सत्ता की सरपरस्ती में यूपी में खुला गैंगवार चल रहा है...
1,286 बार पढ़ा गया

आभा शुक्ला
यूपी की कानून व्यवस्था कितनी चाक चौबंद है इस बात का अंदाजा इसी से लगा लीजिए कि संजीव माहेश्वरी की हत्या लखनऊ कोर्ट रूम में ही हो गई...!
और सभी हत्यारोपित फरार हो गए. वकीलों की सूझ-बूझ से एक आरोपी पकड़ा गया ... फायरिंग में एक मासूम बच्ची की भी मौत हो गई...यूपी की एनकाउंटर स्पेशलिस्ट पुलिस लूडो खेलती रही....9 राउंड फायरिंग हुई, जज साहब को जान बचाने के लाले पड़ गए...!
यूपी में खुला गैंगवार चल रहा है पुलिस की सरपरस्ती में.... एक गैंगस्टर दूसरे की हत्या करा देता है कभी कोर्ट रूम में तो कभी जेल के भीतर...! वो बाबू बजरंगी याद है न...! ठीक इसी तरह मुन्ना बजरंगी की हत्या भी जेल में हो जाती है, लेकिन अब तक यह पता नहीं चल पाया कि जेल के अन्दर असलहा कैसे पहुंचा....?
और अब यह भी एक रहस्य रह जायेगा कि कोर्ट परिसर में असलहा कैसे पहुंचा....? जैसे ये रहस्य रह गया कि अतीक की हत्या करने वाले टटपुंजियों के पास इतनी महंगी पिस्टल पहुंची कैसे....?
वैसे अतीक की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों की संपत्ति का ब्यौरा 6 महीने बाद निकाल लीजिएगा....! अच्छा लगेगा आपको....! बाकी यूपी में तो रामराज है ही....!
हमारे काम में सहयोग करें
हमें सहयोग करें
स्वतंत्र लेखन और जनपक्षीय पत्रकारिता को जारी रखने में अपना योगदान दें। इस QR code को scan करके सहयोग करें।


0 टिप्पणियां
अपनी प्रतिक्रिया दें
आपकी टिप्पणी approval के बाद प्रकाशित होगी।