Saturday, March 7, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home ब्लॉग

‘‘आपकी पाॅलिटिक्स क्या है … ?’’

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
May 16, 2017
in ब्लॉग
3
585
SHARES
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter


विश्व साम्राज्यवादी ताकतों के तत्कालीन अगुआ ब्रिटिश प्रधानमंत्री विन्सटन चर्चिल ने विश्व प्रतिक्रियावादियों को प्रशिक्षित करते हुए कहा है कि ‘‘जहां भी कोई लोकप्रिय आन्दोलन चल रहा हो, उस आन्दोलन में शामिल हो जाओ. सबसे ज्यादा सक्रियता दिखाते हुए आगे आ जाओ और फिर उस आन्दोलन का नेतृत्व करते हुए अपने मन मुताबिक उसे अपने उंगली पर नचाते हुए अपने हित में उस आन्दोलन का इस्तेमाल करो.’’

विन्सटन चर्चिल की इस शिक्षा को विश्व प्रतिक्रियावादियों ने न केवल अच्छी तरह आत्मसात ही किया वरन् एक-एक कर तमाम आन्दोलनों को ही खत्म कर दिया. यहां तक कि वह सोवियत संघ और चीन जैसी मजबूत समाजवादी शिविर को अन्दर से तोड़ डाला.तमाम जगह चर्चिल की शिक्षा ने पेशेवर प्रतिक्रिवादियों के माध्यम से अपना असर दिखाया है. विश्व के तमाम देशों की तरह भारत में भी चर्चिल की शिक्षार्थियों ने जुल्मों के खिलाफ उठी हर बुलन्द आवाज को उसमें शामिल होकर उस आन्दोलन को ही खत्म कर डाला है.

You might also like

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

सीपीआई माओवादी के नेता हिडमा समेत दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं की फर्जी मुठभेड़ के नाम पर हत्या के खिलाफ विरोध सभा

वर्तमान में यह रंग आम आदमी पार्टी के खिलाफ चर्चिल के शिक्षार्थियों ने जो भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में जनविरोधी गतिविधि चला रही है, आजमाया है. कपिल मिश्रा, जो देश के प्रतिक्रियावादी संस्थान आर.एस.एस माता-पिता की संयुक्त विरासत को ढ़ो रहे हैं, आम आदमी पार्टी के खिलाफ एक सधा कदम उठा रहे थे. वह चर्चिल के ही अनुसार इस लोकप्रिय आन्दोलन में शामिल होकर सबसे ज्यादा सक्रियता दिखाते हुए मंत्री पद को हथिया लेने में सफल हो गये. पुनः अपने अनेक प्रयासों के तहत् आम आदमी पार्टी को अन्दर से तोड़ डालने के लिए आम आदमी पार्टी की सबसे कमजोर कड़ी कुमार विश्वास को जो बेहद ही भावुक कवि हैं और राजनीतिक रूप से आदर्शगत सोच को रखने वाले हैं, को कपिल मिश्रा ने भड़काकर वर्तमान नेतृत्व – अरविन्द केजरीवाल – को हटाकर कुमार विश्वास को नेतृत्व हासिल करने के लिए उकसाया. कपिल मिश्रा का यह मानना हो सकता है कि एक बार अगर अरविन्द केजरीवाल नेतृत्व से हटा दिये जाते हैं तो कुमार विश्वास जैसे भावुक कवि को हटाना ज्यादा मुश्किल नहीं होगा. फिर आम आदमी पार्टी का नेतृत्व खुद या अपने मंजे हुए गैंग के माध्यम से हथियाकर जनता की इस सशक्त आवाज को खत्म किया जा सकता है या अंबानी-अदानी के चरणों में सहज ही अन्य दलों की तरह बिछाया जा सकता है.

इसी के प्रयास के तहत् उसने दिल्ली सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट पानी को घर-घर पहुंचाने जैसे कामों को असफल करने का पूरजोर प्रयास किया ताकि आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार को बदनाम किया जा सके. पर पार्टी की सतर्क निगाहों से बच नहीं सका और उसकी कलई खुल गई.

इन दिनों भारतीय जनता पार्टी न केवल सत्ता के लालची भ्रष्ट लोगों की ही पार्टी बनी है वरन् वह अब्बल दर्जे की बहसी और देशद्रोहियों की पार्टी भी बनकर उभरी है. वह बिना किसी हिचकिचाहट झूठ बोलने, बोल कर उलट जाने, झूठे आरोपों की बौछार करने में माहिर बन चुकी है. सत्ता के तमाम अंगों को अरविन्द केजरीवाल के खिलाफ बेहिचक इस्तेमाल कर रही है. इसमें किसी भी प्रकार का कोई न्यूनतम समझ तक नहीं है. मुख्यधारा की मीडिया जो शुद्ध रूप से भारतीय जनता पार्टी का मुखपत्र बन चुका है, अब्बल दर्जे की दलाली में उतर आया है. जिस मीडिया को तमिलनाडु से आये नंग-धड़ंग किसानों की दुर्दशा को दिखाने तक का कोई वक्त नहीं था, वही कपिल मिश्रा के नौटंकी का लाईव प्रसारण दिन-रात कर रहा है.

इस बात को बेहतरी के साथ समझ लेना होगा कि वर्ग समाज में वर्गों की राजनीति होती है. इसमें आदर्श की कोई जगह नहीं होती. वर्ग समाज में आदर्श दरअसल शोषक वर्ग की ही राजनीति करने का एक छद्म नाम है. दोनों ही वर्ग एक दूसरे से विरोधी होते हैं. पर शोषक वर्ग, शोषित वर्ग के वगैर जिन्दा नहीं रह सकता इसलिए शोषित को भ्रमित करने के लिए आदर्शवादी तरीका अपनाता है. परन्तु, इसके ठीक विपरीत शोषित वर्ग को शोषक वर्ग की कोई जरूरत नहीं होती. वह शोषक वर्ग को उखाड़ फेंकना अपना लक्ष्य बनाता है. यही कारण है कि शोषित वर्ग के द्वारा शोषक परजीवी वर्ग के खिलाफ जारी जंग में विजय शोषित वर्ग की ही निश्चित है. गरीब शोषित वर्ग की राजनीति करने वाली आम आदमी पार्टी को जरूरी है कि अपने कदम मजबूती से और कपिल मिश्रा जैसे चर्चिल के शिक्षा से पोषित शोषकों के दलालों से निपटते हुए आगे बढ़ा जायें और अरविन्द केजरीवाल के शानदार नेतृत्व में आम आदमी पार्टी को शोषित वर्ग के हित में और मजबूती से आगे बढ़ाया जाये. यही आज के समय के पाॅलिटिक्स की जरूरत है.

Previous Post

धृतराष्ट्र चुनाव आयोग और उसकी ‘‘अनोखी ईवीएम’’

Next Post

प्रतिव्यक्ति वार्षिक आय: दिल्ली सरकार बनाम केन्द्र सरकार

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

ब्लॉग

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

by ROHIT SHARMA
December 22, 2025
ब्लॉग

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

by ROHIT SHARMA
November 25, 2025
ब्लॉग

सीपीआई माओवादी के नेता हिडमा समेत दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं की फर्जी मुठभेड़ के नाम पर हत्या के खिलाफ विरोध सभा

by ROHIT SHARMA
November 20, 2025
ब्लॉग

‘राजनीतिक रूप से पतित देशद्रोही सोनू और सतीश को हमारी पार्टी की लाइन की आलोचना करने का कोई अधिकार नहीं है’ : सीपीआई-माओवादी

by ROHIT SHARMA
November 11, 2025
ब्लॉग

आख़िर स्तालिन के अपराध क्या था ?

by ROHIT SHARMA
November 6, 2025
Next Post
प्रतिव्यक्ति वार्षिक आय: दिल्ली सरकार बनाम केन्द्र सरकार

प्रतिव्यक्ति वार्षिक आय: दिल्ली सरकार बनाम केन्द्र सरकार

Comments 3

  1. S. Chatterjee says:
    9 years ago

    Usurption through infiltration.

    Reply
    • Rohit Sharma says:
      9 years ago

      घुसपैठ के माध्यम से उथल-पुथल. सटीक विश्लेषण

      Reply
  2. cours de theatre says:
    8 years ago

    I really enjoy the post.Much thanks again. Really Great.

    Reply

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

पुलिस अधीक्षक क़ी एक शिकायत मात्र पर जज को किया गया बर्खास्त

May 5, 2017

वैलेण्टाइन डे पर खास : प्रेम में स्टैंड लेना जरूरी है !

February 14, 2024

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

February 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमें नक्सलबाड़ी के रास्ते पर दृढ़ता से कायम रहना चाहिए’ – के. मुरली

February 24, 2026
लघुकथा

एन्काउंटर

February 14, 2026
लघुकथा

धिक्कार

February 14, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.