Friday, April 24, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home ब्लॉग

औरंगजेब : एक बेमिसाल और महान शासक

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
January 23, 2020
in ब्लॉग
2
3.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

औरंगजेब : एक बेमिसाल और महान शासक

औरंगजेब क्रूर शासक था क्योंकि उसने मंदिरों को तोड़ा. ऐसा हम सबों को बताया गया है. परंतु क्यों तोड़ा ? ये कभी नहीं बताता. वर्तमान मोदी-शाह शासक दयालु और दिनदयाला है क्योंकि उसने राम मंदर बनाने का वायदा किया है ? इसने मंदर क्यों बनाने का वायदा किया ? ये कभी नहीं बताता.

You might also like

रोज़ गाय काटकर खाने वाला शैतान इजराइल दुनिया के पेट पर लात मारा है !

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

सबसे पहले औरंगजेब द्वारा मंदिर तोड़ने के पीछे के कारणों को देखना चाहिए. कई सौ साल पहले विश्वनाथ मंदिर के गर्भगृह में भी एक महिला का बलात्कार हुआ था. वो जमाना औरंगजेब का था और उसने मंदिर को जमींदोज कराने का आदेश दे दिया. आज महिलाओं की तो जाने दीजिए, छोटी-छोटी बच्चियों तक के साथ न केवल बलात्कार, सामूहिक बलात्कार ही किया जाता है बल्कि उसकी नृशंस हत्या भी मंदिर में की जा रही है, ये जमाना हिन्दू हृदय सम्राट मोदी और अमित शाह का है. उसने बलात्कारियों को न केवल पुरस्कृत ही किया है बल्कि बलात्कार का आरोप लगाने वाली पीड़िता को ही जेल में डाल दिया. और दो कदम आगे बढ़कर पीड़िता के समूचे परिवार को ही खत्म कर दिया. और वह अब दुनिया का सबसे विशाल मंदर बनाने पर तुला हुआ है.

दरअसल मंदिर में बलात्कार कोई पहली घटना नहीं है, लेकिन ऐसी बेशर्मी पहली बार हुई है जब शासक वर्ग ही बलात्कारियों को बचाने में लगा हुआ हो. पीड़िता को ही जेल में डाल रहा है. ऐसे में मंदिर में बलात्कार जैसा जघन्य अपराध किए जाने पर बनारस के विश्वनाथ मन्दिर को ढहा देने का आदेश देने वाला औरंगजेब निस्संदेह एक बेमिसाल और महान शासक था.

औरंगजेब बंगाल जाते हुए बनारस के पास से गुजर रहा था, तो उसके काफिले में शामिल हिन्दू राजाओं ने बादशाह से निवेदन किया कि वहांं काफिला एक दिन ठहर जाए तो उनकी रानियां बनारस जा कर गंगा नदी में स्नान कर लेंगी और विश्वनाथ मन्दिर में श्रद्धा सुमन भी अर्पित कर लेगी. औरंगजेब ने तुरंत ही यह निवेदन स्वीकार कर लिया और काफिले के पड़ाव से बनारस तक पांच मील के रास्ते पर फौजी पहरा बैठा दिया.

रानियां पालकियों में सवार होकर गईं और स्नान एवं पूजा के बाद वापस आ गईं, परन्तु एक रानी, कच्छ की महारानी, वापस नहीं आई, तो उनकी तलाश शुरू हुई. काफी तलाशने के बावजूद रानी का पता नहीं चल सका.

जब औरंगजैब को ये मालूम हुआ तो उसे बहुत गुस्सा आया और उसने अपने फौज के बड़े-बड़े अफसरों को रानी की तलाश के लिए भेजा. आखिर में उन अफसरों ने देखा कि मंदिर में गणेश की मूर्ति जो दीवार में जड़ी हुई है, हिलती है। उन्होंने मूर्ति हटवा कर देखा तो तहखाने की सीढी मिली और गुमशुदा रानी उसी में पड़ी रो रही थी. उसकी इज्जत भी लूटी गई थी और उसके आभूषण भी छीन लिए गए थे. यह तहखाना विश्वनाथ की मूर्ति के ठीक नीचे था.

राजाओं ने इस हरकत पर अपनी नाराजगी जताई और क्षोभ प्रकट किया. चूंंकि यह बहुत घिनौना अपराध था, इसलिए उन्होंने कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की. उनकी मांग पर औरंगजेब ने आदेश दिया कि चूंकि पवित्र-स्थल को अपवित्र किया जा चुका है, अतः विश्वनाथ मूर्ति को कहीं और ले जा कर स्थापित कर दिया जाए और मन्दिर को गिरा कर जमीन को बराबर कर दिया जाय और महंत को गिरफ्तार कर लिया जाए.

पट्टाभि सीतारमैया ने अपनी प्रसिद्ध पुस्तक ‘रुद फेदर्स एण्ड द स्टोन्स’ में इस घटना को दस्तावेजों के आधार पर इस प्रमाणित किया है. पटना म्यूजियम के पूर्व क्यूरेटर डॉ. पी. एल. गुप्ता ने भी इस घटना की पुष्टि की है.

केवल मंदिर ढ़ाह देने और मंदिर बना देने भर से कोई क्रूर और महान नहीं बन जाता. मोदी-शाह जैसा धूर्त और हत्यारा महिलाओं के प्रति कितनी नीच भावना रखता है इसका पता सेंगर और चिंमयानंद जैसे मामलों में चल जाता है, वहीं कश्मीर के कठुआ के एक मंदिर में एक छोटी बच्ची के साथ सामूहिक बलात्कार और फिर पत्थरों से कुचलकर नृशंस हत्या कर देने के बाद भी मोदी-शाह के निर्देश पर जिस प्रकार बलात्कारियों और हत्यारों को बचाने के लिए तिरंगा जुलूस निकाला गया, और अब राम मंदर बना रहा है, उसकी तुलना में मंदिर को ढ़ाहने वाला औरंगजेब केवल महान शासक था और स्त्रियों की अस्मत की रक्षा करने के लिए वह सदैव याद किया जायेगा. ठीक उसी तरह बलात्कारियों और हत्यारों की पिपासा की पूर्ति करने के लिए राम मंदर बनाने वाला मोदी-शाह कलंक और बदनुमा धब्बा का प्रतीक बन गया है.

Read Also –

 

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…]

Previous Post

तेजिंदर बग्गा : झूठ पर विश्वास करने के लिए अनपढ़ चाहिए

Next Post

रामचरितमानस : संविधान विरोधी ग्रंथ

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

ब्लॉग

रोज़ गाय काटकर खाने वाला शैतान इजराइल दुनिया के पेट पर लात मारा है !

by ROHIT SHARMA
March 22, 2026
ब्लॉग

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

by ROHIT SHARMA
December 22, 2025
ब्लॉग

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

by ROHIT SHARMA
November 25, 2025
ब्लॉग

सीपीआई माओवादी के नेता हिडमा समेत दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं की फर्जी मुठभेड़ के नाम पर हत्या के खिलाफ विरोध सभा

by ROHIT SHARMA
November 20, 2025
ब्लॉग

‘राजनीतिक रूप से पतित देशद्रोही सोनू और सतीश को हमारी पार्टी की लाइन की आलोचना करने का कोई अधिकार नहीं है’ : सीपीआई-माओवादी

by ROHIT SHARMA
November 11, 2025
Next Post

रामचरितमानस : संविधान विरोधी ग्रंथ

Comments 2

  1. Brij pratap singh says:
    2 years ago

    तुम्हारा महान बाप और एक तुच्छ चोर

    Reply
    • ROHIT SHARMA says:
      2 years ago

      आपकी टिप्पणी आपके ब्राह्मणवादी कुसंस्कार का परिचायक है. धन्यवाद !

      Reply

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

कश्मीर में श्यामाप्रसाद प्रसाद मुखर्जी की मृत्यु और धारा 370

June 29, 2022

3. विक्षित भारत या रक्त-रंजित पहाड़ियां : माड में कागार ऑपरेशन की वास्तविकता

January 5, 2026

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026
गेस्ट ब्लॉग

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

दस्तावेज़ :  ईरान की तुदेह पार्टी का संक्षिप्त इतिहास

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

अगर अमेरिका ‘कब्ज़ा’ करने के मक़सद से ईरान में उतरता है, तो यह अमेरिका के लिए एस्केलेशन ट्रैप साबित होगा

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

ईरान की तुदेह पार्टी की केंद्रीय समिति की बैठक का प्रस्ताव

March 28, 2026
कविताएं

विदेशी हरामज़ादों का देसी इलाज !

March 22, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.