Saturday, March 7, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home ब्लॉग

आइआइटी इंदौर : संस्कृत भाषा में पढ़ाई – एक और फासीवादी प्रयोग

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
September 19, 2020
in ब्लॉग
0
585
SHARES
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

आइआइटी इंदौर : संस्कृत भाषा में पढ़ाई - एक और फासीवादी प्रयोग

आईआईटी इंदौर में 22 अगस्त से एक नया कोर्स शुरू किया गया है जिसमें छात्र ज्ञान-विज्ञान की ऐतिहासिक किताबें संस्कृत भाषा में पढ़ेंगे. इसकी शुरुआत भास्कराचार्य द्वारा लिखी गई लीलावती से हो रही है. करीब एक हजार साल पहले लिखी गई यह किताब गणित के ऐतिहासिक ग्रंथों में शामिल है.

You might also like

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

सीपीआई माओवादी के नेता हिडमा समेत दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं की फर्जी मुठभेड़ के नाम पर हत्या के खिलाफ विरोध सभा

संस्थान में मेटालर्जी, एस्ट्रोनॉमी, मेडिसिन और प्लांट साइंसेज की संस्कृत में पढ़ाई के लिए पाक्षिक कोर्स शुरू किए गए हैं. इसके अंतर्गत छात्र इन विषयों से संबंधित ऐतिहासिक ग्रंथों का संस्कृत भाषा में अध्ययन के साथ उस पर चर्चा भी कर सकेंगे.

आईआईटी इंदौर के कार्यवाहक डायरेक्टर नीलेश कुमार जैन का कोर्स की शुरुआत करते हुए कहना है कि संस्कृत सबसे प्राचीन भाषाओं में शामिल है, लेकिन इसका इस्तेमाल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में भी हो रहा है और यह भविष्य में ज्ञान-विज्ञान की भाषा बनेगी.

इस कोर्स के तहत छात्रों को पहले संस्कृत पढ़ाया जाएगा जिससे वे इस भाषा में बातचीत कर सकें. इसके बाद उन्हें प्रोग्राम के अगले चरण में प्रवेश मिलेगा जिसमें वे एक्सपर्ट की सहायता से संस्कृत भाषा में वैज्ञानिक और तकनीकी विषयों का ज्ञान हासिल करेंगे. दूसरे चरण में प्रवेश से पहले छात्रों के संस्कृत ज्ञान के आंंकलन के लिए परीक्षा होगी.

विद्वान राम चन्द्र शुक्ल सोशल मीडिया पर लिखते हैं :

आइआइटी, इंदौर में संस्कृत भाषा में पढ़ाई करवाया जाना उल्टी गंगा बहाने जैसा है. दरअसल संस्कृत बहुत समय पहले समाज के लिए एक मृत भाषा बन चुकी है. इसका महत्व बस इतना-सा रह गया है कि चूंकि हिंदी सहित बहुत सारी भारतीय भाषाओं के शब्द संस्कृत से आए हैं तथा इस भाषा में कुछ श्रेष्ठ साहित्य भी मौजूद है, इसलिए माध्यमिक व उच्च शिक्षा के लिए जो भी छात्र इस भाषा व उसके साहित्य में रुचि रखते हों वे इसका अध्ययन कर सकते हैं. इसके अध्ययन को देश भर के छात्रों पर थोपा जाना गंगा की धारा को उल्टी दिशा में बहाने का प्रयास माना जाएगा.

देश की जनता के लिए तो गौरव तथा स्वाभिमान की बात तो तब होगी जब देश के सभी तकनीकी संस्थानों, चिकित्सा शिक्षा संस्थानों, विधि शिक्षा संस्थानों में पढ़ाई देश की राजभाषा हिंदी तथा संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल सभी भारतीय भाषाओं में होने लगे.

इसके साथ भारत सरकार के विभिन्न विभागों का काम काज अंग्रेजी भाषा के स्थान पर हिंदी व अन्य प्रमुख भारतीय भाषाओं में हो तथा सरकारी नौकरियों के लिए देश भर में आयोजित की जाने वाली सभी परीक्षाओं के लिए वर्तमान में लागू अंग्रेजी भाषा की अनिवार्यता को यथाशीघ्र पूरी तरह से खत्म कर दिया जाए.

क्योंकि कोई भी देश या समाज तभी उन्नति कर सकता है जब उसकी सारी शिक्षा व परीक्षा तथा राजकाज उसकी अपनी मातृभाषा या फिर देश के लिए तय की गयी राजभाषा में हो. चीन जापान व कोरिया इसके प्रत्यक्ष उदाहरण हैं.

इसलिए देश के जागरूक व शिक्षित लोगों को देश भर में शिक्षा, परीक्षा व सरकारी काम काज में वर्तमान में चल रही अंग्रेजी की अनिवार्यता के विरुद्ध संघर्ष करना होगा तभी गांव व देश के सुदूरवर्ती व पिछड़े व आदिवासी बहुल क्षेत्रों की छात्र भी शिक्षा व नौकरियों में शहरी छात्रों का मुकाबला कर सकेंगे.

महत्मा गांधी व आजादी के लिए संघर्ष करने वाले प्रमुख नेताओं का यही विचार था. इसी विचार के तहत 1949 में देश की संसद ने कानून बनाकर हिंदी को देश की राजभाषा के रूप में अपनाया क्योंकि देश भर में हिंदी ही ऐसी भाषा है जिसे देश की अधिकांश जनता समझ लेती है, बोल लेती है तथा इस भाषा को लिख-पढ़ सकती है.

देश को औपनिवेशिक शासन से मुक्ति दिलाने वालों ने सपने में भी इस बात की कल्पना नहीं की होगी कि देश की आजादी के 72 साल बाद भी अंग्रेजी भाषा हिंदी सहित सभी भारतीय भाषाओं के सिर पर सवार रहेगी तथा देश के आम लोगों की प्रगति में बाधा बनी रहेगी.

देश में शिक्षा व शासन के सभी स्तरों (केंद्र व राज्यों)पर अंग्रेजी की अनिवार्यता हटाने तथा देश के संविधान में राजभाषा के रूप में स्वीकृत हिंदी भाषा व संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल सभी प्रमुख भारतीय भाषाओं को शिक्षा व परीक्षा का माध्यम बनाने तथा केंद्र व राज्यों के सरकारी कामकाज की भाषा बनाने के लिए देश के आम लोगों को संघर्ष करना होगा, क्योंकि बिना व्यापक संघर्ष के देश की जनता को कुछ भी हासिल नहीं होने वाला है. वैसे भी सत्ता बहरी होती है, उस तक अपनी आवाज पहुंंचाने के लिए जनता को संगठित होकर सम्मिलित व तेज आवाज में बोलना पड़ता है.

संस्कृत की तथा संस्कृत भाषा में शिक्षा की पैरवी करने वाले हिंदी या भारतीय भाषाओं को उच्च तकनीकी शिक्षा, चिकित्सा शिक्षा, न्यायालयों व शासन प्रशासन के कामों में लागू करने के सवाल पर चुप्पी साध लेते हैं. कुछ वैसे ही जैसे राष्ट्रवाद की फर्जी दुहाई देने वाले वर्तमान शासक राजभाषा को पूरे देश की राष्ट्रभाषा बनाए जाने के विषय पर चुप्पी साधे हुए हैं.

भारत सरकार के सभी मंत्रालयों में अंग्रेजी का बोलबाला है. भारत सरकार के सभी विभागों से राज्यों से पत्राचार आज भी अंग्रेजी भाषा में ही हो रहा है जबकि हिंदी भाषी राज्यों से यह पत्राचार हिंदी में किया जा सकता है और किया जाना चाहिए. उल्लेखनीय है कि राजभाषा विभाग को गृह मंत्रालय के अधीन रखा गया है जबकि इस महत्वपूर्ण विभाग को केंद्र व राज्यों में स्वतंत्र विभाग के रूप में काम करना चाहिए.

बहरहाल, ज्ञान विज्ञान जैसे क्षेत्रों में संस्कृत जैसी भाषा का थोपा जाना भारत में फासीवादी प्रयोग का एक नारा है. दरअसल, फासीवादी संगठन जनता के हर उस नारे को छीन लेता है, जो उसमें बेहद लोकप्रिय होता है और वह उसका इस्तेमाल अपने हित में करता है. मसलन, हिटलर शुद्ध शाकाहारी था और वह सिगरेट पीने का विरोध करने जैसे बहाने का इस्तेमाल अपना एजेंडा चलाने के लिए करता था.

हमारे देश के गांवों में सालों से गोबर से कच्चे घर की लिपाई की जाती थी, गाय हमेशा सम्मान की दृष्टि से देखा जाता था, पर संघ ने इस प्रतिष्ठा को इस तरह भुनाया है कि यही गाय और गोबर फासीवादी ऐजेंडा का वाहक बनकर लोगों के मौत का कारण बन गया है. इसका अर्थ यह नहीं है कि गाय और गोबर कोई बुरी चीज और फासीवादी है, इसका अर्थ यह है कि इस लोकप्रिय चीज का इस्तेमाल संघियों ने अपने फासीवादी ऐजेंडा को आगे बढ़ाने के लिए उपयोग किया है.

संघी हर उस नारे का इस्तेमाल अपने ऐजेंडा के लिए करता है और ज्यों ही वह बदनाम हो जाता है उसे छोडकर नया दूसरा लोकप्रिय नारा ले आता है. मसलन, जय श्रीराम को जब इसने इस हद तक बदनाम कर दिया कि अब वह बलात्कारियों और हत्यारों का नारा बन गया तब अब इसने उस नारे को छोड़कर आम लोगों के बोलचाल में समाहित जय सियाराम को अपना लिया है. संस्कृत भाषा का इस्तेमाल भी एक नया ऐजेंडा बना है संघी फासीवादी का. फासीवाद हर उस नारे या विचारधारा का इस्तेमाल करता है जो उसे आगे बढ़ाने में मददगार होता है, और हमें इसका फर्क करना आना चाहिए वरना हम नुकसान उठा लेंगे.

Read Also –

 

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे…]

Previous Post

हमारा समाज और हमारा घर बच्चों का कत्लगाह बनता जा रहा है

Next Post

कोविड-19 : एक अन्तर्राष्ट्रीय घोटाला

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

ब्लॉग

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

by ROHIT SHARMA
December 22, 2025
ब्लॉग

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

by ROHIT SHARMA
November 25, 2025
ब्लॉग

सीपीआई माओवादी के नेता हिडमा समेत दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं की फर्जी मुठभेड़ के नाम पर हत्या के खिलाफ विरोध सभा

by ROHIT SHARMA
November 20, 2025
ब्लॉग

‘राजनीतिक रूप से पतित देशद्रोही सोनू और सतीश को हमारी पार्टी की लाइन की आलोचना करने का कोई अधिकार नहीं है’ : सीपीआई-माओवादी

by ROHIT SHARMA
November 11, 2025
ब्लॉग

आख़िर स्तालिन के अपराध क्या था ?

by ROHIT SHARMA
November 6, 2025
Next Post

कोविड-19 : एक अन्तर्राष्ट्रीय घोटाला

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

मोदी की ‘मां’ गंगा की गंदगी बनी मौत का धाम

June 11, 2022

दास युग में जीने को अभिशप्त है IGIMS के आऊटसोर्सिंग कर्मचारी

June 27, 2023

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

February 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमें नक्सलबाड़ी के रास्ते पर दृढ़ता से कायम रहना चाहिए’ – के. मुरली

February 24, 2026
लघुकथा

एन्काउंटर

February 14, 2026
लघुकथा

धिक्कार

February 14, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.