Friday, April 24, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home ब्लॉग

दिल्ली में दिल्ली महिला आयोग की महिला कार्यकर्ता पर शराब माफियाओं का हमला

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
December 11, 2017
in ब्लॉग
0
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter


देश भर में महिलाओं के खिलाफ भाजपा की सरकार आने के बाद महिलाओं के खिलाफ घटने वाली घटनाओं में बढ़ोतरी ही हुई है. बेशक यह भी एक तथ्य है कि अनगिनत ऐसी घटनायें प्रकाश में नहीं आ पाती, या मीडिया की सुर्खियां नहीं बटोर पाती. मीडिया में महिलाओं के खिलाफ घटने वाली घटना उनके प्रोफाईल के हिसाब से तय होती है. सवाल उठता है कि क्या महिलाओं के खिलाफ घटनेवाली घटना भी ‘‘हाई’’ और ‘‘लो’’ प्रोफाईल होती है ? बशेक. यही इसका जबाव भी है.

आमिर खान की फिल्म दंगल से अपनी पहचान बनाने वाली अभिनेत्री 17 साल की जायरा वसीम ने जब दिल्ली-मुम्बई फ्लाईट में छेड़छाड़ का आरोप अपनी पीछे की सीट पर बैठे एक शख्स पर लगाती है तब यह मीडिया घंटों इस पर अपना स्टोरी बनाती है. इस घटना की आड़ में दिल्ली में शराब माफिया के खिलाफ लड़ रही दिल्ली महिला आयोग की एक कार्यकर्ता जिनके साथ न केवल सरेआम मारपीट की गई, बल्कि उनके कपड़े फाड़ कर नग्न पैरेड भी करवाई गई, को ढकने का भी प्रयास माना जा सकता है.

You might also like

रोज़ गाय काटकर खाने वाला शैतान इजराइल दुनिया के पेट पर लात मारा है !

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

इन शराब माफियाओं का मनोबल इस कदर बढ़ा हुआ है कि उन्हौंने उस महिला कार्यकर्ता का विडियो भी बनाया. इसके साथ ही इन शराब माफियाओं ने दिल्ली महिला आयोग की कार्यकर्ता के साथ-साथ दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्षा स्वाति मालिवाल के खिलाफ भी हिंसक हमले की धमकी दे डाली.

http://www.pratibhaekdiary.com/wp-content/uploads/2017/12/xaUwSiaS5V2Dc_CL.mp4

टि्वटर से साभार

देश की राजधानी दिल्ली में शराब माफियाओं के इस बढ़े हौसलों और महिलाओं के खिलाफ हिंसक बारदात के बाद भी दिल्ली पुलिस महज कागजी खानापूर्ति में जुटी है.

विदित हो कि दिल्ली में कानून और पुलिस केन्द्र की मोदी सरकार के अधीन आती है, और उसी के ईशारे पर दिल्ली पुलिस कार्रवाई करती या खामोश रहती है. दिल्ली में केवल अधिकार की ‘जंग’ लड़ रहे दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने अपने आंखों में जहां पट्टी बांध रखी है, वहीं केन्द्र की मोदी सरकार के यहां दलाली करते मीडिया संस्थानों ने भी इस मामले पर महज कागजी खानापूर्ति भर ही की. वह इस मामले को दबाने की भरपूर चेष्टा करते दिखे जब वह इस महिला के खिलाफ जो शराब माफिया के खिलाफ लड़ रही थी, को उजागर करने की जगह पर एक अभिनेत्री के साथ घटी मामूली छेड़छाड़ के मामले से ढकने की कोशिश की. निःसंदेह अभिनेत्री के साथ छेड़छाड़ की घटना को स्वीकार नहीं किया जा सकता, पर शराब माफिया के खिलाफ लड़ रही उक्त कार्यकर्त की बहादुरी और उनके साथ घटित घटना के खिलाफ उठ खड़ा होना ज्यादा जरूरी था.

ऐसे में दिल्ली में एक बार फिर शराब माफिया के साथ भाजपा की मोदी सरकार की सांठगांठ जाहिर हो जाती है. इसी के साथ मुख्य मीडिया घराना और पुलिस प्रशासन भी सवाल के कठघरे में नंगा खड़ा हो जाता है.

विदित हो कि भाजपा की मोदी सरकार एक ओर देश भर में जहां शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सुरक्षा, रोजगार आदि जैसे मूलभूत सवाल को दरकिनार कर अंबानी-अदानी की सेवा में लगी हुई है, वहीं दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार जब जनता की इन्हीं मूलभूत समस्या पानी, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, महिला सुरक्षा, किसानों आदि जैसे मुद्दों को हल करना चाहती है, तब केन्द्र की यह मोदी सरकार अपने दलाल उपराज्यपाल के माध्यम से आम आदमी पार्टी की सरकार पर ही हमला कर रही है और उसके तमाम अधिकार एक-एक कर छीनकर अपने दलाल उपराज्यपाल के पास रखकर दिल्ली की जनता को घोर मुश्किल में डाल रही है. ऐसे में दिल्ली महिला आयोग की महिला कार्यकत्र्ता के साथ शराब माफिया की गुंडागर्दी के खिलाफ दिल्ली पुलिस और मुख्य मीडिया की कागजी खानापूर्ति को सहज ही समझा जा सकता है, जिसका जबाव देश की जनता उचित समय पर भाजपा की केन्द्र सरकार को जरूर देगी.

Previous Post

डूबते मोदी को ‘‘नीच’’ का सहारा

Next Post

निवर्तमान प्रधानमन्त्री पर वर्तमान प्रधानमन्त्री की पार्टी को उन्हीं के गृह प्रदेश में हराने के लिए दुश्मन देश के साथ षड्यंत्र करने का आरोप क्या कभी सिद्ध होगा ?

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

ब्लॉग

रोज़ गाय काटकर खाने वाला शैतान इजराइल दुनिया के पेट पर लात मारा है !

by ROHIT SHARMA
March 22, 2026
ब्लॉग

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

by ROHIT SHARMA
December 22, 2025
ब्लॉग

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

by ROHIT SHARMA
November 25, 2025
ब्लॉग

सीपीआई माओवादी के नेता हिडमा समेत दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं की फर्जी मुठभेड़ के नाम पर हत्या के खिलाफ विरोध सभा

by ROHIT SHARMA
November 20, 2025
ब्लॉग

‘राजनीतिक रूप से पतित देशद्रोही सोनू और सतीश को हमारी पार्टी की लाइन की आलोचना करने का कोई अधिकार नहीं है’ : सीपीआई-माओवादी

by ROHIT SHARMA
November 11, 2025
Next Post

निवर्तमान प्रधानमन्त्री पर वर्तमान प्रधानमन्त्री की पार्टी को उन्हीं के गृह प्रदेश में हराने के लिए दुश्मन देश के साथ षड्यंत्र करने का आरोप क्या कभी सिद्ध होगा ?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

गांधी

October 17, 2019

हथियार रखना मौलिक अधिकार की दिशा में पहला कदम

October 12, 2017

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026
गेस्ट ब्लॉग

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

दस्तावेज़ :  ईरान की तुदेह पार्टी का संक्षिप्त इतिहास

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

अगर अमेरिका ‘कब्ज़ा’ करने के मक़सद से ईरान में उतरता है, तो यह अमेरिका के लिए एस्केलेशन ट्रैप साबित होगा

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

ईरान की तुदेह पार्टी की केंद्रीय समिति की बैठक का प्रस्ताव

March 28, 2026
कविताएं

विदेशी हरामज़ादों का देसी इलाज !

March 22, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.