Saturday, March 7, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home गेस्ट ब्लॉग

कल्पनाशीलता की दरिद्रता का शिकार बॉलीबुड

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
November 10, 2021
in गेस्ट ब्लॉग
0
585
SHARES
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

कल्पनाशीलता की दरिद्रता का शिकार बॉलीबुड

हेमन्त कुमार झा, एसोसिएट प्रोफेसर, पाटलीपुत्र विश्वविद्यालय, पटना

राजेश खन्ना जब अपने करियर के शिखर पर थे तो एक वक्त ऐसा आया जब वे निर्माता-निर्देशकों की कल्पनाशून्यता और लालच के शिकार होने लगे. एक ही ढर्रे की फिल्में, उनमें सुपरस्टार के वही हाव-भाव. दर्शक उकताने लगे.

You might also like

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

जैसा कि कहा जाता है, खुद राजेश खन्ना के अनप्रोफेशनल रवैये ने भी उनके करियर को ढ़लान पर धकेलने में बड़ी भूमिका निभाई लेकिन, इसमें कोई संदेह नहीं कि उनके अभिनय की रेंज और ‘भूतो न भविष्यति’ वाली उनकी अपार लोकप्रियता को संभालने में बंबई की फिल्मी दुनिया असमर्थ साबित हुई.

ऐसा ही कुछ अमिताभ बच्चन के साथ भी हुआ. जंजीर, दीवार और शोले के बाद जब वे अगले सुपर स्टार बने तो प्रकाश मेहरा और मनमोहन देसाई आदि ने उनकी लोकप्रियता को कैश करना शुरू किया. इस क्रम में अमिताभ की कुछेक अच्छी फिल्में जरूर आई लेकिन जल्दी ही वे भी दोहराव के शिकार होने लगे.

अमिताभ बच्चन राजेश खन्ना के विपरीत अपने प्रोफेशनल रवैये के लिये जाने जाते थे और उन्होंने अपने पूर्ववर्त्ती सुपरस्टार की तरह अपने करियर को लापरवाही से भी नहीं लिया. लेकिन, उन्होंने भी अपनी एक्टिंग की जो रेंज दर्शाई थी, लोकप्रियता के जो मानदंड स्थापित किये थे, उसे कामयाब और कालजयी फिल्मों में तब्दील करने में फिल्मी दुनिया बौनी साबित हुई. वक्त ऐसा भी आया जब वे ‘शहंशाह’ और ‘गंगा जमुना सरस्वती’ जैसी फूहड़ और फालतू फिल्मों में नजर आए. ‘शोले’ को दोहराने की नाकामयाब कोशिश में ‘शान’ जैसी बेहद औसत फार्मूला फ़िल्म बना कर रमेश सिप्पी पहले ही एक त्रासदी रच चुके थे.

गिरावट अभी और आनी थी. अमिताभ की प्रतिभा और टिकट खिड़की पर जनता को खींचने की उनकी क्षमता का मजाक उड़ाते हुए उन्हीं मनमोहन देसाई और प्रकाश मेहरा ने ‘तूफान’ और ‘जादूगर’ जैसी घटिया फिल्में परोस दी जो अतीत में ‘अमर अकबर एंथनी’ और ‘मुकद्दर का सिकन्दर’ जैसी बेहद सफल और मनोरंजक फ़िल्म बना कर अमिताभ के सुपरस्टारडम को नई ऊंचाइयों तक ले गए थे.

राजेश खन्ना और अमिताभ बच्चन के सुपरस्टारडम को कैश करने की चाहे जितनी सफल-असफल कोशिशें हुई हों, उनकी क्षमताओं और लोकप्रियता का जितना सार्थक उपयोग हो सकता था, नहीं हो सका. पहले स्टार होते थे. राजेश खन्ना भारत के पहले सुपर स्टार बने, अमिताभ बच्चन दूसरे. कह सकते हैं कि शाहरुख खान तीसरे सुपरस्टार हैं.

जिस तरह पहले के दौर में दिलीप कुमार, राज कपूर और देव आनंद की प्रतिभा के साथ तब के निर्देशकों ने न्याय किया, बीच-बीच में नाकामयाबी के बावजूद लगातार अच्छी और कालजयी फिल्में बनाईं, अवसरों की वैसी निरंतरता न खन्ना को मिली, न बच्चन को, न खान को.

राज कपूर तो खुद में एक संस्था थे लेकिन दिलीप कुमार जैसे महान अभिनेता को विमल राय और के आसिफ जैसे महान निर्देशकों का साथ मिला. तकनीक की सीमाओं के बावजूद वह दौर यूं ही हिन्दी सिनेमा का स्वर्ण युग नहीं कहा जाता.

कलात्मक उत्कर्ष तक पहुंचने में अभिनेताओं के अभिनय से अधिक निर्देशकों की कल्पनाशीलता की भूमिका होती है. वह निर्देशक ही है जो अभिनेता की रेंज को नए आयामों तक ले जाता है. कहीं न कहीं, राजेश खन्ना, अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान अपने करियर के शिखर पर कल्पनाशीलता की इस दरिद्रता के शिकार हुए.

अवतार, थोड़ी सी बेवफाई जैसे एकाध अपवादों को छोड़ राजेश खन्ना फिर कोई करिश्मा नहीं दुहरा सके, हालांकि 80 के दशक में भी श्री देवी, जयाप्रदा जैसी उस दौर की सफल अभिनेत्रियों के साथ वे अक्सर पर्दे पर आते रहे, खुद को निष्प्राण तरीके से दोहराते रहे.

अपनी दूसरी पारी में अमिताभ ने जरूर कुछ नए प्रयोग किये, अच्छी सफलताएं और तारीफें भी हासिल कीं, लेकिन इससे यह कसक नहीं मिटती कि जब दीवार और शोले से गुजरते हुए मुकद्दर का सिकंदर जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों ने अमिताभ के कद और उनकी लोकप्रियता को विस्तार दिया, अचानक से जैसे सब कुछ ठहरने लगा था.

ऋषिकेश मुखर्जी जैसे फिल्मकार, जिन्होंने अपनी कुछ फिल्मों में अमिताभ के अभिनय की नई रेंज को उभारा था, अब उनके साथ नहीं थे. फिर तो, फिल्में आती रहीं, अमिताभ खुद को दोहराते रहे, हिट-फ्लॉप का सिलसिला चलता रहा. एकाध अच्छी प्रस्तुति के अपवाद के साथ लगातार दर्जन भर फालतू फिल्मों का आना बड़े से बड़े सुपरस्टार के करियर का कबाड़ा कर देता है. अमिताभ के साथ यही हुआ. 80 के दशक में कोई ऐसा अगला सितारा नहीं उभरा इसलिये सुपरस्टार का तमगा उनके ही नाम के साथ लगा रहा.

90 के दशक में यह फूहड़ता और कल्पनाशून्यता अपने चरम पर पहुंची, ‘मृत्युदाता’ और ‘लाल बादशाह’ जैसी फिल्मों से. फिर तो, ऐसा भी दौर आया जब सुपरस्टार बेरोजगार होने की नौबत तक पहुंच गया.

यह अमिताभ की खासियत थी कि फीनिक्स की तरह वे अपनी राख से नया जन्म लेकर नए रूप में सामने आए और आज भी मैदान में जमे हैं. वरना, पैसे से भरपूर किन्तु दिमाग से दिवालिया निर्देशकों ने उनके करियर की खाट तो खड़ी कर ही दी थी.

माना जाता है कि शाहरुख खान हिन्दी फिल्मों के अंतिम सुपरस्टार हैं. हालांकि, उनका कद राजेश खन्ना और अमिताभ बच्चन की ऊंचाइयों को नहीं छू सका. राजेश खन्ना के बारे में कहा जाता है कि जिन शिखरों को उन्होंने छुआ वहां तक न उनसे पहले कोई पहुंचा न आगे कोई पहुंच सकेगा. अमिताभ भी अपने शिखर दिनों में ‘वन मैन इंडस्ट्री’ कहे जाते थे.

जबकि, शाहरुख के दौर में दो और खान उनके समानांतर चल रहे थे, आमिर और सलमान. इस खान त्रिमूर्त्ति ने जो तिलिस्म रचा, उस पर तो न जाने कितनी किताबें लिखी जा चुकी हैं. तीन दशक बीतने को हैं, आज भी उनकी बगल में उनके बराबर के कद का कोई और खड़ा नहीं हो सका है. कहा जाता है कि आगे अब होगा भी नहीं, क्योंकि सुपरस्टारों का दौर बीत चुका.

अब तो कंटेंट और प्रस्तुति ही स्टार हैं. नए निर्देशकों की कतार है, रचनात्मकता के नए अध्याय हैं. कंटेंट, प्रस्तुति और विविधताओं का साथ अगर राजेश खन्ना को 1974 के बाद भी मिलता, अमिताभ को 1978 के बाद भी मिलता तो दुनिया देखती कि अपने शिखर दौर में वे और क्या कुछ कर सकते थे. कोई यूं ही सुपर सितारा नहीं बन जाता. उन दोनों में कुछ ऐसा था, जो दूसरों में नहीं था.

ऐसा ही कुछ शाहरुख के साथ भी हुआ. 90 के दशक का उत्तरार्द्ध उनके जबर्दस्त सुपरस्टारडम का गवाह बना और नई सदी की शुरुआत में तो नेहा धूपिया की कही यह बात कहावत बन कर आम हो गई थी कि ‘हिन्दी फिल्मों में या तो शाहरुख बिकते हैं या सेक्स.’ लेकिन, इस बेहतरीन अभिनेता की लोकप्रियता को कैश करने में ही फ़िल्म वाले लगे रहे, शाहरुख अगर यूनिक थे, जो कि अनेक फिल्मों में उन्होंने साबित किया, तो शिखर पर पहुंचने के बाद उनके साथ कुछ यूनिक रचने में वे फ़िल्म वाले असमर्थ रहे.

व्यावसायिकता कला को सहारा देती है लेकिन कल्पनाशून्य अति व्यावसायिकता उसका गला भी घोंटती है. लोग राजेश खन्ना को दोष देते हैं कि वे अपनी अकल्पनीय सफलता पचा नहीं सके और दोहरावों का शिकार होकर अस्त हो गए. लेकिन, उससे भी बड़ा सच यह है कि फ़िल्म उद्योग उन्हें सम्भाल नहीं सका. न उन्हें, न अमिताभ को, न शाहरुख को.

Read Also –

 

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे…]

Previous Post

कविता की भाषा में किसान आंदोलन !

Next Post

जातियां चोर नहीं बनाती, परिस्थितियां चोर बनाती हैं

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

गेस्ट ब्लॉग

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

by ROHIT SHARMA
March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

by ROHIT SHARMA
March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

by ROHIT SHARMA
February 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमें नक्सलबाड़ी के रास्ते पर दृढ़ता से कायम रहना चाहिए’ – के. मुरली

by ROHIT SHARMA
February 24, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमारी पार्टी अपने संघर्ष के 53वें वर्ष में फासीवाद के खिलाफ अपना संघर्ष दृढ़तापूर्वक जारी रखेगी’ – टीकेपी-एमएल की केंद्रीय समिति के राजनीतिक ब्यूरो के एक सदस्य के साथ साक्षात्कार

by ROHIT SHARMA
February 14, 2026
Next Post

जातियां चोर नहीं बनाती, परिस्थितियां चोर बनाती हैं

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

नोटबंदी से अर्थव्‍यवस्‍था को लगा झटका कितना बड़ा ?

April 11, 2019

जांच चल रही है

July 2, 2020

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

February 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमें नक्सलबाड़ी के रास्ते पर दृढ़ता से कायम रहना चाहिए’ – के. मुरली

February 24, 2026
लघुकथा

एन्काउंटर

February 14, 2026
लघुकथा

धिक्कार

February 14, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.