Saturday, March 7, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home गेस्ट ब्लॉग

माया से बाहर निकलो और धर्म के लिए वोट करो क्योंकि हिन्दुराज में हिंदुत्व ही खतरे में है … !

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
October 25, 2018
in गेस्ट ब्लॉग
0
585
SHARES
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

पिछले तीन चार दिनों की जो अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रमुख खबरें रही हैं, उनमें महत्वपूर्ण हैं –

1. चीन ने दुनिया का सबसे लंबा “सी लिंक“ बनाया. दुनिया का सबसे मॉडर्न मॉडल, सबसे अधिक आयु वाला (112 वर्ष से अधिक अनुमानित).

You might also like

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

2. चीन ने दुनिया का सबसे बड़ा “एम्फिबियन प्लेन“ बनाया, जो जल और थल कहीं भी उतर सकता है और दोनों स्थान से उड़ान भर सकता है.

3. चीन अपने कृत्रिम चांद लॉन्च करेगा जो वास्तविक चांद से कहीं अधिक चमकीले होंगे, जो धरती को रोशन करेंगे जिससे बिजली की खपत बहुत कम हो जाएगी (चीन की ).

4. अमेरिकी राष्ट्रपति ने चीन को धमकाया. अपना लड़ाकू बेड़ा दक्षिणी चीन सागर (विवादित) भेजा मगर बेड़े ने ताइवान में ही लंगर डाला.

ये चीन की आर्थिक, सामरिक, तकनीकी और भू-राजनीतिक ताकत के उदाहरण हैं और हम हर चुनाव में एक ही नारा लगाएंगे “मन्दिर वहीं बनाएंगे” या “राम की ससुराल मिल गयी” (छत्तीसगढ़ में), या “महिलाओं को मंदिर में प्रवेश देना है या नहीं.”

इन्हीं खबरों के साथ हमारे देश की राष्ट्रीय खबरें थी कि “यूपी के मुख्यमंत्री ने गोरक्षधाम में आरती की”, “शहरों के नाम बदले जिसमें केवल इलाहाबाद के नाम बदल जाने का कुल खर्चा 4100 करोड़ है”, इसी तरह अनेक शहरों के नाम बदले जाने की खबर है. “कुंभ मेले का बजट ‘4500’ करोड़ है और कि ‘‘तोगड़िया ने राम मंदिर आंदोलन की धमकी दी”. “आरएसएस मुखिया ने राम मंदिर बनवाने की मांग की” और “संबित पात्रा ने राम मंदिर बनाने की बात दोहराई”, “कि भ्रष्टाचार में सीबीआई के टॉप अधिकारी अस्थाना रंगे हाथों पकड़े गए.”

मैं अपने उन सभी हिन्दू भाई-बहनों और माताओं से कहता हूं कि जब वोट बाबाओं को दोगे तो वे मन्दिर में घण्टा नहीं बजायेंगे तो क्या आधुनिक स्कूल-कॉलेज खोलेंगे ? वोट दोगे राम मंदिर के नाम पर, वोट दोगे हिंदुत्व के नाम पर और फिर 5 साल रोते रहोगे कि “मोदीजी और योगीजी ने लूट लिया !” इनसे मांग करोगे स्कूल, कॉलेज, हॉस्पिटल, बिजली, पानी और रोजगार की … ?

वोट धर्म के नाम पर देते हो तो धर्म से मांगों ये सब या चुप रहो. धर्म के लिए वोट दिया था बीजेपी को, तो वह खूब मन्दिर बनवा रही है बल्कि जो मंदिर नहीं बन सके हैं (मुख्यतः राम मंदिर) के लिए आंदोलन के लिए तैयार है. ये सारे मंदिर बन जाने के बाद अपने बच्चों को यहीं घण्टा-घड़ियाल बजाने के काम में लगाना, रोजगार मन्दिर में ही ढूंढना, अपना इलाज भी यहीं करना और इंजीनियरिंग तथा मैनेजमेंट के कोर्स भी यहीं से करना …. !

वोट देंगे धर्म के नाम पर और बात करेंगे विकास की ? तुम मूर्ख समझते हो नेताओं को ? नेताओं ने कभी भी झूठ नहीं बोला बल्कि हमेशा कहा “हम हिंदुत्व के लिए चुनाव लड़ते हैं“. अब चाटो हिंदुत्व को, पढ़ो मनुस्मृति, वेद और संस्कृत … !

मूर्ख कहीं के ! अगला चुनाव हिंदुत्व बनाम इस्लाम या हिन्दू बनाम मुसलमान करने से पहले इन बातों को एक बार जरूर सोचना. धर्म के लिए वोट करोगे तो तुम्हें विकास की बात करने का कोई हक नहीं. भ्रष्टाचार के खिलाफ मुंह खोलने का कोई हक नहीं. रोजगार की बात करने का कोई हक नहीं. महिला सुरक्षा की बात करने का कोई भी हक़ नहीं …

आओ, योगी जी के साथ मन्दिर में “घण्टा“ बजाते हैं. “योगसाधना करते हैं बल्कि “हठयोग“ करते हैं.

अध्यात्म ही सबकुछ है, धर्म ही सबकुछ है, बाकी सब मोहमाया है चाहे रोजगार हो या शिक्षा या स्वास्थ्य …

स्वास्थ्य ? सबको एक दिन मर ही तो जाना है तो क्या करोगे इलाज करके ? “देह नश्वर है, आत्मा अमर है“.

शिक्षा ? “अहं ब्रह्मास्मि, तत्वमसि“ … इससे बड़ी शिक्षा कुछ भी नहीं. सारे स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय, मेडिकल, इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट के कॉलेज ? क्या करोगे इनसे ? ये सब मोहमाया के बंधन हैं … इस माया से बाहर निकलो और धर्म के लिए वोट करो क्योंकि हिन्दुराज में हिंदुत्व ही खतरे में है … !

जय श्रीराम, हर हर महादेव …

  • कमल

Read Also –
जब संविधान के बनाए मंदिरों को तोड़ना ही था तो आज़ादी के लिए डेढ़ सौ साल का संघर्ष क्यों किया ?
आरएसएस और भाजपा का “रावण”
ब्राह्मणवाद को इस देश से समाप्त कर डालो !

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…]

[ लगातार आर्थिक संकट से जूझ रहे प्रतिभा एक डायरी को जन-सहयोग की आवश्यकता है. अपने शुभचिंतकों से अनुरोध है कि वे यथासंभव आर्थिक सहयोग हेतु कदम बढ़ायें. ]
Previous Post

जब संविधान के बनाए मंदिरों को तोड़ना ही था तो आज़ादी के लिए डेढ़ सौ साल का संघर्ष क्यों किया ?

Next Post

अरुंधति भट्टाचार्य का अंबानी के यहां नौकरी, यह खुलेआम भ्रष्टाचार है

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

गेस्ट ब्लॉग

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

by ROHIT SHARMA
March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

by ROHIT SHARMA
March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

by ROHIT SHARMA
February 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमें नक्सलबाड़ी के रास्ते पर दृढ़ता से कायम रहना चाहिए’ – के. मुरली

by ROHIT SHARMA
February 24, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमारी पार्टी अपने संघर्ष के 53वें वर्ष में फासीवाद के खिलाफ अपना संघर्ष दृढ़तापूर्वक जारी रखेगी’ – टीकेपी-एमएल की केंद्रीय समिति के राजनीतिक ब्यूरो के एक सदस्य के साथ साक्षात्कार

by ROHIT SHARMA
February 14, 2026
Next Post

अरुंधति भट्टाचार्य का अंबानी के यहां नौकरी, यह खुलेआम भ्रष्टाचार है

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

गुंडे और अपराधियों के भीतर इस खौफ का होना अच्छा है

January 11, 2022

समान नागरिक संहिता और मोदी सरकार…

July 7, 2023

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

February 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमें नक्सलबाड़ी के रास्ते पर दृढ़ता से कायम रहना चाहिए’ – के. मुरली

February 24, 2026
लघुकथा

एन्काउंटर

February 14, 2026
लघुकथा

धिक्कार

February 14, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.