Saturday, March 7, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home ब्लॉग

आखिर कोई धन्नासेठ कैसे बन जाता है ?

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
January 2, 2019
in ब्लॉग
0
585
SHARES
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

आखिर कोई धन्नासेठ कैसे बन जाता है ?

जब 1990-91 में कांग्रेस ने खोले लूट की छूट के दरवाजे तो कैसे बढ़ती गई अरबपतियों की संख्या और भाजपा राज में कैसे तेज गति से बढ़ने लगी अरबपतियों की संख्या. सोशल मीडिया पर एक मित्र के द्वारा लिखा गया, यह आलेख बेहद संजीदा तरह से इसे बतलाया है, नववर्ष के अवसर पर हम पाठकों के सामने इसे रखते हैं.




हम सबने एक किस्सा जरूर सुना होगा कि अम्बानी परिवार जो आज देश का सबसे बड़ा पूंजीपति है. कभी इनका पिता धीरुभाई अम्बानी पेट्रोल पम्प पर काम करता था. कुछ लोग कहते हैं कि ये मुकद्दर की ही देन है कि उनकी जिंदगी कहां से कहां पहुंच गई. अगर ये सब मुकद्दर की वजह से हुआ है तो किसानों का मुकद्दर जो दिन-रात खून-पसीना बहाकर अनाज पैदा करता है और अपने अनाज का भाव खुद तय नहीं कर पाता है, किसानों ओर मजदूरों का मुकद्दर उन्हें आत्महत्या पर क्यों मजबूर कर देता है. अगर ऐसा मुकद्दर की वजह से हुआ है तो अंबानी परिवार की सम्पत्ति एक बड़े-से आहते में रखवा दी जाए और सबको वहां बैठा दिया जाए, फिर उनसे निवेदन किया जाए कि अब आप इस सम्पत्ति में एक रूपया भी बढ़ाकर दिखाएं. यकीन मानिए वो उसमे एक पैसा भी नहीं बढ़ा सकते बल्कि जरुरत पड़ने पर उसी में से खर्च करेंगे.




जाहिर सी बात है तब ये सम्पत्ति बढ़ेगी नहीं घटेगी. इनकी दौलत बढ़ाने का काम कच्चा माल पैदा करने वाले किसान और खेत मजदूर करते हैं. इस कच्चे माल को पक्का माल बनाने वाले कारखाने के मजदूर करते हैं. इसको ढोकर ले जाने वाले और बिक्री करने वाले लोग करते हैं, और इस सबकी व्यवस्था करने वाले प्रबंधक करते हैं.

You might also like

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

सीपीआई माओवादी के नेता हिडमा समेत दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं की फर्जी मुठभेड़ के नाम पर हत्या के खिलाफ विरोध सभा

अतः मामला मुकद्दर का नहीं शोषण और लूट का है. इसी प्रकार इतिहास गवाह है. 1779 में फ्रांस में​ क्रांति हुई जिसमें जनता ने पूंजीपतियों के साथ मिलकर राजाओं के शासन का खात्मा कर दिया. बिना राजा के पहली बार जनता रहने लगी. आखिर इन राजाओं के किसी अदृश्य शक्ति द्वारा लिखे मुकद्दर जनता ने अपने हाथों से ही एक साथ कैसे बदल डाले ? उसके बाद 7 नवम्बर 1917 को रुस में मजदूर किसानों और नौजवानों ने मिलकर एक ऐसी क्रांति की जहां पूंजीपति और जमींदारों की लूट का पूरी तरह खात्मा हो गया. आखिर इनके मुकद्दर भी एक साथ कैसे बदल गये ? फिर सोवियत संघ की जनता को उसका कमाया हुआ पुरा हिस्सा मिलने लगा. गरीब-अमीर की चौड़ी खाई खत्म कर दी गई. इन करोड़ों लोगों के मुकद्दर एक साथ कैसे बदल गये ? मेहनत करने वालों ने अपने मुकद्दर अपने हाथों खुद कैसे लिख लिए ?




मगर बाद में साम्राज्यवादी पूंजीवादी ताकतों के तिकड़मों से ये मजदूर किसानों और नौजवानों का राज 1990 (वास्तव में नीतिगत तौर पर 1956 ई. में ही) में पलट दिया गया. खुलापन और उदारीकरण की नीतियां लागू करते ही आज फिर वहां गरीब अमीर पैदा हो गये. अब फिर से इनके मुकद्दर उटपटांग तरीके से लिखने वाला कौन पैदा हो गया ? जाहिर है व्यक्ति और समाज की समस्याओं के लिए हमें मुकद्दर जैसे ठग विचार पर ध्यान न देकर समाज की विषमताओं के वैज्ञानिक कारण खोजने होंगे.

इसी तरह हमारे यहां पिछले जन्म में किए गए कर्मों के आधार पर मौजूदा जन्म में अमीरी-गरीबी भोगने की बात की जाती है. हमें ज्ञात होना चाहिए कि मुस्लिम धर्म में तो पुनर्जन्म में विश्वास ही नहीं किया जाता है. उनके धर्म में गरीब-अमीर पिछले जन्म में किए गए कर्मों के आधार पर नहीं बनाते. अतः इस विचार के पीछे भी विशाल मेहनतकश जनता को गुमराह करना है.




इसी प्रकार कुछ लोग समाज में व्याप्त गरीबी और अभाव का कारण अंधाधुंध बढती आबादी को मानते हैं. इनकी समझ से आबादी कम होती तो गरीबी अपने आप खत्म हो जाएगी लेकिन ये बात सच नहीं है. दुसरी ओर चीन की जनसंख्या हमसे ज्यादा है. चीन हमसे 2 साल बाद आजाद हुआ और वहां खेती की जमीन भी भारत से कम है, फिर भी चीन में आज कोई भूखा नंगा नहीं है. कोई अनपढ़ नहीं है. कोई भी बिना इलाज के नहीं मरता है और आज आर्थिक विकास में दुसरे नम्बर पर पहुंच गया है.

चीन हर साल अपने​ सवा सौ करोड़ युवाओं को रोजगार देता है साफ जाहिर है कि अधिक आबादी और गरीबी का आपस में कोई संबंध नहीं है. बल्कि दुनियां में सबसे अधिक आबादी वाला मुल्क चीन आज विकास की रफ्तार में सबसे तेज दौड़ रहा है.




Read Also –

किसानों की कर्जमाफी पर शोर मचाने वाले कॉरपोरेट घरानों के कर्जमाफी पर क्यों नहीं शोर मचाते ?रिज़र्व बैंक और सरकार का टकराव और अर्थव्यवस्था की बिगड़ती हालत
फर्जी सरकार के फर्जी आंकड़े
राजसत्ता बनाम धार्मिक सत्ता




[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…]

Previous Post

किसानों की कर्जमाफी पर शोर मचाने वाले कॉरपोरेट घरानों के कर्जमाफी पर क्यों नहीं शोर मचाते ?

Next Post

बिहार में वामपंथियों के गढ़ एक-एक कर क्यों ढ़हता चला गया ?

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

ब्लॉग

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

by ROHIT SHARMA
December 22, 2025
ब्लॉग

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

by ROHIT SHARMA
November 25, 2025
ब्लॉग

सीपीआई माओवादी के नेता हिडमा समेत दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं की फर्जी मुठभेड़ के नाम पर हत्या के खिलाफ विरोध सभा

by ROHIT SHARMA
November 20, 2025
ब्लॉग

‘राजनीतिक रूप से पतित देशद्रोही सोनू और सतीश को हमारी पार्टी की लाइन की आलोचना करने का कोई अधिकार नहीं है’ : सीपीआई-माओवादी

by ROHIT SHARMA
November 11, 2025
ब्लॉग

आख़िर स्तालिन के अपराध क्या था ?

by ROHIT SHARMA
November 6, 2025
Next Post

बिहार में वामपंथियों के गढ़ एक-एक कर क्यों ढ़हता चला गया ?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

जन्नत की कुछ खास कहानियां मौलाना जी के साथ

June 29, 2022

एग्ज़िट पोल बनाम एग्ज़िट खोल

March 8, 2022

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

February 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमें नक्सलबाड़ी के रास्ते पर दृढ़ता से कायम रहना चाहिए’ – के. मुरली

February 24, 2026
लघुकथा

एन्काउंटर

February 14, 2026
लघुकथा

धिक्कार

February 14, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.