Saturday, March 7, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home ब्लॉग

देश को देश की जनता चलाती है

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
April 21, 2017
in ब्लॉग
1
देश को देश की जनता चलाती है
585
SHARES
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नौ हजार करोड़ की विशाल धनराशि को लेकर भाग चुके माल्या पर भारतीय स्टेट बैंक की चेयरपर्सन अरूंधति भट्टाचार्य ने हंसते हुए कहा था कि माल्या से एक-एक पाई वसूल करूंगी. परन्तु इतना समय बीत जाने के बाद भी इसे छोड़िये, भारत सरकार भी नहीं बता पा रही है कि आखिर माल्या से कितने धनराशि की वसूली हो पाई है. वहीं इसी अरूंधति भट्टाचार्य ने कर्ज के बोझ से आत्महत्या कर रहे किसानों के संदर्भ में भारतीय उद्योग परिसंघ (सी0आई0आई0) के एक कार्यक्रम में गाज उगलते हुए कही है कि ‘‘कृषि ऋण की माफी से लोग इसे अपनी आदत बना लेते हैं. इससे बैंक और कर्जदारों के बीच का अनुशासन बिगड़ता है और ऋण माफी के लिए लोगों को चुनाव का इंतजार रहता है.’’

भारतीय स्टेट बैंक की खाये-पिये-अघाये चेयरपर्सन अरूंधति भट्टाचार्य जो नहीं जानती वह यह है कि इस देश को इस देश का मजदूर और किसान अपनी तमाम जमापूंजी और मेहनत से चला रहा है. इन खाये-पिये-अघाये लोगों को यह भ्रम हो गया है कि इस देश को अंबानी-अदानी और माल्या जैसे दलाल पूंजीपति चलाते हैं और मुफ्तखोर जनता इनके पैसों पर पलती है. कुछ दिन पूर्व भारत का वित्त मंत्री अरूण जेटली जो चुनाव हार चुके हैं और पिछले दरवाजे से देश के वित्त मंत्री बन बैठे हैं, ने कहा था कि इस देश की करोड़ों की आबादी का पेट ‘‘कुछ लाख टैक्स देने वाले भरते हैं.’’

You might also like

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

सीपीआई माओवादी के नेता हिडमा समेत दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं की फर्जी मुठभेड़ के नाम पर हत्या के खिलाफ विरोध सभा

यह तो साफ पता चलता है कि ये चंद लोग जो खुद को देश का प्रतिनिधित्व करने का दावा करते हैं इन्हें देश के बारे में कुछ नहीं पता है. देश की अर्थव्यवस्था कैसे चलती है नहीं जानते हैं अथवा देश के लोगों को भ्रम में रखने का प्रयास करते हैं.

देश के मेहनतकश आम जनता पर कर्ज-वसूली के नाम पर प्रलय की तरह टुट पड़ने वाली यह जनविरोधी सरकार बड़े-बड़े व्यपारियों, दलाल पूंजीपतियों के चरणों में जिस प्रकार दण्डवत् है, वह निश्चित रूप से देश को आर्थिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक तौर पर गुलामी के दलदल में घंसाने का ही उपक्रम है. बल्कि यौं कहा जाये यह आजाद देश का लक्षण बिल्कुल ही नहीं है.

शायद यह विश्व का पहला देश होगा जिसकी सरकार इस देश की जनता को देशद्रोही मानती है और उद्योगपतियों को देशभक्त. पर भारत माता की जय की रट लगाने वाले माल्या का कौन सा देश है, क्या सरकार ने कभी यह जानने की कोशिश की है. बिजनेस स्टैंडर्ड अखबार में सुदीप्तों डे की एक रिपोर्ट पर यकीन किया जाय तो साल 2016 में 6000 करोड़पति इस देश को छोड़कर चले गये. जबकि वर्ष 2015 में देश छोड़कर जानेवाले करोड़पतियों की संख्या 5000 थी. यकीनन सरकार जिस दलाल पुंजीपतियों को देशभक्त होने का तगमा देकर देश की आम गरीब जनता, छात्रों को देशद्रोही बताया जा रहा है, वे देशभक्त आखिर इस देश को छोड़कर क्यों जा रहे हैं ?

Tags: हमारा देश
Previous Post

अविश्वसनीय चुनाव से विश्वसनीय सरकार कैसे बन सकती है ?

Next Post

निजीकरण और व्यवसायीकरण की अंधी दौड़

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

ब्लॉग

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

by ROHIT SHARMA
December 22, 2025
ब्लॉग

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

by ROHIT SHARMA
November 25, 2025
ब्लॉग

सीपीआई माओवादी के नेता हिडमा समेत दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं की फर्जी मुठभेड़ के नाम पर हत्या के खिलाफ विरोध सभा

by ROHIT SHARMA
November 20, 2025
ब्लॉग

‘राजनीतिक रूप से पतित देशद्रोही सोनू और सतीश को हमारी पार्टी की लाइन की आलोचना करने का कोई अधिकार नहीं है’ : सीपीआई-माओवादी

by ROHIT SHARMA
November 11, 2025
ब्लॉग

आख़िर स्तालिन के अपराध क्या था ?

by ROHIT SHARMA
November 6, 2025
Next Post

निजीकरण और व्यवसायीकरण की अंधी दौड़

Comments 1

  1. praveen kumar tiwari says:
    9 years ago

    वो कुडे जिसे हर रोज सफाई कर फेंक देते हैं उसमें छमता है कि बहुतों कुडे चुन अपना पेट पालते हैं और वो ब्यक्ति जिसे देश की ५८प्रतिशत भुभाग पर लोगों ने पसंद कर सासन करने का मौका दिया है उसमें बाकि लोगों से ज्यादा ईमानदारी , देशभक्ति,ऊर्जा जरुर है।जहातक बात बिरोध की है वो तो लोगों ने गांधी की हत्या कर अपनी-अपनी मानसिकता काम परीचय दें दिया है। कुल मिलाकर में ये कहना चाहूंगा कि देश प्रगति के पथ पर है।

    Reply

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

राष्ट्रभाषा हिंदी को उसका सही स्थान दिलाने के लिए देशव्यापी आंदोलन की जरूरत

September 16, 2020

आपातकाल : इंदिरा गांधी, हिटलर और जेटली – असली वारिस कौन?

June 26, 2018

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

Uncategorized

March 7, 2026
गेस्ट ब्लॉग

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

February 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमें नक्सलबाड़ी के रास्ते पर दृढ़ता से कायम रहना चाहिए’ – के. मुरली

February 24, 2026
लघुकथा

एन्काउंटर

February 14, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

March 7, 2026

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.