रगतिशील ताकतें, जिसमें खासतौर पर था महात्मा गांधी की हत्या के बाद भी उनकी बेमिसाल लोकप्रियता को खत्म करना और कांग्रेस के वारिस नेहरू और उनके वंश को निशाना बनाना.

समाज के अशिक्षित और राजनैतिक तौर पर कमजोर तबकों के बीच राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का दुश्प्रचार और फर्जी इतिहास ज्यों ज्यों जड़ जमाता गया, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की पैठ गहरी होती गई. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के इसी पैठ का नतीजा था एक एक कर नेहरू वंश की हत्यायें. संजय गांधी, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी की हत्यायें होती चली गईं और अब सीआईए एजेंट राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ नेहरू वंश के वर्तमान प्रतिनिधि राहुल गांधी की हत्या का प्रयास कर रहा है और इसकी अपने विभिन्न अनुषांगिक संगठनों के माध्यम से घोषणा भी कर दिया है.

विदित हो कि इंदिरा गांधी पाकिस्तान को दो हिस्सों में बांटने के बाद बांग्लादेश के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी, जिस कारण वह सीधे तौर पर अमेरिकी निशाने पर आ गई थी. इस बात से भी कोई इंकार नहीं किया जा सकता है कि इंदिरा गांधी की हत्या में सीआईए और उसका भारतीय प्रतिनिधि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का प्रत्यक्ष हाथ था और राजीव गांधी की हत्या में भी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की प्रत्यक्ष भागीदारी थी. वरिष्ठ पत्रकार राजीव मित्तल अपने सोशल मीडिया पेज पर ‘राजीव गांधी का जाना..लेकिन क्यों’ शीर्षक में इन तथ्यों की बड़ी ही बारीक पड़ताल की है, जो यहां प्रस्तुत है.

नवभारत टाइम्स में रहते की तो याद नहीं कि राजीव गांधी को अक्षम मान लिया हो. हालांकि 1986 में वीपी सिंह ने वित्तमंत्री पद से हटा कर रक्षामंत्री बनाये जाने का बदला निकालना शुरू कर दिया था. और राजीव गांधी के सबसे कमजोर पक्ष अमिताभ बच्चन और उनके भाई अजिताभ को निशाना बनाते हुए बोफर्स में कमीशन खाने का मुद्दा उछाल दिया था.

वीपी सिंह के राजीव के खिलाफ उछाले गए इस मुद्दे को आरएसएस और रामनाथ गोयनका ने तेजी से अपनी मुट्ठी में दबाया और अभियान छेड़ दिया. वीपी ने कांंग्रेस छोड़ दी और मसीहाई अंदाज़ में जनमोर्चा टाइप मंच पर बैठ भजन कीर्तन करने लगे (23 साल बाद अन्ना हजारे ने बिल्कुल वीपी सिंह के नक्शेकदम पर चलते हुए मनमोहन सरकार को निशाना बनाया था, तो समझ सकते हैं कि खेल के तरीके कितने पुराने हैं और कांग्रेस ने सबक लेना नहीं सीखा).

नवभारत टाइम्स छोड़ कर जनसत्ता चंडीगढ़ जब पहुंचा तो देखा गोयनका के दोनों पालतू अरुण शौरी और प्रभाष जोशी की तोपें राजीव गांधी पर गोले दाग रही हैं और वीपी सिंह संघियों के साथ ‘हय्या हो हय्या हो’ कर रहे हैं. कुछ दिन बाद वामपंथी भी शामिल हो गए और वीपी सिंह दोनों की गोद में खेलने लगे.

अब रुकिए, यहां से एक तार 1974 के जेपी के बिहार आंदोलन से भी जुड़ा है. तब भी उस आंदोलन का संचालन इंडियन एक्सप्रेस और रामनाथ गोयनका कर रहे थे और बम्बई का एक्सप्रेस टॉवर और दिल्ली का राजघाट, ये दोनों जेपी और गोयनका की रणनीतिक स्थली बने हुए थे. बाद में जब जेपी के कीन्स के पूर्ण रोजगार के सिद्धांत टाइप वाले काल्पनिक सम्पूर्ण क्रांति आंदोलन से जब राजनीतिक दल जुड़ने लगे तो गोयनका संघ और जनसंघ को पूरे उत्साह के साथ जेपी से जोड़ने में जुट गए. और फिर संघ जेपी के इतना नज़दीक पहुंच गया कि जेपी खुले आम अपने को संघी कहने में कतई नहीं हिचकते थे.

अब इस खेल को समझने को थोड़ा और पीछे चलिए. 1971 के युद्ध में इंदिरा गांधी ने जिस तरह अमेरिकी राष्ट्र्पति निक्सन और उनके सलाहकार किसिंजर को उनकी औकात दिखाई और पाकिस्तान को तोड़ कर बांग्लादेश बनवाया, तो अमेरिका को इंदिरा गांधी को खत्म करने के लिए सीआईए को तो उतारना ही उतारना था. इधर किसिंजर चूंकि अमेरिका की हमेशा से सबसे मजबूत रही यहूदी लॉबी के नुमाइंदे थे तो उन्हें भारत में संघ का संगठन मिल गया और बरसों से दिल में नेहरू-गांधी परिवार को लेकर ज़हर का पोषण कर रहे रामनाथ गोयनका की मार्फत संत नेता जयप्रकाश नारायण को मैदान में उतारने लायक मुद्दे तलाश लिए गए.

कुल मिलाकर देवी दुर्गा की तरह पुजती आ रहीं इंदिरा गांधी 1975 के शुरुआती महीनों में भारत माता की सबसे बड़ी दुश्मन के रूप में स्थापित कर दी गयीं. घटनाक्रम बहुत तेजी से बदला. इंदिरा गांधी ने अपने छोटे बेटे के कहने पर कोर्ट के आदेश को किनारे कर उसी साल जून में देश में इमरजेंसी लगा दी. अब यहां फिर देखिए कि एक महीने बाद ही बांग्लादेश के निर्माता शेख अब्दुल्ला, उनके परिवार और उनके मंत्रिमंडल के कई सारे सदस्यों का खून कर दिया और यह क़त्लेआम बांग्लादेश में कई महीनों चला. इसके पीछे सौ फीसदी सीआईए का हाथ था. शेख मुजीब की हत्या इंदिरा गांधी की बड़ी विफलताओं में गिनी जाती है. थी भी उन पर बहुत बड़ी चोट.

कुल मिलाकर गोयनका और संघ के कई खेलों में 1977 में कई दलों की चर्बी से बनी जनता पार्टी की सरकार बनना भी एक बहुत खेल था. चूंकि संघ को अभी देश में वो मान्यता नहीं मिली थी, इसलिए गोयनका अटल को तो नहीं, लेकिन उनसे भी ज़्यादा घातक इंसान मोरार जी देसाई को संघ की मदद से जगजीवन राम को किनारे कर प्रधानमंत्री बनवाने में सफल हुए, जबकि पूरा संसदीय दल उनके विरोध में था लेकिन धुर दक्षिणपंथी जेबी कृपलानी के जरिये जेपी को तैयार किया गया और उस समय जेपी की बात काटने का सवाल ही नहीं उठता था. उस समय चौधरी चरण सिंह भी जगजीवन राम को न बनवाने के लिए अड़ गए. मतलब कि पूरी जनता पार्टी की मति मारी गई थी जो मोरार जी को प्रधानमंत्री बनवा दिया.

मधु दण्डवते और मधु लिमये जैसे कुछ समाजवादी नेताओं के अलावा पूरा मंत्रिमंडल सीआईए के इशारों पर काम कर रहा था. तभी विदेश मंत्रालय अटल को और सूचना मंत्रालय आडवाणी को मिल गए, यानी संघ के हवाले हो गए दूर तक और देर तक असर डालने वाले दो विभाग. उसके बाद नौटंकियों का अंबार लग गया. फिर तो जनता पार्टी की सरकार का चरमरा कर गिरना, इंदिरा गांधी का सत्ता में आना और फिर सीआईए का सक्रिय होना, पंजाब में आतंकवाद को बढ़ावा और स्वर्णमंदिर में सैन्य कार्रवाई के फलस्वरूप इंदिरा गांंधी की हत्या वगैरह क्या मारियो पूजो के उपन्यास ‘गॉड फादर’ की याद नहीं दिलाते, जिसमें डॉन वीटो कारलोन के जमाई की मदद से डॉन के ही बड़े बेटे सोनी की हत्या करवाने का बृहद मंच तैयार किया जाता है, मात्र एक वेश्या के फोन जरिये !

अब फिर 1987 के दिनों में लौटा जाए. अब तक सबसे बड़ा बहुमत पाकर सरकार बनाने वाले राजीव गांधी किस हश्र को प्राप्त हुए और किस तरह यहां वीपी सिंह के अलावा राजीव गांधी को बरबाद किया गया खुद उनके कज़िन अरुण नेहरू के हाथों, इसे जानते हैं.

वीपी के हटते ही राजीव गांधी का सारा विश्वास अरुण नेहरु पर हो गया था, लेकिन अरुण नेहरु खेल गए संघ के हाथों में, और उन्होंने ही राजीव गांधी से शाहबानो जैसे दो कौड़ी के मामले में सुप्रीम कोर्ट का फैसला बदलवा दिया और तब आरिफ मोहम्मद खान जैसे छुटभैये महान क्रांतिकारी बन गए. और दूसरे गृहमंत्री रहते अरुण नेहरु ने राजीव को फंसा कर राम मंदिर का ताला खुलवा कर कब से बंद पड़ा संघ का और संघी पत्रकारों का कारोबार खड़ा कर दिया, यानी इस बार अरुण नेहरु ने वही खेल खेला गॉड फादर के जमाई वाला.

गोयनका और देवीलाल जैसे कद्दावर नेता की मेहनत से 1989 के चुनाव में वीपी सिंह मैदान में ताल ठोंकने लायक सीटें पा गए और फिर वीपी सिंह को मिल गयीं संघ और वामपंथियों की बैसाखी. मुराद पूरी हुई राजा साहब की, बन गए एक वर्षीय प्रधानमंत्री लेकिन प्रधानमंत्री बने थे देवीलाल की बदौलत, तो दोनों शातिरों में ज़्यादा दिन नहीं निभी. तब दूसरा ठाकुर तैयार बैठा था चन्द्रशेखर, जिन्हें कांग्रेस का पौन वर्षीय समर्थन मिला.

फिर आ गए 1991 के चुनाव. चंद्रशेखर ने खुन्नस में कार्यकारी प्रधानमंत्री की हैसियत से राजीव गांधी को मिली सुरक्षा वापस ले ली. तो उसी टूटी-फूटी सुरक्षा और सुरक्षा एजेंसियों की विफलता के चलते राजीव गांंधी तमिल उग्रवादियों का बेहद सुलभ टारगेट बन गए. लिट्टे के मन में 1987 का शांतिसेना वाला विष तो भरा ही था. एक तरह से राजीव ने अपनी मौत की तैयारी चार साल पहले ही कर ली थी.

कहांं की बोफर्स रिश्वत ! कहांं का वीपी सिंह का मसीहाई अंदाज़ !! कहांं के मीडिया टायकून गोयनका !!! सब सुसरे फर्जी साबित हुए. जब राजीव गांंधी की मौत के बाद प्रभाष जोशी चंडीगढ़ आये और जनसत्ता वालों को होटल में दावत दी तो उससे पहले छोटा सा प्रवचन भी दिया कि राजीव गांधी नहीं रहे, रामनाथ गोयनका भी चले गए तो भाई अपन लोग अब विरोध की पत्रकारिता नहीं करेंगे. पॉज़िटिव काम करेंगे तो दिल में आया कि … छोड़िए अब क्या कहूंं !

अमेरिकी जासूसी ऐजेंसी सीआईए के मंजे हुए भारतीय एजेंट राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का असली चेहरा अब उजागर हुआ जब उसके एक गुर्गे नरेन्द्र मोदी देश की सत्ता पर हजारों झूठे वादों के संग काबिज हो गया और सरकारी तंत्रों, न्यायपालिका का सहारा लेकर देश के तमाम मजदूरों, किसानों और प्रगतिशील ताकतों को एक एक कर निशाना बनाना शुरू कर दिया, जो हम आये दिन अपने आस पास रोज देख रहे हैं.

इसके साथ ही हमें इस तथ्य पर भी ध्यान देना होगा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ हमेशा सीआईए का ही वफादार कुत्ता बनकर रहेगा, ऐसा नहीं है. असल में रीढ़विहीन यह फासीवादी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का आदर्श हिटलर और उससे भी बढ़कर देश में ब्राह्मणवादी व्यवस्था स्थापित करना चाहता है, जिसका जिक्र मनुस्मृति करता है.

अगर हम राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के इतिहास को गौर से देंखे तो साफ पता चलता है कि यह अपनी ताकत पाने के लिए किसी का भी साथ ले सकता है, और फिर ज्यों ही ताकत हासिल कर लेगा, उसे लात मार कर बाहर निकाल देगा. देर सवेर अमेरिका के भी साथ यह वही करने वाला है, बस अमेरिका को थोड़ा कमजोर हो जाने का इंतजार कर लीजिए.

Read Also –

आरएसएस का वैचारिक पोस्टमार्टम
राष्ट्रवाद’ और ‘देशप्रेम’ पर कोहराम मचाने वाले कहीं विदेशी जासूस तो नहीं ?
जिन ताकतों की मजबूती बन हम खड़े हैं, वे हमारे बच्चों को बंधुआ बनाने को तत्पर है
महात्मा गांधी की शहादत और RSS की गोली
लॉकडाऊन का खेल : एक अन्तर्राष्ट्रीय साजिश
इतिहास बदलने की तैयारी में भाजपा सरकार

[प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे…]

Previous Post

संक्रामक रोग बायोलॉजिकल युद्ध व शोषण का हथियार

Next Post

इस डरावने माहौल मेंअधिकांश मीडिया अपनी यथार्थवादी भूमिका में लौटता दिखा

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

ब्लॉग

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

by ROHIT SHARMA
December 22, 2025
ब्लॉग

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

by ROHIT SHARMA
November 25, 2025
ब्लॉग

सीपीआई माओवादी के नेता हिडमा समेत दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं की फर्जी मुठभेड़ के नाम पर हत्या के खिलाफ विरोध सभा

by ROHIT SHARMA
November 20, 2025
ब्लॉग

‘राजनीतिक रूप से पतित देशद्रोही सोनू और सतीश को हमारी पार्टी की लाइन की आलोचना करने का कोई अधिकार नहीं है’ : सीपीआई-माओवादी

by ROHIT SHARMA
November 11, 2025
ब्लॉग

आख़िर स्तालिन के अपराध क्या था ?

by ROHIT SHARMA
November 6, 2025
Next Post

इस डरावने माहौल मेंअधिकांश मीडिया अपनी यथार्थवादी भूमिका में लौटता दिखा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

हिंदुस्तान के बंटवारे पर आधारित एक दास्तान गोई

September 21, 2020

अराजनीतिक बुद्धिजीवी

October 8, 2020

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

February 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमें नक्सलबाड़ी के रास्ते पर दृढ़ता से कायम रहना चाहिए’ – के. मुरली

February 24, 2026
लघुकथा

एन्काउंटर

February 14, 2026
लघुकथा

धिक्कार

February 14, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.