Saturday, June 13, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home कविताएं

क्या तुम्हें भी लगने लगा है डर !

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
February 27, 2023
in कविताएं
0
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

हे अन्तरयामी !
अंतिम और परम सत्यवादी !
आओ ! हम सबकी आत्माओं में झांको !
बताओ कि हमारी
आत्मा कहां और
किस देश में बसती है
कौन सी है हमारी पुण्यभूमि
कौन है वो पापी
जो फेंक गया हम अधर्मियों को
इस पवित्र भूमि को करने अपवित्र

आओ ! अच्छी तरह से
करो हमारे शरीर की चीर-फाड़
करो हमारी आत्मा की पूरी पड़ताल
और बताओ
कि…
हम देशप्रेमी नहीं
देशद्रोही हैं
कि
हम किस देश का खाते हैं
किस देश का गाते हैं

You might also like

विदेशी हरामज़ादों का देसी इलाज !

SEDITIOUS RIVER

कौन है श्रेष्ठ ?

बताओ
कि
हम वो देशद्रोही हैं
जो नहीं बोलते
नहीं सोचते
नहीं देखते
तुम्हारे जैसे
परम सत्यवादी की तरह
कि
हम कभी पहचान ही नहीं पाते
परम सत्य क्या है
यहां तक कि
तुम्हारी देववाणी
पर भी करते हैं संदेह

हम नादान
अपने मन की बात
कहते हैं
अपने मन की बात
लिखते हैं
जो दिखता है
वही देखते हैं
और तो और
तुम्हें भी ग़लत और अज्ञानी
बताने की हिमाक़त !
नहीं, नहीं, भूल कर बैठते हैं !

सच में हम भूल जाते हैं
तुम तो आज के युग के
स्वघोषित देवता हो
तुमसे नहीं हो सकती कोई भूल
वो तो सतयुग के देवता होते थे
जिन्हें उनके परम भक्त
और दुश्मन भी
जी खोलकर गरिया सकते थे
पर वे चुपचाप
मुस्करा कर सुनते थे उनकी बातें
और कर देते थे
उनकी सारी शंकाओं का निवारण
बता देते थे अपनी मजबूरियों का कारण

पर तुम तो आज के देवता हो
परम ज्ञानी, परम सत्यवादी, सर्वेश्वर !
तुम नहीं करते कभी कोई भूल !

लेकिन…सुनो…!
आज भी नहीं विकसित हुई है
ऐसी कोई तकनीक
जो रोक सके डगमगाने से
देवताओं का सिंहासन
आज के देवताओं को
भी सताता है यह डर !

क्या तुम्हें भी लगने लगा है डर !

  • सरला माहेश्वरी

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे… एवं ‘मोबाईल एप ‘डाऊनलोड करें ]

scan bar code to donate
scan bar code to donate
Pratibha Ek Diary G Pay
Pratibha Ek Diary G Pay
Previous Post

तुम हमें अर्बन नक्सल कहते हो ?

Next Post

बेशर्म अमित शाह ने कहा – ‘मोदी चाय वाला, गरीब आदमी’, लोगों का फूटा आक्रोश

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

कविताएं

विदेशी हरामज़ादों का देसी इलाज !

by ROHIT SHARMA
March 22, 2026
कविताएं

SEDITIOUS RIVER

by ROHIT SHARMA
September 7, 2025
कविताएं

कौन है श्रेष्ठ ?

by ROHIT SHARMA
July 31, 2025
कविताएं

स्वप्न

by ROHIT SHARMA
June 26, 2025
कविताएं

ढक्कन

by ROHIT SHARMA
June 14, 2025
Next Post

बेशर्म अमित शाह ने कहा - 'मोदी चाय वाला, गरीब आदमी', लोगों का फूटा आक्रोश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

नाटो इस्राएल की बर्बरता के बावजूद फिलिस्तीन हमास की जीत सुनिश्चित

October 15, 2023

‘भारत में वसंत का वज़नाद’ : माओ त्से-तुंग नेतृत्वाधीन चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय कमेटी के मुखपत्र पीपुल्स डेली (5 जुलाई, 1967)

November 12, 2024

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

मोदी सरकार का योजना जनता की आंखों में धूल झोंकने वाली ‘आंकड़ों की बाजीगरी’ है !

June 12, 2026
गेस्ट ब्लॉग

सशस्त्र संघर्ष के समर्थन में गणपति का साक्षात्कार

June 12, 2026
गेस्ट ब्लॉग

भारत में अमीरी के प्रति, गैर बराबरी के प्रति गहरी सहनशीलता है

June 10, 2026
गेस्ट ब्लॉग

कैसे एक पेपर लीक का मुद्दा घूमते-घूमते ‘हिंदू-मुस्लिम’ तक पहुंच गया ?

June 10, 2026
गेस्ट ब्लॉग

जिन्हें भाजपाई होने पर शर्म आती है, इसलिए खुद को समाजवादी कहते हैं

June 4, 2026
गेस्ट ब्लॉग

धरती और औरत, दोनों के प्रति आदिवासी समाज का नजरिया गैर आदिवासी समाज से भिन्न

June 10, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

मोदी सरकार का योजना जनता की आंखों में धूल झोंकने वाली ‘आंकड़ों की बाजीगरी’ है !

June 12, 2026

सशस्त्र संघर्ष के समर्थन में गणपति का साक्षात्कार

June 12, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.