आख़िर स्तालिन के अपराध क्या था ?
164 बार पढ़ा गया

मार्क्सवाद-लेनिनवाद के उत्तराधिकारी जोसेफ स्टालिन पर सबसे ज्यादा हमले प्रतिक्रियावादी ताकतों और साम्राज्यवादी बदमाशों ने किया है. उनको सनकी, हत्यारा, रक्तपिपासु बताकर लगातार लांक्षित करने का प्रयास दशकों से किया जा रहा है. इन साम्राज्यवादी प्रतिक्रियावादी ताकतों ने स्टालिन के खिलाफ हजारों पुस्तकें, शोधपत्रों, भाषणों, फिल्मों के जरिये दुश्प्रचार का अभियान छेड़ दिया है.
इसके बावजूद स्टालिन मानवता के इतिहास का वह चमकता सूरज जिनपर कीचड़ उछालने का वाले के मूंह पर ही कीचड़ लिथड़ जाता है. अनिल जनविजय ने अपने बेहतरीन आलेख के माध्यम से स्टालिन को हत्यारा साबित करने के साम्राज्यवादी कोशिशों में पलीता लगा दिया है. आईये, इस बेहद संक्षिप्त आलेख के माध्यम से सच को जानते हैं.
- स्तालिन ने जापान में एटम बम गिराकर तीन लाख लोगों की हत्या की ? जी नहीं, यह हत्यारा देश अमेरिका था.
- स्तालिन ने 45 लाख से 60 लाख यहूदियों को मारा ? जी नहीं, यह हिटलर का देश जर्मनी था.
- स्तालिन ने कांगो में 60 लाख लोगों को मारा ? जी नहीं, यह हत्यारा देश बेल्जियम था.
- स्तालिन ने भारत के बंगाल में लाखों लोगों को भूखा-प्यासा रखकर मारा और एशिया और अफ्रीका के देशों को गुलाम बनाया ? जी नहीं, यह हत्यारा देश इंग्लैंड था.
- स्तालिन ने अल्जीरिया में लाखों लोगों की हत्या की ? जी नहीं, यह हत्यारा देश था -- फ्रांस.
- स्तालिन ने वियतनाम में 30 लाख और कंबोडिया में 20 लाख लोगों की हत्या की ? जी नहीं, इतनी बड़ी संख्या में ये हत्याएं अमेरिका ने की थी.
- स्तालिन ही कोरियाई युद्ध में दक्षिणी कोरिया और उत्तरी कोरिया के 60 लाख निवासियों और 10 लाख चीनी लोगों की मौत का ज़िम्मेदार है ? जी नहीं, इन लोगों की मौत का ज़िम्मेदार है -- अमेरिका.
- स्तालिन ने इराक में लाखों लोगों को मारा ? जी नहीं, इन लोगों का हत्यारा भी अमेरिका ही है.
- स्तालिन ने अफ़ग़ानिस्तान में ढाई लाख से ज़्यादा लोगों को मार दिया ? जी नहीं, इन लोगों का हत्यारा भी अमेरिका ही है.
- क्या स्तालिन ने यूगोस्लाविया, लीबिया और सीरिया को नष्ट नहीं किया ? नहीं, यह कारस्तानी अमेरिका और यूरोप के देशों की यानी नाटो की थी.
- क्या स्तालिन ने पूरे लैटिन अमेरिका के देशों में सैन्य तख्तापलट नहीं कराए और वहां तानाशाहों को गद्दी पर नहीं बैठाया ? जी नहीं, यह सारी कारगुजारी अमेरिका ने की थी और अब फिर वेनेजुएला में करना चाहता है.
- स्तालिन ने मेक्सिको, प्यूर्टो रिको, हवाई और अन्य देशों के मूल निवासियों का नरसंहार किया और इन देशों के आधे हिस्से पर कब्ज़ा कर लिया ? जी नहीं, यह करामात भी अमेरिका ने ही दिखाई. अमेरिकी गोरों ने तो अमेरिका के मूल निवासी रेड इण्डियनों को भी लगभग पूरी तरह से मार दिया है.
- स्तालिन ने पश्चिमी एशिया के ग़ज़ा पट्टी के इलाके में लड़ाई छेड़कर साठ हज़ार से ज़्यादा फ़िलिस्तीनियों को मार डाला है ? जी नहीं, यह हत्यारा अमेरिका का पिट्ठू और मुंहलगा देश 'इज़राइल' है, जिसने आज (29 अक्तूबर 2025 को) भी बमवर्षा करके 90 फ़िलिस्तीनियों की हत्या की है.
- स्तालिन ने ही तो फ़िलिस्तीन, सीरिया, लेबनान, जॉर्डन और मिस्र के क्षेत्रों पर कब्ज़ा करके इन देशों में हज़ारों लोगों की हत्या की, जिसके लिए अंतरराष्ट्रीय कानून द्वारा प्रतिबंधित आम जनसंहार के रसायनिक हथियारों और गैसों का इस्तेमाल भी किया गया है ? जी नहीं, यह क़त्लेआम करने वाला यहूदी देश 'इज़राइल' है.
- स्तालिन ने लाखों अश्वेत अफ्रीकियों को गुलाम बनाया, उन पर अत्याचार किए और उनकी जान ले ली ? नहीं नहीं, यह काम भी सभ्य यूरोप के सभ्य देशों और सभ्य अमेरिका का ही है.
- स्तालिन ने दक्षिण अफ्रीका और ज़िम्बाब्वे में नस्लवादी सरकारों का समर्थन किया था ? जी नहीं, यह काम करने का श्रेय भी अमेरिका और 'इज़राइल' को ही जाता है.
- क्या स्तालिन ने ही ब्राज़ील के ग्रामीण इलाके में अश्वेत युवकों की हत्या नहीं की ? नहीं, यह टार्किसियो, कैआडो, ज़ेमा और ब्राज़ील की अन्य दक्षिणपंथी सरकारों की सैन्य पुलिस थी, जो अफ़्रीकी युवकों की खुलेआम हत्या कर रही थी.
हमारे काम में सहयोग करें
हमें सहयोग करें
स्वतंत्र लेखन और जनपक्षीय पत्रकारिता को जारी रखने में अपना योगदान दें। इस QR code को scan करके सहयोग करें।


0 टिप्पणियां
अपनी प्रतिक्रिया दें
आपकी टिप्पणी approval के बाद प्रकाशित होगी।