Friday, July 24, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home गेस्ट ब्लॉग

किस ‘मिलान कुंदेरा’ का ‘शोक मनायें’ और किसका नहीं…!

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
July 13, 2023
in गेस्ट ब्लॉग
0
3.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
किस 'मिलान कुंदेरा' का 'शोक मनायें' और किसका नहीं...!
किस ‘मिलान कुंदेरा’ का ‘शोक मनायें’ और किसका नहीं…!
मनीष आजाद

कल मिलान कुंदेरा की मौत के बाद सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलियों का तांता लग गया था. निश्चित ही कुंदेरा बड़े और बहुआयामी रचनाकार हैं. सर्वसत्तावाद के खिलाफ़ व्यक्तिगत आज़ादी उनकी रचनाओं का आधारभूत दर्शन है. लेकिन बहुत कुछ ऐसा भी है, जिस पर हमारा ध्यान जाना चाहिए.

ब्रिटिश लेखिका और पत्रकार जॉन स्मिथ की 1989 में एक मशहूर किताब आयी ‘Misogynies’. इसमें उन्होंने धर्म, राजनीति के अलावा साहित्य में मौजूद नारी-विरोधी दृष्टिकोणों को रेखांकित किया है.

You might also like

उत्तर-आधुनिक अवसरवाद, भाग – 2, उत्तर समन्वय समिति (एनसीसी), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी)

उत्तर-आधुनिक अवसरवाद, भाग – 1, उत्तर समन्वय समिति (एनसीसी), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी)

क्या कम्युनिस्ट पार्टी ने वास्तव में सुभाष चन्द्र बोस को ‘तोजो का कुत्ता’ कहा था ?

इस किताब में उन्होंने मिलान कुंदेरा की रचनाओं से कई वाक्यांशों को उधृत करते हुए उन्हें misogynist यानी नारी विरोधी साबित किया है. उनके एक बहुपठित उपन्यास ‘The Unbearable Lightness of Being’ के आधार पर, विशेषकर जिस तरह से इस उपन्यास में टेरेज़ा (Tereza) और सबीना (Sabina) का चित्रण किया गया है वह misogynist न भी हो तो यहां पर लेखक का ‘मेल गेज’ (male gaze) साफ दिखता है.

जब ‘नोम चोम्स्की’ जैसे जन-बुद्धिजीवीयों ने इज़राइल का बहिष्कार कर रखा है, उस वक़्त उन्होंने इज़राइल का सर्वोच्च पुरस्कार (Jerusalem Prize for literature) ग्रहण किया और साथ ही इज़राइल की तारीफ भी की. और इस तरह अपने उन पाठकों को मायूस किया जो उनकी व्यक्तिगत स्वतंत्रता के प्रति निष्ठा के कारण उनकी रचनाओं से जुड़े थे.

पूरे फिलिस्तीन को इज़राइल ने कैद किया हुआ है. ऐसे में सर्वसत्तावाद के खिलाफ़ निजी स्वतंत्रता के पक्षधर एक लेखक का इज़राइल का सर्वोच्च पुरस्कार ग्रहण करना और फिर ‘नस्ल’/धर्म के आधार पर बने देश की तारीफ करना वास्तव में अपने ईमानदार पाठकों की पीठ में छुरा घोपना है.

उनकी कुछ रचनाओं में पूर्वी यूरोप और खासकर रूस के प्रति उनकी ‘नस्लीय’ नफरत भी देखने को मिलती है. चेक भाषा से फ्रेंच की तरफ जाने का शायद एक कारण यह भी है.

लेखन के प्रति उनके शास्त्रीय नज़रिये के कारण ही उन्होंने अपनी किताबों का ‘किण्डल वर्जन’ नहीं जारी होने दिया. इस कारण बहुत से लोग उनकी रचनाओं तक नहीं पहुंच पाए. मिलान कुंदेरा की लोकप्रियता बर्लिन दीवार के ढहने से भी जुड़ी हुई है, यह बात नहीं भूलनी चाहिए.

बहरहाल मुझे उनका एक उद्धरण बहुत पसंद है- ‘सत्ता के खिलाफ़ इंसान की लड़ाई, भूलने के खिलाफ़ स्मृति की लड़ाई है.’ (The struggle of man against power is the struggle of memory against forgetting).

जॉन स्मिथ की ‘Misogynies’ अमेज़न पर उपलब्ध है. इसे पढ़ा जाना चाहिए.

Previous Post

दुनिया के सबसे निडर पत्रकार जूलियन असांजे को रिहा करो !

Next Post

पुतिन की दहशत और नाटो शिखर बैठक कराहपूर्ण नतीजों के साथ खत्म

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

गेस्ट ब्लॉग

उत्तर-आधुनिक अवसरवाद, भाग – 2, उत्तर समन्वय समिति (एनसीसी), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी)

by ROHIT SHARMA
July 20, 2026
गेस्ट ब्लॉग

उत्तर-आधुनिक अवसरवाद, भाग – 1, उत्तर समन्वय समिति (एनसीसी), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी)

by ROHIT SHARMA
July 20, 2026
गेस्ट ब्लॉग

क्या कम्युनिस्ट पार्टी ने वास्तव में सुभाष चन्द्र बोस को ‘तोजो का कुत्ता’ कहा था ?

by ROHIT SHARMA
July 12, 2026
गेस्ट ब्लॉग

जाति का सवाल वर्ग संघर्ष का ही एजेंडा है !

by ROHIT SHARMA
July 20, 2026
गेस्ट ब्लॉग

लोकतंत्र के अंतिम किले का पतन : भाजपा की ढाल बना चुनाव आयोग

by ROHIT SHARMA
June 16, 2026
Next Post

पुतिन की दहशत और नाटो शिखर बैठक कराहपूर्ण नतीजों के साथ खत्म

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

नामवर सिंह और रसशास्त्र का विखंडन

February 18, 2025

21वीं सदी के षड्यंत्रकारी अपराधिक तुग़लक़

May 2, 2020

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

Uncategorized

उत्तर-आधुनिक अवसरवाद, भाग – 3 : उत्तर समन्वय समिति, सीपीआई माओवादी

July 22, 2026
गेस्ट ब्लॉग

उत्तर-आधुनिक अवसरवाद, भाग – 2, उत्तर समन्वय समिति (एनसीसी), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी)

July 20, 2026
गेस्ट ब्लॉग

उत्तर-आधुनिक अवसरवाद, भाग – 1, उत्तर समन्वय समिति (एनसीसी), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी)

July 20, 2026
Uncategorized

‘ऑपरेशन कगार के खिलाफ और भारत में जनयुद्ध के समर्थन में लामबंदी जारी रखें’ – ICSPWI इटली

July 12, 2026
गेस्ट ब्लॉग

क्या कम्युनिस्ट पार्टी ने वास्तव में सुभाष चन्द्र बोस को ‘तोजो का कुत्ता’ कहा था ?

July 12, 2026
गेस्ट ब्लॉग

जाति का सवाल वर्ग संघर्ष का ही एजेंडा है !

July 20, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

उत्तर-आधुनिक अवसरवाद, भाग – 3 : उत्तर समन्वय समिति, सीपीआई माओवादी

July 22, 2026

उत्तर-आधुनिक अवसरवाद, भाग – 2, उत्तर समन्वय समिति (एनसीसी), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी)

July 20, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.