Friday, April 24, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home ब्लॉग

कश्मीरियों के नरसंहार की साजिश के खिलाफ सवाल

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
October 1, 2019
in ब्लॉग
0
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

कश्मीरियों के नरसंहार की साजिश के खिलाफ सवाल

कश्मीर में जारी हिंदुस्तानी नाकाबंदी के आज पूरे हुए 50 दिन. यह 50 दिन पिछले 73 सालों के क्रूर सैन्य-दमन की कहानी कहते हैं, जिसके खि़लाफ़ एक-एक कश्मीरी हर दिन संघर्ष करता है. कश्मीर पहुंचे 5 सदस्यीय महिला टीम की सदस्य जिसमें एनी राजा, कवलजीत कौर, पंखुड़ी जहीर, पूनम कौशिक, साईदा हमीद ने 17-21 सितम्बर तक कश्मीर घाटी में रही. जांच टीम ने ‘द टेलीग्राफ’ को बताया कि एक छोटी बच्ची पढ़ने के लिए अपना लैंप जलाए छोड़ दी थी, यह देखते हुए सुरक्षाबलों ने उसके पिता और भाई को ‘पूछताछ’ के लिए उठा कर ले गये. स्थानीय लोगों का कहना है कि सूर्यास्त होते ही लोग घर से बाहर नहीं निकलते हैं. उन्हें अपने घरों में बत्तियां जलाने की भी इजाजत नहीं है.

You might also like

रोज़ गाय काटकर खाने वाला शैतान इजराइल दुनिया के पेट पर लात मारा है !

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

1200 से भी ज़्यादा घंटों से दूरसंचार के सभी साधन-संसाधन ठप्प पड़े हैं. हिंदुस्तानी सैनिकों की संख्या बढ़ कर 10 लाख से भी ज़्यादा हुई है. 50 दिन गवाही देते हैं कश्मीरियों से छीने गए मानव और राजनैतिक अधिकारों की. 50 दिनों से कश्मीर एक असीम क़ैदख़ाने में तब्दील हो गई है. 50 दिनों से एक आम कश्मीरी को अपने परिवार, बच्चों, और प्रियजनों की कोई ख़बर नहीं है, उनसे बात तक कर पाने का कोई रास्ता नहीं है. 50 दिन बीत गए मगर स्वास्थ्य सेवाएं बाधित हैं, प्राण-रक्षक दवाइयों की किल्लत बरकरार है व फायर ब्रिगेड जैसी आपातकालीन सेवाएं तक ठप्प हैं.

50 दिनों से कश्मीर की सड़कों पर सन्नाटा और घर-घर में हाहाकार है. 5000 से अधिक लोगों की गिरफ़्तारी की पुष्टि जिसमें गंभीर यातनाएं और टॉर्चर तक शामिल है. बच्चों को न सिर्फ़ गिरफ़्तार किया है, बल्कि कई सैन्य टुकड़ियां रातों को छापे मार कर उन्हें अपने ही घरों से अगवा कर रही हैं. 17 वर्षीय उसैब ने सी.आर.पी.एफ़. के दर्जनों सैनिकों द्वारा घेरे जाने पर नदी में कूद कर जान दे दी, 16-वर्षीय असरार को पैलेट्स से छलनी कर मार डाला गया, 15 वर्षीय यावर ने सेना द्वारा प्रताड़ित किये जाने पर आत्महत्या कर ली, और 9-वर्षीय लड़कों तक को जबरन हिरासत में लिया गया. कई मौतों की पुष्टि हुई है, जिनमें बच्चे, महिलाएं और बुज़ुर्ग शामिल हैं. कभी कोई मौत पेलेट्स, बुलेट्स, रबर बुलेट्स या आंसू गैस से हुई तो कहीं दहशत में या सदमे में आत्महत्या या दिल का दौरा पड़ने से. कुछ मौतें समय पर अस्पताल न पहुंच पाने की वजह से भी हुईं. कई मरीज़ों की हालत अभी भी नाज़ुक है. घरों में घुस कर या सड़कों पर प्रदर्शनकारियों को निशाना बनाते हुए हिंदुस्तानी फौजी सैंकड़ों कश्मीरियों को गंभीर रूप से ज़ख़्मी कर रहे हैं. 500 से ज़्यादा घायल
कश्मीर के अलग-अलग कोनों से हुए. 500 से अधिक विरोध प्रदर्शनों की ख़बरें आये दिन आ रही है.

स्थानीय पत्रकारों की गिरफ्तारी और ख़बर पहुंचाने में रोक-टोक, सुरक्षाबलों द्वारा पत्रकारों के फुटेज ज़बरन मिटाया जाना. मुहर्रम के महीने में जुलूस में शामिल लोगों को पीटा गया. पेलेट्स व आंसू गैस का इस्तेमाल और छोटे बच्चों को बेरहम यातनाएं दी गईं. कई इलाक़ों में हिंदुस्तानी सेना ने महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी की, छेड़खानी और यौन हिंसा की ख़बरें भी आये दिन सामने आ रही है. डॉक्टरों पर दबाव है कि अस्पताल-भर्ती रिकॉर्डों में मृतकों की संख्या कम रखी जाए. मृत्यु प्रमाण-पत्र जारी न करने के सख़्त निर्देश दिये गये हैं. कश्मीर में बिगड़ते स्वास्थ्य संकट के बारे में लोगों को जागरुक कर रहे कश्मीरी डॉक्टर ओमर को हिरासत में ले लिया गया; उनका अभी तक कोई पता नहीं है.

हिन्दुस्तानी मीडिया का दुष्प्रचार जारी है और कश्मीरी पत्रकारों को प्रताड़ित किया जा रहा है. श्रीनगर में कुछ पत्रकारों को पैलेट्स से घायल किया गया. दो को पीटा गया, एक का कैमरा तोड़ा गया, दर्जनों पत्रकारों की फुटेज व रिपोर्ट्स को ज़बरदस्ती मिटाई गईं. सूचना मिली कि कुछ पत्रकारों को हिरासत में लेकर टॉर्चर किया जा रहा है.

उत्तर प्रदेश की जेलों में भरे गए कश्मीरियों के परिवारों को पूरी सूचना नहीं दी जा रही है या न्यायिक सहायता नहीं दी जा रही है. अपने प्रियजनों से मिलने के लिए संघर्ष करते सैंकड़ों लोगों की आंखें पथरा गई है. दहशत के माहौल में कश्मीरी माता-पिता अपने बच्चों को स्कूलों से दूर रखने पर मजबूर हैं. यातनाएं बद से बद्तर – कई कश्मीरियों को मारा गया, बिजली के झटके दिए गए, कचरा व गोबर खाने को अथवा गन्दा पानी पीने को मजबूर किया गया. कुछ जगह तो ज़बरदस्ती शराब व मूत्र तक पिलाया गया. उनके खाने के सामान को विषैला बनाकर खराब किया गया. पालतू पशुओं को मार डाला गया और उनके घरों की महिलाओं/लड़कियों को उठा ले जाने और जबरन उनसे शादी करने की धमकी दी गयी. भाजपा के गुंडें तो गुंडें उसके मंत्री, विधायक, सांसद, मुख्यमंत्री तक कश्मीरी लड़कियों के साथ बलात्कार करने, उसके साथ ‘शादी’ करने की धमकी दिया जा रहा है.

पूरे कश्मीर में नरसंहार का खतरा मंडरा रहा है. कई अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठनों, विख्यात राजनैतिक हस्तियों व नेताओं ने कश्मीर के कौमी संघर्ष के समर्थन में अपनी आवाज़ बुलंद की है. पिछले दिनों में सौरा में प्रतिबंध के बावजूद हजारों की तादाद में लोगों ने प्रदर्शन किये. बंगलादेश में लाखों लोगों ने कश्मीरियों के दर्द को महसूस किया और प्रदर्शन किये. मोदी के अमेरिका में ट्रंप के समर्थन में 1.4 लाख करोड़ खर्च कर किये गये ‘हाउडी मोदी’ कार्यक्रम के विरोध में हजारों अमरीकियों ने मोदी के खिलाफ प्रदर्शन किये और ‘मोदी मुर्दावाद’ और ‘फासिस्ट मोदी वापस जाओ’ के नारे लगाये. पूरे दुनिया की जनता मोदी के इस खूख्वांर षड्यंत्र के खिलाफ कश्मीरी जनता के समर्थन में आवाज बुलंद कर रहे हैं. आज कश्मीर की जनता को खून के नदी में डुबों देने के खिलाफ आवाज वक्त की जरूरत हैं, क्योंकि अगर आज कश्मीर की जनता के समर्थन में आवाज नहीं उठाया गया तो कल यह पूरे भारत का भविष्य बनने वाला है.

Read Also –

कश्मीर : आजादी और मौत के बीच जंग
कौम के नाम सन्देश – भगतसिंह (1931)
मोदी-शाह ने बारुद के ढ़ेर पर बैठा दिया कश्मीर को

[प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…]

Previous Post

फ्रेडरिक एंगेल्स (1858) : 1857 में लखनऊ पर हमले का पूरा वृत्तान्त

Next Post

नेशनल रजिस्टर ऑफ़ इंडियन सिटिजनशिप (NRC)

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

ब्लॉग

रोज़ गाय काटकर खाने वाला शैतान इजराइल दुनिया के पेट पर लात मारा है !

by ROHIT SHARMA
March 22, 2026
ब्लॉग

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

by ROHIT SHARMA
December 22, 2025
ब्लॉग

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

by ROHIT SHARMA
November 25, 2025
ब्लॉग

सीपीआई माओवादी के नेता हिडमा समेत दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं की फर्जी मुठभेड़ के नाम पर हत्या के खिलाफ विरोध सभा

by ROHIT SHARMA
November 20, 2025
ब्लॉग

‘राजनीतिक रूप से पतित देशद्रोही सोनू और सतीश को हमारी पार्टी की लाइन की आलोचना करने का कोई अधिकार नहीं है’ : सीपीआई-माओवादी

by ROHIT SHARMA
November 11, 2025
Next Post

नेशनल रजिस्टर ऑफ़ इंडियन सिटिजनशिप (NRC)

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

‘नूंह में जो हो रहा है वह नस्ली सफाये वाली हिंसा है’ – क्रांतिकारी मजदूर मोर्चा की ग्राउण्ड रिपोर्ट

August 12, 2023

बम का दर्शन

August 18, 2018

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026
गेस्ट ब्लॉग

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

दस्तावेज़ :  ईरान की तुदेह पार्टी का संक्षिप्त इतिहास

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

अगर अमेरिका ‘कब्ज़ा’ करने के मक़सद से ईरान में उतरता है, तो यह अमेरिका के लिए एस्केलेशन ट्रैप साबित होगा

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

ईरान की तुदेह पार्टी की केंद्रीय समिति की बैठक का प्रस्ताव

March 28, 2026
कविताएं

विदेशी हरामज़ादों का देसी इलाज !

March 22, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.