Saturday, March 7, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home ब्लॉग

किसानों को देश की सत्ता पर कब्जा करना होगा, वरना …

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
October 4, 2021
in ब्लॉग
0
585
SHARES
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

पिछले 10 महीनों से लगातार चल रहे किसान आन्दोलन देश और समाज को कितना राजनीतिक रूप जागरूक कर पाती है यह तो बाद की बात है लेकिन जो चीज साफ समझ में आ रही है वह यह है कि मोदी सरकार जो शुरु में किसान आन्दोलन से घबराई हुई थी और अपने बचाव के लिए ऊंची-ऊंची कंटीले कंक्रीट की दीवार बना रही थी, अब वह किसान आन्दोलन से निपटने के लिए हिंसक तौर तरीके अपना रही है.

अब किसानों को आतंकवादी, खालिस्तानी, चोर, मवाली, माओवादी आदि जैसे दुश्प्रचार से आगे बढ़कर किसानों पर हमलावर हो गया है. 700 किसानों की शहादत के बाद अब वह पुलिस से जानलेवा हमला करवा कर उनकी हत्या कर रही है.

You might also like

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

सीपीआई माओवादी के नेता हिडमा समेत दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं की फर्जी मुठभेड़ के नाम पर हत्या के खिलाफ विरोध सभा

कहना नहीं होगा कि हरियाणा के करनाल जिले में आंदोलनकारी किसानों पर पिछले शनिवार को हुए पुलिस की बर्बरता व लाठीचार्ज के बाद एक किसान की शहादत हो गई. शहीद किसान भी प्रदर्शन में शामिल थे और पुलिस की बर्बर पिटाई का शिकार भी हए, जिस कारण रात को इसकी मौत हो गई. पचास वर्षीय शहीद किसान सुशील काजल करनाल जिले के रायपुर जाटान गांव के है और वे कई महीनों से किसान आंदोलन में हिस्‍सा ले रहे थे.

इसके उलट अफगानिस्तान में हथियारबंद तालिबान को जिसे यह सरकार अमेरिकी चापलूसी में आतंकवादी का तगमा बांटती फिरती थी, अब जब अमेरिका भाग गया है, तब यह चापलूस मोदी सरकार उस तालिबान से दो दो हाथ करने की जगह अब उसकी चापलूसी में जुट गया है और अब ‘बदलता तालिबान’ का तगमा देकर उसे मान्यता प्रदान करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है.

एक ही वक्त घट रही इन दो घटनाओं ने कायर और छिछोरा हिन्दुत्ववादी राष्ट्रवाद के नाम पर सत्ता में काबिज संघी राष्ट्रवादी का विकृत चेहरा उजागर कर दिया है. और वह चेहरा है ताकतवर के सामने पूछ हिलाने, उसकी जूता चाटने और शांतिपूर्ण न्याप्रिय आन्दोलन पर पुलिसिया हमला कर उसकी हत्या करना.

कहना अतिश्योक्ति नहीं होगा कि अगर यही किसान जनसमुदाय तालिबान की ही तरह हथियार उठा ले और मोदी सरकार पर हमलावर हो जाये तो यह सरकार अफगानिस्तान की गनी सरकार की तरह देश छोड़कर भागने के बजाय दो मिनट में किसानों के ऊपर फिकरा कसने के बजाय तलबे चाटने लगेगा, और सारी मांगें मान लेगा.

किसान आंदोलन : लाठीचार्ज के बाद घायल किसान ने तोड़ा दम, किसानों ने दी श्रद्धांजलि

भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) के नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने अगले ही दिन को ट्वीट कर कहा, ‘भाई सुशील काजल जो डेढ़ एकड़ के किसान थे, नौ महीने से आंदोलन में अपनी हिस्सेदारी दे रहे थे. कल (शनिवार) करनाल टोल प्लाजा पर पुलिस ने जो लाठियां चलाई थीं, उनको बहुत चोट आई थीं और रात को हार्ट फेल होने के कारण शरीर त्याग कर भगवान को प्यारे हो गए. किसान कौम इनके बलिदान की सदा आभारी रहेगी.’

मोदी सरकार के इशारे पर एसडीएम ने दिया हत्या का आदेश

एक बार जब केन्द्र की संघी मोदी सरकार यह समझ गई की किसान आन्दोलन किसी भी कीमत पर सशस्त्र आन्दोलन में तब्दील नहीं होगी तब एक ओर तो उसने उसे किसी भी प्रकार से तरजीह देने की जरूरत तो नहीं ही समझी, उल्टे अब उनकी हत्या करने का इशारा भी कर दिया है. मालूम हो कि पिछले 9 महीनों में 700 किसान शहीद हो गये हैं, और अब जानलेवा पुलिसिया हमलाकर किसानों की हत्या पर उतारु हो गया है.

करनाल में किसानों पर हुआ लाठीचार्ज.

प्रदर्शनकारी किसानों पर पुलिस के लाठीचार्ज के बाद करनाल के सब-डिविजनल मजिस्ट्रेट (एसडीएम) आयुष सिन्हा का एक वीडियो सामने आया, जिसमें वह पुलिसकर्मियों को प्रदर्शनकारियों की पिटाई, जो असल में हत्या करने का आदेश है, के निर्देश देते दिखाई दिए. इस वीडियो में एसडीएम द्वारा प्रदर्शनकारियों का सिर फोड़ने का पुलिसकर्मियों को निर्देश देते सुना जा सकता है. निश्चित तौर पर एक एसडीएम की यह औकात नहीं होती जब तक कि उसको केन्द्रीय संरक्षण या आदेश प्राप्त न हो जाये.

किसान की मौत के बाद विरोध तेज पर सरकार को कोई मतलब नहीं

इस बर्बर पुलिसिया बर्बरता की तस्वीरें – खून से लथपथ पुरुषों और सिर पर गंभीर चोट वाली तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने लगी, पर किसी भी स्तर की सरकार ने इस हत्या की निंदा करना तो छोड़िये, समर्थन किया. हलांकि किसान आन्दोलनकारी पुलिस की इस कार्रवाई की निंदा करते हुए किसानों ने राजमार्ग और टोल प्लाजा ब्लॉक जरूर कर दिए थे.

सरकार अब किसान आंदोलन को दबाने के लिए खुल कर टकराव की स्थिति में आ गई है. पुलिस द्वारा अनुचित बल प्रयोग इसी का नतीजा है. हरियाणा से शुरुआत हुई है और इसके बाद पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पंजाब की बारी है.

[प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे…]

 

Previous Post

भारत की पत्रकारिता दुनिया भर में रोज़ बदनाम होती है

Next Post

क्या आपको अभी भी सारकेगुड़ा का नाम याद है ?

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

ब्लॉग

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

by ROHIT SHARMA
December 22, 2025
ब्लॉग

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

by ROHIT SHARMA
November 25, 2025
ब्लॉग

सीपीआई माओवादी के नेता हिडमा समेत दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं की फर्जी मुठभेड़ के नाम पर हत्या के खिलाफ विरोध सभा

by ROHIT SHARMA
November 20, 2025
ब्लॉग

‘राजनीतिक रूप से पतित देशद्रोही सोनू और सतीश को हमारी पार्टी की लाइन की आलोचना करने का कोई अधिकार नहीं है’ : सीपीआई-माओवादी

by ROHIT SHARMA
November 11, 2025
ब्लॉग

आख़िर स्तालिन के अपराध क्या था ?

by ROHIT SHARMA
November 6, 2025
Next Post

क्या आपको अभी भी सारकेगुड़ा का नाम याद है ?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

बिहार के बाद बंगाल

November 23, 2020

जुर्म

September 30, 2023

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

February 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमें नक्सलबाड़ी के रास्ते पर दृढ़ता से कायम रहना चाहिए’ – के. मुरली

February 24, 2026
लघुकथा

एन्काउंटर

February 14, 2026
लघुकथा

धिक्कार

February 14, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.