Saturday, June 13, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home लघुकथा

अपना-अपना भालू

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
November 28, 2024
in लघुकथा
0
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

एक बार एक वैज्ञानिक जंगल में किसी काम से जा रहा था. तभी उसने ‘सोनू आर्या’ नामक एक शख्स को एक गुफा के बाहर धूप-अगरबत्ती करते हुए देखा. कौतूहल में आकर वैज्ञानिक ने इसका कारण पूछा तो सोनू आर्या ने जवाब दिया – ‘इस गुफा में एक पवित्र भालू रहता है, जिसकी हम पूजा करते हैं.’

वैज्ञानिक – ‘आपने कभी भालू को देखा है ?’

You might also like

कथाकार व उपन्यासकार कैलाश वनवासी का समकालीन कथा साहित्य में एक जरूरी हस्तक्षेप

UPSC में 301वां रैंक को लेकर जब आकांक्षा सिंह के सपने में आया ब्रह्मेश्वर सिंह

एन्काउंटर

सोनू आर्या – ‘देखा तो किसी नहीं है, पर हमारा विश्वास है कि पवित्र भालू इसी गुफा में रहता है और एक न एक दिन जरूर बाहर आ कर दर्शन देगा.’

वैज्ञानिक – ‘भालू कब से इस गुफा में है ?’

सोनू आर्या – ‘भालू अजन्मा है, अर्थात चिरकाल से ही इस गुफा में विद्यमान है. हमारा गुफा में जाना मना है. आपमें श्रद्धा होगी तो भालू अपने आप बाहर आ कर दर्शन देगा.’

वैज्ञानिक ने अपनी गुद्दी खुजाते हुए एक मशवरा दिया – ‘एक काम करते हैं, ड्रोन में कैमरा लगा कर गुफा में भेज देते हैं. भालू अंदर होगा तो कैमरा में कैप्चर हो जाएगा.’

सोनू आर्या – ‘ओह, मैं बताना भूल गया. भालू अदृश्य है, वह कैमरा पर नहीं दिखेगा.’

वैज्ञानिक – ‘एक काम करते हैं, गुफा में आटा बिखेर देते हैं. भालू चलेगा तो पैरों के निशान बन जाएंगे.’

सोनू आर्या – ‘ऐसा संभव नहीं, भालू जमीन पर चलता नहीं है, बल्कि हवा में उड़ता है.’

वैज्ञानिक – ‘इंफ्रारेड सेंसर या साउंड डिटेक्टर गुफा में भेज देते हैं. भालू की हीट या साउंड तो कम से कम डिटेक्ट हो जाएगा.’

सोनू आर्या – ‘सॉरी सर, भालू किसी अभौतिक पदार्थ से बना है. वह गंधहीन, स्वादहीन, तेजहीन, अश्रव्य और किसी भी भौतिक विधि से अग्राह्य है.’

अब वैज्ञानिक अपना सर खुजाने लगा – ‘भाई सोनू, मुझे तो ऐसा कोई तरीका प्रतीत नहीं होता, जिससे मैं साबित कर सकूं कि इस गुफा में भालू का अस्तित्व है.’

सोनू आर्या (मुस्कुरा कर) – ‘तो आप यह भी तो साबित नहीं कर सकते कि गुफा में भालू नहीं है.’

वैज्ञानिक भी मुस्कुरा कर बोला – ‘अबे ढोलकी के ! साक्ष्य का अभाव स्वयं एक साक्ष्य नहीं होता. किसी भी दावे को किसी भी तर्क से सिद्ध नहीं कर पाने का अर्थ दावे की असिद्धि ही होता है. और वैसे भी, दुनिया में असंभव दावा करने वालों की कमी नहीं और हर दावे के परीक्षण में समय व्यर्थ नहीं किया जा सकता. साक्ष्य उपलब्ध कराना भी दावा करने वाले का ही दायित्व होता है.’

‘अगर आपके पास अपने दावे के पक्ष में कोई साक्ष्य नहीं है तो इस स्थिति में – एक उड़ने वाला, अजन्मा, अभौतिक, अश्रव्य, रंगहीन, स्वादहीन, गंधहीन, तेजहीन, अदृश्य, अग्राह्य भालू अगर कहीं हो सकता है, तो सिर्फ और सिर्फ आपके दिमाग में.’

यह कह कर वैज्ञानिक अपने रास्ते चला गया और संसार की भलाई हेतु नित नयी खोजें और अनुसंधान करने में लगा हुआ है.

सोनू आर्या वहीं जमे हैं – गुफा के सामने – इस उम्मीद में कि भालू एक दिन दर्शन देगा. वैसे संसार में ऐसी कई गुफाएं हैं. किसी के सामने सोनू बैठा है, तो किसी के सामने जोजेफ, तो किसी के सामने अब्दुल. सब अपना-अपना भालू ढूंढ रहे हैं. सोनू आर्या अकेला नहीं है.

क्या लगता है आपको ? कभी मिल पायेगा भालू ?

  • विजय सिंह ठकुराय

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे… एवं ‘मोबाईल एप ‘डाऊनलोड करें ]

scan bar code to donate
scan bar code to donate
G-Pay
G-Pay
Previous Post

‘यदि नेशनलाइज बैंकों का आपस में मर्जर ‘मर्डर’ है तो ग्रामीण बैंकों का मर्जर अच्छा कैसे है ?’ – मिथुन कुमार, अरेबिया

Next Post

माओ त्से-तुंग : जापान के खिलाफ प्रतिरोध युद्ध की अवधि (1) जापानी आक्रमण का विरोध करने के लिए नीतियां, उपाय और दृष्टिकोण

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

लघुकथा

कथाकार व उपन्यासकार कैलाश वनवासी का समकालीन कथा साहित्य में एक जरूरी हस्तक्षेप

by ROHIT SHARMA
March 17, 2026
लघुकथा

UPSC में 301वां रैंक को लेकर जब आकांक्षा सिंह के सपने में आया ब्रह्मेश्वर सिंह

by ROHIT SHARMA
March 11, 2026
लघुकथा

एन्काउंटर

by ROHIT SHARMA
February 14, 2026
लघुकथा

धिक्कार

by ROHIT SHARMA
February 14, 2026
लघुकथा

मैं रहूं न रहूं, पर लड़ाई ज़िंदा रहेगी : एक अपरिचय से परिचय तक की दहला देने वाली मुलाक़ात

by ROHIT SHARMA
February 7, 2026
Next Post

माओ त्से-तुंग : जापान के खिलाफ प्रतिरोध युद्ध की अवधि (1) जापानी आक्रमण का विरोध करने के लिए नीतियां, उपाय और दृष्टिकोण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

वीडियोकॉन बिकने की कहानी और बिकता देश

June 12, 2021

गांधी का “सत्य-आग्रही हथियार” ही सत्ता का संहार करेगा

April 16, 2018

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

मोदी सरकार का योजना जनता की आंखों में धूल झोंकने वाली ‘आंकड़ों की बाजीगरी’ है !

June 12, 2026
गेस्ट ब्लॉग

सशस्त्र संघर्ष के समर्थन में गणपति का साक्षात्कार

June 12, 2026
गेस्ट ब्लॉग

भारत में अमीरी के प्रति, गैर बराबरी के प्रति गहरी सहनशीलता है

June 10, 2026
गेस्ट ब्लॉग

कैसे एक पेपर लीक का मुद्दा घूमते-घूमते ‘हिंदू-मुस्लिम’ तक पहुंच गया ?

June 10, 2026
गेस्ट ब्लॉग

जिन्हें भाजपाई होने पर शर्म आती है, इसलिए खुद को समाजवादी कहते हैं

June 4, 2026
गेस्ट ब्लॉग

धरती और औरत, दोनों के प्रति आदिवासी समाज का नजरिया गैर आदिवासी समाज से भिन्न

June 10, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

मोदी सरकार का योजना जनता की आंखों में धूल झोंकने वाली ‘आंकड़ों की बाजीगरी’ है !

June 12, 2026

सशस्त्र संघर्ष के समर्थन में गणपति का साक्षात्कार

June 12, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.