Saturday, March 7, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home कविताएं

कारपेट के नीचे की गंदगी

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
March 15, 2021
in कविताएं
0
585
SHARES
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

वह
वह सब करना चाहेगा
जो आम आदमी कर सकता है
मालूम है कि बहुतों को
यह बात बहुत नागवार गुजरेगी
तुम्हें यक़ीन नहीं होगा कि
वह भी आदमी है तुम्हारी तरह
कोई हिम आच्छादित महज
अल्पाइन पेड़ नहीं
बलशाली अमेरिका की नींव का
पहला पत्थर काले कंधों ने ढोया था
लाल जो शरीर के खून का
स्वाभाविक रंग है, अक्सर
एक दहशतगर्द अफ़वाह में रहता है
पश्चिम के आकाश का काला बादल
पीढ़ी दर पीढ़ी आज भी लावारिस है
काली मां बच्चे जनते आज भी मरती है
अति विकसित स्वास्थ्य सेवा
किस के हिस्से की मिल्कियत है ?
पश्चिमी मीडिया और समस्त पत्र
अक्सर मौन रह जाते हैं.

तीसरे विश्व की गरीबी भूखमरी तो इन्हें दिखती है
लेकिन अपनी रोबोटिक आत्ममुग्ध संस्कृति के
चकाचौंध के पिछवाड़े का काला अंधेरा
कारपेट के नीचे की गंदगी
इन्हें शायद नहीं दिखती है
कभी इस पर बहस कराने की
जहमत उठाना इन्हें जायज नहीं लगा
अलजजीरा की सीमाबद्धता समझी जा सकती है
कुपोषित काले बच्चे आज भी अपना
पाचवां बसंत देखने से वंचित हैं
ह्वाइट हाउस और पेंटागन में सैनिक कार्रवाई की
परिकल्पित योजनाएं तो बनती है, लेकिन
ये अभागे उजले फूटपाथ के
काले अंधेरे में कहीं पीछे छूट जाते हैं
स्वतंत्रता की देवी अपनी बेबसी पर
भूख के चिरंतन सत्य की समाधी में आत्मलीन है
बेफिक्र गोरे श्रमिक मशगूल हैं
हैप्पी होली डे की छुट्टियों में
बेकारों का हुजूम मात्र एक अंक है
डाउन टाउन की भीड़ में
कालों के हाथों थमा दी गयी है
उनकी बर्बादी की लाइसेंसी बंदूक
और छीन ली गयी है उनसे सौम्य
समतामूलक सभ्य जीवन जीने की दिशा
जिसे सुधारना इनकी नेमत कभी नहीं रही
लेकिन कब तक रहोगे इस नाकाफी
सामाजिक सुरक्षा की झूठी आत्मस्लाघा में
जो न मरने देती है न जीने
जब कि त्वचा के नीचे जो रंग है लाल है
और पाचन तंत्र की प्रक्रिया भी
आप की तरह इनका भी समान है
और दोनों की भूख डबल रोटी की है
ठंड में ठिठुरते दोनो को ही गर्म कमरे की जरुरत है
तुम्हारी अधुनातन नगर योजना
चौड़ी चौड़ी सड़कों के
चकाचौंध की छलकती रौशनी
इन तक, अब तक नहीं पहुंच पायी है
इनके बगैर मानव मूल्य, समता
स्वतंत्रता और विश्व बंधुत्व की
तुम्हारी लच्छेदार बातें
प्रजातंत्र के पीछे पूंजीवादी दुराचार
एक सुनियोजित छल नहीं तो क्या है
और नासा की समस्त उपलब्धियां
मानव मूल्य की सिसकती व्यथा की कीमत पर
एक व्यभिचार क्यों न समझा जाय
तुम्हारी प्रगति रोज भीख मांगती है
ट्राफिक सिग्नल के चौराहे और
शापिंग मॉल के निकास द्वार पर
विश्व नक्शे पर पसरा यह वृहद भू भाग
जिसमें दफ़्न है कालों के खून पसीने
सैम अंकल की काली कहानी
उपेक्षित प्रताड़ित काले गोरों का समवेत स्वर
ऊंची दीवार एक दृष्टिदोष है, श्रीमान
इससे कभी सुरक्षा नहीं मिलती
वक़्त व्यवस्था के बदलाव की मांग है

You might also like

SEDITIOUS RIVER

कौन है श्रेष्ठ ?

स्वप्न

  • राम प्रसाद यादव
    (15.03.2017)

(अमेरिका प्रवास की मेरी यह नज़्म उन काले अफ्रीकी, सामान्य गोरे अमेरिकनों के लिए जो यहां की सरकार द्वारा उपेक्षित, अशिक्षित, बेकार, भूमिहीन, आश्रयहीन, बीमार, प्रताड़ित, दिशाहीन, अनसुना और एक दयनीय भटकाव की स्थिति में हैं.)

[प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे…]

Previous Post

डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी पर मेहरबान कांग्रेसी

Next Post

बंगाल चुनाव का विश्लेषण – खेल बहुत गहरा है

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

कविताएं

SEDITIOUS RIVER

by ROHIT SHARMA
September 7, 2025
कविताएं

कौन है श्रेष्ठ ?

by ROHIT SHARMA
July 31, 2025
कविताएं

स्वप्न

by ROHIT SHARMA
June 26, 2025
कविताएं

ढक्कन

by ROHIT SHARMA
June 14, 2025
कविताएं

मैं तुम सबको देख रहा हूं –

by ROHIT SHARMA
June 4, 2025
Next Post

बंगाल चुनाव का विश्लेषण - खेल बहुत गहरा है

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

चीनी और जापानी बौद्ध धर्म में एक देवता है जिसका नाम है – ‘महेश्वर’

February 26, 2025

अज्ञानता के साथ जब ताकत मिल जाती है तो न्याय के लिए सबसे बड़ा खतरा खड़ा हो जाता है

April 8, 2019

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

Uncategorized

March 7, 2026
गेस्ट ब्लॉग

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

February 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमें नक्सलबाड़ी के रास्ते पर दृढ़ता से कायम रहना चाहिए’ – के. मुरली

February 24, 2026
लघुकथा

एन्काउंटर

February 14, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

March 7, 2026

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.