Saturday, March 7, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home ब्लॉग

वरवर राव की गिरफ्तारी में दिखा हिंसक पुलिस का विद्रुप ब्राह्मणवादी चेहरा

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
September 3, 2018
in ब्लॉग
0
585
SHARES
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

वरवर राव की गिरफ्तारी में दीखा हिंसक पुलिस का विद्रुप साम्प्रदायिक चेहरा width=
भीमा कोरेगांव की हिंसा के नाम देशभर के मानवाधिकारवादियों, बुद्धिजीवियों की हालिया गिरफ्तारियों ने देश की पुलिस का स्त्री विरोधी ब्राह्मणवादी साम्प्रदायिक चेहरा को बेनकाब कर दिया है, जो यह मानता है कि स्त्रियों और दलितों को मनुष्य का दर्जा नहीं दिया जाना चाहिए. यही कारण है कि भीमा-कोरेगांव की हिंसा में प्रमुख भूमिका निभाने वाले असली गुनाहगार संभाजी भिड़े और मिलिंद एकबोटे पर एट्रासिटी एक्ट के तहत मामला दर्ज होने के वावजूद न केवल उसे गिरफ्तारी से बचाया जा रहा है वरन् इस हिंसा की एकमात्र चश्मदीद गवाह लड़की की निर्मम हत्या को पुणे की पुलिस ने आत्महत्या साबित करके उस मुकदमे को ही कमजोर कर दिया है. वहीं दूसरी तरफ स्त्रियों, दलितों, आदिवासियों के हितों में काम करने वाले देश के गणमान्य मानवाधिकारवादियों और बुद्धिजीवियों को न केवल फर्जी मनगढ़ंत तरीके से गिरफ्तार ही किया जा रहा है, वरन् मौका पाते ही उसे गोलियों से भी उड़ाया जा रहा है. कलबुर्गी, पनसारे, गौरी तो महज एक उदाहरण भर हैं, जो मामले प्रकाश में आ गये हैं, बहुतेरे ऐसे मामले तो सामने ही नहीं आने दिया जाता है.

इन गणमान्य बुद्धिजीवियों की गिरफ्तारी में पुणे पुलिस का विशुद्ध ब्राह्मणवादी चेहरा उभर कर सामने आया है जब देश के प्रसिद्ध मानवाधिकारवादी वरवर राव की पुत्री के यहां छापेमारी करने गई पुलिस ने पूछताछ की. विदित हो कि ब्राह्मण जाति में जन्म लेने वाले वरवर राव की पुत्री ने एक दलित जाति में जन्म लेने वाले के. सत्यनारायण के साथ विवाह की है, जिनके घर की गई छापेमारी में पुलिस के द्वारा पूछे जाने वाले सवाल पुलिस का ब्राह्मणवादी मिजाज को स्पष्ट करता है. पुणे पुलिस ने वरवर राव की पुत्री से कहा, ‘‘आपके पति दलित हैं, इसलिए वो किसी परंपरा का पालन नहीं करते हैं लेकिन आप तो एक ब्राह्मण हैं. फिर आपने कोई गहना या सिंदुर क्यों नहीं लगाया है ? आपने एक पारंपरिक गृहिणी की तरह कपड़े क्यों नहीं पहने हैं ? क्या बेटी को भी पिता की तरह होना जरूरी है ?’’

You might also like

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

सीपीआई माओवादी के नेता हिडमा समेत दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं की फर्जी मुठभेड़ के नाम पर हत्या के खिलाफ विरोध सभा

वहीं पुणे पुलिस वरवर राव के दामाद के. सत्यनारायण से पूछा, ‘‘आपके घर में इतनी किताबें क्यों है ? क्या ये आप सारी किताबें पढ़ते हैं ? आप इतनी किताबें क्यों पढ़ते हैं ? आप मार्क्स और माओ के बारे में किताबें क्यों पढ़ते हैं ? आपके घर में फुले और अम्बेदकर की तस्वीरें हैं लेकिन देवी-देवताओं की क्यों नहीं ?’’

पुलिस के द्वारा पूछे गये उपरोक्त सवाल अनेक सवालों को जन्म देता है. पहला सवाल यह यही उठता है कि आखिर देश के किस संविधान की धारा में यह लिखा है कि किसी स्त्री से इस तरह के सवालों को पूछा जाना चाहिए ? इससे पुलिस का महिला विरोधी चेहरा विदीर्ण हो कर निकलता है. तो वहीं दलितों के घर किताबें होना, उसे पढ़ना भी पुलिस को हजम नहीं हो रहा है. यह ब्राह्मणवादी सरकार और उसकी पुलिस दलितों के पढ़ने को ही अवैध मानती है और उसके शिक्षा-दीक्षा को गैर-जरूरी. असल में पुलिस के द्वारा उठाये गये ये सवाल देश के शासक वर्ग की ही दलीलें हैं, जो देश की विशाल आबादी दलित, आदिवासियों, स्त्रियों को शिक्षित करने के विरूद्ध हैं. यही कारण है कि भाजपा के नेता बुद्धिजीवियों को गोली से उड़ाने का ने केवल समर्थन हीं करते हैं, वरन उनकी हत्या में अगुवाई भी करते हैं.

देश के प्रधानमंत्री मोदी, उसकी मातृसंस्था आरएसएस शिक्षा को छोटे से महज एक खास तबके तक ही सीमित रखना चाह रही है. इसके लिए वह पूरे होशोहवास में दलितों, आदिवासियों, स्त्रियों को शिक्षा से वंचित करने के लिए एक से एक कदम उठा रही है. आरक्षण की समाप्ति, जिसके कारण ये वंचित तबके एक हद तक शिक्षित हुए हैं, को पूरी तरह समाप्त करने के लिए शिक्षण संस्थानों को नियंत्रित कर रहे हैं.

एक शिक्षित नागरिक ही समृद्ध और सशक्त देश का निर्माण कर सकता है, कि न केवल बुनियादी अवधारणा बल्कि संविधान के द्वारा प्रदत्त एक बुनियादी अधिकार के विरूद्ध भाजपा और मोदी सरकार जिस प्रकार आक्रामक रूख अख्तियार किया है, वह देश को एक बार फिर हजार साल पीछे ले जाने की कवायद है, जहां शिक्षा को एक छोटे से तबके की जागीर बना दी जाये और विशाल बहुसंख्यक आबादी को गुलामी की जंजीर में जकड़कर उसका दास बनाया जा सके.

मोदी सरकार और उसके नेतागण देश भर में अवैज्ञानिक विचारों को यों ही नहीं परोसते हैं. कभी डार्विन के सिद्धांत को गलत बताते हुए कहते हैं कि मैंने कभी किसी बंदर को आदमी बनते नहीं देखा है, कि गंदे नाली से निकलने वाले दुर्गंध से चाय बनता है, कि पृथ्वी चपटी है और सूर्य उसका परिक्रमा करता है, आदि-आदि. उनका इसके पीछे एक पूरी सोची-समझी योजना है.

मोदी सरकार इस देश के सामने एक गंभीर बीमारी की तरह है, जिसका समय रहते उचित उपचार नहीं किया गया तो इस देश की विशाल आबादी अशिक्षित, रोगग्रस्त गुलाम होकर दुनिया के पैमाने पर अमानवीयता को धारण कर लेगी. मोदी सरकार, उसकी मातृसंस्था की अवैज्ञानिक अमानवीय धारणा, उसकी भ्रष्ट बर्बर हिंसक ब्राह्मणवादी साम्प्रदायिक पुलिस और उसके अमानवीयता को पूरी तरह बेनकाब करना आज बेहद जरूरी है.

Read Also –

बलात्कार और हत्या : मोदी का रामराज्य
बम का दर्शन
देश के लोकतांत्रिक चरित्र को खत्म करने का अपराधी है मोदी
भारतीय संविधान किसकी राह का कांंटा है ?

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…]

[ प्रतिभा एक डायरी ब्लॉग वेबसाईट है, जो अन्तराष्ट्रीय और स्थानीय दोनों ही स्तरों पर घट रही विभिन्न राजनैतिक घटनाओं पर अपना स्टैंड लेती है. प्रतिभा एक डायरी यह मानती है कि किसी भी घटित राजनैतिक घटनाओं का स्वरूप अन्तराष्ट्रीय होता है, और उसे समझने के लिए अन्तराष्ट्रीय स्तर पर देखना जरूरी है. प्रतिभा एक डायरी किसी भी रूप में निष्पक्ष साईट नहीं है. हम हमेशा ही देश की बहुतायत दुःखी, उत्पीड़ित, दलित, आदिवासियों, महिलाओं, अल्पसंख्यकों के पक्ष में आवाज बुलंद करते हैं और उनकी पक्षधारिता की खुली घोषणा करते हैं. ]

Previous Post

पेट्रोलियम बना जनता की गाढ़ी कमाई को लूटने का यंत्र

Next Post

नृशंस हत्यारे मोदी की हत्या के नाम पर देशवासियों के खिलाफ षड्यंत्र

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

ब्लॉग

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

by ROHIT SHARMA
December 22, 2025
ब्लॉग

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

by ROHIT SHARMA
November 25, 2025
ब्लॉग

सीपीआई माओवादी के नेता हिडमा समेत दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं की फर्जी मुठभेड़ के नाम पर हत्या के खिलाफ विरोध सभा

by ROHIT SHARMA
November 20, 2025
ब्लॉग

‘राजनीतिक रूप से पतित देशद्रोही सोनू और सतीश को हमारी पार्टी की लाइन की आलोचना करने का कोई अधिकार नहीं है’ : सीपीआई-माओवादी

by ROHIT SHARMA
November 11, 2025
ब्लॉग

आख़िर स्तालिन के अपराध क्या था ?

by ROHIT SHARMA
November 6, 2025
Next Post

नृशंस हत्यारे मोदी की हत्या के नाम पर देशवासियों के खिलाफ षड्यंत्र

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

मोदी-शाह के दरवाजे पर बंधा कुत्ता बन गई हैं अदालतें

April 7, 2022

किस ‘मिलान कुंदेरा’ का ‘शोक मनायें’ और किसका नहीं…!

July 13, 2023

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

February 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमें नक्सलबाड़ी के रास्ते पर दृढ़ता से कायम रहना चाहिए’ – के. मुरली

February 24, 2026
लघुकथा

एन्काउंटर

February 14, 2026
लघुकथा

धिक्कार

February 14, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.