Saturday, March 7, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home गेस्ट ब्लॉग

किसान आन्दोलन : किसानों के लिये जीवन-मरण का आन्दोलन है

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
December 17, 2020
in गेस्ट ब्लॉग
0
585
SHARES
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

किसान आन्दोलन : किसानों के लिये जीवन-मरण का आन्दोलन है

Ram Chandra Shuklaराम चन्द्र शुक्ल

बिहार में एपीएमसी एक्ट को संभवतः 2006 में ही खत्म कर दिया गया था. उत्तर प्रदेश में अब इन नये तीन कानूनों के बन जाने के बाद से यह एक्ट निष्प्रभावी हो गया है. चूंकि पंजाब तथा हरियाणा में यह अब तक (सितंबर 2020 में नये तीन अध्यादेशों के आने के पहले तक) यह प्रभावी रहा है, इसलिये हरियाणा व पंजाब के किसान इसके महत्व को बेहतर समझते हैं. इसीलिये इन तीन काले कानूनों को निरसित किए जाने का आन्दोलन उनके लिये जीवन-मरण का आन्दोलन बन गया है.

You might also like

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

इसी तरह से आवश्यक वस्तु अधिनियम (एसेंशियल कमोडिटी एक्ट) के निष्प्रभावी बना दिए जाने के कारण व्यापारियों तथा आढ़तियों को खाद्यान्न के असीमित भण्डारण की सुविधा प्राप्त हो गयी है. इस अधिनियम के प्रभावी रहते कोई भी आढती या व्यापारी किसी भी तरह के खाद्यान्न की 100 कुंतल (10 टन) से अधिक मात्रा अपने गोदाम में नही रख सकता था. इससे अधिक मात्रा रखने पर एसडीएम या सक्षम प्राधिकारी उसका गोदाम सील कर उसे कालाबाजारी व जमाखोरी करने के लिए जेल भी भेज सकता था. पर इन नये किसान व जनविरोधी कानूनों के बन जाने से कोई भी व्यापारी अथवा आढ़ती असीमित खाद्यान्न का भण्डारण अपने गोदामों में कर सकता है.

वर्तमान काले कानूनों का असली व सबसे ज्यादा फायदा देश के सत्ताधारी शासकों के मुख्य प्रोड्यूसर व डायरेक्टर रहे दो कारपोरेट घरानों को मिलने वाला है. पहला फायदा अडानी को मिलने वाला है, जो कई साल पहले से देश भर में साइलो गोदामों का निर्माण करवा रहा है. उसकी कंपनी अडानी लाजिस्टिक लि. द्वारा देश भर में 9000 खाद्यान्न भंडारण के गोदाम बनाने की योजना है. इनमें से एक-एक गोदामों में लाखों टन अनाज का भंडारण किया जा सकेगा. ऐसा ही एक साइलो गोदाम अडानी लाजिस्टिक लि. द्वारा हरियाणा में 100 एकड़ जमीन पर बनाया जा रहा है, जिस तक रेल रैक की पहुंच के लिए निजी रेल लाइन भी बिछा दी गयी है.

अंबानी की कंपनी रिलायंस फ्रेश पहले ही देश भर में खुदरा बिक्री के लिए बड़े-बड़े शापिंग माल्स बना चुकी है, जिसमें सब्जी, फल व दालों की फुटकर बिक्री की जा रही है. इन नये काले कानूनों का फायदा काने बाबा (रामदेव) को भी मिलने वाला है. अब तक इस आन्दोलन में शामिल 26 किसान शहीद हो चुके हैं. इन किसानों की शहादत को व्यर्थ नही जाने देना है.

देश के छोटे व बड़े नगरों तथा कस्बों में बसा मध्यम वर्ग/निम्न मध्यम वर्ग किसानों द्वारा उत्पादित खाद्यान्नों, फलों, सब्जियों व दूध के दाम कम करने के लिए भिखारियों की तरह उनके सामने गिड़गिड़ाता है. वह सब्जी वाले से, फल वाले से तथा अपना अनाज व अन्य उत्पादों को लाकर शहर में बेचने वाले किसानों के सामने एक-एक, दो-दो रूपये छोड़ने के लिए नाक रगड़ता है. किसानों व मजदूरों की मेहनत पर पूरा समाज पलता है.

इसलिए खुद शारीरक श्रम न करने वाले परजीवियों की समझ किसानों के आन्दोलन के संबंध में नकारात्मक होने पर मुझे कोई आश्चर्य नही हो रहा है. ऐसे ही परजीवी वर्गों के लोग किसानों के वर्तमान आन्दोलन को मीडिया व सोशल मीडिया पर खालिस्तानी, आतंकवादी और जाने क्या-क्या कहकर बदनाम कर रहे हैं.

देश के किसान पूरे देश में अनाज के भण्डारण व विपणन की व्यवस्था को अडानी व अंबानी समूह के हाथों में दे दिए जाने की सरकारी नीति के विरुद्ध आन्दोलन कर रहे हैं, जो लड़ाई हम आप सब को मिलजुलकर लड़नी चाहिए थी, उस लड़ाई को आज देश के किसान दिल्ली की सीमाओं पर इस भयावह सर्दी के मौसम में अपनी जान हथेली पर रखकर लड़ रहे हैं.

इस आन्दोलन में अब तक 26 किसानों की जान जा चुकी है इसलिये अपने सभी मित्रों से – विशेषकर दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश के मित्रों से अपील है कि इस आन्दोलन में तन- मन-धन से किसानों का साथ दें. इसके साथ ही साथ जिओ सिम तथा अडानी, अंबानी व पतंजलि समूह के तमाम तरह के उत्पादों, इनके पेट्रोल पंपों तथा इनके शापिंग माल का बायकाट करें. आर्थिक बायकाट सत्ता की गोद में बैठे इन तीनों कारपोरेट घरानों की शक्ति को क्षीण करेगा तथा आन्दोलनकारी किसानों के पक्ष को मजबूत करेगा.

Read Also –

[प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे…]

Previous Post

किसान आन्दोलन का माओवादी कनेक्शन ?

Next Post

जन विहीन लोकतंत्र में आपका स्वागत है

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

गेस्ट ब्लॉग

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

by ROHIT SHARMA
March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

by ROHIT SHARMA
March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

by ROHIT SHARMA
February 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमें नक्सलबाड़ी के रास्ते पर दृढ़ता से कायम रहना चाहिए’ – के. मुरली

by ROHIT SHARMA
February 24, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमारी पार्टी अपने संघर्ष के 53वें वर्ष में फासीवाद के खिलाफ अपना संघर्ष दृढ़तापूर्वक जारी रखेगी’ – टीकेपी-एमएल की केंद्रीय समिति के राजनीतिक ब्यूरो के एक सदस्य के साथ साक्षात्कार

by ROHIT SHARMA
February 14, 2026
Next Post

जन विहीन लोकतंत्र में आपका स्वागत है

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

रेप और गैंगरेप जैसे अपराध पर पुरुषों की मानसिकता

January 13, 2020

भाड़े का टट्टू उर्जित पटेल का भी इस्तीफा : गंभीर संकट की चेतावनी

December 11, 2018

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

February 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमें नक्सलबाड़ी के रास्ते पर दृढ़ता से कायम रहना चाहिए’ – के. मुरली

February 24, 2026
लघुकथा

एन्काउंटर

February 14, 2026
लघुकथा

धिक्कार

February 14, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.