Saturday, March 7, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home ब्लॉग

आपराधिक प्रक्रिया (पहचान) विधेयक 2022 : जनता की जासूसी का एक और हथकण्डा

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
April 2, 2022
in ब्लॉग
0
585
SHARES
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
आपराधिक प्रक्रिया (पहचान) विधेयक 2022 : जनता की जासूसी का एक और हथकण्डा
आपराधिक प्रक्रिया (पहचान) विधेयक 2022 : जनता की जासूसी का एक और हथकण्डा

पिछले 8 सालों में अपराध की परिभाषा बदल गई है, इसलिए अब अपराधी के पहचान की प्रक्रिया भी बदल रही है. अब हत्या, बलात्कार, भ्रष्टाचार, चोरी, डकैती आदि जैसे ‘अपराध’ अब सदाचार की गिनती में आ गए हैं, देशद्रोह और आतंकवाद की परिभाषा बदल गई है. इसलिए भारत सरकार के अपराध के नये मानक के अनुसार किसी अपराध या भ्रष्टाचार को उजागर करना, किसानों-मजदूरों के हितों की बात करना, सरकार से सवाल करना अपराध की श्रेणी में आ गया है. यही कारण है कि अपराधी की ‘पहचान’ के लिए भी एक नये कानून की जरूरत पड़ गई है.

लखीमपुर खीरी में किसानों और पत्रकारों को कार से कुचलकर मार डालने वाले के पिता अजय मिश्र टेनी ने, जिसने किसानों को देख लेने और नरसंहार करने तक की धमकी सरेआम दे चुका है, ने अब नये किस्मों के ‘अपराधियों’ की पहचान के लिए आपराधिक प्रक्रिया (पहचान) विधेयक 2022 कानून संसद में पेश किया है. इस कानून.का अन्तर्वस्तु से ही स्पष्ट है कि आने वाले दिनों में सरकार से सवाल पूछने वाले समूह और उन सवालों को उठाने वाले पत्रकार अपराधी माने जायेंगे.

You might also like

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

सीपीआई माओवादी के नेता हिडमा समेत दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं की फर्जी मुठभेड़ के नाम पर हत्या के खिलाफ विरोध सभा

28 मार्च को लोकसभा में केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा ‘टेनी’ ने एक विधेयक पेश किया. लखीमपुर खीरी से चर्चित किसान हत्याकाण्ड के आरोपी मंत्री द्वारा प्रस्तुत विधेयक का नाम आपराधिक प्रक्रिया (पहचान) विधेयक 2022 है. इस विधेयक के तहत पुलिस-प्रशासन को यह अधिकार मिल जायेगा कि वह किसी भी आरोपी या अपराधी के बायोलाजिक सैंपल, अंगुलियों-पैरों के निशान, आंख की पुतलियों का, उसके फोटो-लिखावट के सैंपल एकत्र कर सकेगा और 75 वर्षों तक यह डेटा संभाल कर रख सकेगा.

सरकार का तर्क है कि इस विधेयक के पारित होने से जांच एजेंसियों को अपराध की जांच में मदद मिलेगी व इससे दोष सिद्धि की दर बढ़ जायेगी. यह विधेयक 1920 के उस कानून में बदलाव करता है जिसे कैदियों के पहचान कानून 1920 के नाम से जाना जाता है. इस कानून के तहत आरोपी-अपराधी घोषित व्यक्तियों की पहचान के लिए उनके अंगुली-पैरों के निशान व फोटो लिये जा सकते थे.

अब 1920 के कानून के दायरे को नये विधेयक में काफी विस्तारित कर दिया गया है. पहले अंगुली-पैरों के निशान व फोटो मात्र उन आरोपी-अपराधियों की ली जा सकती थी जिन्होंने ऐसा अपराध किया हो या अपराध के आरोपी हो, जिसमें एक वर्ष की कठोर कैद का न्यूनतम दण्ड हो. अब नये विधेयक में यह सभी तरह के गिरफ्तार, अपराधसिद्ध व्यक्तियों के लिए लागू हो जायेगा, यहां तक कि जिन्हें किसी अपराध की आशंका में कैद किया जायेगा उन्हें भी यह व्यक्तिगत डेटा देना पड़ेगा. केवल बायोलाजिकल डेटा (डीएनए, वीर्य, स्वैब आदि) देना उन्हीं के लिए अनिवार्य होगा, जिन्होंने किसी महिला-बच्चे के खिलाफ अपराध किया हो या ऐसे अपराध का आरोपी हो जिसमें न्यूनतम 7 वर्ष कैद की सजा हो.

इस तरह पुलिस-प्रशासन को व्यवहारतः किसी भी व्यक्ति का निजी डाटा एकत्र करने का अधिकार हासिल हो जायेगा। इस डेटा को एकत्र करने व 75 वर्ष तक सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी राष्ट्रीय अपराध रिकार्ड ब्यूरो (NCRB) को दी गयी है. उसे मजिस्ट्रेट के आदेश पर उन रिकार्डों को समाप्त करने का भी अधिकार होगा, जिसमें कोई व्यक्ति अदालत से अपराधमुक्त हो गया हो.

इसके साथ ही विधेयक में यह भी प्रावधान किया गया है कि अगर कोई व्यक्ति अपने उपरोक्त डेटा को देने से इनकार करता है तो उसे सरकारी काम-काज में बाधा माना जायेगा.

इसी के साथ जहां पहले यह डेटा एकत्र करने का अधिकार किसी पुलिस थाने में प्रभारी, जांच अधिकारी या न्यूनतम सब इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारी को था, अब डेटा एकत्र करने का अधिकार हेड वार्डन स्तर के जेल अधिकारी व हेड कांस्टेबल स्तर के पुलिस अधिकारी को भी मिल गया है.

जहां पहले के कानून में इससे संबंधित नियम बनाने का अधिकार केवल राज्य सरकारों को था अब नये विधेयक में यह अधिकार केन्द्र व राज्य सरकार दोनों को दे दिया गया है. व्यवहारतः इसका अर्थ यह होगा कि चूंकि राज्य सरकारें केन्द्रीय नियमों के विपरीत नियम नहीं बना सकती हैं, अतः उन्हें केन्द्र के नियम ज्यादातर मामलों में मानने होंगे.

इस विधेयक से लोगों की निजी पहचानों से जुड़े निजता के अधिकार और राज्य द्वारा उनकी जासूसी की बहस एक बार फिर उठ खड़ी हुई है. अपने करोड़ों नागरिकों का डेटा एकत्र कर पुलिस-प्रशासन लोगों पर मनमाने आरोप लगाने और सबूत बनाने में और सक्षम हो जायेगा. अभी ही बेगुनाहों को कच्ची शराब या कोई चाकू-ड्रग बरामद दिखाकर पुलिस मनमानापन करती रही है, अब वह लोगों के निजी डेटा से और मनमाने सबूत पैदा कर बेगुनाहों को फंसाने लगेगी.

जहां स्थानीय पुलिस-थाना फुटकर तौर पर लोगों को अपना शिकार बनायेगा वहीं राज्य थोक ढंग से किसी समूह को टारगेट कर उसे अपराधी घोषित कराने में इस डेटा का इस्तेमाल कर सकता है. मौजूदा फासीवादी सरकार जो एक खास धर्म के लोगों पर हमलावर है वह उक्त धर्म के लोगों को बदनाम करने के लिए भी इस डेटा का सहारा ले सकती है, साथ ही इस डेटा के चोरी होने व दूसरे दुरुपयोग के खतरे भी बढ़ जायेंगे.

कुल मिलाकर इस नये विधेयक के कानून बनने से अपराधी की पहचान व दोष सिद्धि में भले ही कुछ मदद मिले न मिले पर इससे पुलिस-प्रशासन नागरिकों के व्यक्तिगत डेटा पर नियंत्रण कर कहीं ज्यादा खूंखार हो जायेगा. हिन्दू राष्ट्र नाम से फासीवादी हुकूमत कायम करने के उद्देश्य से प्रेरित संघ-भाजपा इस कानून के जरिये अपने विरोधियों को अपराधी घोषित करने में मनमानापन करने की ओर बढ़ेंगी जो समस्त जनता के अधिकारों पर बड़ा हमला होगा इसीलिए इस विधेयक का वक्त रहते विरोधी जरूरी है.

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे… एवं ‘मोबाईल एप ‘डाऊनलोड करें ]

Donate on
Donate on
Pratibha Ek Diary G Pay
Pratibha Ek Diary G Pay
Previous Post

ट्रू-कॉलर : बैंक ओटीपी तक की गोपनीय जानकारी में सेंध

Next Post

स्वास्थ्य सेवाओं में बिहार की ‘उपलब्धियां’

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

ब्लॉग

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

by ROHIT SHARMA
December 22, 2025
ब्लॉग

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

by ROHIT SHARMA
November 25, 2025
ब्लॉग

सीपीआई माओवादी के नेता हिडमा समेत दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं की फर्जी मुठभेड़ के नाम पर हत्या के खिलाफ विरोध सभा

by ROHIT SHARMA
November 20, 2025
ब्लॉग

‘राजनीतिक रूप से पतित देशद्रोही सोनू और सतीश को हमारी पार्टी की लाइन की आलोचना करने का कोई अधिकार नहीं है’ : सीपीआई-माओवादी

by ROHIT SHARMA
November 11, 2025
ब्लॉग

आख़िर स्तालिन के अपराध क्या था ?

by ROHIT SHARMA
November 6, 2025
Next Post

स्वास्थ्य सेवाओं में बिहार की 'उपलब्धियां'

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

मुद्रा का इतिहास, महत्व और उसका प्रभाव

September 5, 2021

मांसाहार या शाकाहार के नाम पर फैलाया जा रहा मनुष्य-विरोधी उन्माद

April 6, 2022

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

February 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमें नक्सलबाड़ी के रास्ते पर दृढ़ता से कायम रहना चाहिए’ – के. मुरली

February 24, 2026
लघुकथा

एन्काउंटर

February 14, 2026
लघुकथा

धिक्कार

February 14, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.