Saturday, March 7, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home ब्लॉग

डाटा की खरीद-बिक्रीः बड़े मुद्दों से ध्यान भटकाने का योग

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
March 27, 2018
in ब्लॉग
1
585
SHARES
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

अर्ध सामंती, अर्ध औपनिवेशिक राष्ट्र की यह विशेषता होती है कि उसका शासक अपनी ही जनता की हत्या करता है, उसके सम्पत्तियों को लूटता है और साम्राज्यवादियों के सामने दुम हिलाता है. इसमें मजे की बात यह होती है कि शासक यह सब देशहित के नाम पर करता है. चूंकि अर्ध सामंती राष्ट्र की दूसरी विशेषता यह भी होती है कि उस देश की विशाल आबादी अशिक्षित या अर्ध शिक्षित होती है, जहां बड़ी ही आसानी से महज चंद रुपये खर्च कर दलालों की फौज खड़ी की जा सकती है, जो विशाल आबादी को शासकों के अनुकूल बनाती है. उसकी सम्पत्तियों-आबरूओं को लूटने, उसकी हत्या करने तक को फर्जी राष्ट्रवाद के नाम पर जायज ठहराती है. हमारा देश भारत इसका शानदार उदाहरण है.

दुनिया के नक्शे से खत्म हो चुके दास प्रथा जैसे अमानवीय व्यवस्था की शानदार नुमाइश हम अपने ही देश में देख सकते हैं जहां चप्पल पहनने, मूंछें रखने, सिर उठाकर बात करने भर से मालिकों के खून बलबलाने लगते हैं और उसकी हत्या कर डालते हैं. पीड़ित वर्ग के लोग इसके खिलाफ आवाज संगठित करने के बजाय इसे देशहित में सहज मान लेता है और हत्यारों के ही चरणों में पड़ा रहता है क्योंकि शासकों के टुकरखोर बुद्धिवादियों ने हत्यारे मालिकों के खिलाफ आवाज उठाने को ही अपराध घोषित कर दिया है.

You might also like

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

सीपीआई माओवादी के नेता हिडमा समेत दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं की फर्जी मुठभेड़ के नाम पर हत्या के खिलाफ विरोध सभा

इस देश में अपने उपर हो रहे जुल्म का प्रतिकार करना सबसे बड़ा अपराध माना जाता है. इसे देशद्रोह कहा जाता है क्योंकि देश का मतलब देश की विशाल जनता नहीं देश के चंद शोषक पूंजीपति और उसके हत्यारों का गिरोह माना जाता है. यही कारण है कि हजारों की तादाद में गरीब असहायों की हत्या करने वाला सरेआम घूमता है और इस भयानक रक्तपात के विरुद्ध पोस्टर चिपकाने वालों को फांसी के फंदे पर लटकाया जाता है.

जिस देश में गरीबों, मध्यम वर्गीय लोगों की धन-संपदा को सरेआम लूटा जाता हो, बैंकों में जमा लाखों करोड़ रुपयों को देश का शासक लूटकर चोरों को देकर ससम्मान देश से बाहर भेज देता हो और उसमें हिस्सा खाता हो, औरतों की इज्जतें सरेआम लूटी जाती हो, वहां ‘डाटा’ चोरी क्या मायने रखता है ? जिस चुनाव और लोकतंत्र की दुहाई देकर इस ‘डाटा’ चोरी पर हंगामा मचाया जा रहा है, इसके आड़ में निश्चित तौर पर एक बड़े मामलों को दबाने की कोशिश की जा रही है.

बिका हुआ मीडिया मरा हुआ नागरिक पैदा करता है, यह महज कहावत भर नहीं है. मुख्यधारा की लगभग तमाम मीडिया देश के लाखों कऱोड रुपया लेकर जाने वाले चोरों और उसके सहयोगी इस सरकार से अपना हिस्सा भी पाती है और टुकरखोर की भूमिका बखूबी निभाते हूए देश को बुनियादी मुद्दे से इतर अन्यत्र कहीं भटका देती है. डाटा चोरी जैसे संवेदनशील प्रकरण पर भी भाजपा-कांग्रेस जैसे चोरों के शागिर्दों का आरोप प्रत्यारोप ऐसा ही मुद्दा है.

देश की चुनाव प्रक्रिया ‘डाटा’ चोरी से पहले ही दाव पर लगी हुई है जब यहां का चुनाव आयोग ही बिक चुका है, दलाली में मदमस्त राष्ट्रपति औने-पौने काम करते है और मामूली से मुख्यमंत्री के पैरों पड़ते हैंं. इस देश का चुनाव प्रक्रिया तभी दाव पर लग जाती है जब ईवीएम जैसे अविश्वसनीय मशीन को वोटिंग प्रक्रिया में जबरन लगाया जाता है और अन्ना हजारे जैसे दलाल ईवीएम के समर्थन में आंदोलन करने का प्रयास करते हैं.

इस देश की चुनाव प्रक्रिया तब दाव पर लग जाता है जब मुख्यधारा की मीडिया बिक जाती है और दलाली खाने लगती है. खबरों को दबाने लगती है और झूठ फैलाने लगती है. सोशल मीडिया पर गालीगलौज और धमकाने के लिए निजी गुंडे बिठाये जाते हैं और सरकारी गुंड़ों के माध्यम से विरोधियों को ठिकाने लगाया जाता है.

इस देश की चुनाव प्रक्रिया तब दाव पर लगती है जब आधार कार्ड के जरिए करोड़ों देशवासियों की निजी जानकारियों को विदेशी कम्पनियों तक पहुंचायी जाती है, और बदले में पैसा कमाती है.

इस देश की चुनाव प्रक्रिया के तब दाव पर लग जाती है जब खुद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने एक ‘मोदी एप’ को लोगों के मोबाइल में जबरन इंस्टॉल करवाकर बकायदा देश के लोगों की निजी जानकारियों को अमरीका तक पहुंचा आते हैं. इन सब की तुलना में फेसबुक जैसे सोशल साईट से डाटा चोरी बेहद छोटा लगता है क्योंकि यहां कोई जबरदस्ती नहीं है, और लोगों केे सामने एक समानांंतर मीडिया को खड़ा करती है, जिससेे दलाल शासकों को एक थरथराहट तो महसूस होती है.

इस देश की चुनाव प्रक्रिया तब भी दाव पर लगता है जब देश का नागरिक सवाल करने से कतराने लगता है और सवाल पूछने को अपराध करना मान लेता है. देश का सर्वोच्च न्यायालय तक जब मौत के साये में थरथराने लगता है और समझौता करने लगता है तब देश की चुनाव प्रक्रिया दाव पर लगता है और लोकतंत्र महज मुखौटा बन जाता है.

Read Also –

लोकतंत्र, न्यायिक व्यवस्था और हम
मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के घर पर छापामारी करती नरेन्द्र मोदी की पुलिस, मोदी का ‘मनोरोग’ या कुछ और ?

Previous Post

भयावह गैर-बराबरी के चंगुल में फंसा देश

Next Post

कोबरा पोस्ट की खोजी रिपोर्ट: पैसे के लिए कुछ भी छापने को राजी बिकाऊ भारतीय मीडिया

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

ब्लॉग

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

by ROHIT SHARMA
December 22, 2025
ब्लॉग

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

by ROHIT SHARMA
November 25, 2025
ब्लॉग

सीपीआई माओवादी के नेता हिडमा समेत दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं की फर्जी मुठभेड़ के नाम पर हत्या के खिलाफ विरोध सभा

by ROHIT SHARMA
November 20, 2025
ब्लॉग

‘राजनीतिक रूप से पतित देशद्रोही सोनू और सतीश को हमारी पार्टी की लाइन की आलोचना करने का कोई अधिकार नहीं है’ : सीपीआई-माओवादी

by ROHIT SHARMA
November 11, 2025
ब्लॉग

आख़िर स्तालिन के अपराध क्या था ?

by ROHIT SHARMA
November 6, 2025
Next Post

कोबरा पोस्ट की खोजी रिपोर्ट: पैसे के लिए कुछ भी छापने को राजी बिकाऊ भारतीय मीडिया

Comments 1

  1. Sakal Thakur says:
    8 years ago

    बिल्कुल सही सटीक बहुत सही लिखा

    Reply

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

NRC-CAA : ब्राह्मण विदेशी हैं ?

January 21, 2020

बच्चे फिलिस्तीन के हो या बस्तर के…

November 1, 2023

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

February 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमें नक्सलबाड़ी के रास्ते पर दृढ़ता से कायम रहना चाहिए’ – के. मुरली

February 24, 2026
लघुकथा

एन्काउंटर

February 14, 2026
लघुकथा

धिक्कार

February 14, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.