Saturday, March 7, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home ब्लॉग

अपनी ही बेटी के कब्र पर बेटों का महल सजाती मां !

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
July 20, 2017
in ब्लॉग
1
585
SHARES
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

इस पुरूषसत्तात्मक व्यवस्था में “मां “. आखिर किसकी मां ?

You might also like

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

सीपीआई माओवादी के नेता हिडमा समेत दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं की फर्जी मुठभेड़ के नाम पर हत्या के खिलाफ विरोध सभा

मां, संसार का सबसे प्रिय शब्दों की उपमा भी शायद पुरूषसत्तात्मक व्यवस्था की ही देन है, जहां एक मां अपने पुत्र खातिर अपना सर्वस्व न्यौछावर कर देती है पर सवाल यह भी उठता है कि क्या एक मां अपनी पुत्री खातिर भी अपना सर्वस्व न्यौछावर कर सकती है ? इसका जवाब क्या हो सकता है आखिर ? शायद हां ! शायद न् !

यह सत्य है कि पुत्र की चाहत में एक मां अपनी पुत्रियों को अपने गर्भ में ही मार डालती है. पुरूषसत्तात्मक व्यवस्था में यह बखूबी देखने को मिलता है और रोज ही देखने को मिलता है. पर दुनिया में आ चुकी पुत्री की कब्र पर मां अपने पुत्र का महल सजाये, यह बेहद आश्चर्यजनक है.

नाम कुछ भी हो सकता है, इसकी कोई जरूरत नहीं है, जैसा कि सुप्रीम कोर्ट का आदेश है पीड़ित का नाम उजागर नहीं होने देना चाहिए. मैं भी पीड़ित का नाम या परिवार का नाम उजागर करने की कोई जरूरत महसूस नहीं करता. अपने आसपास देखने भर की जरूरत है, दीख जायेगी. ’’पिता की मृत्यु के साथ ही उसके जीवन की खुशहाली का अंत हो गया’’, सुबकते हुए जब वह बेटी यह बात कहती है तो पुरूषसत्तात्मक व्यवस्था में अपनी पुत्री खातिर अपनी ही व्यवस्था से लड़ते एक पिता की भूमिका स्पष्ट हो जाती है.

हमारी बनाई व्यवस्था में एक पुत्री का जीवन पिता के आंगन से शुरू होकर पति के घर पर जाकर खत्म होता है, जहां वह एक नये परिवार की रचना करती है.

18वें बसंत में अपने पिता को खो चुकी उस बेटी के जीवन में ‘‘पति के आंगन’’ का प्रवेश उसके 34वें बसंत में होता है, जिसे उसकी मां ने अपने बेटों और अन्य दमादों की मदद से महज चंद महीने में खत्म कर दिया क्योंकि उस ‘‘मां’’ की सेवा करने से अन्य सभी बेटी और उनके दमादों ने इंकार कर दिया और पुत्रों ने अपने नौकरी के कारण दूर होने का हवाला देकर पल्लू झाड़ लिया.

उक्त ‘‘मां’’ ने अपने जीवनचर्या को दुरूस्त बनाये रखने हेतु अपनी तीसरी बेटी को उसके पति से घर से जबरन ले आई और अपने पास रख ली. उसके पति ने जब इसका विरोध किया तो पुलिस विभाग में बड़ी हस्ती होने के रसूख का इस्तेमाल कर जिला एस.पी. को मिलाकर उसके पति को थाने में लाकर बेरहमी से पिटाई करवाई. बड़ी मुश्किल से उसके पति की जान बच पाई.

उस ‘‘मां’’ ने अपनी बेटी को अपने घर ले लाई. गर्भ में पल रहे उसके गर्भस्थ शिशु को उसकी ‘मां’’ ने मार डालने की कोशिश की पर उसकी बेटी ने इंकार कर दिया. तब अपनी गर्भस्थ बेटी के गर्भ को नष्ट कर डालने हेतु उस ‘‘मां’’ ने उस पर अत्याचार का सहारा लिया और इसके लिए अपनी बड़ी बेटी के माध्यम से उस पर जुल्म ढ़ाना शुरू कर दिया. किसी भी प्रकार का डाॅक्टरी जांच न कराना, दिन भर नौकर की तरह काम कराना, भारी काम कराना, कपड़े साफ कराना, अपने बेटे के बच्चों का सेवा कराना आदि जैसे कामों के कारण उस गर्भस्थ बेटी का गर्भस्थ शिशु जन्म लेने के साथ ही अनेक विकृतियों का शिकार हो गया.

अब उस ‘‘मां’’ ने अपनी ही बेटी के बच्चे को एक मोहरा की तरह इस्तेमाल करना शुरू किया और उसके बेटे की देखरेख के नाम पर अपनी ही बेटी को अपना बंधुआ गुलाम बना ली. कुछ लोग तो यहां तक कहते हैं कि वह अपने बेटों के माध्यम से अपने बेटी के बच्चे का गलत इलाज करवाकर अथवा बिजली का शाॅट लगवाकर उस नवजात शिशु को मानसिक तौर पर अपंग बना दी ताकि बाद में वह शिशु बड़ा होने पर समझदार न बन सके और वह गुलाम की तरह आजन्म उसके परिवार की सेवा करता रह सके.

वह बेटी जब कभी विरोध करती तो उसकी मां उस पर अपनी अन्य बेटियों और बेटों के माध्यम पर उस पर शारीरिक पिटाई भी करवाने लगी. कहीं घर से भाग न जाये इसके लिए अनेक तरह की व्यवस्थायें बनायी. उसके जरूरत भर ही पैसे देती थी और उन पैसों का भी पूरा-पूरा हिसाब रखती थी. उसकी दूसरी शादी करवाने का झांसा देकर उसका शारीरिक और मानसिक शोषण अनवरत् जारी रखी.

समय के लंबे अंतराल के बाद जब उसकी बेटी लगातार अत्याचार और दमन के कारण शारीरिक तौर पर अक्षम होने लगी है, तब उसे दूध में गिरी मक्खी की तरह अपने घर से उसके पुत्र सहित निकाल फेंका है.

संभवतः वह बेटी अपने मानसिक तौर पर अपंग 5 साल के बेटा को साथ लेकर सड़क पर भटकने के लिए मजबूर है.

इंसाफ शब्द अब उस बेटी के लिए क्या मायने रखती है ? “मां की महिमा” भी भला अब उसके लिए क्या मायने रखती है ?

क्या उसके लिए भी मां शब्द का वही मायने होगा जो एक पुत्र के लिए होता है ? एक मां का अपनी ही पुत्री के साथ यह भयानक कृत्य ‘‘मां’’ शब्द को ही कलंकित करता है. मां की महिमा गाने वाला यह पुरूषसत्तात्मक समाज में बेटी के लिए भी मां, कभी मां नहीं होती.

अपने पुत्रों की जागीर की हिफाजत करने के कारण ही शायद यह समाज ‘‘मां’’ की महिमा गाता है. पुत्र और पुत्री दोनों के लिए ‘‘मां’’ की महिमा न केवल अलग-अलग है वरन् परस्पर विरोधी भी. शायद सेवा का कोई मूल्य नहीं होता ! चाहे वह सेवा मां की ही क्यों न हो !

Previous Post

अमेरिका और इजराइल का हमसफ़र : विश्व नेता बनने की सनक में देश को शर्मसार न कर दें मोदी !

Next Post

कुमार विश्वास और ‘खाली दिमाग’ अमिताभ बच्चन

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

ब्लॉग

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

by ROHIT SHARMA
December 22, 2025
ब्लॉग

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

by ROHIT SHARMA
November 25, 2025
ब्लॉग

सीपीआई माओवादी के नेता हिडमा समेत दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं की फर्जी मुठभेड़ के नाम पर हत्या के खिलाफ विरोध सभा

by ROHIT SHARMA
November 20, 2025
ब्लॉग

‘राजनीतिक रूप से पतित देशद्रोही सोनू और सतीश को हमारी पार्टी की लाइन की आलोचना करने का कोई अधिकार नहीं है’ : सीपीआई-माओवादी

by ROHIT SHARMA
November 11, 2025
ब्लॉग

आख़िर स्तालिन के अपराध क्या था ?

by ROHIT SHARMA
November 6, 2025
Next Post

कुमार विश्वास और ‘खाली दिमाग’ अमिताभ बच्चन

Comments 1

  1. S. Chatterjee says:
    9 years ago

    मां एक बायोलॉजिकल तथ्य है और प्राणीमात्र में अपनी प्रजाति को बचाने की जो छटपटाहट रहती है वह करुणा और वात्सल्य के माध्यम से प्रस्फुटित होता है। मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है इसलिए उसके रिस्पांस कंडिशन्ड होते हैं। किसी भी तरह की रोमांटिक व्याख्या बेकार है।

    Reply

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

मेरे लिए भगत सिंह

March 24, 2022

किताबों से थर्राती सरकार और न्यायपालिका

August 30, 2019

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

February 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमें नक्सलबाड़ी के रास्ते पर दृढ़ता से कायम रहना चाहिए’ – के. मुरली

February 24, 2026
लघुकथा

एन्काउंटर

February 14, 2026
लघुकथा

धिक्कार

February 14, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.