Friday, April 24, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home ब्लॉग

संयुक्त किसान मोर्चा : किसान आंदोलन पर राजकीय दमन बंद करो

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
November 6, 2021
in ब्लॉग
0
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

संयुक्त किसान मोर्चा : किसान आंदोलन पर राजकीय दमन बंद करो

आज किसान आंदोलन के 345वां दिन, 6 नवंबर 2021 को संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से प्रेस नोट जारी किया गया है. संयुक्त किसान मोर्चा अपने आंदोलन के दौर में हर दिन की स्थिति पर प्रेस नोट जारी करता है, जो इस ऐतिहासिक किसान आन्दोलन की सबसे बड़ी विशेषताओं में से एक है.

You might also like

रोज़ गाय काटकर खाने वाला शैतान इजराइल दुनिया के पेट पर लात मारा है !

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

यह प्रेस नोट संयुक्त किसान मोर्चा के नेताओं बलबीर सिंह राजेवाल, डॉ दर्शन पाल, गुरनाम सिंह चढूनी, हन्नान मोल्ला, जगजीत सिंह डल्लेवाल, जोगिंदर सिंह उगराहां, शिवकुमार शर्मा (कक्का जी), युद्धवीर सिंह की ओर से हस्ताक्षरित होता है. आज जारी इस प्रेस नोट में आन्दोलन के सन्दर्भ में ये बाते स्पष्ट की गई है.

किसान आंदोलनकारी हरियाणा के नारनौंद थाने के समक्ष लगातार चल रहे घेराव में शामिल होकर बड़ी संख्या में धरना दे रहे हैं. प्रदर्शनकारियों की एक बड़ी संख्या महिला किसानों की है. कल एक प्रदर्शनकारी कुलदीप सिंह राणा के गंभीर रूप से घायल होने के मामले में किसान, भाजपा सांसद रामचंद्र जांगड़ा और उनके सहयोगियों के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग कर रहे हैं.

साथ ही भाजपा सांसद रामचंद्र जांगड़ा के खिलाफ स्थानीय किसानों द्वारा काला झंडा दिखाए जाने पर कल हरियाणा के नारनौंद पुलिस स्टेशन, हांसी में तीन किसानों के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज की गई है. हर्षदीप गिल, कैलाश और सुधीर पर इस प्राथमिकी में आईपीसी की धारा 120बी, 147, 148, 149, 186, 341, 353 और 427 (आपराधिक साजिश, दंगा, एक लोक सेवक पर हमला करने आदि की धाराओं) के तहत मामला दर्ज किया गया है.

कई संयुक्त किसान मोर्चा नेताओं सहित पुलिस थाने के बाहर इकट्ठा हुए किसानों की भारी संख्या के दबाव में उन्हें कल देर शाम रिहा कर दिया गया, लेकिन उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. इस बीच, कल पुलिस लाठीचार्ज में गंभीर रूप से घायल प्रदर्शनकारी कुलदीप राणा जिंदल अस्पताल के आईसीयू में भर्ती हैं, जहां उनकी सर्जरी हुई और उन्हें अभी तक खतरे से बाहर नहीं बताया गया है.

संयुक्त किसान मोर्चा की मांग है कि हरियाणा पुलिस द्वारा किसानों के खिलाफ दर्ज मामले तुरंत वापस लिए जाएं, भाजपा सांसद राम चंदर जांगड़ा के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया जाए और भाजपा सांसद किसानों को अपशब्द बोलने के लिए माफी मांगे.

संयुक्त किसान मोर्चा ने भाजपा-जजपा नेताओं से किसानों को भड़काना बंद करने और भाजपा की पार्टी गतिविधियों के लिए विभिन्न संस्थानों (कॉलेजों, मंदिरों और अन्य स्थानों) का इस्तेमाल बंद करने को भी कहा है. कल भाजपा नेताओं ने रोहतक में कलोई गांव में भगवान शिव के प्राचीन मंदिर का इस्तेमाल किया और इसका विरोध करते हुए किसानों ने घेराव किया और कई घंटों तक भाजपा नेताओं को बाहर नहीं जाने दिया.

28 अक्टूबर 2021 को टिकरी मोर्चा पर शहीद हुई तीन महिलाओं – अमरजीत कौर, गुरमेल कौर और सुखविंदर कौर की टिपर ट्रक से कुचले जाने से मौत हो गई थी, जबकि दो अन्य महिलाएं हरमीत कौर और गुरमेल कौर गंभीर रूप से घायल हो गईं. इन छोटे-जोत वाली महिला किसानों के परिवारों पर कर्ज की तुलना में पंजाब सरकार द्वारा अनुग्रह राशि के रूप में घोषित मुआवजा अपर्याप्त है, और संयुक्त किसान मोर्चा मुआवजे की राशि को बढ़ाने की मांग करता है.

इन महिला शहीद किसानों के अंतिम अरदास में (7 नवंबर 2021) को पंजाब के मनसा जिले के खिवा दयालपुरा में कई संयुक्त किसान मोर्चा नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है। संयुक्त किसान मोर्चा ने तीनों शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए विभिन्न विरोध स्थलों पर प्रार्थना सभा आयोजित करने का भी आह्वान किया है.

सिंघू मोर्चा पर कल आग लग गई जिसमें दो टेंट और एक ट्राली जल कर ख़ाक हो गई. हलांकि इस पर तुरंत क़ाबू पा लिया गया पर अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि आग कैसे लगी. हालांकि, प्रदर्शनकारी किसान इस तरह की हादसों और अन्य विभिन्न कठिनाइयों का निर्भीकता से सामना कर रहे हैं.

अपने लेखन के माध्यम से क्रांतिकारी और दलित चेतना को जगाने वाले पंजाबी कवि संत राम उदासी की आज 25वीं पुण्यतिथि है. वह मजदूर-किसान एकता के प्रतीक थे और संयुक्त किसान मोर्चा उन्हें आदरपूर्वक श्रद्धांजलि देता है.

देश के विभिन्न हिस्सों में डीएपी और अन्य उर्वरक हासिल करने में किसानों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. इस कमी से संबंधित मौतों और आत्महत्याओं के उदाहरण लगातार सामने आ रहे हैं और संयुक्त किसान मोर्चा मांग करता है कि भारत सरकार कालाबाजारी और जमाखोरी को रोककर सुचारुपूर्वक और समय पर आपूर्ति सुनिश्चित करे.

जैसा कि कई विशेषज्ञों ने बताया है, कृषि आत्महत्या पर भारत सरकार का हाल ही में जारी एनसीआरबी डेटा अत्याधिक संदेहास्पद है. जैसा कि पहले बताया गया है, बिहार, पश्चिम बंगाल, उत्तराखंड, त्रिपुरा आदि जैसे कई राज्यों ने शून्य कृषि आत्महत्याओं की सूचना दी है, जो केवल आंकड़ों का हेरफेर है।

इसके अलावा, ज्यादातर राज्यों में, पंजाब में विश्वविद्यालयों द्वारा किए गए व्यापक सर्वेक्षण सहित अन्य स्रोतों के माध्यम से एकत्र किए गए आंकड़ों की तुलना में संख्या काफी कम है. एनसीआरबी की संख्या ऐसे सर्वेक्षणों से प्राप्त संख्या के आधे से भी कम है.

एसकेएम एक बार फिर इंगित करता है कि एमएसपी की कानूनी गारंटी की मुख्य मांग किसानों के संकट को दूर करने में एक महत्वपूर्ण समाधान होगी. संयुक्त किसान मोर्चा भारत सरकार से इस मांग को बिना किसी देरी के पूरा करने की मांग को दोहराता है.

Read Also –

 

[प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे…]

Previous Post

कौन थे सज्जाद जहीर ?

Next Post

पेट्रोल, डीजल पर राहत देकर मोदी ने अंधभक्तों के साथ अच्छा नहीं किया

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

ब्लॉग

रोज़ गाय काटकर खाने वाला शैतान इजराइल दुनिया के पेट पर लात मारा है !

by ROHIT SHARMA
March 22, 2026
ब्लॉग

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

by ROHIT SHARMA
December 22, 2025
ब्लॉग

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

by ROHIT SHARMA
November 25, 2025
ब्लॉग

सीपीआई माओवादी के नेता हिडमा समेत दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं की फर्जी मुठभेड़ के नाम पर हत्या के खिलाफ विरोध सभा

by ROHIT SHARMA
November 20, 2025
ब्लॉग

‘राजनीतिक रूप से पतित देशद्रोही सोनू और सतीश को हमारी पार्टी की लाइन की आलोचना करने का कोई अधिकार नहीं है’ : सीपीआई-माओवादी

by ROHIT SHARMA
November 11, 2025
Next Post

पेट्रोल, डीजल पर राहत देकर मोदी ने अंधभक्तों के साथ अच्छा नहीं किया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

कंगना को थप्पड़ के संदर्भ में अनुशासन और ग़ुलामी

June 7, 2024

‘कला’ : बेचैन करने वाली खूबसूरत बर्फ़ीली अवसाद की कहानी

December 14, 2022

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026
गेस्ट ब्लॉग

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

दस्तावेज़ :  ईरान की तुदेह पार्टी का संक्षिप्त इतिहास

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

अगर अमेरिका ‘कब्ज़ा’ करने के मक़सद से ईरान में उतरता है, तो यह अमेरिका के लिए एस्केलेशन ट्रैप साबित होगा

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

ईरान की तुदेह पार्टी की केंद्रीय समिति की बैठक का प्रस्ताव

March 28, 2026
कविताएं

विदेशी हरामज़ादों का देसी इलाज !

March 22, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.